मथुरा

जमुनापार के तैयापुर में आॅनर किलिंग मथुरा। थाना जमुनापार के गांव तैयापुर में प्रेमी प्रेमिका के शव एक ही चारपाई पर अर्द्धनग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गयी। लोगों की सूचना पर पंहुची जमुनापार पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग घटना को आॅनर किलिंग से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं मौके पर मिले शवों की स्थिति को देखकर यह साफ नहीं हो पा रहा है कि आखिर दोनों की हत्या किस तरीके से की गयी है। वहीं इलाका पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। मौके पर पुलिस ने कुछ पाउडर भी बरामद किया है जिसे सुरक्षित कर जांच को भेजा जायेगा। घटनाक्रम के अनुसार स्थानीय लोहवन गांव का रहेनवाला हलवाई 45 वर्षीय अशोक पुत्र भोजराज काफी समय से शादी समारोह में हलवाई का काम करता था। वहीं उसके साथ तैयापुर की रहने वाली विधवा अमीना ;40द्ध पत्नी नबाव शाह सहयोगी के प में पूड़ी बेलने का काम करती थी। बताते हैं कि विधवा अमीना के साथ अशोक की निगहें काफी दिन से लगी थीं और वह अक्सर उसके घर आता रहता था। प्यार की कहानी का पता अमीना के पुत्र इमरान को लगा तो उसे अपने घर में क्लेश करना शुरू कर दिया। साथ ही इमरान की पत्नी भी इसके सख्त खिलाफ थी। फिर भी दोनों मौके मिलने पर अक्सर मिलते रहते थे। आज दोनों का शव एक ही चारपाई पर पडे़ मिले। स्थानीय लोगों की मानें तो मृतक अशोक का शरीर अर्द्धनग्न अवस्था में था वहीं अमीना भी अर्द्धनग्न अवस्था में उसी चारपाई पर पड़ी थी। वहीं मृतका के परिजन इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी देने से मुंह फेर रहे हैं तो मृतक अशेाक के भाई सुनील का कहना है कि उसका भाई अशोक बीती दिवस की सायं सत्तर हजार की नगदी लेकर पूड़ी बेलने वाली महिलाओं का हिसा करने गया था और वापिस नहीं लौटा। उसका शव मिलने पर जमुनापार पुसिल ने घटना की जानकारी दी है। वहीं पुलिस आत्महत्या मान रही है। गांव तैयापुर में तरह-तरह की चर्चायें हैं वहीं लोग घटना से सन्न हैं। पुलिस घटना की जानकारी में जुटी है।

Read More

ब्रज चैरासी कोस में चल रही काष्र्णि गुरू शरणानन्द जी महराज की ब्रजयात्रा सोमवार को अपने पड़ाव मांट ग्राम पहुॅची। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने ब्रज यात्रा में पहुॅच कर यात्रा में सेवा कार्य कार्य किया। यमुना मिशन द्वारा एकादशी के पर्व पर ब्रजयात्रियों को फलाहारी सामग्री वितरित की गई। संाय 7 बजे यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा पूज्य संत काष्र्णि गुरू शरणानन्द जी महाराज की दिव्य शंखनाद महाआरती की गई। जिसमें यमुना मिशन के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गुरू की आरती का विशेष महत्व है गुरू स्वयं ईश्वर का स्वरूप है एवं उनके आशीर्वाद से सभी कार्यो की सिद्धी होती है इस भाव के साथ यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा यमुना शुद्धि के पावन उद्देश्य के लिये गुरू की महाशंखनाद आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के पश्चात् यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरू शरणानन्द जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर यमुना मिशन के कार्यो से अवगत काराया गया। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने बताया कि गायों की रक्षा एवं ब्रज में लोगो को पुनः गौ पालन के लिये प्रेरित करने हेतु यमुना मिशन के प्रायोजन में स्वामी नारायण बाबा के सानिध्य में गौरक्षा ब्रज यात्रा निकाली गई है जिसकी व्यवस्था यमुना मिशन देख रहा है।  गुरू शरणानन्द जी महाराज ने सभी को आशीर्वाद देते हुये कहा कि यमुना मिशन बहुत सुन्दर उद्देश्यों को लेकर आगे बढ रहा है। ईश्वर आप सभी को आपके इन पावन उद्देश्यों में अवश्य सफल करेगा। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि यमुना मिशन के कार्यकर्ता गौरक्षा ब्रजयात्रा के पडाव पर पहुॅच गौ माता की दिव्य शंखनाद आरती करेगंे।  इस अवसर पर यमुना मिशन के गीता शर्मा, लपुटी पंडित, मुकेश ठाकुर, महेश पंडित, डाॅ जय श्री राम, मोनू पंडित, गोविन्दा, बिल्ला खान, मनीष राज आदि उपस्थित रहें।     

