मथुरा। शहर के प्रमुख धन्नासेठ द्वारा पैसे को लेकर उत्पीड़न करने से तंग उद्यमी द्वारा जहर खाकर की गयी। मीडिया द्वारा बार-बार खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस द्वारा मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कर ली गयी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मृतक सुनील गर्ग के पुत्र वरूण गर्ग निवासी डैम्पियर नगर ने इस संबंध में प्रमोद गर्ग पुत्र बालमुकुन्द गर्ग निवासी डैम्पियर नगर और उसकी पत्नी व पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके पिता सुनील गर्ग से अभियुक्त द्वारा किये गये उत्पीड़न के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने धारा 306 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है।
Read More




