मथुरा

 वेतन विसंगतियों केा लेकर अस्पताल में प्रदर्शन करते हुए  वेतन विसंगतियों को लेकर मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी परिषद ने आज वेतन विसंगतियों को लेकर जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों को मनवाने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चै. रामस्वरूप ने कहा कि 22-23 को कर्मचारियों द्वारा किये गये धरने मात्र एक सरकार को चेतावनी स्वरूप हैं। यदि सरकार द्वारा हमारी मंागों को पूरा नहीं किया गया तो सभी विभागों के कर्मचारियों को सड़क पर उतरने के लिये मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर राजकुमार चूरामणी, देवेन्द्र शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, नवीन शर्मा, एसपी गौतम, मुन्नी देवी यादव, मुन्नी सिंह अथ्यक्ष एएनएम, मूलचन्द गौतम, देवेन्द्र पाल सिंह, विजेन्द्र कल्याण, विनीता दास आदि मौजूद थे।  

Read More

दो दिवसीय किसान सम्मान मेले को संबोधित करते जिलाधिकारी राजेश कुमार  कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषक नई तकनीक अपनायें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कृषक पंजीयन करायें: सीडीओ  मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि किसानों की तरक्की पर ही देश की तरक्की निर्भर करती है इसके लिए किसानों को कृषि उत्पादकता बढ़ानी होगी और यह तभी सम्भव है जब किसान नई तकनीक को अपनाये। श्री कुमार आज यहाॅ उप कृषि निदेशक कार्यालय के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चैधरी चरण सिंह के 113वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन कर किसानों को सम्बोधित कर रहे है। श्री कुमार ने कहा कि कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को अपनी सोच बदलनी होगी। किसान अपने खेतों में आवश्यकता से अधिक रासायनिक खादों का प्रयोग करते हैं और दाना निकाल कर फसल के अवशेष को उर्वरकता बढ़ाने के दृष्टिकोण से खेतों में ही जला देतें हैं जबकि ऐसा करने से खेतों की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक किये जाने की आवश्यकता है ताकि किसान अधिक से अधिक संख्या में मृदा परीक्षण करायें। ऐसा करने से यह पता चल जायेगा कि मिट्टी में किस तत्व की कमी है और इस मिट्टी में कौन सी फसल को उगाना अधिक लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि मृदा परीक्षण से किसानों को कम लागत से अधिक उपज प्राप्त होगी जो किसानों के लिए लाभकारी शाबित होगा।  श्री कुमार ने कहा कि अधिक रासायनिक खादों का प्रयोग करने से खाद्यान्नों में पेस्टीसाइड की मात्रा अधिक हो जाती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है तथा अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में ऐसे उत्पाद को या तो खरीदा ही नहीं जाता है या कम कीमत दी जाती है। उन्होंने कहा कि खेतों में फसलांें के अवशेष को जलाने से पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो जाती है जिससे पशुपालन प्रभावित होता है और कम्पोस्ट खाद की उपलब्धता कम हो जाती है तथा फसलों की उत्पादकता भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर मण्डी न होने के कारण किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है जिसका फायदा बिचैलिये उठाते हैं। इसीलिए वर्तमान सरकार मार्केटिंग को लेकर गंम्भीर है और जनपद स्तर पर मण्डी स्थल बनाये जाने पर बल दे रही है ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।  श्री कुमार ने कहा कि चुनाव समाप्त हो चुका है। अब प्रत्येक माह कि तीसरे बुधवार को जनपद स्तर पर किसान दिवस का आयोजन शुरू होगा। किसान भाई किसान दिवस में आयें और कृषि से सम्बन्धित अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों से सीधा सवाल कर अपना जवाव प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भी चाहती है कि किसान सीधा सम्वंाद स्थापित करें ताकि मौके पर ही उनके सवालों का जववा मिल सके।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सरकार किसानों के लिए कृषि डायरेक्ट बेनीफिट योजना चला रही है जिसके लिए किसानों को अपना पंजीयन कराना होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पंजीकृत किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही छूट सीधा उनके खाते में जायेगी और वे बिचैलियों से बच जायेंगे। उन्होंने कहा इस मेले के माध्यम से किसानों को नई कृषि तकनीक की जानकारी दी जा रही है जिसको अपनाकर किसान अपनी उत्पादकता को बढ़ाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि आज जिलाधिकारी द्वारा जनपद के प्रगतशील किसानों को अलग-अलग खाद्यान्नों में अधिक उत्पादकता के लिए पुरस्कृत किया गया है। इस मेले की सफलता तभी सार्थक होगी जब नई तकनीक का फायदा उठाकर अगले साल पुरस्कार लेने वाले किसानों की लाइन लग जाय। अन्त में उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठानें के लिए अधिक से अधिक किसान अपना पंजीयन करायें। इस मेले में सरकारी तथा गैर सरकारी कृषि संस्थाओं द्वारा अपने स्टाॅल लगाकर कृषि तकनीक की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक राकेश बाबू, उप कृषि निदेशक उद्यान, जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार, जिला उद्यान अधिकारी महेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कृषि वैज्ञानिक, गोवर्धन क्षेत्र के सपा अध्यक्ष मुकेश सिकरवार, किसान नेता बुद्धा सिंह सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Read More

