मथुरा

आज कृष्णगंगा घाट पर किया जायेगा बुराईयों, कुरूतियों, प्रदूषण एवं गन्दगी का पुतला दहन दशहरे की तैयारियों को लेकर यमुना मिशन के कार्यकर्ता उत्साह एवं उमंग से भरे हुये है। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने 21 अक्टूबर बुधवार को घाटों एवं सड़क पर स्वच्छता अभियान चलाकर दशहरे की तैयारियां की। कार्यकर्ताओं द्वारा जमा गन्दगी को एकत्रित कर यमुना मिशन द्वारा कल किये जाने वाले पुतला दहन स्थल पर रखा। दूसरी तरफ यमुना मिशन द्वारा नगर में रिक्शा चलाकर सभी से बुराईयों, कुरूतियों, प्रदूषण एवं गन्दगी को खत्म करने  के लिये लिये दशहरे के दिन किये जाने वाले पुतला दहन के कार्यक्रम लोगो से सम्मलित होने की अपील की।  यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि शहर में जाकर यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने जो कूडा प्रसाद की मांग की थी उसको दशहरे के दिन यमुना मिशन के कार्यकर्ताओ द्वारा मांग कर पुतला दहन के साथ जलाकर यह संदेश दिया जायेगा कि अब गन्दगी से जंग लड़ने के लिये हम सभी तैयार है। अब समाज से हम सभी मिलकर बुराईयों, कुरूतियों प्रदूषण और गन्दगी को समूल नष्ट कर देगेें। लपुटी पंडित और मुकेश ठाकुर ने कहा कि यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने दशहरे की पूर्ण तैयारियां कर ली। पुतला दहन के लिये तकरीबन 15 फुट का पुतला बनवाया गया है जिसमें आतशबाजी की भी तैयारियां भी कर ली गई। कृष्णगंगा घाट पर दशहरे के दिन भव्य समारोह की तैयारियां कर ली गई। कार्यक्रम को मेले का रूप देने की भी तैयारियां की गई है।  इस अवसर पर मीरा गोस्वामी, गोविन्द ठाकुर, गोपाल , शुभम कश्यप, बलराम, मोनू पंडित, महेश पंडित आदि उपस्थित रहे।

Read More

आरोपी पुलिस हिरासत में  मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव हसनपुर में पड़ौसी युवक ने विकलांग किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मामले की जानकारी होने पर परिजनों की तहरीर पर इलाका पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए भेज आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नौहझील के गांव हसनपुर निवासी श्याम के परिजन खेत पर अपने काम से गए हुए थे। इस दौरान उसकी 14 वर्षीय विकलांग पुत्री निशा (पिता-पुत्री के नाम काल्पनिक) घर पर अकेली थी, इसी दौरान पड़ौसी ओंकार पुत्र साहब सिंह घर में घुस आया तथा किसी काम के बहाने से उसे बंगल में ही स्थित अपने घर में ले गया, ओंकार के घर में भी उस समय कोई नहीं था। आंेकार ने निशा के मुंह में कपड़ा ठूस दिया और उसके साथ जबरन दुराचार कर डाला। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। घर पहुंच पीड़िता ने परिजनों को अपने साथ हुए हादसे की जानकारी दी। तो परिजनों ने थाना नौहझील पहुंच आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दे गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने किशोरी की हालत देख उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा गांव में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

Read More

मथुरा। हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाए जा रहे मोहर्रम शरिफ के जुलूस में आज कुशकगली से अलम निकाली गई। जुलूस में अखाड़ेदार हैरतअंगेज कारनामे दिखाते हुए चल रहे थे। जमां मस्जिद चैक बाजार पर रूक कर अलम कुशकगली वापस हो गई। इस दौरान मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष हनीफ आलू वाले, अबरार खांन बारसी, यूनिश गाजी, मुल्लाजी बाबू खां, सुऐब कुरैशी, नौशाद खांन, निशात अहमद, यासीन शाह, नईम, इमराम खान आदि मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। तुलसी साहित्य अकादमी के तत्वावधान में पूर्व राष्ट्रपति डा. अब्दुल कलाम की जयंती पर काव्य संगोष्ठी का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर एक दर्जन से अधिक कवियों ने अपनी कविता के माध्यम से उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था अध्यक्ष नीरज शास्त्री ने किया। मुख्य अतिथि कवि मदनमोहन अरविन्द, धनजय तिवारी रहे। जबकि अध्यक्षता संतोष कुमार सिंह ने की। 

