मथुरा

कराहरी। गांव कराहरी में आज धूमधाम से रामबारात ने भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह रामबारात में चल रहे लोगों को जलपान के साथ फल व नश्ता कराकर उनका स्वागत किया। बारात के साथ रामलीला सभा के अध्यक्ष कुलवंत सिंह, महामंत्री हंसराज सिंह, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सोलंकी, विनोद अग्रवाल, हरस्वरूप रावत, बलवंत सिंह, विष्णुकांत शर्मा, सत्यभान सिंह, ओमप्रकाश शर्मा आदि गांव के गणमान्य लोग साथ चल रहे थे।

Read More

नौहझील। कस्बा नौहझील के गांव नानकपुर में बुखार के बढ़ते मरीजों की संख्या देख स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में र्केप लगाया। बुखार से गांव में रमेश उम्र 28 वर्ष पुत्र श्यामलाल शर्मा की मौत भी हो चुकी है तथा अभी भी गांव में सैकडों लोग बीमार हैं। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर मथुरा से आयी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में र्केप लगाकर 84 मरीजों की जांच की और जरूरी दवांए वितरित की। टीम में डाघ् मेघश्याम, सूरत सैनी, राधेलाल, अनिल चैधरी, वेदबहादुर, मोहनसिंह, मंजीत आदि शामिल रहे। डाघ् मेघश्याम ने बताया कि र्केप में 84 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। जिनमें 32 महिलाऐं हैं। कुल 59 लोगों की स्लाइड बनायी गयी हैं। उन्होेने बताया कि मौसम के बदलाव होने से गांव में वायरल बुखार फैल गया था लेकिन अब हालात सामान्य हो गये हैं। ग्रामीण बलवीर सिंह व लखन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम र्केप के नाम पर खानापूर्ति करके लौट गयी है। जो मरीज बीमार हैं टीम उनके घर तक भी नहीं गसी है। टीम के साथ आये विभाग के कर्मचारी केवल गांव में एक कोन में थोडी देर बैठकर वापिस चले गये हैं। ग्रामीण सुभाष का मानना है कि गांव में अधिकतर महिलाओं के बीमार होने से काफी परेशनी आ रही हैं।  

Read More

 लखनऊ सचिवालय में शासन के मुख्य सचिव अलोक रंजन का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत करते हुए गोवर्धन। उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव आलोक रंजन को यहां से पहुंचे लोगों ने ब्रज की समस्याओं से अवगत कराया। श्रीगिर्राज कृष्ण सांस्कृतिक कला समिति की ओर से मुरारी लाल तिवारी ने शासन की ओर से दोबारा से प्रत्येक वर्ष ब्रज में होने ब्रज महोत्सव को शुरू करने की मांग की। जिससे कि यहां की संस्कृति की झलक दूर-दूर तक पहुंच सके और ब्रज के कलाकारों को सम्मान मिल सके। इसके अलावा गोवर्धन नगर पंचायत से नगर पालिका का दर्जा देने की मांग की। जनपद के देहात क्षेत्र में जर्जर सड़क, बिजली, पानी आदि की खराब व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की मांग की। इस अवसर पर छैलबिहारी तिवारी, कृष्ण चन्द्र दुबे, गोविंद तिवारी, दीपक आदि थे।  

