मथुरा

मथुरा। शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश द्वारा आयोजित मथुरा संकुल की बौद्धिक प्रतियोगिताओं में सरस्वती शिशु मंदिर, कृष्णगंगा, लाल दरवाजा के छात्रों ने अपना परचम लहराया। विद्यालय के मीडिया प्रमुख ब्रजकिशोर शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विद्यालय के छात्रों ने बौद्धिक विज्ञान प्रदर्शन, गणित भाषण, विज्ञान प्रश्न तथा सांस्कृतिक प्रश्नमंच प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि गीत कला व अंताक्षरी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विजयी छात्रों को विद्यालय प्रधानाचार्य देवी प्रसाद चतुर्वेदी एवं प्रबंधक महेश चंद अग्रवाल प्रेस वाले ने आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

Read More

मथुरा। मथुरा निवासी अजय यादव द्वारा निर्मित एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा अभिनीत फिल्म रणबांका का प्रीमियर आज हाइवे प्लाजा एवं बिग बाजार स्थित सिनेघरों में संयुक्त रूप से किया गया। हाइवे प्लाजा स्थित छवि गृह में फिल्म के कलाकारों व क्रियरेटिव डायरेक्टर मुकेश पंडित एवं फिल्म निर्माता अजय यादव की पत्नी आकांक्षा यादव भाई विजय यादव की मौजूदगी में इस फिल्म का शो शुरू हुआ, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा। इस मौके पर कंपनी के निदेशक ने कहा कि शीघ्र ही अजय यादव की अगली फिल्म की शूटिंग मथुरा में ही होगी। 

Read More

 मीडिया को प्रकाश महोत्सव की जानकारी देते नीरब अग्रवाल एवं अन्य  17 को सीएम अखिलेश करेंगे उद्घाटन  मथुरा। श्रीचेतन्य महाप्रभु के 500 वर्ष बाद वृंदावन पधारने की खुशी में मनाए जा रहे 18 से 25 नवम्बर तक सम्पन्न होने वाले वृंदावन प्रकाश महोत्सव का शुभारंभ 17 नवम्बर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गोवर्धन स्थित कुसुम सरोबर पर करेंगे। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 80 से ज्यादा देशों के लोग भाग लेंगे। इस दौरान विभिन्न धर्मों की ध्वजा भी फहराई जाएगी। टेकमैन गु्रप के नीरब अग्रवाल द्वारा होटल ब्रजवासी राॅयल में आज पत्रकार वार्ता के दौरान दी गई जानकारी के अनुसार 17 नवम्बर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कुसुम सरोवर गोवर्धन पर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे तथा 18 से 25 तक फोगला आश्रम वृंदावन में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान भागवताचार्य अभिषेक गोस्वामी श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे। कार्यक्रम में विश्व के विभिन्न देशों सहित देश के 25 प्रदेशों से श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। 

Read More

मथुरा। जिला पंचायत की कुर्सी हथियाने के लिये दिग्गज नेताओं में जंग छिड़ गयी है। बसपा, भाजपा, रालोद और सपा की बात छोड़ें, निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी पंचायत बनाने का दावा ठोक रहे हैं। संख्याबल के आधार पर पंचायत का गठन होना है। इसको लेकर जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गयी है।  बसपा जहां सर्वाधिक सदस्यों का दावा कर रही है तो भाजपा भी खुलकर पंचायत बनाने का ऐलान कर रही है। समाजवादी पार्टी भी किसी से पीछे नहीं है। पार्टी के नेता जगदीश नौहवार पंचायत बनाने के लिये आतुर हैं। जोड़तोड़ के आधार पर किसको कितनी सफलता मिलेगी? यह तो समय बतायेगा। हाल में भाजपा में आये नेता भी जिला पंचायत बनाने के लिये पूरी ताकत झोंके हुये हैं। समाजवादी पार्टी के नेता और डीसीवी अध्यक्ष अपनी पार्टी और अन्य सदस्यों का अपने में जोड़तोड़ बताकर पंचायत बना सकते हैं। रालोद को रोकने के लिये बसपा और भाजपा के नेता हाथ मिला सकते हैं लेकिन नौहवार जैसे लोग इसमें आड़े पड़ रहे हैं जिससे उनका गणित बिगड़ गया है।  जनपद की राजनीति में एक अहम स्थान रखने वाले और पूर्व में मंत्री रहे एक नेताजी जिला पंचायत पर कब्जे के लिये बुरी तरह आतुर हैं। वे इसके लिये अपनी नई पार्टी भी बना सकते हैं। क्योंकि यह उनका पुराना इतिहास रहा है। इसी के चलते कुछ दिन पूर्व भी वह जिला पंचायत पर कब्जे को लेकर पाटी के वरिष्ठ नेताओं के कोप का भाजन हो चुके हैं। राजनीति का अपने आप को चाणक्य बताने वाले नेताजी इस कुर्सी के चक्कर में पार्टी को भी बाय-बाय कर सकते हैं।  

