मथुरा

फरह। पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म धाम लोकगीत की प्रतियोगिता के रियाज से गूंज रहा है। प्राचीन विद्या की इस प्रतियोगिता जीतने को सुबह से ही बहिनें तैयारी में जुट रहीं हैं। आसपास के गांवों में भी बालिकाओं और महिलाओं के दल लोकगीतों की तान पर स्वार और ढोलक के संग रियाज में जुटे हुए हैं। लोक गीतों की इस प्रतियोगिता में आगरा और मथुरा की महिलाएं भी शामिल होंगी। नौ अक्टूबर से एकात्म मानववाद की धरा पर जुड़ने वाले तीन दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मोत्सव मेला के दूसरे दिन भजन तो तीसरे दिन लोकगीतों की प्रतियोगिता का होगी। जन्मदिन पर दस अक्टूबर को भजन होंगे और इसमें केवल स्थानीय महिलाएं ही शामिल होंगी, जबकि 11 अक्टूबर को समूचे क्षेत्र के साथ आगरा और मथुरा की महिलाएं लोकगीतों की प्रतियोगिता में जीत को मुकाबला करेंगी। लोकगीत प्रतियोगिता को यहां के सिलाई केंद्र से जुड़ी बहिनें ढोलक के साथ जमकर रियाज में जुटी हैं। कार्यक्रम को लेकर संयोजिका रीना सिंह का कहना था, करीब पांच घंटे की इस प्रतियोगिता में बालिकाओं और महिलाओं के करीब चालीस दल आएंगे।प्राचीन विद्या का पुरस्कार जीतने के लिए इन बालिकाओं को दीनदयाल धाम की निवासी अनार देवी कई दिनों से रियाज कराने में जुटी हुईं हैं। दौरान सिलाई केंद्र की शिक्षिका अनार देवी ने बताया कि लोकगीत के इस दल को वह अब तक जच्चा, कौमरी के साथ ढोलक के साथ गाने का सलीका सिखा चुकी हैं। सिलाई केंद्र में लोकगीत गाने का ढ़ग सीख रहा बालिकाओं और महिलाओं का यह ग्रुप मेला के मंच पर कव्वाली की भी प्रस्तुति देगा। इसके अलावा दीनदयाल गांव, बर का नगला, बिसू, फरह के साथ ही आसपास के गांव के दल भी लोकगीतों की प्रतियोगिता में जीतने को जमकर अभ्यास में जुटे हैं। लोकगीत कार्यक्रम को लगातार लोकप्रियता के प्रायदान पर चढ़ाने में जुटा आगरा और मथुरा की महिलाओं का दल बीते रोज गांव में बने पं. दीनदयाल उपाध्याय के स्मारक पर बड़ी बैठक करके तैयारियों को परख चुका है, तो इस बार आगरा और मथुरा की शहरी महिलाएं इस प्रतियोगिता में अपने सुर का जादू बिखेरेंगी।

