मथुरा

मथुरा। कांग्रेस विधान मण्डल दल नेता प्रदीप माथुर ने अपने लखनऊ प्रवास के दौरान उप्र शासन के विभिन्न अधिकारियों से भेंट किया जिसमें उन्होंने मुख्य सचिव आलोक रंजन से व्यक्तिगत रूप से भेंट किया तथा उनसे वृन्दावन के जग प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर को सरकार द्वारा अधिग्रहीत किये जाने की प्रक्रिया पर अपना विरोध दर्ज कराया और उनसे कहा कि श्री बांके बिहारी मंदिर का अधिग्रहण किया जाना महापाप होगा। उन्होंने कहा कि वहां श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने हेतु शासन द्वारा एक प्रस्ताव तैयार किया जाना चाहिए जिसमें कि श्री बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी, प्रशासनिक अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एक साथ बैठकर इस मुद्दे पर विधिवत चर्चा करके उसको एक व्यापक स्वरूप दे सकते हैं। इस मुद्दे पर मुख्य सचिव ने गंभीरता दिखाई तथा कहा कि वे मुख्यमंत्री जी से इस प्रकरण पर चर्चा करेंगे। विधायक माथुर ने मुख्य सचिव से मथुरा जनपद को सूखाग्रस्त जनपदों की सूची में रखे जाने का आग्रह किया और उनसे बताया कि मथुरा जनपद भयंकर सूखे की चपेट में है और यहां के किसान पहले से अतिवृष्टि, ओलावृष्टि से पीडि़त रहे हैं। अब उन्हें सूखे की मार को झेलना पड़ रहा है। इस पर मुख्य सचिव ने आष्वस्त किया कि वे जिलाधिकारी, मथुरा से मथुरा जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किये जाने हेतु पुनः रिपोर्ट माॅगेंगे। माथुर ने प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग केएस अटोरिया से भेंट किया तथा उनको मथुरा के महोली रोड के चैड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर उसको स्वीकृत करने के लिए एक प्रत्यावेदन भी प्रस्तुत किया और उन्होंने मथुरा शहर की प्रमुख लिंक रोड जो कि मथुरा कोतवाली से भैंस बहोरा होते हुए केआर इण्टर काॅलेज से केआर डिग्री काॅलेज, मथुरा तक के पुनर्निर्माण कार्य, डीग गेट से जनरलगंज तक जाने वाली सड़क जिसको 70 लाख की अवशेष धनराशि से बनाने के लिए कहा तथा कुछ अन्य ग्रामीण मार्ग को भी स्वीकृत करने के लिए आदेश कराया।

Read More

-मतदानकर्मी की हार्ट अटैक से मौत मथुरा। प्ंाचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को नौहझील ब्लाक में एक बूथ पर वोट डालने को लेकर वोटर व वोट एजेंट के बीच हुए झगड़े में कथित तौर पर गोली चलने से डरे एक मतदानकर्मी को अटैक पड़ गया। मौके पर मौजूद स्टाफ आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुॅचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय महेश चन्द पुत्र घनश्याम निवासी सदर बाजार मथुरा राजकीय संग्रहालय में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। महेश की ड्यूटी मंगलवार को नौहझील ब्लाॅक के गांव रामनगला में लगी थी। बताया गया है कि सुबह मतदान की शुरुआत शांतप्रिय तरीके से हुई। सब ठीकठाक चल रहा था कि इसी दौरान एक विकलांग वोटर मतदान करने के लिए आया और उसका वहां मौजूद एक एजेंट से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात बढ़ गई और झगड़ा इतना बढ़ गया कि फायरिंग भी हो गई। खबर है कि गोली चलने की आवाज सुनकर डरे मतदानकर्मी तृतीय महेश को हार्ट अटैक आ गया। महेश की तबियत खराब होते देख वहां मौजूद लोग उसे उपचार के लिए आनन-फानन में नौहझील स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है।

