मथुरा। जनपद के प्रख्यात इंजीनियरिंग काॅलेज जी एल बजाज ग्रुप आॅफ इन्स्टीट्यूसन्स में वार्षिक खेल प्रतियोगिता अदम्य 2015 का आयोजन दूसरे दिन भी जारी रहा जिसमें जहां ऐथिलेटिक्स में मथुरा के स्कूली छात्रों ने अन्य जनपदों से आये छात्रों से बाजी मारी वहीं टीम प्रतिस्पर्धाओं में पलवल से आयी टीमें अपने प्रतिस्पर्धियों पर भारी पड़ी। दूसरे दिन सभी कैटेगिरीज के अन्तर्गत अलग-अलग स्र्पोट्स का आयोजन किया गया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक लगभग सभी खेलों के सभी प्रतिस्र्पधाओं के फाइनल राउण्ड में खेलने वाले स्कूलों और काॅलेजों का नाम ओपन हो गया था। अंकतालिका में ऐथेलेटिक्स के अन्तर्गत सीनियर बाॅयज शाॅर्टपुट के अन्तर्गत संजय इन्स्टीट्यूट के हितेष राठी ने बाजी मारी वहीं रिले रेस के अन्तर्गत सीनियर बाॅय कैटेगिरी के अन्तर्गत जी एल बजाज के छात्रों ने प्रथम पुरूष्कार पर कब्जा करने में सफल रहे वहीं रिले रेस में ही जूनियर बाॅयज के अन्तर्गत बलदेव पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी वहीं जूनियर गल्र्स कैटेगिरी के अन्तर्गत रतन लाल फूल कटोरी की छात्रायें अंकतालिका में प्रथम स्थान पर रहीं। इस के समानान्तर सौ मीटर रेस में सीनियर बाॅयज कैटेगिरी के अन्तर्गत संस्कृति काॅलेज के छात्र विजेता बने वहीं जूनियर बाॅयज कैटेगिरी के अन्तर्गत बाबा कढेरा सिंह के छात्र ने विजेता का पदक पहना। इसी के अनन्तर जूनियर गल्र्स कैटेगिरी में साम्वेद गुरूकुलम् की छात्रा प्रथम स्थान पर रही। वहीं तीन गेम के अन्तर्गत जूनियर गल्र्स में फाइनल मुकाबला साम्वेद गुरूकुलम् और रतन लाल फूल कटोरी सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल टीम के बीच खेला जायेगा। एवं सीनियर बाॅयज बाॅलीबाॅल का फाइनल मैच जी एल बजाज ग्रुप आॅफ इन्स्टीट्यूषन्स एवं आनन्द इंजीनियरिंग काॅलेज के छात्रों के बीच होना निर्धारित हुआ है। इस के साथ ही फुटबाॅल के सीनियर बाॅयज कैटेगिरी के अन्तर्गत फाइनल मैच का आयोजन बीएसए इंजीनियरिंग काॅलेज और सचदेवा इन्स्टीब्ट्यूट के बीच खेला जायेगा ।
Read More




