मथुरा

शहर में राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मानवाधिकार दिवस को लेकर बच्चे रैली निकालते हुए  डीजे-डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना मथुरा। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आज इस्लामियां इण्टर काॅलेज से रैली निकाली गयी। जिला जज दिनेश कुमार सिंह व जिलाधिकारी राजेश कुमार हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विकास बाजार पहुॅचकर समाप्त हुई। समापन स्थल पर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के दृष्टिकोण से नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतिकरण किया गया। रैली से पूर्व इस्लामियां इण्टर काॅलेज के प्रांगण में जिला जज ने बताया कि 12 दिसम्बर को आयोजित होने राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 48169 लोगों को सम्मन जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के 19 बैंकों के कुल 16715 तथा राजस्व के कुल 2361 सम्मन जारी किये गये हैं। जिला जज ने बताया कि त्वरित, सस्ता, सुलभ न्याय प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। उन्होंने बताया कि लम्बित मामलों के लोक अदालत में निस्तारण पर न्याय शुल्क की वापसी की व्यवस्था है तथा पक्षकार व्यक्तिगत स्तर पर स्वयं पहल कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत की प्रक्रिया अत्यन्त सहज होती है और आपसी समझौते पर आधारित होती है। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और उनका रैली में सक्रिय सहयोग सराहनीय है। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बच्चों से यह भी कहा कि वे अपने माता-पिता तथा पास पडोस के लोगों को भी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित होकर लाभान्वित हो सकें। मंच का संचालन प्रवक्ता हिन्दी वृषभान गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजवीर सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पवन कुमार श्रीवस्तव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, पुलिस अधीक्षक नगर शैलेष कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, जिला मनोरंजनकर अधिकारी एसपी सिंह, सचिव बार एसोसिऐशन राघवेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य इस्लामियां काॅलेज तुफैल अहमद, सदस्य, प्रबन्ध समिति डा. युनुस कुरैशी, क्षेत्रीय सभासद मो. जाहिद चेला, अब्दुल मलिक सहित इस्लामियां इण्टर काॅलेज के छात्र-छात्रायें आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। धर्मयात्रा महासंघ की बैठक में सपा सरकार द्वारा हिंदू धार्मिक स्थलों के अधिग्रहण की कार्यवाही पर रोष व्यक्त करते इसे हिंदू समाज की धार्मिक स्वतंत्रता, आस्था को खुली चुनौती बताते चेतावनी दी कि समग्र हिंदू समाज इसका डटकर मुकाबला करेगा। केशवदेव मंदिर में हुयी बैठक में महामंत्री ब्रजेन्द्र नागर ने कहा कि जब-जगह प्रदेश में सपा सरकार आती है, तब-तब हिंदू आस्थाओं पर प्रहार किया जाता है। बैठक में धर्मयात्रा महासंघ के संरक्षक पं. सोहन लाल शर्मा ने कहा कि 2017 के आगामी विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुये एवं मुस्लिम तुष्टिकरण के अंतर्गत मुस्लिम मतदाताओं को प्रभावित करने के लिये हिंदू समाज की अस्तित्वता पर प्रहार किया जा रहा है जिसका मुंहतोड़ जबाव दिया जायेगा। बैठक में बिहारीलाल गोस्वामी, जमुनादास मित्तल, मुकुटमणि शर्मा, घनश्याम हरियाणा, हरिओम शर्मा एडवोकेट, अक्षय भारद्वाज, गोविंद बंसल आदि उपस्थित थे।

Read More

दो दिन पूर्व हुई साधु की हत्या का खुलासा करते एसएसपी डा. राकेश सिंह एवं एसपी सिटी शैलेष पांडे पीछे खड़े तीनों हत्यारोपी शिष्यों ने ही की थी किरार आश्रम के महंत की हत्या मथुरा। गत दो दिन पूर्व मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर स्थित अखिल भारतीय किरार आश्रम में रहने वाले बाबा परमेश्वर दास की हत्या के मामले में बाबा के शिष्य ही हत्यारे निकले जिसमें एक अभियुक्त तो पूर्व से ही आजीवन कारावास का फरार अपराधी था। गोवर्धन पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया। संपूर्ण घटना की जानकारी देते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कस्बा गोवर्धन में गत 08 दिसंबर को बाबा परमेश्वर दास की हत्या का मामला गोवर्धन थाने पर दर्ज हुआ था। इस मामले में मंदिर में रह रहे बाबा के भक्तों ने बताया था कि अज्ञात बदमाशों ने उन्हें कुण्डी बंद कर कमरे में बंद कर दिया था और बाबा की हत्या कर दी थी।  मामले की छानबीन के दौरान आश्रम में रह रहे बाबा के शिष्य और घटना के रिपोर्टकर्ता राजभान चतुर्वेदी पुत्र शंकर प्रसाद चतुर्वेदी निवासी पुरवा झारकूंआ थाना अमानगंज पन्ना मध्यप्रदेश हाल निवासी अखिल भारतीय किरार आश्रम गोवर्धन उसका भाई विमलेश पुत्र शंकर प्रसाद, राहुल गर्ग उर्फ चुन्नू गर्ग पुत्र रामखिलावन जो इसी क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में बाबा के किरार आश्रम में रह रहा था। इन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया। तीनों अभियुक्त बाबा के शिष्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना का इकबाल करते हुये इन लोगों ने बताया कि आंतरिक विवाद के चलते बाबा की हत्या की गयी। घटनास्थल के निरीक्षण से ही स्पष्ट हो गया था कि इस घटना में आश्रम में रहने वाले व्यक्तियों का हाथ है। जांच के दौरान प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर पूछताछ करने पर तीनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त राहुल गर्ग उर्फ चुन्नू पूर्व में भी एक महिला की कुल्हाड़ी से काटकर अपने गांव में वर्ष 2013 में हत्या कर चुका है जिसमें जिला जज पन्ना के न्यायालय से उसे आजीवन कारावास की सजा मिली थी जिसमें वह फरार चल रहा है। इस घटना के अनावरण में थानाध्यक्ष गोवर्धन अरविन्द कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, कांस्टेबिल हरवीर सिंह और कौशल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More

