मथुरा

मथुरा। अपर जिलाधिकारी ने कम राजस्व वसूली करने वाले विभागों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शासन को पत्र लिखे जाने के निर्देश दिये। श्री कुमार आज यहंा कलेक्ट्रेट के सभागार में इस सम्बन्ध में बुलायी गयी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। वाणिज्यकर की समीक्षा के दौरान लक्ष्य से कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए  अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने निर्देश दिये कि वसूली लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत की जाय। स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन में भी स्थिति बहुत खराब पायी गयी जबकि पिछली बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये थे कि बिल्डर्स को नोटिस भेजकर फ्लैट आवंटियों को रजिस्ट्री कराने को कहा जाय और यह भी कहा गया था कि जिन आवंटियों द्वारा रजिस्ट्री नहीं करायी जाती है तो उनका आवंटन निरस्त कर दिया जाय। लम्बित पड़ी बड़ी वसूली को शीघ्र निस्तारित करके उन्हें रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। मनोरंजन कर की समीक्षा के दौरान श्री महेन्द्र सिंह ने कहा कि जिन केबिल आॅपरेटरों राजस्व जमा नहीं किया जा रहा है उन्हें सील करने की कार्यवाही करें तथा हरहालत में 15 दिसम्बर तक डिजीटाइजेंशन प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिये। खनिज अधिकारी से भट्टों के बन्द होने के कारण होने वाली कम वसूली को अन्य विभिन्न तरीकों से बढ़ाने के उपायों पर जोर देने को कहा। श्री सिंह ने अधिशासी अधिकारी मथुरा, नन्दगाॅव, गोवर्धन , राधाकुण्ड से वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री महेन्द्र सिंह ने बैठक में मुख्य सचिव से प्राप्त उस पत्र का भी उल्लेख किया जिसमें सभी विभागों को ओर बेहतर तरीके से कार्यशैली बनाने तथा राजस्व वसूली को बढ़ाने के बेहतर उपाय दिये गये हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अजय कुमार अवस्थी, नगर मजिस्ट्रेट श्री विजय कुमार, बेसिक शिक्षाधिकारी श्री अशोक सिंह, उप जिलाधिकारी मथुरा श्री राजेश कुमार, मांट श्री अन्जनी कुमार सिंह, गोवर्धन विश्वभूषण व छाता श्री रामअरज यादव सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र सिंह ने आज कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को सम्बोंधित करते हुए कहा कि आधार इनरोलमेंन्ट सेन्टर हेतु पर्याप्त सुविधा ऐजेन्सियों उपलब्घ कराई जाय तथा इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय। वर्तमान में अब तक मथुरा जनपद में 16 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं तथा और बढ़ाने के लिए नये सेन्टर खोलना आवश्यक है। सेन्टर हेतु सभी सुुविधायें मुहैया करवाने के लिए जिला प्रशासन को अवश्यक निर्देश मिले हैं। मथुरा जनपद में 18 सेन्टर वर्तमान में हैं जिनमें 9 बन्द पड़े हैं। भारत सरकार के निर्देशों के पालन करते हुए प्रशासन को आधार सेन्टर सभी आवश्यक सुविधायें देते हुए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन पर जोर देना होगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, नगर मजिस्ट्रेट श्री विजय कुमार, बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक सिंह, उप जिलाधिकारी मथुरा राजेश कुमार, मांट अन्जनी कुमार सिंह, गोवर्धन विश्वभूषण व छाता रामअरज यादव सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  