Read More

अहिंसा आन्दोलन के प्रेरक महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर को गांधी जयन्ती के अवसर पर जहाॅ देश में स्वच्छता अभियान चलाया गया वहीं यमुना मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान के साथ साथ देश में हरियाली आये इसके लिये वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में सेना के उच्च अधिकारियों द्वारा सहभागिता की गई। वृक्षारोपण कार्यक्रम कों सघन बनाते हुये स्कूल की दर्जनों छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने सघन स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य किया।  यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि आज अहिंसा की शक्ति से संसार को परिचित कराने वाले गांधी जी का जन्म हुआ था। उनके जन्म दिवस पर हम देश हित में कार्य करें इसी से उनके जन्मदिवस को मनाने की सार्थकता है। प्रातः 9 बजे कृष्णगंगा घाट के सामने 30 फुटा रोड पर भारतीय सेना से आये चीफ कर्नल गौतम बनर्जी एवं कर्नल अतुल शर्मा ने फलदार वृक्षों का रोपण किया जिनमें उन्होने अमरूद और जामुन के वृक्ष लगाये।  वृक्षारोपण करते हुये चीफ कर्नल गौतम बनर्जी कि आज समाज को सकारात्मक परिवर्तन की आवश्यकता है और यमुना मिशन चलाये जा रहे इन कार्यो को देख कर लग रहा है कि उसकी शुरूआत हो चुकी है। आज यहाॅ वृक्षारोपण कर आनन्द की अनुभूति हुयी है और सभी देशवासियों को पर्यावरण की ओर ध्यान देते हुये वृक्षारोपण करना चाहिये। कर्नल अतुल शर्मा ने बताया कि यह बड़े ही दुख की बात है कि हमारे देश की नदियां प्रदूषित होती जा रही है और उनमें भी पूज्यनिया यमुना दुनिया की सबसे प्रदूषित नदियों में गिनी जा रही है। उन्होने बताया कि उन्होने कई देशों को दौरा किया है परन्तु वहाॅ पर नदियों तलाबों क ेजल को लेकर कठोर कानूनों का प्रावधान बना हुआ है जिनका सख्ती से पालन हो रहा है। उन्होने थेम्स नदी का उदाहरण देते हुये कहा कि लोगो एवं सरकार की प्रबल ईच्छा शक्ति के बलबूते विश्व की सर्वाधिक प्रदूषित नदी आज दुनिया की सबसे स्वच्छ नदियों के शुमार पर है। जब लोगो में यमुना के प्रति जागरूकता आने की आवश्यकता है जिसकी शुरूआत यमुना मिशन के प्रयासों को देखते हुये लगने लगा है।   इसके पश्चात् दोपहर 12 बजे चमेली देवी इण्टर कालेज की 2 दर्जन से अधिक छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने यमुना मिशन के तत्वाधान में कृष्णगंगा घाट पर सघन वृक्षारोपण किया चमेली देवी इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्री मति आराधना वर्मा ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर उन्ही की याद में देश के लिये समर्पित करते है और इस दिन वृक्षारोपण से ज्यादा श्रेष्ठ कार्य कोई ही नहीं सकता है क्योकि यह कार्य सैकड़ो वर्षो तक देश के पर्यावरण की रक्षा एवं हरियाली  लाता रहेगा।  छात्राओं ने वृक्षारोपण कर हर्ष की अनुभूति की छात्राओं ने कहा कि हमारे द्वारा लगाये वृक्ष बडे होकर समाज को छाया, फल और शुद्ध हवा देगे। इस अवसर पर स्वामी हरदेवानन्द जी, देवेन्द्र शर्मा, गीता रानी, श्री मति कान्ता, सोमवती, मीरा गोस्वामी, राजेश तिवारी, रिचा शर्मा, लपुटी पंडित, मुकेश ठाकुर, बलराम, गोविन्दा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।   

Read More

वृक्षों को रोपण कर उनका पोषण करना ही उनकी सच्ची सेवा है। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा कृष्णगंगा घाट पर लगाये गये हजारों वृक्षों की पुत्रवत देखभाल की जा रही है। घाट पर लगे वृक्षों को रोजाना पानी, खाद एवं कीड़ो से बचाव किया जा रहा है। 13 सितम्बर रविवार को यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने घाट पर सफाई तथा वृक्षों को खाद पानी लगाया।  यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण का फल तभी मिलेगा जब हम उनकों रोपण करने से लेकर पोषण करने तक की सारी प्रक्रियाओं को निभायेगे। हमारे द्वारा लगाया गया एक वृक्ष हजारों साल तक समाज की सेवा करता है। यमुना मिशन द्वारा मथुरा के साथ गोवर्धन, गोकुल, दिल्ली आदि कई स्थानों पर लाखों की संख्या में वृक्ष लगाये जा चुके हैं। जिनका पुत्रवत पोषण किया जा रहा है। यमुना मिशन का लक्ष्य हरियाली लाना है और इसके लिये कार्यकर्ता निरन्तर कार्यरत है।  इस अवसर पर लपुटी पंडित, मुकेश ठाकुर, एड. राजन सिंह, मीरा गोस्वामी, राजेश तिवारी, मोनू पंडित, गोविन्दा, रामवीर, राकेश पंडित, श्याम जी,  आदि उपस्थित रहे।   

Read More

राष्टीय लोकदल समर्थित जिलापंचायत के वार्ड नं. 2 से जिलापंचायत सदस्य के उम्मीदवार कारे सिंह जी ने गांवो का दौरा  किया और किसान भाइयों से संपर्क करते हुये कहा कि मै राजनीति नहीं सेवा करने के लिये आया हॅू। उन्होने कहा कि मेरा लक्ष्य राजनीति करना नहीं बल्कि सेवा करना है हमारे क्षेत्र का विकास हो, खुशहाली आये इसी लक्ष्य को लेकर मैं आगे बढ रहा हूॅ। अब समय परिर्वतन की मांग कर रहा है और अब देश को समाज को भ्रष्ट राजनीति की नहीं बल्कि सच्चे सेवक की आवश्यकता है। उन्होने गांवो के दौरे के अपने भाषणों में विकास, किसानों की उन्नति और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तंग किया जाना, आदि कई अहम मुद्दे पर किसानों के बीच वार्ता की। जिसका ग्रामवासियों द्वारा समर्थन किया गया। ग्रामवासियों द्वारा उनका जोरदारी के साथ स्वागत किया गया और साफा और पगड़ी पहना कर उनका स्वागत किया गया।  सभी ग्रामवासियों द्वारा उनकों अपना समर्थन देने व उनके साथ चलने की बात पर जोर दिया। उन्होने आज आयरा खेड़ा, जावरा, वकला, मगेड़ा, धामोर, खेरिया, नीमगांव, आदि गांव में दौरा किया।  

