मथुरा

 पुलिस द्वारा पकड़े गए चार शातिर टटलुओं के बारे में मीडिया को जानकारी देते एसपी सिटी शैलेष पांडेय चार नकली सोने की ईंट और 44.5 लाख रूपये बरामद तेलंगाना के भाईयांे से कर रहे थे ठगी   मथुरा। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों टीमों ने धौलीप्याऊ क्षेत्र से टटलू गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार करते हुये उनके कब्जे से 44 लाख 50 हजार रूपये, दो तमंचे, दो नकली सोने की ईंट बरामद की हैं। आज इसकी जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी जितेन्द्र दीक्षित, कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह ने धौलीप्याऊ रोड से स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग से इन शातिर टटलूओं का पकड़ा है। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि हैदराबाद के तेलंगाना के रहने वाले रामारेडडी बंधू के साथ सोने की नकली ईंट देकर धोखाधड़ी की बड़ी रकम एंेठने की योजना है। इसमें चार सोने की नकली ईंटों का सौदा किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीमें मौके पर पंहुच गयीं और अभियुक्तों की घेराबंदी की। इस दौरान मुठभेड़ में पुलिस ने हसीम पुत्र इलियास, आशिक पुत्र अहमद निवासीगण टीकरी थाना पुन्हाना जिला मेवात, आजाद उर्फ छिददी पुत्र कालू, नसरू पुत्र कालू निवासीगण जंगावली थाना शेरगढ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं मगरूद्दीन निवासी फिरोजपुर जिला मेवात व उसका एक अन्य साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने इनके पास से 44 लाख 50 हजार रूपये नगद, दो देसी तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो नकली सोने की ईंट और दो चाकू बरामद किये हैं। इन टटलूओं की गिरफ्तारी में स्वाट टीम से मुनेश बाबू, सवलेन्द्र, देवेन्द्र भदौरिया, अरविन्द, अरूण कुमार सिंह, कोतवाली के महेन्द्र चाहर, वीरेन्द्र, जवाहर, सचिन आदि शामिल थे।

Read More

मथुरा। ह्यूमन राइट एसोसिएशन फाॅर प्रोटैक्शन के तत्वावधान में मसानी पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के 67वें स्थापना दिवस के अवसर पर संयुक्त विचार गोष्ठी आयोजित की गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन यादव ने कहा कि इसका उददेश्य हर व्यक्ति के मूल अधिकारों को सुनिश्चित करना है। मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रमों से समाज और राष्ट्र में बदलाव जरूर आयेगा। इस अवसर पर आनंद प्रकाश चतुर्वेदी, प्रकाश भण्डारी, हाशिम खान ने कहा कि सभी संगठनों को चाहिये कि वह अधिकारों से वंचित मानव को उसके अधिकार दिलाने में मदद करें। इस अवसर पर जयशंकर, सुरेश शर्मा, कमलकांत, राजेश आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक ब्रजेन्द्र नागर ने कहा कि जिस प्रकार बालगंगाधर तिलक ने कहा था कि आजादी मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, उसे में लेकर रहूंगा। उसी तर्ज पर अब कांग्रेस कह रही है कि भ्रष्टाचार उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। अगर भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध कार्यवाही हुयी तो सरकार व संसद को चलने नहीं दिया जायेगा। प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक गोविंद बंसल, राजेश पाण्डेय, दिनेश उपाध्याय, नंदराम सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस नेशनल हेराल्ड प्रकरण यूपीए सरकार के कार्यकाल में न्यायालय पंहुचा था। कांग्रेस संसद का बहुमूल्य समय का दुरूपयोग संसद में कर लोकतंत्र को कलंकित कर रही है। इस अवसर पर श्यामबाबू शर्मा, अजय गोयल, गौरीशंकर शर्मा, योगेश पंकज, ओमप्रकाश तिवारी, रविन्द्र शर्मा, बालकृष्ण चतुर्वेदी, हलधर गुधैनिया आदि ने कांग्रेस की तानाशाही का विरोध किया है।

Read More

मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत लेनदेन और जमीन के विवाद को लेकर दो लोगों ने दिल्ली निवासी एक वृद्ध को इतना परेशान किया कि उसने तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वृन्दावन के बिहारीजी मंदिर क्षेत्र में स्थित गोपाल निकुंज धर्मशाला में कुंवरपाल पुत्र हरी सिंह निवासी आदमपुर शेरगढ और उसके साथी प्रताप ने पुरूषोत्तम दास गोयल जो गोपाल निकुंज में रहते हैं, उन्हें आत्महत्या के लिये उकसाया जिससे उनके द्वारा आत्महत्या कर ली गयी। इस संबंध में मृतक के पुत्र विजय गोयल निवासी रोहताश नगर सहादरा दिल्ली ने नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी 70 वर्षीय वृद्ध को जमीन और लेनेदेन को लेकर आये दिन प्रताडि़त करते रहते थे जिससे वह तंग आ गया था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत धान से भरे ट्रैक्टर को ओवरटैक कर रहे दूसरे ट्रैक्टर के दौरान अचानक हुये हादसे में धान से भरा ट्रैक्टर पलट गया। घटना गोवर्धन-डीग रोड की है। बताया गया कि महिन्द्रा ट्रैक्टर के चालक ने आगे चल रहे धान से भरे स्वराज ट्रैक्टर को ओवरटैक करने की कोशिश की इस दौरान धान से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके कारण नवल पुत्र भोजी और हिम्मत पुत्र भैंरा निवासीगण कोन्हाई इसकी चपेट में आ गये और गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों और ग्रामीणों ने दोनों घायलों को उठाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने महिन्द्रा टैªक्टर को पकड़ लिया है। वहीं इस हादसे में सड़क पर गढा बिजली का खंभा भी टूट गया जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। घटना में घायल दोनों ग्रामीणों की हालत गंभीर देखते हुये उन्हें मथुरा के लिये रैफर किया गया है।

Read More

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप मथुरा। गोवर्धन कस्बे के सौंख रोड स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज के पीछे एक 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी है। मृतक के परिवारीजनों ने हत्या कर शव फैंकने का आरोप लगाया है। बताया गया कि आज बीएसएनएल एक्सचेंज के पीछे 32 वर्षीय राजू बाल्मीकि का शव मिला है। वह इसी क्षेत्र का रहने वाला है। क्षेत्र में चर्चा थी कि शराब पीने से उसकी मौत हुयी है क्योंकि इस क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार बड़ी तेजी के साथ फलफूल रहा है। कंजर जाति के लोग कच्ची शराब दहन से बनाते हैं, उस शराब के कारण भी मौत होने का संदेह लोगों की जुबां पर था जबकि मृतक के परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या कर शव यहां घर के पास पटक दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

Read More