मथुरा

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीलामंच पर आज रामलीला के दौरान राजा जनक ारा विश्वामित्र व राम, लक्ष्मण को स्वयंवर का निमंत्रण भेजा था। दोनों भाईयों के साथ विश्वमित्र जनकपुरी के समीप आ गये जब रामचन्द्र की मनोहरताई देखी तो भईया लक्ष्मण सहित अत्यन्त प्रसन्न हुये। बाबली, कुए, नदी, तालाब, नाना भांति के थे और उनका पानी अमृत तुल्य था। मणियों की सीढिया बनी हुयी थीं। एस के मद से मतवाले भौरे गुजार रहे थे। नाना प्रकार के पक्षी भांति भांति की सुंदर बोलियां बोल रहे थे। वर्ण के कमल खिल रहे थे। जानकी जी को दोनो भाई दिखाई नहीं दिये। नेत्र थक गये, पलकों ने गिरना छोउ़ दिया। देहत सुध भूल गयी। उसी समय लता भवन में राम लक्ष्मण दोनो भाई प्रकट हुये। दोनों भाई नील, पीत, कमल की समान शरीर वाले हैं। सिर पर सुंदर चिकने काले बाल, निके बीच फूलों की कलियों के गुच्छे लटकते हैं। माथे पर तिलक तथा चलने पर पसीने की एक बूंद शोभायमान है। हृदय में मणियों की माला लटक रही है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के रंगमंच पर आज उपरोक्त लीलाआंे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पसादी चैधरी, दीनानाथ नरेन्द्र कुमार की ओर से रही। इस दौरान उम्रश अग्रवाल, बनवारी लाल गर्ग, सर्वेश शर्मा, जुगल, रामनारायण गर्ग, विनोद अग्रवाल, संजय, अनूप, नरेन्द्र दरवै बाले विपुल पारीख आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिये तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति जुटी हुयी है। समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि जयन्ती के तहत 13 अक्टूबर को निकलने वाली कलश यात्रा का स्वागत लाल दरवाजा चैराहे पर होगा प्रातः 8 बजे अभिषेक एवं माल्यार्पण समारोह अग्रसेन चैक मसानी पर होगा। प्रातः 9 बजे तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला पर ध्वजारोहरण, हवन एवं पुष्पांजलि समारोह आयोजित होगा। ध्वजारोहरण सभा के अध्यक्ष चै. मुरलीधर अग्रवाल करेंगे। अध्यक्षता सुरेशचन्द्र अग्रवाल करेंगे। मुख्य अतिथि प्रदीप मित्तल अधीक्षण अभियंता नगर, विशिष्ट अतिथि वीरेन्द्र अग्रवाल पूर्व चेयरमैन नगरपालिका, डा. अशोक अग्रवाल नगर अध्यक्ष सपा हांेगे। 14 को सायं सात बजे से शोभायत्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा। रात्रि साढे आठ बजे शोभायात्रा का आतिथ्यि भरतपुरगेट पर होगा।  

