मथुरा

मथुरा। नगर पालिका मथुरा की ओर से रैन बसेराआंे, अलावों की व्यवस्था की जा रही है। भूतेश्वर चैराहा समीप रैन वसेरे का शुभारम्भ चख्ेयरमैन मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। इस रैन वसेरा में 15 बैडों की व्यवस्था की गई है जो वाटर प्रूफ व हवा प्रूफ हैं जरूरत होने पर बैडों की संख्या बढाई जा सकती है। 

Read More

दर्शकों को एचडी क्वालिटी मिलेगी वाजिब कीमत पर: पवन यादव  मथुरा। केविल टीवी के संस्करण में मथुरा जनपद को नई सौगात मिल गई है। लोगों को डिजीटलाइजेशन के इस दौर में सैटटाॅप बाक्स के साथ अपनी टीवी स्क्रीन पर बेहतरीन क्रिसटल क्लियर कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। हिन्दुस्तान के जाने माने जी नेटवर्क के तहत सिटी डिजीटल केबिल नेटवर्क तीन सौ प्लस चैनल अब मथुरा में प्रसारित करेगा। कंपनी के प्रधान कार्यालय का शुभारंभ डैम्पीयर नगर में बुधवार को हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारणों के बीच सिटी डिजीटल के निदेशक पवन यादव, अजय सिंह पहलवान, जागेश्वर यादव द्वारा पूजा अर्चना कर हवन में आहूतियां दी। इस अवसर पर निदेशक पवन यादव ने बताया कि सिटी डिजीटल दर्शकों के लिए एचडी क्वालिटी वाजिव कीमत पर उपलब्ध कराएगा। जिससे कान्हा की नगरी में रहने वाले दर्शक बेहतरीन मनोरंजन प्राप्त कर सकेंगे।  सिटी डिजीटल केबिल नेटवर्क के शुभारंभ अवसर पर यूनिट हैड अश्विनी सिंह, अलगू यादव, तेजेन्द्र शर्मा, विशम्भर शर्मा, रामगोपाल यादव, किशन पाल यादव, रामकुमार यादव, भगवान दास यादव, जीके पंडित, दिगम्बर सिंह यादव, एमवीडीए के सदस्य वीरेन्द्र यादव, प्रमुख जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र यादव, सपा के महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, पूर्व मंत्री चैधरी सरदार सिंह, ओंकार सिंह, सौरभ, सुल्तान सिंह, राजेश एड., गोपाल ठाकुर, राधेश्याम ठाकुर, शैलेन्द्र , सत्यदेव चैधरी, भुल्ली पहलवान, तेज सिंह पहलवान, अतुल पहलवान, आदि उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। किसानों के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चैधरी चरण सिंह का 113वां जन्मदिन आज संपूर्ण जनपद में किसानों की भलाई और उनके हितों के संघर्ष के संकल्प के साथ मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल बिना किसी भेदभाव विकास की बात करने वाली पार्टी है, यहीं चैधरी साहब की अवधारण थी। रालोद के साथ-साथ कांग्रेस ने भी स्वर्गीय च चैधरी चरण सिंह को याद करते हुए उनकी स्मृति में चन्द्रपुरी क्षेत्र में चैधरी चरण सिंह स्मृति द्वार का लोकार्पण कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने किया।  कलक्टेªट स्थित स्वर्गीय चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं हवन का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार ने कहा कि चैधरी साहब सच्चे किसान नेता थे। योगेश नौहवार ने कहा कि चैधरी साहब के आर्दशों को अपनाने की महती आवश्कता है। दीपक चैधरी ने कहा कि जन-जन में समाज के हर वर्ग में चरण सिंह जी के विचार स्वीकार हैं। कार्यक्रम में विधायक पूरन प्रकाश, भगत सिंह जादौन, कुं. नरेन्द्र सिंह, गुरेन्द्र चैधरी, ब्रजेश पौनिया, डा. यूनिश कुरैशी, चैधरी राजवीर सिंह, चै. बदन सिंह, जगवीर नौहवार, तौफिक आड़ती, आजाद गुर्जर, रामहरि गंधधार, सुनीता नौहवार, आदि मौजूद थे।  वहीं युवा रालोद ने ठाकुर भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कलक्टेªट पहुंचकर चैधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किए। इस मौके पर पवन चतुर्वेदी, शैलेन्द्र सिंह, चतुभुर्ज निषाद, बबलू चैधरी, रजत चतुर्वेदी, मुजाहिद कुरैशी, महावीर सिंह, राजा चतुर्वेदी, प्रमोद यादव, योगेन्द्र चैधरी, सुंदर बघेल, बिट्टू रावत, पंकज चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, आदि मौजूद थे।  रालोद के शहर अध्यक्ष मुकेश चैधरी के नेतृत्व में अजय सारस्वत, गौरव चैधरी, रवि कुमार, ठा. मनजीत, जीतू चैधरी, दिनेश चैधरी, राहुल चैधरी, दिलीप अग्रवाल, देवेन्द्र चैधरी, ज्ञानेन्द्र आदि ने चैधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी नीतियों को समाज और देश के लिए आवश्यक बताया।  