मथुरा

द मतपेटियों में बंद भाग्य का फैसला आज  चाक चैबंद पुलिस व्यवस्था के बीच होगी काउटिंग  मथुरा। जनपदभर में शोर शराबे के बाद संपन्न हुये पंचायत चुनावों के बाद बंद मतपेटियों में कैद प्रधान पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज रविवार को जायेगा। बीते दिवस से ही मतदाताओं के चेहरों पर अपने अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर अनसुलझे बयान गिनती के साथ ही स्पष्ट हो जायेंगे। पंचायत चुनाव में मतपत्रों की जांच में सहभागिता करने को ब्लाॅकस्तर पर बड़े ही उत्साह के साथ मतगणना एजेंटों के रूप में लोगों की नियुक्ति भी कर दी गयी है। वहीं मतगणना केन्द्रों पर साफ सुथरी व्यवस्था के तहत कैमरों की निगरानी रहेगी तो वहीं एजेंट भी अपनी पैनी नजर के जरिये मतपत्रों पर ध्यान रखेंगे। मथुरा स्थित जीआईसी काॅलेज पर भी व्यवस्थायें पूर्ण कर दी गयी हैं। बैरीकेटिंग के साथ पुलिस व्यवस्था भी चाक चैबन्द कर दी गयी है। वहीं मतगणना के क्षेत्र के आसपास प्राईवेट सिक्योरिटी के रूप में सादा कपड़ों में पुलिस जवान मौजूद रहेंगे जिससे किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना लोगों को मुसीबत न बने। वहीं जश्न मनाने व किसी भी तरह के हाय हुल्लड़ पर पुलिस की नजर रहेगी। इस तरह के इंतजार पूर्ण कर दिये गये हैं। यहां होगी मतगणना विकास खण्ड चैमुहां के सर्वोदय इण्टर काॅलेज, विकास खण्ड छाता के गांधी इण्टर काॅलेज, विकास खण्ड नन्दगाॅव के श्रीकृष्ण चैतन्य इण्टर काॅलेज, विकास खण्ड मांट के ब्रज आदर्श इण्टर काॅलेज, विकास खण्ड नौहझील के जनता इण्टर काॅलेज, विकास खण्ड मथुरा के राजकीय इण्टर काॅलेज जनरलगंज, विकास खण्ड फरह के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज, विकास खण्ड गोवर्धन के डीएवी इण्टर काॅलेज, विकास खण्ड राया के नवीन मंडी समिति, विकास खण्ड बल्देव के ऋषिकुल इण्टर नेशनल, बल्देव रोड महावन है। 

Read More

 राष्ट्रीय लोक अदालत में लगा फरियादियों का मेला  वाद निस्तारण को सुबह से ही पंहुचे फरियादी मथुरा। राष्ट्रीय लोक अदालत का आज जनपद के न्यायालयों में किया जा रहा है। भारी संख्या में वादकारी आये हुये हैं और अपने-अपने वादों के निपटारे में लगे हुये हैं। न्याय अधिकारी वादों को सिमटाने में लगे देखे गये। काफी संख्या में पीड़ित लोग आज राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने-अपने मामलों को लेकर पंहुचे जिन्हें अच्छा न्याय दिलाने के प्रयास के तहत ही इस राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था ताकि लोग जल्दी से जल्दी इन झगड़े-झंझटों से मुक्त हों। जनपद न्यायाधीश के अथक प्रयासों और न्याय अधिकारियों की कड़ी मेहनत के चलते वादकारियों को भी सुकून मिल रहा है। आज न्यायालयों में काफी भीड़भाड़ देखी गयी। लोग अपने-अपने वादांे को लेकर न्याय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत हुये। अधिवक्ताओं ने भी इसमें काफी सहयोग किया। आज सुबह से ही वादकारी कलैक्ट्रेट पर पंहुचना शुरू हो गये थे। अधिवक्ता और विभिन्न विभागों ने भी अपने काउण्टर लगा रखे थे जिन पद वादकारी अपनी-अपनी समस्याओं के बारे मंे उनसे जानकारी कर अपने अधिवक्ताओं के माध्मय से इन वादांे के निस्तारण के लिये लगे हुये थे। बैंक, बीएसएनएल के काउण्टों पर भी भारी संख्या में लोग अपने टेलीफोन बिल एवम बैंकों से लिये गये ऋण के निस्तारण के लिए खड़े हुये थे। वहीं जिन लोगों के वाहनों के चालान हुये थे वे भी अधिवक्ताओं के पास अपने वाहनों के चालान का निस्तारण करा रहे थे। छोटे-छोटे झंझटों से पीड़ित लोग भी यहां पर अपने मामलों के निस्तारण के लिये पंहुचे वहीं पुलिस और अन्य विभागों के मामलों के निस्तारण के लिये वादकारी सुबह से ही वकीलों के बिस्तरों पर पंहुच रहे थे। राष्ट्रीय लोक अदालत के लगने से जनपद में भारी संख्या में लंबित पड़े मामलों का निस्तारण अधिक से अधिक संख्या में होना माना जा रहा है।