Read More

 राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का मां सरस्वती एवं एकात्मवाद के प्रेणता पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ करते हुए आयोजक जगमोहन पाठक, गृहमंत्रालय भारत सरकार के वरिष्ठ सलाहकार डा हरि कृष्ण पालीवाल, विधायक अजय कुमार पोइया, डा उमाशंकर राही, अशोक टैंटीवाल आदि। छीनदयाल धाम महोत्सव में बही कवियों की धारा   फरह। दीनदयाल धाम फरह में चल रहे महोत्सव में शनिवार की रात कवियों के नाम रही। यहां राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश के कोने से आए सुप्रसिद्ध कवियों, कवियत्रियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को पूरी रात कभी हंसाया, तो कभी गुदगुदाया, तो कभी उन्हें राष्ट्र के प्रति सजग किया, तो कभी चिंतन-मंथन को मजबूर किया। हर पहलू पर एक से बढकर एक कवि अपनी प्रस्तुति देकर तालियां बटोरते रहे। कवि सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती और एकात्मवाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष गृह मंत्रालय भारत सरकार के वरिष्ठ सलाहकार डा हरे कृष्ण पालीवाल, मेला महामंत्री अशोक टैंटीवाल, डाॅ. रोशनलाल, पूर्व विधायक अजय पोइया, डा उमाशंकर राही, रमाशंकर त्रिपाठी आदि ने दीप प्रज्जवलित करके किया। कवि सम्मेलन रात दस बजे से शुरु होकर सुबह साढे पांच बजे तक अनवरत चलता रहा । श्रोता रातभर डटकर कवि सम्मेलन में उथल पुथल होते रहे। मां सरस्वती की वंदना लखनउ की कवियत्री रंजना शुक्ला ने की। इसके बाद उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से सभी को देश भक्ति और संस्कृति से अवगत कराया। वरिष्ठ कवि डा रामेन्द्र त्रिपाठी ने राजनीति, देशभक्ति, आतंकवाद, भारतीय संस्कृति के हर पहलू को छूने का भरसक प्रयास कर श्रोताओं को राष्टीय चिंतन के लिए मजबूर भी कर दिया।  गृहमंत्रालय भारत सरकार के वरिष्ठ सलाहकार और कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि डा.हरिकृष्ण पालीवाल ने कहा, जीवन में एक कविता बदलाव ला सकती है, इसलिए मनोरंजन के साथ-साथ अपने दिलो-दिमाग में एक अच्छी कविता से सीख लें और जीवन में अच्छा आचरण बनाएं। इस मौके पर आयोजक जगमोहन पाठक, विधायक अजय कुमार पोइया, डा उमाशंकर राही, सालिगराम वटिया, राजेन्द्र चैहान, भुवनेश शर्मा, रमाशंकर त्रिपाठी, सोहनपाल, मनोज अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, महेश, ज्ञानेन्द्र शर्मा, बच्चू सिंह, महीपाल, भीकमचंद दुबे, ब्रजमोहन गौड़, ज्ञानेन्द्र शर्मा, मिथिलेश चैधरी आदि मौजूद रहे।  

Read More

महिलाओं के कार्यक्रम को दीनदयाल धाम में सांसद बनवाएंगी सभागार फरह। पं. दीनदयाल उपाध्याय मेला जन्मोत्सव के आखिरी दिन लोकगीतों की मस्ती छाई रही। बालिकाओं के साथ महिलाओं के दलों ने अपने सुरों के साथ ढोलक की थाप पर हुनर दिखाया, तो माहौल पुरानी सभ्यता के दौर में जा पहुंचा। प्राचीन गीतों पर दर्शक झेमते रहे, तो तालियों से लोकगीत गायकी को प्रोत्साहन भी देते रहे।  लोकगीत कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सांसद हेमामालिनी, आगरा की पूर्व मेयर बेबीरानी मौर्य और अंजुला माहौर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करकेे की। चिडि़या चटाचट बोले बधायो मेरे अंगना में डोले पर श्रोता झूमे, तो चुटीला काली रेशम कौ, मेरी कमर तक लहराय पर झूम उठे। इस दौरान भारती, सुधा, पूजा, अन्नू, रीता आहूजा के साथ अंजुला माहौर ने भी लोकगीत गाए और तालियां बटोरी। संचालन रीना सिंह ने किया, जबकि नियार्णक की भूमिका कमलेश चैहान, सीमा सारस्वत, अंजू मिश्रा, रुबी शाक्य, मिथलेश पवार, विलकेश, पायल चैहान, अनीता दुबे और शारदा चैहान, प्रवीना, गायत्री आदि ने निभाई।  इस दौरान मेला महामंत्री अशोक कुमार टैंटीवाल, स्मारक मंत्री डाॅ. रोशनलाल, मनोज अग्रवाल, जगमोहन पाठक, डाॅ. डिम्पल शर्मा, डाॅ. बंदना, श्रीमती राकेश चैहान, डाॅ. निर्मला सिंह, सालिगराम वटिया, महीपाल सिंह, ज्ञानेन्द्र शर्मा, ब्रजमोहन गौड़, आदि मौजूद रही। संघ प्रचारकों का रहा बसेरा  दीनदयाल धामः एकात्म मानववाद की धरा पर विक्रमी तिथि से मनाएं जाने वाला मेला जन्मोत्सव राष्टीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारकों से गुलजार रहा। प्रांत प्रचारक से लेकर कई नगरों और महानगरों के प्रचारक और सह प्रचारक मेले का आनंद उठाते रहे। इस दौरान तमाम पुराने प्रचारको ने आपसी संवाद से पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर भी मंथन किया। मेले में आए कई प्रचारक यहां बसेरा बनाएं रहे। इस दौरान अखिल भारतीय ग्राम विकास प्रमुख डाॅ. दिनेशजी, क्षेत्र प्रचारक आलोकजी, प्रांत प्रचारक हरीशजी, सह प्रांत प्रचारक मुनीशजी और कर्मवीर जी, महानगर प्रचारक मुनीशजी, घोष प्रमुख अनुजजी, प्रांत बौद्धिक प्रमुख देवराज और विभाग संपर्क प्रमुख डाॅ. कमल कौशिक आदि ने यहां आकर मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रहकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। 