Read More

केंद्र्र सरकार की मुद्रा बैंक योजना दीनदयालजी के सपनों के अनुरुपरू पयर्टन मंत्री फरह। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेशचंद ने कहा दीनदयालजी उप्र में संघ के पहले प्रचारक बने। वे आर्थिक, सामाजिक और गरीब-मजदूर वर्ग के लिए व्यापक सोच छोड़ गए। दीनदयालजी को सामाजिक और राजनीतिक विभूति की संज्ञा देते हुए दीनदयालजी को उन्होंने संपूर्ण समाज के उत्थान का हितैषी बताया।  यह विचार उन्होंने दीनदयाल धाम में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंघ् दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर आयोजित सार्वजनिक सभा में व्यक्त किए। दीनदयालजी को अंत्योदय का हिमायती बताते हुए कहा, हल्की, दुबली काया के बावजूद वे कठिन परिश्रम करते थे, जिसका श्रेय परमेश्वर को देते थे। जन्म शताब्दी की चर्चा करते हुए विहिप नेता ने बताया, संघ समिति बनाकर शताब्दी वर्ष कार्यक्रम मनाएंगा, जिसमें ग्राम स्तर पर दीनदयालजी के विचारों और सपनों को पहुंचाया जाएंगा। उन्होंने कहा, हमें ऐसे कार्यक्रम बनाने होंगे, जिससे लोग दलगत राजनीति से उठकर जुड़े और समाज को इसका लाभ मिल सके। केंद्रीय पयर्टन मंत्री महेश शर्मा ने दीनदयाल के विचारों का स्मरण करते हुए कहा, समाजवाद और पूजींवाद के मुकाबले को उन्होने एकात्ममानव वाद का दर्शन दिया, तो समाज के सबसे आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान को अंत्योदय का दर्शन दिया, जिसकी आज देश में ही नहीं विश्व में भी चर्चा हो रही है। भारत दीनदयाल जी के सपनों में बसता था। गांधी और लोहिया के बाद भारत में भारत की खोज करने के निए दीनदयालजी के प्रयास से जनसंघ और बाद में भाजपा बनी, आज पार्टी उनके सपनों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार भी दीनदयाल के सपनों और दर्शन को आगे बढ़ा रही है, साहूकार के कर्ज से से गरीब और श्रमिक वर्ग को बचाने के लिए मुद्रा बैंक योजना शुरू की गई, जिससे आम आदमी को ीाहत मिलने का काम हुआ। पयर्टन मंत्री ने कहा, नई सोच और नई खोज के साथ पार्टी समाज के उत्थान को काम कर रही है, लेकिन देश में कुछ परिवार के नाम पर संचालित दल इसमें रोड़ा बनें हैं। मथुरा के धार्मिक स्वरूप की चर्चा करते हुए पयर्टन मंत्री ने बताया, देश में करीब 95 लाख शौचालय बनाए गए हैं, लेकिन परिक्रमा मार्ग में ऐसा कुछ नहीं। अब 140 करोड़ की राशि से मथुरा का धार्मिक स्वरुप बदलेंगे। मथुरा को रमणीक और याद्गार बनाएंगे। उन्होंने कहा, दीनदयालजी स्वाभलंबन के जरिये देश को उूंचा उठाने को प्रयासरत थे औ वे ऐसा दर्शन दे गए हैं, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के उत्थान में जुटे हैं। इस दौरान फतेहपुरसीकरी के सांसद चैघ् बाबूलाल, बुलंदशहर के सांसद भोलासिंह ने भी विचारों से दीनदयाल जी को याद किया। स्मारक समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश, मंत्री डॉघ् रोशनलाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता शिक्षक बलवीर प्रसाद शर्मा ने और संचालन मेला महामंत्री अशोक कुमार टैंटीवाल ने किया। इस दौरान ओमप्रकाशजी, कामता प्रसाद, पूर्वमंत्री रवीकांत गर्ग, चैघ् उदयभान सिंह, संजय गोविल, चेयरमैन जयपाल सिंह, भगवत रुहेला, मुकेश गौतम, अनिल, मनीष गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, रमाशंकर पचैरी, हरीशंकर पाठक, जगमोहन पाठक, ब्रजमोहन गौड़, ज्ञानेन्द्र शर्मा, दीवान सिंह तरकर, भीकम चंद दुबे, नरेन्द्र सिंघल, सालिगराम वटिया, पूर्व विधायक अजय पोइया, विभोर गोयल, महीपाल सिंह, राजदर्शन पचैरी आदि मौजूद रहे।  दीनदयाल धाम में बनाएंगे राष्ट्रीय स्मारक  केंद्रीय पयर्टन मंत्री महेश शर्मा ने बताया, दीनदयाल धाम में पंघ् दीनदयाल के नाम से एक राष्टीय स्मारक बनाएंगे, जो उनके विचार और दर्शन का मुख्य केंद्र बन सके। दादरी और करहल की घटनाओं को समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पयर्टन मंत्री ने कहा, उनका विभाग तमाम योजनाएं बना रहा हैं, जिससे पयर्टकों को और ज्यादा सुविधाएं हासिल हो सके। उन्होंने बताया, दिल्ली में भी दीनदयालजी के विचारों को लेकर एक पयर्टन केंद्र बनाया गया है।  

