गुस्साएं ग्रामीणों ने लगाया राया-मथुरा मार्ग पर जाम गोकुल बैराज पर हादसे में युवक की मौत मथुरा/राया। जनपद के अलग-अलग थानों क्षेत्रों में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक मासूम बालिका सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत गौसना के निकट मथुरा-राया रोड पर हुये एक सड़क हादसे में अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला व उसकी दो वर्षीय मासूम बच्ची को रौंद दिया जिससे बच्ची और महिला दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी। दूसरी घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत गोकुल बैराज मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार आजाद नगर निवासी लक्ष्मी अपनी बच्ची को साथ लेकर मार्ग से गुजर रही थी तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी और उन दोनों को रौंद दिया। घटना की सूचना पाते ही लोगों की भीड़ लग गयी। गुस्सायें ग्रामीणों ने रोड को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पंहुच गयी। पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर गुस्साये मृतका के परिवारीजनों, ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने मृतक मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। वहीं थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत गोकुल बैराज मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार गोकुल बैराज मोड़ पर अज्ञात वाहन ने वहां से गुजरते प्रेम सिंह पुत्र अल्ली राम निवासी दतिया हाईवे के भतीजे में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस संबंध में मृतक के चाचा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।
Read More