Read More

कैप्शनरू  केन्द्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डाघ् रामशंकर कठैरिया का पुतला दहन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता मथुरा। केन्द्रीय मानव संसधान राज्यमंत्री डाघ् रामशंकर कठैरिया के आपत्ति जनक बयान से आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का पुतला दहन कर उन से अपना बयान वापस लेने व विश्व विद्यालय परिसर में राजनीति करने से बाज आने की चेतावनी दी। स्टेट बैंक चैराहे पर जुटे एनएसयूआई के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने डाघ् कठैरिया के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने संगठन के छात्रों को कुत्तों की फौज कहा था। छात्र नेता मुकेश धनगर ने कहा कि आगरा में विश्वविद्यालय परिसर में डाघ् कठैरिया राजनैतिक कार्यालय चला रहे हैं, एनएसयूआई इसका डटकर विरोध करेगी। जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने कठैरिया के शिक्षाजगत से जुड़े होने और छात्रों के खिलाफ दिए गए बयान को बेवकूफी की संज्ञा देते हुए राज्यमंत्री से अपना बयान वापस लेने व छात्रों से माफी मांगने की बात कही। इस दौरान छात्रों ने राज्यमंत्री का पुतलादहन कर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतलादहन में राकेश चैधरी, संतोष प्रधान, कपिल शर्मा, रविकांत, पवन, विवेक, सहित एनएसयूआई के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।   

Read More

ट्रक व टैक्टर की भिड़ंत, टैक्टर चालक की मौत मथुरा। बीती रात करीब एक बजे राष्टीय राजमार्ग पर अलवर पुल के करीब एक कन्टेनटर आगे चल रहे ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर टकरा गया जिसके परिणामस्वरूप डिवाइडर रैलिंग तोड़कर नीचे गिरे कन्टेनर की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात राजस्थान भरतपुर के थाना चिकसाना के गांव कारौठ निवासी गजेन्द्र पुत्र ब्रिजलाल उम्र करीब 26 वर्ष ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की तरफ जा रहा था तभी पीछे से आ रहा र्केटर संख्या एनएल 01 1 के 2455 पीछे से ओवरटेक करते वक्त अनियंत्रित हो गया जो ट्रैक्टर को लेकर रेलवे लाइन के पुल के करीब नीचे गिरता चला गया जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। वाहन चालकों की सूचना पर हाईवे पुलिस मौके पर पंहुच गयी। रात्रि में ही मृत ट्रैक्टर ड्राइवर को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। वहीं र्केटर चालक को अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में मृतक के परिजन जसवंत सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है। हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियां की मानें तो घटनास्थल बाजना रेलवे पुल के समीप का है। अगर वहीं दुर्घटना थोड़ा आगे पीछे न होकर बिल्कुल पुल के करीब होती तो रात्रि में ट्रेन हादसे से भी इंकार नहीं किया जा सकता।  