Read More

स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान के तीसरे चरण में आज संत निरंकारी कार्यकर्ता मथुरा रेलवे जंक्शन की सफाई करते हुए  मथुरा। ‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत अभियान’ के तीसरे चरण में आज संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रेलवे स्टेशन पर सफाई की गयी। मथुरा रेलवे जंक्शन सहित देश के 45 महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों को भी चमकाने में लगभग 30000 निरंकारी भक्त जुटे रहे। आज प्रातः 8ः30 बजे मथुरा रेलवे जंक्शन पर ‘लोक अदालत’ के लिए आये रेलवे मजिस्ट्रेट सुनील सिंह, रेलवे के एरिया मैनेजर एनपी सिंह तथा निरंकारी मण्डल के जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार ने झाडू लगाकर किया, तदोपरांत निरंकारी भक्त अपने सद्गुरूदेव निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज तथा धन-निरंकार कहते हुए सफाई में जुट गये। इससे पूर्व संत निरंकारी सेवादल के शिक्षक मोहन सिंह ने सफाई में योगदान देने आये सेवादार-भक्तों को प्रभु वन्दना एवं प्रार्थना करायी और दिशा-निर्देश दिये। मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण  ने बताया कि रेलवे मजिस्ट्रेट सुनील सिंह ने सफाई कर रहे निरंकारी सेवादारों के पूर्ण समर्पण  भाव, अनुशासन व व्यवस्थित रूप से कार्य सम्पन्न करने की भावना से बहुत प्रभावित हुए। रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने निरंकारी भक्तों के उत्साह की सराहना की। रेलवे जंक्शन पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाॅउंडेशन द्वारा हुई सफाई में संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों सहित लगभग 300 निरंकारी भक्तों ने ‘स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान’ में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर स्टेशन मैनेजर के.एल. मीणा, यातायात निरिक्षक सुनील शर्मा, हैल्थ इंस्पेक्टर आर.एस. परिहार, एसके जैन, कार्यलय अधीक्षक विरेन्द्र द्विवेदी, मुख्य टिकट निरीक्षक अशोक केथवास, वाणिज्य इंस्पेक्टर एमएस मीणा, पर्यटन पुलिस खजान सिंह, डिप्टी सीपीआई शैलेश मिश्रा, नागेन्द्र तिवारी, संजय महरोत्रा आदि रेलवे अधिकारी सफाई अभियान पर नजर बनाये हुए थे।