Read More

बरसाना। थाना बरसाना क्षेत्र के गांव कमई में एक दिन पूर्व हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रथम चरण के मतदान के दौरान हुए विवाद के बाद आज एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्यारा सपा नेता बताया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कमई निवासी बाबू पुत्र गोपाल एवं सपा नेता राजवीर पुत्र मंटी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, इसी के चलते शनिवार सायं सात बजे के करीब राजवीर ने तमंचे से 30 वर्षीय बाबू पर फायर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो, बाबू जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान हमलावर मौके से भाग निकला। परिजन एवं ग्रामीण बाबू को लेकर निकट के अस्पताल पहुंचे तथा इलाका पुलिस को घटना की सूचना दी। बताया गया कि बाबू ने उपचार के दौरान दमतोड़ दिया। थाना बरसाना पुलिस व क्षेत्राधिकारी छाता गांव में पहुंच गए और हमलावर के गिरफ्तारी के प्रयास किए लेकिन तब तक वो गांव से फरार हो चुका था। बताया गया कि शुक्रवार को प्रथम चरण के मतदान के दौरान बाबू व राजवीर में वोट डालने पर झगड़ा हुआ था जिसके चलते आज इस घटना को राजवीर ने अंजाम दिया। 

Read More

यमुना मिशन द्वारा कृष्णगंगा घाट से गऊघाट व यमुना किनारें किये जा रहे कार्यो से वहाॅ का पूर्व का नजारा बदल चुका है। यमुना मिशन के कार्यालय पर अधिवक्ताओं का एक दल पहुॅचा उन्होने कृष्णगंगा घाट से गऊघाट तक के बदले स्वरूप को देख यमुना मिशन के कार्यो की सराहना की।  वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कृष्ण (अनमोल जी ), एड. अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि यहाॅ की हरियाली और इस सुन्दर दृश्य को देख कोई भी यह नहीं कह सकता कि कभी इस जगह दुर्गन्ध पूर्ण नाला बहा करता था। यमुना मिशन द्वारा सराहनिय कार्य किया है जिसमें हम अधिवक्ता गण उनके साथ है। उन्होने यह भी कहा कि यमुना मिशन द्वारा वृक्षारोपण, यमुना शुद्धि और घाटों तथा कुण्डों की रक्षा का कार्य किया जा रहा है इन सभी कार्यो  से ब्रज की संस्कृति एवं धरोहरों की रक्षा हो रही है जिसकी वर्तमान में सख्त आवश्यकता है।  पन्नू सेठ, प्रमुख मुखिया, राजू पेण्टर एवं भूरा पंडित ने कहा कि यमुना भक्तों की मेहनत और लगन के चलते कृष्णगंगा गऊघाट की स्थिति में  परिवर्तन हुआ भक्तों श्रद्धा के वशीभूत प्राकृतिक जलस्त्रोंतों से स्वच्छ यमुना स्वरूपा जल जिसने कृष्णगंगा घाट से लेकर गऊघाट तक के घाटों की शोभा बढाई। इसी में लोग आचमन स्नान पूजन कर रहे है परन्तु इतने प्र्रयासों के बाद भी घाटों वाली यमुना में सीवर का पानी मिलने यमुना भक्त हताश होते है इसलिये यमुना मिशन के कार्यकर्ता सभी से सहयोग एवं सुझावों की अपील करते है जिससे यमुना में गन्दा पानी न मिले। इस अवसर पर एड. उमाशंकर शर्मा, एड. संजय सिंह, मदन व्यास, लपुटी पंडित, मुकेश ठाकुर, मीरा गोस्वामी, राजेश तिवारी, सूरजभान गोयल, शुभम कश्यप आदि उपस्थित रहे।  

Read More



Mediabharti