Read More

गाड़ी की चाबी टूटने पर इनोवा छोड भाग गए बदमाश पीड़ित नोएडा से महावीरजी के दर्शनों को जा रहे थे छाता। छाता कोतवाली क्षेत्र में बीतीरात को नरी सेमरी के नजदीक बुलेरो सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर इनोवा सवार श्रद्घालुओं को लूट लिया। पीड़ित नोएड़ा से हिंडोन सिटी महावीरजी को दर्शन करने जा रहे थे। घटना की तहरीर छाता कोतवाली में दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।   पीडित आकाश जैन पुत्र मनोज जैन निवासी गावं हरूला सेक्टर 5, नोएडा ने बताया कि वह इनोवा गाड़ी संख्या यूपी 14 बीएक्स 6422, से अपने रिश्तेदारों के साथ चालक मयंक, राजेश जैन, अनीश जैन, कुनाल जैन, अभिनव जैन व प्रशांत जैन के साथ हिंडोन सिटी (राजस्थान) स्थित महावीरजी दर्शन करने जा रहे थे। रात करीब दो बजे नेशनल हाइवे दो पर वे छाता को क्रास करके हाइवे पर चल रहे थे। इसी दौरान गांव नरी के पास एक बिना नंबर वाली सफेद रंग की बुलेरो ओवरटेक करते हुए उनकी गाड़ी के आगे लग गई और एक गाड़ी पीछे से आ धमकी। उन दोनों गाड़ियों में से करीब 18 से 20 बदमाश उतरे, सभी के पास हथियार थे। कुछ उनकी गाड़ी में बैठ गए, और चालक मयंक से बोले कि जहां हम कहें वहीं गाड़ी ले चल, नहीं तो गोली मार दूंगा। बदमाशों ने गाड़ी में से जबरन चॉबी खींची तो चाबी टूट गई, जिससे गाड़ी स्टार्ट नहीं हो सकी। बताते हैं कि चाबी में सेंसर लगा रहता है। बदमाशों ने सभी से मारपीट करने लगे उनके पास सात थैले थे, सात मोबाइल थे, और करीब बीस हजार रूपये की नकदी थी। कुल सामान डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा का था जिसे बदमाश लूट ले गए। जब गाड़ी र्स्टाट नहीं हुई तो उसको बदमाश छोड़ कर भाग गए। लुटे पिटे श्रद्घालुओं ने संस्ति कालेज की सुरक्षा में लगे गार्डो की मदद से छाता पुलिस और अपने घर को फोन किए। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

Read More

छाता। छाता कोतवाली क्षेत्र में केडी मेडिकल कालेज अकबरपुर के पास हाइवे के डिवाइडर पर एक सफेद रंग बुलेरो पलटी मिली। जिसमें चालक की मौत हो गयी है। जिसके आगे सफेद रंग की प्लेट पर एचआर 38 यू 0384 व पीछे पीले रंग की प्लेट पर एचआर 29 नंबर लिखा था। पुलिस घटना को बुलेरो सवार बदमाशों के चालक से जोड़ रही है। कोतवाली प्रभारी यशकान्त सिंह ने बताया कि बुलेरो चालक की पहिचान जिला अस्पताल पर परिवार वालो ने कर ली हैं मृतक जिला हाथरस थाना सादाबाद गांव घड़ी गुमानी निवासी सुरेन्द्र पुत्र मानसिंह उम्र 35 वर्ष है।  

