मथुरा

मथुरा। अलीगढ़ में दो दीवसीय सेमीनार आयेाजित किया गया जिसमें देश-विदेश से कई विद्वान एवं प्रोफेसर मौजूद रहे, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ट आईईएस व कानपुर मण्डल के सहमण्डलायुक्त राजीव शर्मा मौजूद रहे। दो दिवसीय चल रहे इस अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार में लखनऊ, आगरा, बुन्देलखण्ड, गोरखपुर, कानपुर, उत्तराखण्ड, महाराष्ट्री, नागपुर इन सभी यूनीवर्सिटियों के विद्वानों द्वारा पाकिस्तान, बंगलादेश, भूटान, नेपाल, अफगानिस्तान आदि देषों के आये प्रोफेसरों के साथ विचार गोष्ठी की गयी,  जिसमें आतंकवाद मानव सुरक्षा एक मुख्य मुद्दा रहा जिसमें सभी लोगों द्वारा आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने व सभी देशांे से एक साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की अपील की गयी, इसमें समाजसेवियों की अहम भूमिका बतायी गयी। कई वर्षो से सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे श्रीसि(ि विनायक ग्रुप आॅफ इन्स्टीट्यूशन गोवर्धन रोड, मथुरा के निदेशक व मथुरा जनपद के समाजसेवी नन्दकिशोर षर्मा को सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और आतंकवाद व मानव सुरक्षा को लेकर कई जागरूकता कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सबसे बड़ी बात यह रही कि कई यूनीवर्सिटीयों और आगरा मण्डल में यह पहला सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने को दिया गया यह प्रतिकात्मक पुरूस्कार है। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद रहे केआर काॅलेज मथुरा के प्राचार्य डा. अजय त्यागी, प्रोफेसर समाजसेवी के रूप में किया सम्मानित संजीव श्रीवास्तव द्वारा खुशी जाहिर की गयी। जिस पर श्री सिद्धि विनायक ग्रुप आॅफ इन्सटीट्यूशन के निदेषक नन्दकिशोर शर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया एवं महाविद्यालय की प्रगति में योगदान प्रदान करने का बचन दिया और उन्होने कहा कि शिक्षा प्रचार-प्रसार में उनका योगदान सदा रहेगा और कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार से जो हमें प्रेरणा मिली है ऐसे आयोजन बार-बार होते रहे और हम भी कराते रहेगे और आगे कहा कि डा. अरूण कुमार दीक्षिण जैसे प्राचार्य आज के युग में मिलना मुष्किल है भगवान उनको दीर्घायु बनाये रखें। कानपुर मण्डल के सहमण्डलायुक्त राजीव शर्मा के सम्बोद्धन से सभी उनके मुरीद हो गये। इस अवसर पर श्री सिद्धि विनायक ग्रुप आॅफ इन्स्टीट्यूशन गोवर्धन रोड, मथुरा के निदेशक  नन्दकिशोर शर्मा ने मंचासीन अध्यक्ष वाष्र्णेय, सचिव पूनम बजाज तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अरूण कुमार दीक्षित, महाविद्यालय के सभी प्रवक्तागण व तथा कर्मचारीगण मौजूद थे। 

Read More

गायिका ज्योतिका दयाल पौस्ट को स्मृति चिन्हे देतीं संगीतज्ञ डा. वन्दना तैलंग। मथुरा। ब्रज विभूति रहे संगीताचार्य आनंद बिहारी तैलंग सुर-संगीत जगत की अमूल्य निधि थे। संगीत के प्रति उनका समर्पण ही उनकी पहचान बना। उक्त उद्गार उनकी प्रथम पुण्य-तिथि पर श्री आनन्द नाद मंदिर व श्री नाद संगीत कला केन्द्र के तत्वावधान में होटल गणपति पैलेस में आयोजित हुई स्वरांजलि संगीत संध्या का उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ करते हुए अध्यक्षीय उद्बोधन में गोस्वामी पंकज बाबा ने व्यक्त किये। मुख्य अतिथि डा. लवनाथ- डा. कुशनाथ चतुर्वेदी, साहित्यकार मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि तैलंग जी ने संगीत के उन्नयन विकास और उसकी समृद्घि के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। उनकी शिष्या व धेवती रूचि तैलंग ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि संगीत साधना के संरक्षण में उनके प्रयास अतुलनीय रहे। उन्होंने अनेक संगीत केन्द्रों की स्थापना की व अनेकानेक संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित किया। इससे पूर्व आयोजक डा. वन्दना तैलंग ने अतिथियों संग कलाकारों का पटुका व शाल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनन्दन किया। कार्यक्रमान्तर्गत एक वृत्त चलचित्र के माध्यम से उनकी स्मृति संयोजन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। देश-विदेशों में अपनी शास्त्रीय गायन कला की आभा बिखेर चुकीं गायिका ज्योतिका दयाल पौस्ट ने भारी कर्तलध्वनियों के मध्य श्रोताओं को वाह-वाह कहने हेतु विवश किया। गोकुलेन्दु व गौरव तैलंग ने हवेली संगीत में ‘‘प्रगट भये तैलंग कुलदीपक’’ रचना से उन्हें भावांजलि दी। गजाधर पाठक ‘‘राजू’’ ने वीणावादन कर अपनी कला का जादू बिखेरा। वादक कलाकारों ललित सिसौदिया (हारमोनियम), कृष्ण गोपाल शर्मा (पखावज), मदन सिसौदिया व आशीष अग्रवाल (तबला) ने भी श्रोताओं को अपनी कला से प्रभावित किया। संचालन डा. राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल ने किया व आभार डा. वंदना तैलंग ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, आकशवाणी कार्यक्रम अधिकारी नरेश मल्होत्रा, सुरेश गुप्ता, आरके त्रिपाठी, राजेश शर्मा, डा. सत्यभान शर्मा, भागवताचार्य डा. हरेकृष्ण गोस्वामी, अनुराग तैलंग, श्रीगोपाल अग्रवाल, डा. सीमा मोरवाल, विशनकांत मिलिंद, नीलेश कुमार, संजय गोविल सहित सैकडों रसिक श्रोता उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि ग्राम पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण 28 नवम्बर को ग्राम सैनवां में हुई घटना के क्रम में जिन व्यक्तियों के विरूद्व एफआईआर दर्ज हुई थी उन व्यक्तियों तथा गिरफतार व्यक्तियों के द्वारा 107/116सीआरपीसी के तहत भरे गये जमानत तथा उनके बाण्ड की धनराशि को जब्त करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि जैसा कि सभी लोग जानते हैं कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर बड़े पैमाने पर लोगों के खिलाफ धारा 107/116 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कार्यवाही करते हुए उनसे जमानत मुचलका जमा कराये गये थे। उन्होंने बताया कि जो प्रधान पद के प्रत्याशी हैं उनसे अलग से दो लाख से पांच लाख रूपये तक के मुचलके जमा कराये गये थे। सैनवां की घटना के अभियुक्तों द्वारा भी जमानत व मुचलके जमा किये गये थे। चुॅकि इन लोगों ने जमानत तथा मुचलके की शर्तों का उल्लंघन किया है इसलिए उनकी जमानत व मुचलके कि धनराशि को जब्त करने की कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए सभी सम्बन्धित को इस आशय की नोटिस उप जिलाधिकारी छाता ने जारी किये हैं और उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