Read More

ब्लाॅसम किडजी विद्यालय में धरने पर बैठी पीडि़त शिक्षिका प्रीति शर्मा व परिजन  -ब्लाॅसम किडजी विद्यालय का मामला  मथुरा। बीमारी के चलते नौकरी छोड़ने पर विद्यालय संचालक ने वेतन देने से ही इंकार कर दिया। पीडि़त शिक्षिका ने परिवार सहित आज विद्यालय परिसर में धरना दें, अपनी बकाया सैलरी देने की मांग करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी से विद्यालय में व्याप्त गड़बडि़यों की जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि विद्यालय बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त है लेकिन सीबीएसई बोर्ड का विद्यालय बताकर छात्रों व अभिभावकों से अवैध वसूली की जा रही है और अध्यापकों को नाममात्र का वेतन दें, उनका शोषण किया जा रहा है।  मामला शहर के मछली फाटक स्थित मयूर बिहार काॅलौनी के आरएम शाहा सोसाइटी के ब्लाॅसम किड्जी विद्यालय का है। यहां पूर्व में कार्यरत शिक्षिका प्रीति शर्मा पत्नी बलराम पाराशर निवासी डी-41 नटवर नगर आज अपने पति, बेटी प्रियांशी, बेटा गौरव के साथ धरने पर बैठ गईं। विद्यालय के मुख्य भवन के सामने शिक्षिका के धरने पर बैठे होने की खबर पर मीडिया के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रीति शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गले की बीमारी के चलते मेदांता  हाॅस्पीटल गुड़गाव के चिकित्सकों द्वारा कम बोलने की हिदायत के बाद उसने तीन अक्टूबर को नौकरी छोड़ दी। लिखित सूचना दिए जाने के बाद विद्यालय प्रशासन ने उसे उसकी सैलरी के बकाया सात हजार रुपए दो दिन बाद देने की कह, वापस भेज दिया। शिक्षिका का आरोप है कि वो आए दिन विद्यालय के चक्कर काट रही है लेकिन उसे उसका बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा। जिसके चलते आज वह परिवार सहित विद्यालय में धरने पर बैठ गईं।  शिक्षिका का आरोप है कि उसने बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी वेतन दिलाने के लिए पत्र लिखा लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। पीडि़त शिक्षिका के अनुसार विद्यालय प्रशासन द्वारा शिक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र भी नहीं दिए जाते और न ही समय से वेतन दिया जाता है। विरोध करने पर विद्यालय से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। बाद में विद्यालय समिति के अध्यक्ष सुरेश बाबू तिवारी ने धरनास्थल पर पहुंच शिक्षिका को सोमवार केा वेतन भुगतान कर देने का आश्वासन देते हुए वहां से भेज दिया। 

Read More

मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र स्थित रुक्मिणी बिहार के समीप  एक अधिवक्ता पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। कार से जा रहे अधिवक्ता पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से अधिवक्ता गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुॅची पुलिस ने घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोवर्धन क्षेत्र के कस्बा राधाकुण्ड निवासी अधिवक्ता विजय गोस्वामी शनिवार दोपहर अपनी कार से वृंदावन किसी काम से आए थे। अधिवक्ता रुक्मिणी बिहार कालौनी स्थित गोल चक्कर से गुजर रहे थे कि इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में गोली लगने से अधिवक्ता विजय गम्भीर रुप से जख्मी हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भागने में सुल रहे। सूचना पर पहुॅची पुलिस ने घायल अधिवक्ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Read More

मथुरा। सरस्वती शिशु मंदिर कृष्णा गंगा पर कक्षा अरूण, उदय व प्रथम के छात्रों का शिविर लगाया गया। जिसमें 206 शिशुओं ने भाग लिया। विद्यालय परिसर में रात्रि विश्राम के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक व बौद्धिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा अगले दिन उन्हें नगर के धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान अभिभावक तो साथ रहे ही, शिविर संयोजिका श्रीमती सीमा वाष्र्णेय सहित शिक्षिका श्रीमती राधा अग्रवाल, चंचल गौतम, कुमुद ग्रोवर, सरोज शर्मा, विनीता शर्मा, रेनू अग्रवाल, भगवती शर्मा, रश्मिी अग्रवाल, सुनीता वाष्र्णेय, महावीर प्रसाद, श्याम सिंह, आदि मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। गौरक्षा जनजागरूकता अभियान के पदाधिकारी दीपावली का त्यौहार मलिन बस्तियों में पहुंच गरीब बच्चों के साथ मनाएंगे। संस्था के मीडिया प्रभारी पंडित उत्तम शर्मा के अनुसार संस्था का उद्देश्य गरीब बच्चों के घर पहुंच दीपक जलाना तथा उन्हें दीपावली की खुशियों में शामिल करना है। संस्था अध्यक्ष डा. आरपी सिंह सोलंकी ने कहा कि संस्था के लोग पटाखे नहीं चलाएंगे, इस रकम से गरीब बच्चों को उपहार रोशनी के लिए दीपक तथा मिठाई आदि वितरित की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि दीपावली के दिन लक्ष्मी-गणेश के साथ गौ माता का पूजन अवश्य करें। 

Read More



Mediabharti