Read More

एक्सप्रेस वे पर आपस में भिड़े ढाई दर्जन वाहन मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे और धुंध के चलते आये दिन वाहन आपस में भिड़ रहे हैं। आज सुबह भी दो दर्जन ऐसे ही वाहनों के आपस में भिड़ने से कई लोग घायल हुये हैं और वाहन क्षतिग्रस्त भी हुये हैं। पिछले कई दिनों से पड़ रही ठंड और एक्सप्रेस वे के आसपास हरियाली भरे क्षेत्रों के कारण मौसम में अंधकार बना रहता है। एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार से चलते वाहन इसका शिकार हो रहे हैं। आज यमुना एक्सप्रेस वे के नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 65 के पास घने कोहरे के चलते कई गाडि़यां आपस में भिड़ गयीं। आगरा से नोएडा जा रहीं 30 से ज्यादा गाडि़यां आपस में टकरा गईं। घटना की खबर लगते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पंहुच गयी। घायलों को गाडि़यों से बाहर निकाला गया और उपचार के लिये विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर घना कोहरा था जिसके चलते हादसा घट गया। इस हादसे में दो दर्जन वाहन सवार घायल हुए हैं। सुबह करीब सात बजे वाहन चालकों को यहां पर अचानक कोहरा दिखा। आगे की कुछ गाडि़यों ने ब्रेक लगाया, जिसके बाद पीछे से आ रही गाडि़यां आपस में टकरा गईं। बताय ागया कि इस हादसे में लगभग ढाई दर्जन कारें दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। लोगों ने एक्सप्रेस वे और पुलिस को मोबाइल से इस घटना की सूचना दी। करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस और क्रेन यहां पर पहुंची। क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त कारों को वहां से हटाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि नौहझील में बेहद घना कोहरा था। इसकी वजह से आगे कुछ भी नहीं दिख रहा था और हादसा हुआ। हादसे में दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को मथुरा और आगरा के अस्पतालों में भेजा गया है।

Read More

 वार्षिक भण्डारे के बाद अपने गतंव्य को लौटते जयगुरूदेव के अनुयायी  मथुरा। आज बाबा जयगुरूदेव वार्षिक भण्डारे के समापन के साथ ही देश के विभिन्न प्रांतों से आये श्रद्धालुओं का अपने- अपने प्रदेशों में लौटना शुरू हो गया। इस प्रकार पांच दिवसीय मेला आज समापन की ओर था। अपने-अपने सिर पर गठरियां लादे जयगुरूदेव भक्तों की टोली अपने गंतव्य को जाती नजर आयी। पांच दिन मेले में धर्म और ज्ञान की जमकर वर्षा हुयी। पंकज बाबा ने आने वाले श्रद्धालुओं का पूरा ख्याल रखा। शादी समारोह भी आयोजित हुये जिसमें मुक्तकंठ से बाबा जयगुरूदेव आश्रम की ओर से वर-वधूओं को आर्शीवाद और यथायोग्य सेवायें भी की गयीं। यह अनूठा आयोजन प्रतिवर्ष आश्रम में चलता है जिसे महाराज जयगुरूदेव शुरू करा गये थे। भण्डारा सत्संग-मेला में सम्पन्न हुये दहेज रहित विवाह कार्यक्रम में कुल  इक्कीस जोड़े दाम्पत्य सूत्र के बन्धन में बधें। 

