होलीगेट पर सपाई मुलायम सिंह का जन्मदिवस मनाते
जिला अस्पताल में फलवितरण के बाद बाहर आते सपाई
मथुरा। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के 77 वां जन्मदिवस सपा के कार्यकर्ताओ द्वारा मथुरा जिले मेब डे ही धूमधाम के साथ मनाया गया इस दौरान सपाईयो ने जगह-जगह केक एवं निर्धन गरीब असहायों के कंबल आदि भी वितरण किये। रविवार को नगर पंचायत बलदेव अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकिशन वर्मा ने बल्देव कार्यालय मे समाजवादी पार्टी के मुखिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 5 किलों का केक काटा एवं उनके दीर्घायु जीवन की कामना भगवान से की। इस दौरान रामकिशन वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीब एवं असहाय लोगों की हितों की ख्याल रखने वाली पार्टी है जिस तरह से पार्टी गरीव एवं किसानों के हितों का ख्याल रखकर कई योजनाएं चला रही है, निििश्चत ही सपा अगले मिशन 2017 मे भी यूपी में अपनी अधिकतम मतों से जीत दर्ज करायेगी। उनके साथ नगर अध्यक्ष कमल कुमार पाडेय ने कहा कि सपा ने जो योजनाए किसानों के लिये चलायी है उसका किसान को फायदा हो रहा है, इस मौके पर डब्बू पाठक, दिनेश कुमार अवध तेहरिया, श्रवण कुमार, महेश पाडेय, नवीन वर्मा, महादेव सेठ, मुकेश सेठ, राधाकिशन पाडे, श्री किशन पाडे, सुजीत वर्मा आदि सहित सेकडो की संख्या मे कार्यकर्तागण मौजूद थे।
वही फरह के नगर पंचायत अध्यक्ष मुरारीलाल शर्मा ने भी नगर पंचायत मे सपा के मुख्यिा के जन्मदिवस पर केक काटा। कोसीकलां में भरतमिलाप चैक स्थित वरिष्ठ सपा नेता धर्मवीर अग्रवाल द्वारा पार्टी के कैम्प कार्यालय पर धरती पुत्र मुलायम सिह का 78 वां जन्मदिन बडे“ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने मुलायम सिंह के चित्रपट के समक्ष ज्योति भी जलाई और ईश्वर से हमेशा उनको ज्योति की तरह चमकते रहने की प्रार्थना भी की। तदोपरान्त उन्होने मुलायम सिह के 78 वें जन्मदिन की खुशी में 100 किलों लडडू मिष्ठान के रूप में वितरित किये। इस मौके पर उपस्थित सपा नगर अध्यक्ष सुभाष मित्तल ने प्रदेश मुखिया की लम्बी उम्र की कामना करते हुए कहा कि हमें पार्टी की रिती-निती से जनता को अवगत कराना चाहिये जिससे निकट भविष्य में नेताजी प्रधानमत्री बन सके उन्होने कहा चूकिं केन्द्र की सत्ता का रास्ता यूपी से ही होकर गुजरता है इसलिए हमें प्रयास करते रहना चाहिये और गरीब, असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिये। प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए राज्य पोषण मिशन का शुभारम्भ किया था। वरिष्ठ सपा नेता श्रीभगवान भार्गव, हरिमोहन सैनी, डा. सुमित राजपूत, महेन्द्र आर्य, मोहनश्याम सिरौलिया, महावीर ठाकुर, छोटू हरमोनियम, पंकज भार्गव, मनोज अनन्त, चन्दर पौनिया, कपिल शर्मा, नीरज अग्रवाल, फत्ते लम्वरदार, कपिल फौजदार, टीकम चैधरी, असलम कुरैशी, शाहिद कुरैशी, जाहिद, आविद, सलीम कालें, आदि दर्जनों सपा नेता मौजूद थे।
मथुरा रविवार को सुवह सपा के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने अपने आवास पर गरीब एंव असहाय लोगों को ठंड से बचने के लिये कंबल बाटे और मुलायम सिंह का जन्मदिन की बधाई दी, वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा ने भी सपा के मुखिया मुलायम सिंह के जन्मदिन पर लोगों को बधाई दी, छाता स्थित स्थानीय डाक बंगला पर सपा के सुप्रीमों मूलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सपाईयों ने श्रीयादव की दीर्घआयु की कामना की तथा पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह केक काटा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन कुंवर राजपाल सिंह, नगर अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष मौघ् सऊद, डाक्टर विजय सिंह राजपूत, ठाकुर लेखराज मास्टर, ठाकुर रामहेत सिंह, रंजीत सिंह गुर्जर, रामवीर सिंह, राधेश्याम, शादिक, इमामुददीन, इमरान, लियाकत, फईयाद अली, रामपाल, विनय प्रताप, टीकम सिंह, रामधन, पप्पू, निरोत्तम आदि थे। वही सौंख में सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर स्थानीय कैम्प कार्यालय पर पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी व विधान सभा अध्यक्ष गोवर्धन मुकेश सिकरवार ने मुलायम सिंह की छवि के सम्मुख केक कटकर व मिष्ठान खिलाकर सभी कार्यकर्ताओं को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर प्रदीप चैधरी ने कहा कि मुलायम सिह यादव सच्चे समाजवादी हैं और आगामी समय में समाजवादी पूरे देश में परचम लहरायेें। मुकेश सिकरवार ने कहा कि सपा कार्यकर्ता पूरे जोश से आगामी चुनावों की तैयारी में जुट जायें और मुलायम सिंह को जीत का तोहफा दें। इस मौके पर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाह, सुनिया पहलवान, उमेश चोधरी, ओमप्रकाश कुशवाह, सोहनलाल, गुड्डू लोहिया, गुड्डा भईया, गिर्राज कुशवाह, योगेश उपाध्याय, अर्जुन गौतम, सुभाष कुशवाह, पवन कुमार व अंसार कुरैशी आदि मौजूद थे।
वहीं नंदगांव कस्बे में सपाईयों ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया। इस दौरान रजनीकांत पूर्व सचिव छाता विधान सभा के नेतृत्व में मिठाई वितरित कर नेता जी की दीर्घायु की प्रार्थना की। इस अवसर पर योगेश शर्मा, आस मौहम्मद, शेरा,नरवीर चैधरी, भारत,सलीम, सोनू शर्मा, ब्रह्मा, बबलू आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम गोस्वामी ने केक काटकर नेता जी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक गोस्वामी, हरीओम अग्रवाल, रमेश, हमीद, बन्नो आदि मौजूद रहे।
Read More