मथुरा

मथुरा। बीती 11 दिसंबर को कुछ बच्चे केआर इंटर कालेज के प्रांगण में क्रिकेट खेल रहे थे। खेल खेल के दौरान बच्चों में आपस में झगडा हो गया था। झगडे से गुस्साया एक किशोर घर से तमंचा निकाल लाया और पफायरिंग कर दी। एक गोली मानिक चैक निवासी पवन चतुर्वेदी के पुत्रा अमन चतुर्वेदी के जा लगी, जिसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड दिया। गोली चलाने वाले किशोर का नाम केशव उपर्फ टोला पुत्रा बल्देव चतुर्वेदी था, जिसके खिलाफ परिजनों ने मामला भी दर्ज कराया। इसकी तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी, मगर वह फरार चल रहा था। शनिवार को शहर कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने केशव को गिरफ्रतार कर लिया, इसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। 

Read More

मथुरा। कोसीकलां में एक दिल झकझोर देने वाला मामला प्रकाश मंे आया है। यहां आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवक ने खुदकुशी कर ली। पति के वियोग को पत्नी सहन न कर सकी, दो दिन बाद पत्नी ने भी दम तोड दिया। अब एक नवजात सहित तीन मासूूम बच्चे अनाथ हो गए हैं। घटना कोसीकलां के मीनानगर की है। यहां रहने वाले 35 वर्षीय विजय सैनी की पत्नी राजवती कई माह से बीमार चल रही थी, जो कोसीकलां के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती चल रही थी। बीमारी के चलते विजय सैनी पर कापफी उधरी हो गई थी, आर्थिक रूप से वह कापफी तंग हो गया,  जिसके चलते वह तनाव में चल रहा था और पत्नी का इलाज नहीं करा पा रहा था। अभी कुछ दिन पहले ही राजवती की अस्पताल में डिलीवरी भी हुई। पैसे न होने के कारण विजय सैनी मानसिक रूप से कापफी टूट गया, इसके चलते उसने गुरूवार को टेªन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने राजवती को भी झकझोर दिया, वह पति का वियोग सहन न कर पाई। राजवती ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। दंपत्ति के दुनियां छोड़ने से उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं, जिनमें 5 वर्ष की एक लडकी, 4 वर्ष का एक लडका व एक छः दिन का नवजात बच्चा शामिल है। बताते हैं कि विजय सैनी रेलवे स्टेशन पर पूरी-सब्जी बेचकर किसी तरह परिवार का गुजारा करता था। घटना से क्षेत्रा में शोक की लहर दौड गई है।

Read More

मथुरा। जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में एक विवाहिता सहित दो अन्य मासूम झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार वृंदावन कोतवाली अंतर्गत कालीदह निवासी देवकी 20 पत्नी सचिन संदिग्ध् परिस्थिति में घर पर झुलस गई। आनन पफानन में विवाहिता को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए आगरा रैपफर कर दिया। इसके अलावा कांशीराम काॅलोनी वृंदावन निवासी दुर्गेश पुत्रा राजेश भी गर्म चाय शरीर पर गिरने से झुलस गया। इसके अलावा राया के गांव शिवना निवासी माही पुत्राी अमित के ऊपर गर्म पानी से भरा भिगौना आ गिरा, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई। किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More

मथुरा। जिलाध्किारी नितिन बंसल ने समाजवादी स्मार्ट फोन योजना को गति देने हेतु जनपद के काॅलेजों में शिविर लगाकर पंजीकरण कराने तथा सूदूर क्षेत्रों तक ग्राम प्रधनों, ए.एन.एम., आंगनवाडी एवं आशाओं के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराते हुए योजना के अंतर्गत नागरिकों के अध्किाध्कि पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। जिलाध्किारी शनिवार को यहाॅं कलैक्ट्रेट सभागार में समाजवादी स्मार्ट पफोन योजना के पंजीकरण कार्य की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जनपद में स्मार्ट पफोन योजना के कम पंजीकरण को बढाने पर जोर दिया और जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, सीएमओ, डीपीआरओ, कार्यक्रम अध्किारी आदि को विभागीय अध्ीनस्थों के माध्यम से प्रचार प्रसार कराते हुए अध्किाध्कि पंजीकरण कराने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अध्किारी मनीष कुमार वर्मा, डीडीओ उमेश कुमार त्यागी, डीआईओएस आईपीएस सोलंकी, सीएमओ डा0 राजेन्द्र सिंह, डीपीआरओ राजेन्द्र प्रसाद यादव आदि अध्किारी बैठक में उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। कृषि विज्ञान केन्द्र-पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधन संस्थान व कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधन संस्थान ;कानपुरद्ध द्वारा 23 से 29 दिसम्बर तक के जय किसान- जय विज्ञान तकनीकी सप्ताह के अंतर्गत ब्लाॅक नौहझील के ग्राम भूरेका में 27 दिसम्बर को कृषक गोष्ठी, प्रदर्शनी एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोपफेसर के.एम.एल.पाठक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक एसके मिश्रा ने जानकारी देते हुए कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण, पशु चिकित्सा, मत्स्य, वैकल्पिक ऊर्जा एवं सहकारिता आदि विभागों के अध्किारियों से इस अवसर पर अपने प्रदर्शनी मंडप लगाते हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग करने और कृषकों से अध्किाध्कि संख्या में पधरने की अपील की है।

Read More

वृन्दावन। भारत रत्न पूर्व प्रधनमंत्राी अटल बिहारी वाजपेयी के 92वें जन्मदिवस की तैयसारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मथुरा मार्ग स्थित मोदी भवन में प्रेसवार्त का आयोजन किया गया। जिसमें 25 दिसंबर को श्री वाजपेयी के जन्मदिवस की तैयारियांे की जानकारी दी गयी। वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण पाठक ने कहा कि श्रीवाजपेयी के जन्मोत्सव के अवसर पर आज 2 हजार कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठजनों का सम्मान एवं कुष्ठ आश्रम में फल वितरण भी किया जायेगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा एवं क्षेत्राीय कार्यकारिणीय सदस्य सुनील चतुर्वेदी एडवोकेट ने कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरूष के जन्मोत्सव पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होकर ब्रहद स्तर पर भव्य  आयोजन देखने को मिलेगा। वहीं श्रीवाजपेयी के जीवन पर विशेष रूप से तैयार की गयी डाॅक्यूमेन्ट्री का प्रसारण होगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष राजेश पण्डित ने जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में कृष्णमुरारी मोतीवाला, कृष्ण गोपाल शर्मा, महेश चन्द शर्मा, डा. रूपकिशोर वर्मा, अनिल पाठक, दयाशंकर शर्मा, नन्द कुमार पाठक, वीरेन्द्र शर्मा, महेश चन्द शर्मा, विजय किशोर मिश्र, गिरधरी बृजवासी, सभासद वैभग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Read More



Mediabharti