मथुरा

लोगों को जागरूक करने के लिए पत्रकारों से विशेष अपीलः अजय कुमार अवस्थी मथुरा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु पात्र व्यक्तियों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए पत्रकारों से विशेष सहयोग की अपील की है। श्री अवस्थी आज यहां कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रिन्ट व इलेक्ट्राॅनिक मीडिया तथा प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर रहे थे। श्री अवस्थी ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं अथवा नवयुवकों की उम्र आगामी पहली जनवरी को 18 वर्ष पूरी हो रही है उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए 22 नवम्बर को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत विधान सभावार कई काॅलेजों व विद्यालयों में बूथ बनाये गये हैं जहाॅ पर बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6, नाम काटने के लिए फार्म-7 तथा किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए फार्म-8 लोगों से प्राप्त करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 22 नवम्बर को विशेष अभियान के तहत सभी तहसील मुख्यालयों पर भी फार्म प्राप्त किये जायेंगे। उन्होंने मीडिया कर्मियों से यह भी अपेक्षा की कि वे ऐसे स्थान को चिन्हित करके बतायें जहाॅ पर ड्राप्ॅा बाॅक्स रखने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज किये जाने हेतु अभियान 30 नवम्बर तक चलेगा। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, उप जिलाधिकारी मांट अन्जनी कुमार सिंह, प्रिन्ट व इलेक्टाªॅनिक मीडिया के पत्रकार व प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

Read More

 मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कौशल विकास मिशन योजना द्वारा राया स्थित नीफा केन्द्र के बैंकिग एण्ड एकाउंटिग प्रशिक्षणार्थियों को  रिजर्ब बैंक द्वारा चलाये जा रहे वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केन्द्र मथुरा सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने जागरूकता शिविर लगाकर उपस्थित छात्र छात्राओं को प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी दी तथा बैंकों द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही शिक्षा ऋण व अन्य जमा व ऋण, सही नोट की पहचान करना, फोन पर आने वाली फेक काॅल से बचने की जानकारी प्रदान की । तथा मुंद्रा बैंक की जानकारी दी। बचत के महत्व के बारे मैं बैंक में खाते खोलने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी । इस मौके पर युवाओं की बैंक से सम्बन्धित जानकारी दी व उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान केन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर कौशल विकास मिशन के जिला कार्डीनेटर सुनील कुमार यादव व केन्द्र प्रभारी संजय व राम खिलाड़ी शर्मा उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। गोवर्धन कस्बा क्षेत्र में अपराधों का सिलसिला नहीं रूक पा रहा है। आज सुबह राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग स्थित नगला सांखी में बाइक पर सवार दो अज्ञात लुटेरों ने विदेशी पर्यटक महिला का कैमरा और बैग लूट लिया जिसमें नगदी भी थी। अभी तक लुटेरों का पता पुलिस नहीं लगा पायी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची। मिली जानकारी के अनुसार रशिया की रहने वाली सिमकेमिंग उर्फ राधा रशा दासी अपने साथियों के साथ वृन्दावन से गोवर्धन परिक्रमा देने आयी थी। सुबह करीब छह बजे परिक्रमा के दौरान राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग स्थित नगला सांखी के पास बाइक पर सवार दो लुटेरों ने महिला का बैग छीन लिया और फरार हो गये। बताया गया कि बैग में निकोन का कैमरा और दो हजार रूपये नगद थे।   