चार दिसम्बर को गोविन्द नगर थाना क्षेत्र स्थित हुई चांदी की लूट का खुलासा करते एसपी सिटी शैलेष पांडेय  एसपी सिटी सिटी ने की प्रेस कांफ्रेंस मथुरा। एसपी सिटी शैलेष पाण्डेय ने प्रेस काॅन्फ्रंेस कर गुड़हाई बाजार में गत चार दिसंबर को चोरी हुयी 49 किलो गिलट बरामद करने की बात पत्रकारों को बतायी। लगभग 25-30 हजार रूपये की गिलट बरामद करने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पांच हजार रूपये इनाम की घोषणा की है। इस संबंध में राकेश पुत्र सुरेश निवासी सरस्वती कुण्ड को 315 बोर के तमंचे, तीन कारतूस और उसके साथी शोएब उर्फ चंपो पुत्र चिनगू निवासी अर्जुनपुरा व समीर पुत्र खन्ना से 49.5 किलो गिलट बरामद की है, जिन पर चाकू, कटटे और कारतूस भी बरामद किये हैं। गिरफ्तार करने वाले उपनिरीक्षक केपी सिंह और प्रदीप कुमार व सिपाही हैं।

Read More

मथुरा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज बृहस्पतिवार को गंगा यमुना तहजीब का शहर मथुरा में तहरीक दाअवते इस्लामी की जानिब से मस्जिद जेबा मनोहरपुरा से जुलूसे मुहम्मदी अपनी शानो शौकत के साथ निकाला जाएगा। जशने ईद मीलादुन्नबी जुलूस इन्तेजामियां कमेटी के मौ. मकसूद अली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन से भी जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम की मांग की गई है तथा पालिकाध्यक्षा से जुलूस एरिया की सफाई दुरूस्त कराने की भी मांग की गई है। कमेटी की बैठक में हाजी शाहिद, मुजीब भाई, मोहसिन खांन, चांद भाई, शकील अहमद, मुस्ताक भाई, मल्लू भाई आरिफ भाई, आशकिन भाई, इस्माईल अत्तारी, शाकिर अत्तारी, हाफिज ईशहाक, हाफिज जियाउर्रहमान, हाजी सलाम आदि उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर जिला संयोजक ब्रजेन्द्र नागर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाने को लेकर चर्चा की गयी। 25 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से विश्रामघाट पर विगत वर्षों की भांति यमुनाजी का दुग्धाभिषेक व वैदिक रीति से पूजन कर उनके स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु की कामना किये जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जिला सह संयोजक गोविन्द बंसल, अजय गोयल, अक्षय भारद्वाज, राजेश पांडे, दिनेश उपाध्याय, नन्दराम सिंह रावत, संजय अग्रवाल, योगेश पंकज, राजेन्द्र सिंह हूरा, संतोष भारद्वाज, डा. ओमप्रकाश तिवारी, सचिन चतुर्वेदी, गौरीशंकर शर्मा, श्यामबाबू शर्मा, रविन्द्रनाथ शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More

सौ शैय्या अस्पताल ने नहीं दिखाई दिया स्टाफ मथुरा। जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर आई सांसद हेमामालिनी का आज उस समय पारा चढ़ गया जब अचानक वृंदावन पहुंच सौ शैय्या अस्पताल में कोई भी चिकित्सक तो दूर एक भी स्वास्थ्य कर्मी नजर नहीं आया। उनके निरीक्षण की खबर मिलते ही अस्पताल के सीएमएस सांसद के होटल पहुंच गिड़गिड़ाने लगे। अपनी सफाई में सीएमएस ने कहा कि आज अवकाश होने के कारण 11 बजे के बाद चिकित्सक वहां आए परंतु उनकी सफाई से सांसद संतुष्ट नजर नहीं आई। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस बारे में शिकायत करने का निर्णय ले लिया है। इससे पूर्व सांसद दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस-वे से आने के दौरान पानीगांव के पास उन्होंने थीम पार्क बनाने के लिए कई स्थान देखे। इसके पश्चात एमवीडीए की दारूक पार्किंग के समीप मजबूत पंडाल बनवाने के लिए भूमि को भी देखा। उनका कहना है कि वृंदावन में आए दिन बड़े समारोह होते है, उसके लिए एक सरकारी विशाल पंडाल बनना आवश्यक है। सांसद हेमामालिनी यहां से अपनी टीम के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सामने जगन्नाथपुरी काॅलौनी पहुंची, वहां उन्हें कार्यकर्ताओं ने जीर्णशीर्ण प्राइमरी स्कूल दिखाया, जिसकी दयनीय स्थिति देख उपस्थित सरकारी अधिकारियों से कहा कि वह स्कूल की बिल्डिंग के निर्माण का स्टीमेट बना धनराशि स्वीकृत कर नया स्कूल भवन तैयार करवाएं। भ्रमण के दौरान सांसद हेमामालिनी डैम्पीयर नगर स्थित मुक्ताकाशीय रंगमंच पर पहुंची वहां उनको प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सीपी सिंह ने वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी दी। सांसद ने इस संबंध में अपने सुझाव भी व्यक्त किए। यहां से वह अपने आदर्श गांव रावल (जिसे गोद लिया गया) प्रस्थान कर गईं। भ्रमण के दौरान उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Read More



Mediabharti