Read More

लोगों को हुआ सर्दी का अहसास मथुरा। कल से अचानक मौसम के परिवर्तन होने के बाद से लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया है। आज सुबह से ही चारों ओर घने कोहरे और सर्द हवाओं ने लोगों के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। हालांकि रविवार का अवकाश होने के कारण स्कूली बच्चों और कार्यालयों की छुटटी के चलते लोगों ने राहत की सांस ली। बाजार में गर्म कपड़े की दुकानों पर लोगों को ऊनी वस्त्र खरीदते देखा गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे की चादर से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गयी। घने कोहरे के चलते आज सुबह लोगों को सड़क किनारे आग के सहारे तापते भी देखा गया। लोगों ने गर्म कपड़ों को पहनना शुरू कर दिया है जिससे ठंड से बच सकें। आगामी दो दिनों में सर्दी के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कल सुबह से ही मौसम खराब था। कल दोपहर तक सूर्य भगवान के दर्शन न होने से लोगों का बाजारों में आना-जाना कम दिखाई दिया। यही हाल आज भी देखा गया। दोपहर तक मौसम खुला न होने के कारण दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते देखे गये। 

Read More

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य मनाया वार्षिक समारोह मथुरा। आशा स्कूल मथुरा ने तारापोर हाॅंल में अपनें वार्षिक समारोह का आयोजन किया इस समारोह में मुख्य अतिथी डाफने चैहान, जोनल प्रेसिडेंट, स्ट्राइक वन कोर आवा (आर्मी वाईव्स वेलफेयर ऐसोशिएशन) थी। आशा स्कूल के बच्चों के द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वार्षिक दिवस के पूर्व कार्यक्रमो में स्कूल के बच्चों के लिए नंेत्र शिविर और खेल दिवस का आयोजन किया गया। आशा स्कूल मथुरा की स्थापना 23 अगस्त 1992 में दिन दयाल उपाध्याय स्मारक ट्रस्ट के अंतर्गत हुई। तभी से आशा स्कूल आवा के संरक्षण मे कार्यरत है। आशा स्कूल का निर्माण मुख्यता अलग रुप से सक्षम बच्चों के लिए हुआ है। सैन्य तथा असैन्य परिवारों से 34 अलग रुप से सक्षम बच्चे इस स्कूल में अभी पढ रहें है। यह बच्चें विभिन्न बिमारीयों से पीडित जो की मानसिक मंदता से लेकर सुनने में परेशानी है। आशा स्कूल इन बच्चों को शिक्षा का अनुकूल वातावरण देता है ताकि वे अपने कौशल का विकास कर सके व अपनी शारीरिक, मानसिक क्षमता के अनुसार आत्मविश्वास के साथ विश्व का सामना कर सके।

Read More

मथुरा। दो बहिनों को दहेज में एक-एक लाख रूपये और बाइक की मांग पूरी न करने पर ससुराल वाले उनका उत्पीड़न कर रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। इस संबंध में वाल्मीकि बस्ती भरतपुर गेट निवासी गुंजन पुत्री साजन ने रिपोर्ट लिखाई है कि मौहल्ला नौलक्खा सदर बाजार आगरा निवासी राकेश पुत्र शंकर लाल आदि आठ लोग उससे व उसकी बहिन सीमा से दहेज में एक-एक लाख रूपये और एक-एक बाइक की मांग पूरी न करने पर दोनों बहिनों से मारपीट और उत्पीड़न कर रहे हैं। पीडि़ता ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी है।

Read More



Mediabharti