Read More

जीएलए विश्वविद्यालय के पाॅलीटेक्निक में कैंपस रिक्रूटमेंट के दौरान कंपनी के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट करते डिप्लोमा के प्रधानाचार्य साथ हैं शिक्षकगण।  मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय पाॅलीटेक्निक के इलैक्ट्रिकल, सिविल एवं मैकेनिकल के छात्रों को सुनहरे भविष्य का तोहफा मिला है, जिसमें से इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सभी छात्रों का चयन जानी-मानी कंपनियों में विशेष पैकेज पर हुआ है। विश्वविद्यालय के टेªनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग के जनरल मैनेजर सौरभ गोयल ने बताया कि सभी कंपनियों से आये अधिकारियों ने सर्वप्रथम विद्यार्थियों का टेस्ट कराया इसके बाद टेस्ट में सफल छात्रों का साक्षात्कार हुआ और साक्षात्कार में सफल हुए 71 विद्यार्थियों के नामों की घोषणा की गई, जिनमें इलैक्ट्रीकल डिप्लोमा के समस्त छात्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इलैक्ट्रीकल डिप्लोमा का शत-प्रतिशत प्लेसमेंट एक रिकाॅर्ड है और उनकी टीम यह रिकाॅर्ड सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दोहराने का प्रयास कर रही है। सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने छात्रों की सफलता पर कहा कि यह सफलता छात्रों व शिक्षको की कड़ी मेहनत, परिश्रम और लगन का परिणाम है।   

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्घ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आचार्य बिजेन्द्र नागर ने कहा है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार को अपना जन्मसिद्घ अधिकारी मानती है, यहीं कारण है कि भ्रष्टाचारियों के विरुद्घ कार्रवाई के मामले में वह संसद को नहीं चलने दे रही।  भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक ब्रजेन्द्र नागर ने कहा कि जिस प्रकार बाल गंगाधर तिलक ने कहा था कि आजादी मेरा जन्मसिद्घ अधिकार है, उसे में लेकर रहूंगा। उसी तर्ज पर अब कांग्रेस कह रही है कि भ्रष्टाचार उनका जन्मसिद्घ अधिकार है। अगर भ्रष्टाचारियों के विरूद्घ कार्यवाही हुयी तो सरकार व संसद को चलने नहीं दिया जायेगा। प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक गोविंद बंसल, राजेश पाण्डेय, दिनेश उपाध्याय, नंदराम सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस नेशनल हेराल्ड प्रकरण यूपीए सरकार के कार्यकाल में न्यायालय पंहुचा था। कांग्रेस संसद का बहुमूल्य समय का दुरूपयोग संसद में कर लोकतंत्र को कलंकित कर रही है। इस अवसर पर श्यामबाबू शर्मा, अजय गोयल, गौरीशंकर शर्मा, योगेश पंकज, ओमप्रकाश तिवारी, रविन्द्र शर्मा, बालकृष्ण चतुर्वेदी, हलधर गुधैनिया आदि ने कांग्रेस की तानाशाही का विरोध किया है। 4

Read More

मथुरा। सर्वोदयी ब्रह्माण विकास संस्थान द्वारा वाटिकावाली कुंज लाल दरवाजा पर एक बैठक रामनरेश गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसका शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्रपट पर सोहन लाल शर्मा, रमेश दत्त शर्मा, गजेन्द्र शर्मा द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।  बैठक में विप्रजनों को संस्थान सचिव नारायण प्रसाद शर्मा ने अवगत कराते हुए बताया कि संस्थान के तीन वर्षीय चुनाव होने हैं, इसके लिए 20 दिसम्बर को दोपहर तीन बजे समय निर्धारित किया गया है। चुनाव अधिकारी नगेन्द्र मोहन आचार्य बनाए गए  हैं। बैठक में भारत रत्न महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती की पूर्व संध्या पर संस्थान द्वारा आयोजित वृद्घ एवं समाजसेवी महिलाओं को 24 दिसम्बर को सम्मानित किया जाएगा। जिसकी संयोजिका डा. जमुना शर्मा व मालती भार्गव होंगी। बैठक में वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर के अधिग्रहण पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया। और निर्णय लिया गया कि इस संबंध में शीघ्र ही संस्थान का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में राजीव आचार्य, राजकुमार शर्मा, मनीष शर्मा, घनश्याम हरियाणा, पिंटू मिश्रा, महेन्द्र दत्त आचार्य, चन्द्र किशोर शर्मा, दिवाकर आचार्य, देवकिशन शर्मा, सुधाकर आचार्य, टीकाराम शर्मा, योगेश आवा, विजय गौड़ आदि मौजूद थे।   

Read More



Mediabharti