Read More

मथुरा। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 98वां जन्मदिवस शहर और जिला कांग्रेस कमेटी पर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप माथुर ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते कहा कि उनके कार्यकाल में देश में उन्नति और क्रांतियां आयीं। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति, किसानों की उन्नति, बीस सूत्रीय कार्यक्रम, अल्पसंख्यकों एवं गरीबों के उद्धार जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये जिससे देश उन्नति और विकास की ओर अग्रसर हुआ। अध्यक्षीय संबोधन में आबिद हुसैन ने कहा कि वे ऐसी शख्सियत थीं जिनका विश्व लोहा मानता था। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में परमाणु, पोखरण का सफल परीक्षण, पाकिस्तान से युद्ध के दौरान 96 हजार सैनिकों द्वारा आत्मसर्मपण जैसे अनेक निर्णय लिये गये जिसके आधार पर विरोधियों ने उनको दुर्गाशक्ति के अवतार के रूप में माना। उनका परिवार त्याग, बलिदान और देश के विकास पर आज भी अग्रसर है। देशवासी आज भी उन्हें याद करते हैं। हम कांग्रेस के लोग संकल्प लें कि उनके बताये रास्ते पर चलकर साम्प्रदायिक ताकतों का मुकाबला करें जिससे 2017 में उप्र में कांग्रेस सत्ता में आये। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने की और संचालन मनोज गौड़ ने किया। इस अवसर पर राणा प्रताप, कीर्ति कौशिक, अशोक शर्मा, देवेन्द्र यादव, बिहारी लाल, अखिलेश वाल्मीकि, सागर माहौर, अमित चतुर्वेदी, राहुल अरोड़ा, गंगेश्वर सिंह, ब्रजकिशोर गोस्वामी, सलीम शाह, गजानंद चतुर्वेदी, अब्दुल कलाम, हाजी नसीम, राजू फारूखी, नेत्रपाल प्रजापति, जिलानी कादरी, अजय शर्मा, सिम्मी बेगम, सुनील अग्रवाल, सलीम उस्मानी, गोपाल पचैरी, देवेन्द्र लल्ला, जावेद, रामकुमार, राजू गोला, प्रकाश गुप्ता, सत्यानंद शर्मा, चकलेश्वर सिंह, कौशल तौमर, चमन खां, बबलू ढाकरे, खुदाबख्श, मौ. कुरैशी, अभिषेक गर्ग, अजय सक्सैना, मुकेश अग्रवाल, अनीता चावला, राजकुमार गौतम, शाकिर भाई, साबिर कुरैशी, आशीष अग्रवाल, बंटू पाठक, इन्द्रजीत, सलीम, आदि मौजूद थे।  

Read More

मथुरा। वृन्दावन नगर में चल रहे कार्तिक मास एवं आगामी अक्षय नवमी व देवोत्थान एकादशी महोत्सव को मद्देनजर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने सफाई व्यवस्था को दुरूस्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों की एक बैठक कैंप कार्यालय पर ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग को साफ-सुथरा बनाने के लिए निर्देश दिए। कैंप कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष ने सफाई निरीक्षक अवधेष यादव, लिपिक राजकुमार और सफाई नायकों को संबोधित करते हुए चीरघाट पर अधूरे पड़े परिक्रमा मार्ग निमार्ण कार्य के स्थान पर बालू एवं मिटटी डालने के आदेश दिये जिससे कि परिक्रमार्थियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पडे़। इस दौरान सफाई नायक धर्मेंद्र, राजू द्वितीय, धर्मेश, अनिल, राजू प्रथम, अषोक कुमार, जिम्मी, लक्ष्मण आदि उपस्थित थे।  

Read More

गोपाष्टमी के अवसर पर गौचारण लीलाओं का प्रदर्शन करते कलाकार  मथुरा। पूरे जनपदभर में आज गोपाष्टमी के अवसर पर गौचारण लीलाओं का आयोजन, शोभायात्रा और सामूहिक गौ पूजन किया गया। शोभायात्रा भी निकाली गयी। इस अवसर पर कृष्ण, बलराम की आकर्षक झाकियां और गायों को श्रृंगार और पूजा अर्चना देखने लायक थी।  स्थान-स्थान पर गौ पालक और गौ भक्त गायों का श्रृंगार और फूल मालाओं से उनकी पूजा करते देखे गये। कई स्थानों पर सामूहिक गौ पूजा और गायों का श्रंृगार करते गौ भक्त दिखे। गौचारण के मौके पर ब्रज के विभिन्न स्थलों पर गौचारण पूजा, लीला और शोभायात्राआंे के आयोजन किये गये हैं। मंदिर द्वारिकाधीश के बाहर भी आज गायों की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु देखे गये। परिषद के मुख्य संरक्षकगण, पदाधिकारियों द्वारा श्रीकृष्ण बलराम के स्वरूपों की आरती एवं पुष्पहार अर्पित करते हुये गौचारण लीला का शुभारंभ हुआ। इसके बाद विश्रामघाट के मुख्य द्वार पर गौचारण लीला का आयोजन किया गया जिसमें भगवान श्रीकृष्ण अपने कुलगुरू गर्गाचारी की अनुमति से गऊ चाराने के लिये निकले। इस दौरान सामूहिक गौ पूजन किया गया। गौचारण लीला को वृन्दावन से आये श्रीहितरास लीला मण्डल के स्वामी बाबूलाल दुबे ने मंचन किया। इसके बाद मध्यान्ह श्रीकृष्ण बलराम की गौचारण की विशाल शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें ठाकुरजी के स्वरूप सजे हुये घोड़े पर सवार थे।

Read More



Mediabharti