Read More

प्रदेश सरकार के मंत्री रामसकल गुर्जर गोवर्धन स्थित भवनपुरा गांव में अनशन पर बैठे परिजनों से मिलते हुए   शहीद समोद की पत्नी एवं परिवार वालों से बातचीत करते मंत्री रामसकल गुर्जर  शहीद के गांव पंहुचे प्रदेश सरकार के मंत्री बीस लाख की मदद की घोषणा, शहीद के पिता ने सौंपा मांगपत्र   मथुरा। गोवर्धन कस्बे के समीपवर्ती गांव भवनपुरा के रहने वाले शहीद समोद की अंत्येष्टि के बाद से राज्य और केन्द्र सरकार की उपेक्षा से नाराज शहीद की पत्नी और परिवार सम्मान की खातिर अनिश्तिकालीन धरने अनशन पर बैठ गया। इससे प्रदेश सरकार परेशान हो गयी। आज इसी क्रम में सूबे के मुखिया ने अपने मंत्री रामसकल गुर्जर को भवनपुरा भेजकर शहीद के परिजनों को ढांढस बंधवाया और शहीद की पत्नी को दूध पिलाकर अनशन तुड़वाया। मंत्री ने शहीद के परिजनों को बीस लाख रूपये की सहायता का भी भरोसा दिलाया। इस दौरान शहीद के पिता ने उप्र के मंत्री को अपनी मांगों का एक पत्र भी सौंपा और कहा कि अगर पांच दिन में मांगें न मानी गयीं तो गांव में फिर से अनशन शुरू कर दिया जायेगा।  विदित हो कि भवनपुरा के शहीद सैनिक समोद कुमार की अंत्येष्टि के बाद से उसके परिजन अनिश्ति कालीन धरने पर बैठे थे। बीस लाख के इनामी आतंकवादी को मार गिराने के बाद शहीद हुये समोद कुमार की अंत्येष्टि में केन्द्र व सरकार द्वारा उपेक्षा की गयी और अपना कोई भी प्रतिनिधि नहीं भेजा गया था। आज जब यह बात लखनऊ तक पंहुची तो सूबे के मुख्यमंत्री ने इसे संज्ञान में लेते हुये अपनी सरकार के मंत्री राम सकल गुर्जर को भवनपुरा भेजा। आज प्रदेश सरकार के मंत्री दोपहर में गांव में पंहुचे और परिवार को मनाया। उन्होने परिवार की मांगों को मानने का भरोसा दिलाते हुये परिवार को बीस लाख रूपये का चैक जल्द ही दिलाये जाने की घोषणा की। इसके बाद मंत्री ने शहीद की पत्नी सीमा को दूध पिलाकर उसका अनशन तुड़वाया। इय दौरान शहीद के पिता ने मंत्री को मांगपत्र भी सौंपा और पांच दिन में मांगे न माने जाने की स्थिति में फिर से अनशन की चेतावनी भी दी। इस दौरान मंत्री ने गांव में शहीद स्मारक बनवाने, गांव की सड़कों की दशा सुधरवाने और जूनियर हाई स्कूल की मरम्मत कराये जाने का भी भरोसा दिलाया।  इस दौरान मंत्री के साथ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और काॅपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जगदीश नौहवार, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ठा. किशोर सिंह, महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, गोवर्धन विधानसभा अध्यक्ष मुकेश सिकरवार के अलावा जिलाधिकारी राजेश कुमार और एसएसपी डा. राकेश सिंह भी मौजूद थे।    

Read More

 राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा शहीद के घर संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए   केन्द्र व राज्य के नुमाइंदे ना पहुॅचने पर जताई नाराजगी मथुरा। मुख्यमंत्री के दूत के शहीद के गांव पहुॅचने से पहले राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा शहीद के घर पहुॅचे और शहीद के शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया एवं शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि देते हुए बिट्टा ने कहा कि शहीद के परिजनों की मांग जायज है मुख्यमंत्री को गांव आना चाहिए था। जब गांव के लोगों ने सांसद तक के गांव नहीं आने की बात कही तो बिट्टा ने कहा कि सांसद हेमा मालिनी ने यहां से वोट लिए है लिहाजा उन्हें तो यहां आना चाहिए था। केन्द्र सरकार को भी अपना नुमाइंदा भेजना चाहिए। उन्हौने इस सम्बन्ध में सम्बन्धित सरकारों के मुखिया से बात करने की कहते हुए आश्वासन दिया कि समोद की सहादत का सम्मान उसकी विधवा सीमा को अवश्य मिलेगा वो अपने स्तर से स्वयं हर सम्भव प्रयास करेंगे। शहीद के दोनों बच्चों की शिक्षा को लेकर बिट्टा ने एसडीएम गोवर्धन विश्वभूषण मिश्रा को निर्देश दिए कि दोनों बच्चों को आर्मी स्कूल में एडमिशन दिलाया जाए तथा विधवा को मथुरा में रहने के लिए सरकारी क्वार्टर एलाॅट कराया जाए। उन्होंने शहीद के परिजनों को आश्वासन दिया कि यदि बच्चों के पढाई पूरी करने तक मैं रहा तो दिल्ली में इनकी नौकरी की व्यवस्था भी करुॅगा साथ ही उन्हौने केन्द्र व प्रदेश सरकार से शहीद सैनिक को मिलने वाली सभी सुविधाए दिलाने के लिए व्यक्तिगत रुप से रुचि लेकर प्रयास करने एवं उसे परिजनों तक पहुॅचाने में पूरी मदद का आश्वासन दिया।    जयंत चैधरी भी पहुंचे गांव आज शहीद जवान समोद कुमार के गांव भवनपुरा में रालोद के युवराज और पूर्व सांसद जयंत चैधरी भी संवेदना व्यक्त करने पंहुचे। उन्होने शहीद समोद कुमार के पिता को ढांढस बंधाते हुये कहा कि वे हरसंभव परिवार की मदद करेंगे। केन्द्र सरकार पर उन्होंने सीधा-सीधा आरोप लगाया कि वह शहीद परिवार की उपेक्षा कर रही है। इस दौरान पूर्व सांसद के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी, ब्लाॅक प्रमुख प्रीतम सिंह, दीपक चैधरी, चै. धर्मवीर सिंह, अश्विनी सहित रालोद के नेता मौजूद रहे।  

Read More



Mediabharti