विकास प्राधिकरण सभागार में प्रदेश के आवास प्रमुख सचिव सदाकांत शुक्ल एवं डीएम राजेश कुमार विभागों के साथ बैठक लेते हुए  प्रदेश के प्रमुख सचिव आवास सदाकांत ने एमवीडीए सभागार में देश प्रजेंन्टेशन मथुरा। ब्रज के सुनियोजित विकास के लिए गठित ब्रज विकास बोर्ड को गत दिनों विधान सभा में अनुमति मिलने के बाद आज विभिन्न विभागों की उपस्थिति में आवास विकास के प्रमुख सचिव सदाकांत शुक्ल ने सैद्धांतिक स्वीकृति की घोषणा की। हृदय योजना के तहत गठित यह बोर्ड सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर ब्रज विकास के लिए काम करेगा। ब्रज क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य कराने से पूर्व उक्त बोर्ड से अनुमति लेना आवश्यक होगा।  आज बृहस्पतिवार मथुरा आए प्रमुख सचिव सदाकांत शुक्ल ने विकास प्राधिकरण सभागार में बैठक के दौरान बताया कि पूर्व में अलग-अलग विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों के चलते ब्रज का सुनियोजित विकास नहीं हो पा रहा था, इसी के दृष्टिगत इस बोर्ड की स्थापना की गई है। बैठक में विप्रा उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि एमवीडीए द्वारा छटीकरा से यमुना ब्रिज वृंदावन तक प्रस्तावित 30 मीटर सड़क पीडब्ल्यूडी के सहयोग से बनाई जा रही है। जिसमें साढ़े छह किमी पीडब्ल्यूडी व शेष सड़क एमवीडीए द्वारा बनाई जाएगी। उक्त सड़क का निर्माण दिल्ली से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कराया जा रहा है। इसके अलावा जैंत चैकी से गरूण गोविन्द मंदिर वाला एप्रोव मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। बसाना टाउन एरिया को एमवीडीए क्षेत्र में सम्मिलित किए जाने को प्रमुख सचिव ने हरी झंडी दे दी है। वृंदावन में मल्टी स्टोरी पार्क को सेकेण्ड फ्लोर तक बनाने के लिए चार से पांच करोड़ रुपए की सैद्धांतिक स्वीकृति भी प्रमुख सचिव श्री शुक्ल ने दी है। गोवर्धन में पार्किंग, शौचालय सहित आउटर रिंग रोड के लिए भी एमवीडीए ने योजना तैयार की है। इससे पूर्व विभिन्न विभागों ने बोर्ड के तहत कराए जाने वाले प्रस्तावित विकास कार्यों का प्रेजेन्टेशन दिया। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाधिकारी राजेश कुमार, विप्रा सचिव चन्द्र प्रकाश सिंह मौजूद रहे।

Read More

यमुना मिशन के कार्यकर्ता स्वामी घाट स्थित साफ सफाई करते हुए  मथुरा। यमुना मिशन द्वारा मोक्षधाम से लेकर स्वामी घाट तक साफ- सफाई कर घाटों का जीर्णोद्घार किया जा रहा है। इसी क्रम में यमुना मिशन द्वारा स्वामी घाट पर जीर्णोद्घार का कार्य किया जा रहा है। यमुना मिशन द्वारा विगत कई माह से स्वामी घाट पर चैतरे का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें मिशन के कार्य कर्ताओं द्वारा मलबा भरकर उसकों समतल बनाया जा रहा है। इसी के साथ मिशन के कार्य कर्ताओं द्वारा रानीघाट (स्वामीघाट ) की पानी डाल घाटों को चमकाया गया। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने बताया कि यमुना मिशन द्वारा स्वामी घाट पर श्रद्घालुओं की सुविधा के लिये चबूतरा तैयार किया जा रहा है इसी पर बैठने के लिये कुर्सीया लगाई जायेगी जिससे यहॉ देश विदेश से आने वाले श्रद्घालुओं बैठ सके। चबूतरे से सटे रानीघाट पर भी मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई की गई जिससे वह घाट चमकते नजर आ रहे है। उन्होने बताया कि यमुना मैया की कृपा और यमुना भक्तों के सच्चे प्रयास से कृष्णकालीन घाटों की छटा द्वापार कालीन दिखाई देगी। 

Read More

 नुक्कड़ नाटक के द्वारा जादूगर लोक अदालत का प्रचार प्रसार करते हुए  मथुरा। जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह की उपस्थिति में जनपद न्यायालय के सभागार में जिला सूचना कार्यालय के सौजन्य से जादूगर देव एण्ड पार्टी तथा जिला महिला कल्याण विभाग के सौजन्य से स्वैच्छिक संगठन महिला समाख्या द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया गया। दोनों पार्टियों द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं पर जादू एवं नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।  आज मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने उपस्थित सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट, अधिवक्ताओं एवं अन्य को मानवाधिकार की शपथ दिलायी। इस अवसर पर बोलते हुए जनपद न्यायाधीश ने कहा कि प्रत्येक मानव की यह जिम्मेदारी होती है कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग व जागरूक रहें और उसी के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करें। 

Read More



Mediabharti