मथुरा

मथुरा। मनुष्य जब यह मान लेता है कि ईश्वर सर्वत्र व्यापक है तो वह कभी गलत काम नहीं करता क्योंकि उसे डर रहता है कि ईश्वर उसे देख रहा है। हमेशा गलत कार्यों में वहीं संलिप्त होते हैं जो ईश्वर को सर्वत्र न मानकर स्थान विशेष पर मानते हैं। उक्त विचार रविवार को मसानी स्थित वेद मंदिर पर आयोजित सत्संग में वेद मंदिर के अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश महाराज ने व्यक्त किये। आचार्य ने सत्संग में आये श्रद्धालुओं से सायंकाल को प्रतिदिन बैठकर संध्या वंदन तथा दिन में किये कार्यों की समीक्षाकर, जो भूलवश गलत कार्य हो जाते हैं उनका पश्चाताप करने को कहा। उन्होंने कहा कि जितने भी सत्संगप्रेमी यहां आये हैं वह अपने बच्चों को भी सत्संग लायें ताकि बच्चों में भी शुरू से ही अच्छे संस्कार पडें। सत्संग से पूर्व प्रातःकाल की बेला में वेद मंत्रों से यज्ञ हुआ। मंत्रोच्चारण गुरूकुल विश्वविद्यालय वृन्दावन के ब्रम्हचारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर आर्य गायक महाशय देवी सिंह व ब्रम्हचारियों द्वारा ईश्वर महिमा के भजन प्रस्तुत किये गये। सत्संग में प्रमुख रूप से भगवानदेव वानप्रस्थी, कपिल प्रताप सिंह, रघुवीर सिंह, विनोद कुमार, विवेक प्रिय आर्य, प्रभूदयाल आर्य, प्रेम सिंह जादौन, अमरचंद आर्य, कृष्णगोपाल गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। रामलीला सभा द्वारा श्री कृष्ण जन्म स्थान के रंगमंच पर प्रभू श्री राम के राज्याभिषेक तथा सुग्रीव वानरों आदि को विदा करने की लीला का मंचन किया गया। श्री राम चन्द्र जी महाराज के बराबर में गुणों की खानि लझ्मी स्वरूपिणी जानकीजी विराजमान हुयी उनकी यह सेवा देखकर सारी माताएं हर्षित हुई और अपना जन्म सफल माना उस समय सारे देवता अपने अपने विमानों पर चढकर सुखकन्द भगवान श्री राम चन्द्र जी का दर्शन करने के लिए आये मुनिवर वशिष्ठ जी के मन में वडी प्रीति हुयी जिसका वर्णन नहीं हो सकता उस समय ब्राह्मणों ने वेद के मंत्र उच्चारण किये और आकाश से देवता व मुनी जय जय करने लगे सवसे पहले मुनिवर वशिष्ठ जी ने श्री रामचन्द्र जी का तिलक किया और वाद में सव ब्राह्मणों को भी तिलक करने की आज्ञा दी। आकाश में अनेक नगाड़े वजने लगे गन्धर्व किन्नर  गाने लगे भरत से लेकर छोटे भाई तथा विभीषण अंगद तथा हनुमान जी इत्यादि समेत जितने है वे छत्र चम्वर पॅखा धनुष असि चर्म तथा शक्ति धारण किये हुए  विराज रहे हैं।विभीषण ने समुद्र द्वारा रावण को दी गयी एक रत्न जडित माला जो उसके पास थी वो जानकीजी केगले में डाल दी ।सीता जी ने यह माला हनुमान जी को दे दी हनुमान जी उसमें राम नाम देखने लगे राम का नाम न होने के कारण उन्होंने वह माला तोड़ दी जिस चीज में राम का नाम नहीं वह वस्तु किसी काम की नहीं किसी ने कहा कि आपके शरीर में राम का नाम है ऐसा सुनते ही हनुमान जी ने अपनी छाती फाड़ डाली उनके शरीर के सभी स्थानों में राम नाम अकित देख सव आदमी अपने मन में चकित हुए। सारे वानरों बिभीषण को विदा कर दिया।

Read More

मथुरा। लघु एवम मध्यम उद्योगों को उप्र सरकार बढावा देने के साथ उद्यमियों को स्थापित करने के लिये प्रोत्साहन कर अधिक से अधिक सुविधायें प्रदान करे जिससे लघु उद्योगों को बढावा मिल सके। उप्र उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष पं. शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले सालों से प्रदेश में इंडस्ट्रील फ्रैण्डली माहौल बनाने की दिशा में जो कार्य किया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ब्रज के परंपरागत उद्योगों को भी सरकार प्रोत्साहित करे जो स्थानीय अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने लघु एवं कुटीर और मध्यम उद्योग के उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिये परम्परागत उद्योग जैसे पोशाक, मुकुट, श्रंृगार, कण्ठी, माला, डोरी, निवाड़, फ्रूट प्रोसेसिंग, शहद आदि को प्राथमिकता दी जाये।