Read More

मथुरा। शहर के मैरिज होमों में शादी शुरू होते ही चोरी की घटनायें शुरू हो गयी हैं। मिली जानकारी के अनुसार शहर के मसानी रोड स्थित होटल ब्रजवासी लैण्ड्स इन में एक शादी के आयोजन के दौरान होटल के कमरे मंे रखे बैग से दो लाख रूपये और जेवरात चोरी हो गये। घटना की रिपोर्ट ब्रजेन्द्र निवासी मैन बाजार कोसीकलां ने दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा। सर्वशिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा के अन्तर्गत 6 से 14 बर्ष के आयु के विकलांग बच्चों ने एकेडमिक स्पोर्टस एंव कलचरल मीट प्रोग्राम का आयोजन बी.आर.सी छाता में मुख्य अतिथि ए.बी.एस.ए संजय कुमार सिंह के द्वारा मां सरस्वती पर द्वीप प्रज्जवलित एंव माल्यपर्ण कर विभिन्न प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। जिसमें मानसिंक मंद, शारीरिक अक्षम, दृष्टि अक्षम, श्रवण अक्षमता, वाले बच्चों ने खेलकूद सांस्कृतिक प्रोग्राम का प्रतिभा कर प्रदर्शन दिखाया। जिसमें विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से छात्र एंव छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें दौड प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता, चित्र कला, रंगोली, कुर्सी दौड, रस्सा कसी, पर्यावरण सम्बन्धी प्रतियोगिताऐं दिखाई। अंत में बाद में मुख्यअतिथि द्वारा बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरूस्कार वितरित किये गयें। इस मौके पर समेकिता शिक्षा के अध्यक्ष मोहन गुप्ता, इन्द्रपाल, नारायनसिंह, पूर्व माध्यमिक के अध्यक्ष भगवानसिंह, अनुराधा शर्मा, सुमनलता, आशा, मधु तौमर, चन्द्रेश, सुषमा, ललित, नाहिद खान, आदि उपस्थित थें।  

Read More

 लवालव हुई जनपद की सड़कें, आवागमन हुआ बाधित सरकारी दफ्तरों के बाहर जलभराव से लोगों को हुयी परेशानी मथुरा। आज सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट बदली। दो दिन से कोहरा और धुंध के कारण परिवर्तन तो शुरू हो गया था लेकिन आज सुबह बादल घिरे रहे। हल्का कोहरा था लेकिन उसके बाद अचानक बिजली कड़की और हल्की-फुल्की बूंदाबांदी शुरू हुयी। कुछ देर बाद ही तेज बरसात शुरू हो गयी। लोगों को इससे बचना पड़ा। तेज बरसात के कारण जगह-जगह जलभराव और चैराहों-तिराहों, सरकारी कार्यालयों पर आवागमन बाधित रहा। कलैक्ट्रेट पर कई स्थानों पर जलभराव देखा गया।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर के बाद पानी भरा था तो कलैक्ट्रेट वाले द्वार पर भी जलभराव से कैदियों को लाने-ले जाने में पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। सरकारी दफ्तरों पर अधिकांश जगह जलभराव था। न्यायालय परिसर के बाहर कई स्थानों पर जलभराव के कारण वादकारियों को परेशानी उठाते देखा गया। दीवानी न्यायालय परिसर के बाहर सड़क पर खड़े होने वाले दुपहिया वाहनों के स्थानों पर जलभराव से वाहन पानी में डूबते नजर आये। कच्चा स्थल होने के कारण एक चारपहिया वाहन उसमें फंस गया। बड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया। चारों तरफ जलभराव नजर आ रहा था। शहर के होलीगेट, पुराना बस स्टैण्ड स्थित रेलवे पुल के नीचे जलभराव तो अंबाखार मार्ग पर पुल के नीचे भी जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा। मुर्गा फाटक रेलवे लाइन के पास चल रहे निर्माण और मिटटी के कारण कई वाहनों को निकलने में परेशानी झेलनी पड़ी। चिकनी मिटटी से फिसल बढने के कारण दुपहिया वाहन पलटते नजर आये। शहर के और भी स्थानों पर आज थोड़ी सी बरसात के बाद ही जलभराव से लोगों को रूबरू होना पड़ा। मौसम में आये अचानक बदलाव और बरसात के कारण बाजार भी प्रभावित रहे। हालांकि आज मंगलवार था लेकिन बरसात के कारण मौसम में थोड़ी ठंडक जरूर हुयी। हालांकि हवायें न चलने से सर्दी तो महसूस नहीं हुयी लेकिन पानी के प्रभाव के कारण ठण्डक जरूर महसूस की गयी। डैम्पियर नगर क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक मंगल बाजार पर भी बरसात का असर देखने को मिला।