Read More

मथुरा। गौ रक्षा जनजागरूकता अभियान से जुड़े लोगों ने गायों को राष्ट्रीय पशु घोषित करने तथा उन पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाने की मांग सरकार से की है। इसके लिए संगठन का प्रतिनिधि मंडल हिन्दूवादी सांसदों से मिलकर इन पर अमल की मांग करेगा। संस्थान के अध्यक्ष आरपी सिंह सोलंकी ने बैठक में जानकारी दी कि संगठन इस मुद्दे पर सांसद योगी आदित्यनाथ, हरिसाक्षी महाराज, सहित अन्य सांसदों से मुलाकात करेगा। इस दौरान डा. राजेन्द्र सिंह, ब्रिजेश शर्मा, मीडिया प्रभारी पं. उत्तम शर्मा, ठा. कमल सिंह, कृष्णा उपाध्याय, हीरादास बाबा, मोरध्वज अग्रवाल, तुलसीराम, तेज सिंह, दीपक आदि लोग मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। भाजपा महिला मोर्चा की जनपद इकाई की महामंत्री के ससुर के आकस्मिक निधन पर महिला मोर्चा के शहर इकाई ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सरस्वती शिशु मंदिर सदर बाजार में हुई एक शोक सभा में महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मीरा मित्तल, जिलाध्यक्ष डा. दीपा अग्रवाल, सुषमा साहू, डा. मोहिनी नागर, अनीता थापा, हीरा अतेल, मधु खण्डेलवाल, मिथलेश शर्मा, छाया रावत, मीरा गोस्वामी, सहित दो दर्जन से अधिक भाजपा नेत्रियों ने जिला महामंत्री नीलम पांडे के ससुर हरिहर पांडे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन पर परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।   

Read More

मथुरा। मां चांमुडा देवी मंदिर वृंदावन रोड पर आज सायं छप्पन भोग एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। मां वैष्णों देवी मित्र मंडल द्वारा छठवीं बार आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ आज प्रातः आठ बजे चैक बाजार गांधी पार्क से एक शोभायात्रा निकालकर किया जाएगा। रात्रि नौ बजे से माता का जागरण व छप्पन भोग सम्पन्न होगा। संगठन के हिमांशु चतुर्वेदी ने सभी श्रद्धालुओं से धर्मलाभ लेने की अपील की है।   