Read More

मथुरा। मगोर्रा नहर में एक महिला के शव मिलने से सनसनी है। बताया गया कि पैंतीस वर्षीय महिला का नहर में शव मिला है। लोगों का कहना था कि हत्या करके शव को यहां डाला गया है। पुलिस को इसकी सूचना मिली। मौके पर पुलिस ने पंहुचकर शव का पंचनमाा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह कौन महिला है? और उसके साथ क्या घटना हुयी है। आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त भी करायी गयी लेकिन उसके बारे में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है। 

Read More

मथुरा। औरंगाबाद स्थित इंदूपुरम कालोनी में रहने वाले एक चैबीस वर्षीय युवक का शव पंखे पर लटका मिला है। समझा जाता है कि उसने आत्महत्या की है। हालांकि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। मिली जानकारी के अनुसार सनी शर्मा ;24द्ध पुत्र सीपी शर्मा निवासी इंदुपुरम का शव उसके घर में कमरे के अंदर पंखे पर लटका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुच गयी है और जानकारी जुटा रही है।  

Read More

एटीएम मशीन और सीसीटीवी कैमरे भी किये क्षतिग्रस्त मथुरा। राया कस्बे में स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर लूटने का प्रयास किया गया। बताया गया कि दो लोगों ने एटीएम में प्रवेश कर गार्ड को बंधक बनाया लेकिन  किसी के आने की भनक लगने पर वे वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस जांच में जुटी हुई है। बदमाशों ने एटीएम के गार्ड को बंधक बना लिया और एटीएम लूटने की कोशिश की। बताया गया कि एसबीआई का एटीएम राया थाने से कुछ ही दूरी पर है। यहां पर मुकेश नामक गार्ड तैनात है। बताया गया कि रात्रि को लगभग दस बजे जब मुकेश डयूटी पर था तभी दो लोग आये और पैसे निकालने लगे।  एटीएम पर तैनात गार्ड मुकेश ने उन्हें हैलमेट उतारने को कहा तो इन लोगों ने उसे तमंचे की नोंक पर बंधक बना लिया और एटीमएम को तोड़कर लूट की कोशिश की। बदमाश इसमें सफल नहीं हो पाये। यह एटीएम थोन से कुछ ही दूरी पर है। घटना की सूचना के बाद राया पुलिस घटनास्थल पर पंहुच गयी। पुलिस ने बैंक के गार्ड को पूछताछ के लिये थाने में बैठा लिया है। बताते हैं कि बदमाशों ने एटीएम मशीन के साथ यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी तोड़फोड़ की है।   राया में एटीएम पर पहली वारदात  राया कस्बे में लगभग आधा दर्जन बैंकों के एटीएम हैं। लेकिन ये किसी भी एटीएम पर हुई पहली घटना है। दरअसल सभी एटीएम मुख्य मार्गों पर हैं लेकिन राया थाना से कुछ ही दूरी पर हुई ये वारदात पुलिस की लापरवाही की ओर इशारा करती है। राया थाना में इस समय तीन चैपहिया वाहन हैं लेकिन फिर भी मुख्य मार्ग पर हुई ये घटना सवाल तो खड़े करती है।  प्रकाश की नहीं उचित व्यवस्था  कस्बे के एसबीआई एटीएम पहले तो रोड से हटकर अंदर की तरफ है और लाइट न होने से वहाँ और भी खतरा बढ़ जाता है। नगर पंचायत द्वारा लगायी गयी हाईमास्क लाइट भी नगर पंचायत के ही लगाये गए होर्डिंग को तो रोशन करती है लेकिन होर्डिंग की वजह से बैंक व एटीएम तक लाइट नहीं पहुँच पा रही है । इसे लेकर कई बार क्षेत्रीय लोगों ने शिकायत भी की है। 

