मथुरा

मथुरा। लाॅर्ड कृष्णा स्कूल के प्रबंधक और मालिक के पुत्र की संदिग्ध परिस्थ्तियों में हुयी हत्या से सनसनी फैल गयी है। उसका शव कल रात्रि क्लैंसी और बिजलीघर के मध्य जाने वाले रास्ते पर मिला है। मृतक के पिता ने इस घटना में हत्या का खुला आरोप लगाया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चायंे हैं। पुलिस मामले को दुर्घटना करार देने के चक्कर में है। इस संबंध में तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिये हिरासत में भी लिया है।  घटनाक्रम के मुताबिक सदर बाजार निवासी और लार्ड कृष्णा स्कूल चैक बाजार तथा जयसिंहपुरा के प्रबंधक और मालिक एसके रावत के 17 वर्षीय पुत्र देवेश को बृहस्पतिवार देरशाम करीब सात बजे तीन युवक घर से बुलाकर ले गये। रात्रि आठ बजे पड़ोसी अर्जुन सिंह के मकान पर फोन आया कि देवेश को गंभीर अवस्था में अस्पताल में ले जाया गया है लेकिन जब देवेश के परिजन अस्पताल पंहुचे तो डाॅक्टरांे ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गयी है।  उन्होंने बताया कि मृतक के सिर पर भारी चोटों के निशान हैं। उसकी हत्या कर शव को कैंट बिलीघटर और क्लैंसी स्कूल जाने वाले मार्ग पर डाला गया है। पुलिस इस मामले को सड़क हादसा बता रही है वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गयी है। इस मामले में पुलिस ने शहर कोतवाली अंतर्गत बहादुर पुरा निवासी मयंक पाल पुत्र सीपी सिंह, कैलाश नगर निवासी शिवा उर्फ आदित्य और बहादुरपुरा निवासी कपिल पुत्र महेश चन्द पाल को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।वहीं इस संबंध में लोगों में चर्चा थी कि मृतक युवक देवेश का कुछ रोज पूर्व अपने साथियों से विवाद हुआ था और उसके बाद आपस मंे राजीनामा भी हो गया था। बीतीरात जब घर पर देवेश खाना खा रहा था तभी कुछ युवक उसे बुलाने आये और अपने साथ ले गये। उसके बाद पता चला कि इन युवकों ने उसे गंभीर अवस्था में चिकित्सा हेतु आगरा भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गयी। बताया गया कि देवेश के सिर के पीछे के हिस्से में किसी वजनदार चीज से प्रहार किया गया था। उसके शरीर पर अन्य कहीं चोट के निशान नहीं हैं। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हैं। मृतक के पिता ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। आज पोस्टमार्टम गृह पर लोगों की भारी भीड़ थी। मृतक के पिता एसके रावत स्कूल संचालक हैं।

Read More

मथुरा। गत दो रोज पूर्व एक युवती का अज्ञात लोग अपहरण कर ले गये लेकिन इसकी रिपोर्ट आज तक वृंदावन कोतवाली पुलिस द्वारा दर्ज नहीं की गयी है। जानकारी के अनुसार ममता शर्मा पुत्री रामजीवन शर्मा निवासी मारूती नगर वृन्दावन गत चार नवंबर को अपने घर के पास खड़ी थी तभी अज्ञात लोग उसका अपहरण कर ले गये जिसकी सूचना पीड़ित पिता ने वृन्दावन कोतवाली में दी लेकिन दो दिन के बाद भी पुलिस द्वारा युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी है इससे परिवारीजनों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है।

Read More

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत गांव जसौली कलां में अज्ञात बदमाश कंचन पुत्र महाराम के घर में घुस गये और चोरी की कोशिश की लेकिन नींद खुल जाने पर बदमाश भागने लगे तभी शोर मचाने पर बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया जिससे गृहस्वामी की पत्नी को छर्रे लग गये जिसकी हालत गंभीर है उसे अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।

Read More

 यातायात माह के अंतर्गत कस्बा राया इंडियन इंटर कालेज पर थाना के एसएसआई अमित कुमार बच्चों को टिप्स देते हुए  मथुरा। यातायात माह के अंतर्गत माँट रोड स्थित इंडियन इंटर कालेज पर यातायात नियमों की जानकारी देते हुए राया के थाना से एसएसआई अमित कुमार ने बताया युवा अक्सर यातायात के नियम न मालूम होने से गलतियां कर बैठते  हैं गलती करते हुए पकड़े जाते हैं।युवा, बच्चे, हैलमेट का प्रयोग करें व यातयात के नियमों का पालन करना चाहिए। इस मौके परकालेज प्रधानाचार्य संजय सिंह, अतर सिंह के साथ कालेज के शिक्षक मौजूद रहे।  

