मथुरा। आज एक बार फिर भूकंप के झटके इस शहर में महसूस किये गये। कुर्सियां हिलने लगीं तो दफ्तरों की टेबिल घनघनाने लगीं। अचानक धरती हिलने से लोग आश्चर्य में रह गये। लगभग 20 से 25 सैकेण्ड तक यह कंपन चला। लोग घरों से बाहर निकल आये और अखबार के दफ्तर पर तमाम पाठकों ने धरती हिलने की खबर दी। ऐसा लगा कि धरती इधर से उधर हिल रही है। कुर्सियों पर बैठे लोग चकित रह गये। जब कुर्सियां हिलने लगीं। हालांकि भूकंप से इस जनपद में समाचार लिखे जाने तक कोई नुकसान की खबर नहीं मिली है लेकिन धरती के कंपन से लोग जरूर चिंतित दिखाई दिये। बताते हैं कि भूकंप का यह प्रभाव अन्य जनपदों सहित 11 राज्यों में महसूस किया गया है। आज दोपहर करीब पौने तीन बजे जनपदभर में भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप के झटके लगते ही घबराहट में लोग घरों और आॅफिसों से बाहर निकल आए। इन झटकों के चलते किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है। हालांकि, कुछ सेकेंड तक झटके महसूस किए गये और अपने घरों तथा कार्यालयों से बाहर की तरफ दौड़ पड़े। शहर के होलीगेट क्षेत्र, कृष्णानगर क्षेत्र के अलावा, कोतवाली रोड और टीला क्षेत्र चैबियापाड़ा में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। लोगों को पहले तो कुछ समझ ही नहीं आया। घरों में रखे बर्तन सहित अन्य समानों के कंपन से लोगों को भूकंप के झटके का अहसास हुआ। इसके साथ ही लोग घरों से निकल कर सड़क, खेत व खाली मैदान में निकल आए। इसी प्रकार शासकीय कार्यालयों में भूकंप के झटके के बाद अफरा-तफरी देखी गई। फोन कर पूछा हाल लोगों का कहना है कि अचानक उन्हें लगा कि जैसे चक्कर आ रहा है। पहले तो कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन कुछ ही पलों में जब उन्हें सब कुछ हिलता नजर आया तो उन्हें पता चला कि यह भूकंप है। शहर के अलावा देहात में भी कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर उनके इलाकों में भूकंप के बारे में पूछा। काफी देर तक लोगों की घर के अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई। हालांकि, बाद में जब सब कुछ सामान्य हो गया तो लोग वापस अपने घरों में गए।
Read More