समता फाउण्डेशन द्वारा कृष्णा नगर बगीची पर पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लुकेश कुमार राही ने की। इस मौके पर राजवीर सिंह निमेष, राकेश कुमार ठैनुआ, जितेन्द्र सिंह, एनपी सिंह, हीरा चक्रवर्ती, भूपेन्द्र चैधरी, विनोद नागर, ब्रजलाल पांडे, शिवकुमार पचैरी, महेन्द्र पाल सिंह, धर्म सिंह आदि मौजूद थे। वहीं उप्र काॅग्रेस विधान मण्डल दल के नेता एवं विधायक मथुरा-वृन्दावन प्रदीप माथुर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चै. चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर चन्द्रपुरी काॅलोनी में विधायक निधि से निर्माण कराये गये चै. चरण सिंह द्वार का लोकार्पण किया गया। इस द्वार का निर्माण 2 लाख 30 हजार रुपये की लागत से किया गया है तथा इसकी ऊॅचाई एवं चैड़ाई 6-6 मी. है। क्षेत्रीय जनता एवं सभासद घनश्याम सिंह ने विधायक प्रदीप माथुर का साफा व पटका पहनाकर जोर-दार स्वागत किया।  इस अवसर पर विधायक प्रदीप माथुर ने क्षेत्रीय जनता को संबोधित कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चै. चरण सिंह किसानों तथा गरीबों के मसीहा थे। उनकी सादगी और ईमानदारी को पूरा देश नमन करता है तथा आज भी गरीब और किसानों के दिलों में राज करते है। उनकी जन्मदिवस पर चै. चरण सिंह द्वार का लोकार्पण करते हुए हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है, उन्हें अपनी भावांजलि और पुष्पांजलि अर्पित करते है।   इस अवसर पर जिला काॅग्रेस अध्यक्ष, शहर काॅग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन, जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी, चैधरी धर्मवीर, राजकुमार मामा, डा. युनूस कुरैशी, महावीर सिंह आर्य, चै. होडल सिंह, श्याम चतुर्वेदी, संजय शर्मा, युवा काॅग्रेस अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, राहुल अरोड़ा, रामरस पोनिया, देवेन्द्र पहलवान, चै. रामभरोसी सिंह, गुलाब सिंह, राजेन्द्र पाल सिंह उर्फ बबलू आदि उपस्थित रहें। छाता। आरपीएल इंटरनेशनल अकेडमी में पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरनसिंह का 123 व जन्मदिन रालोद कार्यकर्ता द्वारा व विद्यालय परिवार द्वारा धूमधाम से मनाया गया। चैधरी चरन सिंह के प्रतिमा पर फूलमाला चढाकर श्रदा सुमन अर्पित किये। मुख्य अतिथि रालोद नेता चैधरी उधम सिंह एड. ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरन सिंह किसान व मजदूरों के मसीहा थे। छाता विधानसभा अध्यक्ष चैधरी पुरषोत्तम सिंह ने कहा कि चैधरी सहाव ने हमेशा किसान व मजदूरों के हित में कार्य किया। इस मौके पर विक्रम चैधरी, सकिल मलिक, राकेश बर्मन, प्रवीन अग्रवाल, भूरा, कमल किशोर, रेवती रमन शर्मा एड., राहुल, सोनू, सुमन, गौरव दीक्षित, आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। थाना हाईवे अंतर्गत द्वारकेश पुरम अमर काॅलोनी में नामजद सहित पांच लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर बच्चों से मारपीट की। अश्लील हरकत की और उसके कपड़े फाड़ दिये व पचास हजार रूपये व जेवरात ले गये। शिकायत करने पर पति को फोन से जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का है। न्यायालय के आदेश पर पीडि़त महिला ब्रजलता पत्नी  प्रभुदेव निवासी द्वारकेशपुरम ने 27 अगस्त को हुयी घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं शहर कोतवाली के किशन टीले पर गत 24 अगस्त को एक 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार का प्रयास व विरोध करने पर धमकी का मामला लड़की की मां लक्ष्मी देवी पत्नी धारा सिंह ने राहुल पुत्र मूलचंद निवासी किशनटीला के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर दर्ज करायी है। वहीं शहर कोतवाली के किशन टीला निवासी मंतो पत्नी मूलचंद ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी पुत्री के साथ नामजद कन्हैया पुत्र पातीराम आदि तीन लोगों ने बलात्कार किया, जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का है। घटना 13 नवंबर की है। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुयी है।