Read More

मथुरा। भाजपा सांसद हेमामालिनी ने आज गुडेरा, सिहोरा व मनोहर पुर तथा दघेटा में जनसभा करके भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह पूजा सिंह व रामवती शर्मा, हरकेश देवी, अशोक देवी व रतन सिंह अजय सिकरवार, योगेश चैधरी के लिए वोट मांगे। इस अवसर पर जनता को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत के घोटालो पर जोरदार प्रहार किया। जनपद की टूटी सड़कों व पानी की समस्या के लिये जिला पंचायत के पूर्व प्रतिनिधियो की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया।उन्होंने जनता को चुनोती देते हुए कहा कि आप भरस्टाचार के खिलाफ खड़े क्यों नही होते, आपके विकास का पैसा नेताओ के जेब में जा रहा है इस अराजकता से मुक्ती के लिये आप भाजपा के प्रत्याशियों को विजय बनाये। इस अवसर पर डा. डी पी गोयल, लक्ष्मीं नरायन चैधरी प्रनतपाल सिंह, एसके शर्मा, अजय पोईया, श्याम अहेरिया, मुरारी लाल, सुरेश भारद्वाज, रामकिशन पाठक,  मनोज उपाध्याय, हीरा सिंह, सालिग्राम सिंह, तारकनाथ पाण्डेय, संजय लवानियां अभिषेक गौतम दिनेश अग्रवाल रामेश्वर सारस्वत आदि उपस्तिथ थे । 

Read More

मथुरा। यमुना मिशन द्वारा घाटों वाली यमुना चक्रतीर्थ घाट से प्रभावित होकर करीब तीन चार नहरो से गुजरते हुये स्वामी घाट जायेगी। इसके अन्दर एक बूद भी गन्दे जल की नही होगी। यमुना स्रोेत से प्रभावित होगी और इसी तरह गोकुल से लेकर ऋणमोचण तक प्रभावित होगी इसके चारो तरफ हरियाली ही हरियाली होगी।  संस्थापक प्रदीप बंसल ने कहा जिस दिन यमुना शुद्ध और पवित्र हो जायेगी उसी समय से निश्चय ही समस्त लोगो को परेशानीयों से मुक्ति मिल जायेगी। क्योंकि यमुना महारानी मोक्षदायिनी है निश्चय ही ये परेशानीयां इसलिये आ रही है कि हमारी गंगा यमुना जैसी पवित्र नदियां प्रदूषित हो गई है यमुना जी में एक बूद भी पवित्र जल की नही है। जीर्णोद्धार से पूर्व चक्रतीर्थ घाट स्थिति खराब थी पुरातन कथाओं में वर्णित यह घाट उपेक्षाओं का शिकार बना हुआ था। यमुना मिशन के तत्वाधान में संतो के आशीर्वाद से इस घाट का जीर्णोद्धार प्रारम्भ कराया गया और अब यह घाट अपने अन्तिम चरण में है।इस दौरान मीरा गोस्वामी, गीता शर्मा, राजीव गोस्वामी, लपूटी पंडित, गोविन्द ठाकुर, आशिष शर्मा, सूर्यभान गोयल, बलराम शर्मा, गोपाल पंडित आदि उपस्थित थे।

Read More

सपा जिलाध्यक्ष ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देकर कराया अवगत  31 अक्टूबर को रिटायरमेंट के कारण दोनों हाथ से हो रही है लूट मथुरा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पं. तुलसीराम शर्मा ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता टैंडर प्रक्रिया को बाधित कर अपने चहेतों को नियमविरूद्ध ठेके दे रहे हैं। 31 अक्टूबर को एक्सईएन राजकमल गुप्ता का रिटायरमेंट होना है। इसीलिये वे दोनों हाथों से लूट मचाये हुये हैं। प्रदेश सरकार को करोड़ांे का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। घर बैठे लोगों को टैण्डर गुपचुप ढंग से दे रहे हैं और मोटा धन वसूल कर रहे हैं।  आज इस संबंध में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने एडीएम प्रशासन से मुलाकात की और सिंचाई विभाग में एक्सईएन द्वारा की जा रही गड़बड़ी के बारे में अवगत कराया और एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बताया कि टैण्डर प्रक्रिया गलत ढंग से संचालित हो रही है। कोई पेटी टैण्डर डालने के लिये नहीं रखी गयी। अपने चहेतों को पैसे के बल पर टैण्डर दिये जा रहे हैं। अवगत कराया कि टैण्डर प्रक्रिया 15 अक्टूबर तक समाप्त हो जानी चाहिये थी लेकिन आज 26 अक्टूबर हो जाने के बाद भी सब कुछ उल्टा सीधा काम पैसे के बल पर चलाया जा रहा है। एडीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि कार्य में पारदर्शिता लायी जायेगी और अधिकारी से इस संदर्भ में बातचीत भी होगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में आगरा मण्डल के आयुक्त से भी बात कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया है। सिंचाई विभाग में हो रहीं इन अनियमितताओं से किसानों की सिंचाई तो प्रभावित होगी ही साथ ही नियमविरूद्ध टैण्डरांे से सरकार को भारी नुकसान पंहुचेगा। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला सचिव थान सिंह, पूरन चंद उपाध्याय, अमित ठाकुर, गुडडू लोहिया सहित काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Read More



Mediabharti