Read More

पूरे दिन चली नामांकन पत्रों की जांच मथुरा। जिला पंचायत चुनावों की प्रथम चरण के नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आज नामांकन पत्रों की जांच का कार्य किया जा रहा है। तीन अक्टूबर को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जायेगी और उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये जायेंगे। वहीं दूसरे चरण का नामांकन आज गुरूवार से शुरू हो जायेगा। जिला पंचायत के नामांकन करने वाले प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार में तेजी ला दी है और वे गांव-गांव और घर-घर पंहुचकर प्रत्याशियों से संपर्क में जुटे हुये हैं। अभी तक किसी भी प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं हुये हैं। चुनावों को लेकर प्रत्याशियों में भारी उत्साह है और वे किसी भी सूरत में चुनाव जीतने के गुणा-भाग में लगे हुये हैं।   भाजपा ने 7 वार्डों से घोषित किये प्रत्याशी मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी गोयल ने मांट विधान सभा क्षेत्र के मांट व नौहझील ब्लाक की जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची घोषित की है। इसमें वार्ड नं. 1 से विष्णु कुमार शर्मा, वार्ड नं. 2 से धर्मेन्द्र दुबे, 3 से कृष्णा देवी वाल्मीकि, 4 से तेज बहादुर स्वर्णकार, 5 से अशोक नौहवार, 6 से अनिल अग्रवाल, 7 से ममता गिर्राज ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है।  

Read More

जिला पंचायत के वार्ड नं. 17 में बसपा द्वारा घोषित किये गये प्रत्याशी के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। मथुरा। जिला पंचायत चुनावों को लेकर जहां राजनैतिक दलों में आपसी विरोध तेजी से पनपा है वहीं आम चुनाव लड़ने वाले लोग भी नेताओं की भेदभाव की नीति से परेशान हैं। इसी का नतीजा है कि बसपा के आगरा मण्डल काॅर्डीनेटर दारासिंह के कार्यालय पर टिकट को लेकर लोगों ने जमकर नारेबाजी और विरोध किया। वहीं गोवर्धन के विधायक के खिलाफ भी अपना गुस्सा उतारा। जानकारी के अनुसार गोवर्धन तहसील के वार्ड 17 से बहुजन सामज पार्टी द्वारा जिला पंचायत सदस्य पद पर रघुवीर नामक व्यक्ति को टिकट दे दी गयी है जिसका ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध के चलते यह वार्ड विवादों के घेरे में है। सैंकड़ों ग्रामीणों ने बहुजन समाज पार्टी द्वारा वार्ड नं. 17 की जिला पंचायत टिकट रघुवीर को दिये जाने पर जोनल काॅर्डीनेटर आगरा मण्डल दारासिंह के गोवर्धन कार्यालय पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों का आरोप है कि गोवर्धन विधानसभा वर्तमान विधायक राजकुमार रावत की शह पर यह काम हुआ है जिसका हम सभी ग्रामीण विरोध करते हैं। इन लोगों ने विधायक के खिलाफ भी जमकर गुस्सा उतारा। इस अवसर पर विद्यावान प्रधान पाडल, मदन प्रधान भगौसा, नंदराम बौहरे पाडल, केशव देव जाटव पलसों, हरपाल जाटव पलसों, फत्ते जाटव पलसों, कुमारपाल जाटव सीह, अनिल जाटव, गोविन्द पाडल, वनय सिंह, नेम सिंह, मानसिंह पाडल, अमन प्रधान पलसों, लखन व्यास पलसों, मुरारी प्रधान ढहरौली, पुरुषराम सिंह, हेतराम सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। स्थानीय बीएसए इंजीनियरिंग कालेज में प्रबंध तंत्र की लापरवाही के चलते आज पढाई छोड़कर स्कूल के छात्रों को कालेज के गेट पर बैठकर धरना देना पड़ा। छात्रों ने हड़ताल की। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से उनको ठीक प्रकार से मैस में खाना नहीं मिल रहा है। इससे सारे छात्र परेशान हैं। अक्सर लापरवाही के चलते ऐसा होता रहता है जिससे छात्रांे में आक्रोश है। वे कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद कोई कार्यवाही न होने से छात्रों ने यह कदम उठाया। वे अध्यन छोड़कर धरने पर बैठक गये। बाद में कालेज प्रशासन ने उन्हें मैस में अच्छे ढंग का खाना मिलने का वादा किया। इस आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना प्रदर्शन बंद किया।

Read More