Read More

 शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध जनजागरण शोभायात्रा में जयगुरूदेव संस्था के अध्यक्ष बाबा पंकज महाराज मथुरा। शाकाहार और सदाचार का संदेश देने के लिए अध्यात्मिक यात्रा पर निकले जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था व ट्रस्ट, मथुरा के अध्यक्ष पंकज बाबा महाराज की अगुवानी के लिये संस्था के महामंत्री सहित काफी संख्या में लोग नवाबगंज पहंुचे। वहां से काफिले की शक्ल में सैकड़ों गाड़ियों के साथ स्मृति उपवन पधारे। रास्ते में पिकेडली तिराहे पर मशीन द्वारा पुष्प वर्षा करके तथा पावर चैराहे पर राजस्थान संगत के सफेद पोशाकधारी पंजाबी बैण्ड ने विभिन्न वाद्ययन्त्र बजाकर, छत्तीसगढ़ की जयगुरुदेव आदिवासी संगत ने अपने सांस्कृतिक रंग-बिरंगे परिधानों व वाद्ययन्त्रों से तथा स्मृति उपवन के गेट पर बहिनों ने सिर पर कलश रख कर स्वागत किया। स्मृति उपवन में आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन पंकज महाराज की आध्यात्मिक, शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध जनजागरण पैदल शोभा-यात्रा ने प्र्रातः 9 बजे प्रस्थान किया। पंकज महाराज जी इस पैदल यात्रा के केन्द्र बिन्दु थे। उनके आगे दस हजार से अधिक और पीछे लाखों की संख्या में महिला-पुरुष, छोटे-छोटे बच्चे, बुजुर्ग चल रहे थे। सभी लोगों के बदन पर जयगुरुदेव और शाकाहार अपनाने की अपील लिखा हुआ कोई न कोई वस्त्र अवश्य दिखाई दिया। शोभायात्रा का एक छोर राजभवन पहुंच चुका था तो दूसरा छोर स्मृति उपवन में ही था, जनसैलाब का कोई ओर-छोर नहीं था। यह ऐतिहासिक शोभा-यात्रा   लखनऊ शहर में अद्वितीय और अनोखी है। इस नजारे की एक झलक पाने के लिये सड़क के किनारे भारी भीड़ देखी गई। जन सैलाब के उत्साह और उल्लास को देखकर लोग आश्चर्यचकित और स्तब्ध रहे।  

Read More

मथुरा। मथुरा में फिल्माई गई हिन्दी फीचर फिल्म रणबांका का टेलर एवं म्यूजिक आज सौंख अड्डा स्थित एक होटल में लाॅच किया जाएगा। फिल्म निर्माता कंपनी सिरेंन फिल्मस के अजय यादव ने बताया कि फिल्म की पूरी शूटिंग मथुरा में की गई है, अधिकांश कलाकार भी स्थानीय हैं। 

Read More

'एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिज़िक चैंपियनशिप-२०१५' में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी श्वेता राठोड को सांसद गजानन कीर्तिकर द्वारा सम्मानित किया गया मुंबई।49 वें एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिज़िक चैंपियनशिप-2015 का आयोजन 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2015 के बीच उज्बेकिस्तान में किया गया था। जिसमें फिटनेस फिज़िक में श्वेता राठोड ने रजत पदक जीता।और जिसके साथ वे 'एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिज़िक चैंपियनशिप-' में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी। और इसलिए शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर ने शुक्रवार १६ अक्टूबर २०१५ को उनके गोरेगाँव( ईस्ट) में स्थित ऑफिस में श्वेता राठोड को सम्मानित किया।       वैसे श्वेता राठोड जयपुर (राजस्थान ) की रहने वाली है।उनके पिता बीएसएनएल में नौकरी करते है। इसकारण उनकी पढाई जयपुर, पटना और दिल्ली में हुई। दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में बीटेक की डिग्री हाशिल की। उसके बाद कई कॉर्पोरेट कम्पनिओं में जनरल मैनेजर और वाईस प्रेजिडेंट के तौर पर काम किया। मुंबई आकर महिलाओं एवं बच्चों के विकास हेतु 'गॉड्स ब्यूटीफुल चाइल्ड' नामक एक एनजीओ शुरू किया। लेकिन बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस फिज़िक्स और एथलेटिक फिज़िक्स में ज्यादा झुकाव होने के कारण एक अकादमी 'फिटनेस फॉरएवर प्राइवेट लिमिटेड' शुरू किया।और इसके बाद महाराष्ट्र लेबल, भारत लेवल पर खेलना शुरू किया और मेडल जीता और अब 'एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिज़िक चैंपियनशिप-२०१५' में रजत पदक जीता। रजत पदक जीतने पर उन्होंने नवम्बर 2015 में थाईलैंड में आयोजित होने वाली विश्व चैंपियनशिप के महिला वर्ग के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। जिसके लिएश्वेता राठोड आजकल काफी मेहनत कर रही है। वे चाहती है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार इस तरह के खेलों को बढ़ावा दे और प्रोत्शाहित करे।  

Read More