Read More

मथुरा। आम आदमी पार्टी ने आपदा पीडि़त किसानों को अभी तक मुआवजा न देने और बड़े पैमाने पर अनियमितता, किसानों को 75 रूपये से 150 रूपये के चैक देकर अपमानित करने पर नाराजगी जताते दिल्ली सरकार की तरह पचास हजार रूपये प्रति हैक्टेयर मुआवजे की मांग की है। आज किसानों की दुर्दशा पर जिला संयोजक अजय गौतम और डाॅ. भगत सिंह की अगुवाई में पार्टी के लोगों ने एक मार्च निकाला और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। इसमें गन्ने के उत्पादक किसानों के पिछले दो वर्षों से भुगतान न करने पर राज्य सरकार शुगर मिलों से प्रशासन द्वारा पैसा दिलवाने की मांग की है। सभी मण्डी समितियों में नहीं हो रही पारदर्शिता के साथ किसान उत्पादों की खरीद पर अफसोस जाहिर करते एक ही मूल्य पर सारा धान खरीदने पर कहा कि किसानों के उत्पाद पारदर्शिता के साथ खरीदे जायें और न्यूनतम मूल्य सख्ती से लागू किया जाये। किसानों के पिछले बिजली के बिल माफ किये जायें। इनके उत्पादों के भण्डारण की उचित व्यवस्था को भूमि अधिग्रहण किसानों की मर्जी से होना चाहिये और किसानों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण लेने के बाद आपदा के समय )ण वसूली बीमा कंपनी से हो। इस अवसर पर अखिलेश पालीवाल, प्रदीप चतुर्वेदी, राहुल गर्ग, अतुल मदान, विजय कुलश्रेष्ठ सहित काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।      

Read More

सांता क्लाॅज में सजे बच्चे  मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार के तत्वाधान में अग्रशक्ति सदस्याओं ने प्रभु यीशू के जन्मदिवस क्रिसमस को धूमधाम से मनाया।  इस अवसर पर अग्रशक्ति सदस्याओं ने बच्चों के धमाल के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। बच्चों ने लिए  सेंटा फैन्सी डे्स व परी बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तदउपरांत बच्चोंके लिए सेंटा फैशनशो का आयोजन हुआ जिसमें स्वाति, प्रथम, रश्ति, विहान, शप्रश, श्लोक, प्रार्थ, आरव, रिदान आदि व परी कैटवाॅक प्रतियोगिता में अदत्या, प्रिशा, स्कशी, रिद्धि, सिद्धि, श्रुति आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने एकल डांस प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। डांस प्रतियोगिता में गौरी, स्नेहा, दिव्या, महक, गुनगुन, भव्या, कुश, निकंुज, गरविता, रिद्धि व कपल डांस में रिजुल,  सार्थक, शप्रश,तनिष्क, भव्या, निपुन, उन्नति, केशवी, सुहानी आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में संाता क्लोज ने बच्चों को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर उपहार देकर बच्चों को आंनदित कर किया।     

Read More



Mediabharti