Read More

 यमुना मिशन के कार्यकर्ता आज केआर गल्र्स इंटर कालेज में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग की जानकारी छात्राओं को दी मथुरा। बढती ग्लोबल वार्मिग, पीने योग्य पानी एवं प्रदूषित होता वातावरण जिसके कारण नभ से लेकर थल सब कुछ प्रदूषित हो चुका है। ऐसे में यमुना मिशन ने बीड़ा उठाया है कि वह इन प्रदूषण को दूर करने के साथ साथ लोगो को भी इस ओर जागरूक करेगा। यमुना मिशन द्वारा यमुना की रक्षा, पर्यावरणीय असंतुलन से निपटने के लिये भारी मात्रा में वृक्षारोपण एवं सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिये अब देश के होनहार नौनिहालों को प्रकृति संरक्षण का मंत्र दिया जा रहा है। यमुना मिशन द्वारा स्कूल कालेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को यमुना की रक्षा एवं प्रकृति में संतुलन बनाने के लिये अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने की सीख दी जा रही है साथ ही विद्यालयों को सघन वृक्षारोपण के लिये कृष्णगंगा घाट तथा काष्र्णि कुण्ड गोवर्धन में आमन्त्रित किया जा रहा है। मंगलवार को यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा के.आर इण्टर कालेज, राजकीय कन्या इण्टर कालेज, अडीग, राजकीय भारतीय इण्टर कालेज, अडीग, आदर्श इण्टर कालेज, अडीग में संपर्क किया। विद्यालयों के बच्चों एवं अध्यापकों द्वारा द्वारा जोश एवं उत्साह के साथ यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं का स्वागत कर स यमुना मिशन के कार्यो में भरपूर सहयोग की बात कही। छात्रों को सम्बोधित करते हुये यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि आज विश्व के सामने ग्लोबल वार्मिग, पीने के पानी, एवं प्रदूषित होते वातावरण की प्रमुुख समस्या है ये सभी समस्या मनुष्य के द्वारा प्रकृति के साथ की गई खिलवाड़ के उत्पन्न हुयी है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन समस्याओं से समाप्त करने के लिये कदम उठाये अब हमारे कंधो पर प्रकृति के संरक्षण की जिम्मेदारी है। पं अनिल शर्मा जी द्वारा सभी छात्र - छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण, यमुना रक्षा एवं वातावरण को साफ स्वच्छ बनाने की शपथ दिलाई। गीता शर्मा ने कहा कि जिस तरह जल की कीमत मछली जल से दूर रहकर समझती है ऐसे ही हमें भी अब जल की कीमत समझनी होगी। यमुना के प्रदूषित होने के कारण अब हम सभी के सामने पीने योग्य स्वच्छ जल की समस्या सामने आने वाली है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या, मीना श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य एन.आर चैहान, प्रधानाचार्य, हरनारायण राम, चन्दभान,, आलोक कुमार, शालिनी मैम, मनीषा मैम, डाॅ अल्का कुलश्रेष्ठ, डाॅ अन्जू अग्रवाल, मुकेश ठाकुर, विनोद पंडित, पन्नालाल शर्मा, लपुटी पंडित, आशीष शर्मा, गोपाल, गोविन्दा, सतीश आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Read More



Mediabharti