Read More

मथुरा। एक नामजद सहित तीन लोगों ने एक ग्रामीण केा धमकी देकर सवा लाख रूपये ले लिये जिसकी रिपोर्ट कोसी थाने में दर्ज कराई गयी है। थाना कोसीकलां क्षेत्र अंतर्गत् ग्राम बुखरारी में राजेन्द्र पुत्र बृजलाल निवासी अजीजपुर थाना कोसीकलां आदि तीन लोगों ने रजपाल पुत्र भोजपाल निवासी बुखरारी थाना कोसी को धमकाकर जबरदस्ती गांव से निकालने तथा गोली मारने की धमकी दी और एक लाख पच्ची हजार रूपये ले लिये। इस संबंध में नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

गोवर्धन कस्बे में विधवा सम्मान समारोह में सम्मानित हुई महिलाएं  मथुरा। गोवर्धन कस्बा स्थित गांव आन्यौर में विधवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 501 महिलाओं को शाॅल उढ़ाकर सम्मानित किया गया एवं उनकी समस्याओं के समाधान का उन्हे भरोसा दिलाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के गोवर्धन विस अध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं हमेशा से महिलाओं का सम्मान किया जाता है। विधवा महिलाओं की समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जायेगा। इस अवसर पर आयोजक हीरालाल राजपूत सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।  

Read More

 सोलर लाइटों का उद्घाटन करते डीसीएफ चेयरमैन जगदीश नौहवार, सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, बल्देव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा व अन्य सपा नेतागण।  मथुरा। बल्देव कस्बे में समुचित प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर पंचायत बल्देव द्वारा कस्बा के प्रमुख तिराहों-चैराहों पर सेमी हाईमास्क सोलर लाइटें लगवाई गई हैं। गुरूवार को पुराना बस स्टैंड पर इन सोलर लाइटों का डीसीएफ चेयमरैन जगदीश नौहवार, सपा जिलाध्यक्ष पं. तुलसीराम शर्मा, बल्देव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा व मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव विभोर गौतम ने संयुक्त रूप से शिला पट्टिका का अनावरण कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीसीएफ चेयरमैन जगदीश नौहवार ने कहा कि सपा सरकार विकास कार्यों को कराने के लिए संकल्पित है। सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराए जा रहे जनहित के कार्यों से हर जन को लाभ पहुंच रहा है। बल्देव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा ने कहा कि आगामी पर्वों के मद्देनजर कस्बा में प्रकाश की व्यवस्था करायी जा रही है, जिन क्षेत्रों में अभी लाइटें नहीं लग सकी है शीघ्र ही उन क्षेत्रो को प्रकाशमान किया जाएगा। इस अवसर पर नकुल राजावत, सपा नेता चंदो पहलवान, ईओ रामआसरे कमल, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन वर्मा, आचार्य विष्णु महाराज, आचार्य रितुराज, संदीप पांडेय, श्याम सुंदर पांडेय, रमेश, मनीष शर्मा, ब्रजेश, हेमंत, कन्हैया, श्रीभगवान पांडेय, सुनील पांडेय, राहुल, दाऊदयाल शर्मा, सभासद इस्लाम भाई, गोकुलेश पांडेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की जिला इकाई की मासिक बैठक कल रविवार को पार्टी के किसान भवन डैम्पीयर नगर स्थित कार्यालय पर सम्पन्न होगी। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष शिवदीप अग्रवाल एवं महासचिव राजेन्द्र राजपूत ने व्यापार सभा के सभी पदाधिकारियों को रविवार आठ नवम्बर प्रातः दस बजे किसान भवन स्थित कार्यालय पर पहुंचने की अपील की है। 

Read More

मथुरा। शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश द्वारा आयोजित मथुरा संकुल की बौद्धिक प्रतियोगिताओं में सरस्वती शिशु मंदिर, कृष्णगंगा, लाल दरवाजा के छात्रों ने अपना परचम लहराया। विद्यालय के मीडिया प्रमुख ब्रजकिशोर शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विद्यालय के छात्रों ने बौद्धिक विज्ञान प्रदर्शन, गणित भाषण, विज्ञान प्रश्न तथा सांस्कृतिक प्रश्नमंच प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि गीत कला व अंताक्षरी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विजयी छात्रों को विद्यालय प्रधानाचार्य देवी प्रसाद चतुर्वेदी एवं प्रबंधक महेश चंद अग्रवाल प्रेस वाले ने आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

Read More

मथुरा। मथुरा निवासी अजय यादव द्वारा निर्मित एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा अभिनीत फिल्म रणबांका का प्रीमियर आज हाइवे प्लाजा एवं बिग बाजार स्थित सिनेघरों में संयुक्त रूप से किया गया। हाइवे प्लाजा स्थित छवि गृह में फिल्म के कलाकारों व क्रियरेटिव डायरेक्टर मुकेश पंडित एवं फिल्म निर्माता अजय यादव की पत्नी आकांक्षा यादव भाई विजय यादव की मौजूदगी में इस फिल्म का शो शुरू हुआ, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा। इस मौके पर कंपनी के निदेशक ने कहा कि शीघ्र ही अजय यादव की अगली फिल्म की शूटिंग मथुरा में ही होगी। 

Read More