Read More

रोजाना ईटों से लदें ट्रेक्टर ट्रॉलियो से हो रहे हादसे छाता। रोजाना ईटों से लदें ट्रेक्टर ट्रॉलियो से हो रहे हादसों से चिन्तित जिलाधिकारी राजेष कुमार ने एसएसपी राकेष कुमार सिंह को निर्देष दिये है कि जनपद में ईटों से भरे ट्रेक्टर ट्रॉलियों को नही चलने दिया जाये। रोजाना इन ट्रेक्टरों से हादसों मे लोगों की दुर्घटनाओं में अकाल मौते हो रही है। सभी थाना क्षेत्र में पुलिस सुविधा षुल्क के वल पर ओवर लोडेड ट्रेक्टर ट्रॉलियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर रहे है। छाता क्षेत्र में गत माह कई लोगों के सडक दुर्घटनाओ में मर चुके है। जिलाधिकारी ने उक्त विचार गांधी इंटर कॉलेज में पंचायत चुनावों में वार्ड नंघ् 11 के एक उम्मीदवार की मृत्यु ईटों से लदें ट्रेक्टर ट्रॉलियों से हो जाने पर किये। एसएसपी ने जिलाधिकारी को भरोसा दिलाया कि षीघ्र ही सभी थाना प्रभारियों को ईटों से लदें ट्रेक्टर ट्रॉलियों को बंद कराने के लिये निर्देष जारी करेगें।  

Read More

 रविन्द्र जैन को मथुरा आगमन पर सम्मानित करते डाघ् राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल और आशीष अग्रवाल मथुरा। सुप्रसिद्घ सिने संगीतकार, गीतकार, कवि, पार्श्व गायक श्री रवीन्द्र जैन का गत शुक्रवार मात्र 71 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री जैन ने पिछले 4-5 दशकों से संगीत जगत में अपने संगीत का लोहा मनवाया है। 1972 में फिल्म ‘कॉंच और हीरा’ के माध्यम से आपका संगीत बड़े पर्दे पर आया और उसके बाद तो एक से एक हिट गीत सौदागर, चोर मचाये शोर, अघ्ँखियों के झरोखे से, चितचोर, नदिया के पार, ब्रजभूमि, तपस्या, विवाह आदि अनेकाने फिल्म्स के माध्यम से जन-मानस पर छा गये।  रामायण, श्रीकृष्णा, जय हनुमान आदि धारावाहिकों के माध्यम से घर-घर भक्ति संगीत की अलख जगाई। पद्मश्री, फिल्म फेयर, यश भारती, लता मंगेशकर अवार्ड, संगीत ज्ञानेश्वर अवार्ड, संगीत सम्राट आदि अनेकानेक राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों से आपको नवाजा जा चुका है।  बचपन से ही श्री जैन का मथुरा-वृन्दावन से गहरा जुड़ाव रहा है और यहॉं आकर उन्हें अत्यन्त सुखद अनुभूति होती है। उनके कुछ संस्मरणों पर प्रकाश डालते हुए प्रख्यात शिक्षाविद् व संगीतकार डाघ् राजेन्द्र ष्ण अग्रवाल ने कहा कि आज से लगभग 35-40 वर्ष पूर्व मेरे जन्मदिवस पर आयोजित संगीत समारोह में श्री जैन साहब का मथुरा आगमन हुआ था किन्तु उसी दिन उनके पिताश्री को दिल का दौरा पड़ जाने की अलीगढ़ से सूचना आ गई और उन्हें तुरन्त वहॉं जाना पड़ गया। डाघ् राजेन्द्र कृष्ण संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक श्रृ“द्घांजलि सभा आयोजित की गई जिसके अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा उन्हें संगीतमय श्रद्घांजलि अर्पित की गई एवं मौन रखकर उनकी पवित्र आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की गई। आलोक अग्रवाल, शिप्रा, सुधीर कुमार, भारती, स्रेहलता, जयप्रकाश, संजय, पूजा, आकांक्षा, कृष्णा, दीपेन्द्र आदि छात्रगण मौजूद रहे। वहीं बलदेव कस्बे के स्थानीय प्रशंसकों ने प्रसिद्घ संगीतकार रविन्द्र जैन के निधन पर शोक की लहर दौड गयी है। उनके प्रशंसकों का मानना है कि यह संगीत जगत की अपूर्णनीय क्षति है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। स्थानीय प्रशसंकों ने शोकसभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रृद्घांजलि दी है। शोक व्यक्त करने वालों में जवाहर उपाध्याय, सुजीत वर्मा, सोनू भैया, देवेश पांडेय, सोनल वर्मा, अनुज उपमन्यु, रामकुमार पांडेय आदि प्रमुख हैं।  

Read More