Read More

पांचवें दिन सत्संग मेला के अंतिम दिन उपदेश देते सतीश चन्द्र  मथुरा। जयगुरुदेव आश्रम में पाँच दिवसीय वार्षिक भण्डारा सत्संग-मेला के अन्तिम दिन राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चन्द्र ने कहा जीवात्मा अजर-अमर है। ईश्वर अंश जीव अविनाशी चेतन सहस सुखराशी। यहाँ सभी वस्तुओं का विनाश होना निश्चित ह,ै केवल सूरत अविनाशी है। यहाँ जो जन्म-मरण देखते हैं वह शरीर से सम्बन्धित है। ये शरीर की परिस्थितियाँ है जो बदलती रहती है। जीवात्मा को एक शरीर से निकालकर दूसरे में बन्द कर दिया जाता है। सुरतों का घर सतलोक है, वहाँ कोई न कर्म है और न कोई शरीर है। वहाँ सुरतें चेतन और प्रकाश रूप में है। आत्मा-परमात्मा का विषय नैतिक मूल्यों पर आधारित आध्यात्मिक विषय है, जो शुद्ध वैज्ञानिक तथ्य है।  महापुरुषों ने बताया है कि मनुष्य शरीर से साधना कर अपने सच्चे घर सतलोक को जा सकते हैं। अन्य किसी भी शरीर में साधना नहीं किया जा सकता है। इसलिए इस अवसर को बेगार के कामों में खत्म न करें। सन्तों को इस बात की जानकारी होती है कि काल प्रभु संचित कर्मों को कहाँ छिपा कर रखते हैं। जिस दिन सन्त जीव को नामदान देते हैं, नामदान लेने के बाद यदि जीव अपने घर जाने का संकल्प बना लेता है तो गुरु कृपा से वह जन्म-मरण के बन्धन से छूट जाता है। इसलिये मनुष्य को सतगुरु की खोजकर उनकी शरण लेकर अपना कार्य कर लेना चाहिये। 

Read More

मथुरा। देश के अमर शहीदों की याद में एक बार फिर संत बालक योगेश्वर दास महाराज गोवर्धन स्थित गिर्राज महाराज की परिक्रमा में तीसरी बार 156 टन फलों का भोग प्रभु को अर्पित करेंगे, इनमें 56 प्रकार के विविध फल होंगे। यह आयोजन जाते हुये वर्ष की 30 दिसंबर को आयोजित हो रहा है।  आयोजन राधाकुण्ड, कृष्णकुण्ड संगम राधाकुण्ड पर होगा। बालक योगेश्वरदास पिछले तीन वर्षां से इसका आयोजन करते आ रहे हैं। गिरिराज महाराज की परिक्रमा में वे राधारानी के चरणों में इसे समर्पित करते हैं। इस बार भी यह आयोजन भव्य रूप से राधाकुण्ड में मनाया जायेगा। देश के अमर शहीदों को याद करते बाबा कहते हैं कि प्रभु के चरणों मंे उन अमर शहीदों की याद ताजा करने के लिये वह आयोजन करते हैं। इस बार 30 दिसंबर को सर्वप्रथम कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। इसके बाद 31 दिसम्बर को भव्य छप्पन भोग दर्शन का आयोजन किया गया है। नववर्ष के दिन भारी संख्या में भक्तों के साथ गिर्राज परिक्रमा लगायी जायेगी। वहीं 02 जनवरी को इस आयोजन के तहत विशाल भण्डारा आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं।  

Read More



Mediabharti