मथुरा

मथुरा। ज्ञानदीप शिक्षा भारती में आयोजित हिन्दी दिवस समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए ज्ञानदीप के संस्थापक सचिव मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 50 वर्ष बीत जाने पर भी हिन्दी को राष्ट्रभाषा घोषित नहीं किया गया है जब कि जन जन की भाषा होने के कारण हिन्दी राष्ट्रभाषा है। शैक्षिक निदेशक केजी माहेश्वरी ने प्रश्न किया कि यदि हिन्दी इस देश की राष्ट्र भाषा नहीं हो सकती है तो हिन्दी के अतिरिक्त ऐसी कौन सी दूसरी भाषा है जो सम्पूर्ण देश में बोली तथा समझी जा सकती हो? प्रधानाचार्या निधि भाटिया ने कहा कि हमें हिन्दी बोलने में गर्व होना चाहिए। हम सदैव अपनी भाषा हिन्दी में बात कर गर्वित हों। हिन्दी अध्यापिका शशि टण्डन ने कहा कि उत्तर भारत में तमिल, तेलगु, मलयालम को भले ही नहीं समझा जाय किन्तु दक्षिण भारत के हर प्रदेश में हिन्दी को समझा जाता है। इस अवसर पर प्रिया चतुर्वेदी, प्राची अरोड़ा, दक्ष भाटिया, भव्य सेठी, राहुल अग्रवाल, शुभम आदि ने अपनी काव्य- रचनाओं द्वारा हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग और हिन्दी साहित्य के अध्ययन का आह्वान किया।  

Read More

मथुरा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा का राया में आयोजित कार्यक्रम में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। सपा के नगर अध्यक्ष चुने जाने की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों का चांदी की अंगूठी व तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि वे सच्चे सिपाही की तरह पार्टी के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर पंकज शर्मा, योगेश वाष्र्णेय, कोमल, वीरपाल, नरेश भट्ट, श्याम मोहन वर्मा, सुनील व राजू आदि मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। गोवर्धन कस्बा स्थित श्रीबाबूलाल महाविद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक पूनम शर्मा एवं प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार शर्मा ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रबंधक पूनम शर्मा ने बच्चों को हिंदी का महत्व बताते कहा कि हिंदी हिन्दुस्तान की पहचान है। लोकभाषा, राजभाषा को अपने दामन में समेटी भारतीय अस्मिता के प्रतिनिधि हिन्दी राष्ट्रभाषा है। हिंदी कोई साधाराण भाषा नहीं है, बल्कि अधिकारिक भाषा है। प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार ने कहा कि सूचना क्रांति के मौजूदा दैर में हिन्दी ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज की है। हिन्दी भाषा को समृद्ध बनाने के लिये कार्यक्रम आयोजित बनाना चाहिये।  

Read More

मथुरा। हाईकोर्ट द्वारा गत दिनों शिक्षामित्रों को हटाये जाने के विरोध में आज डैम्पियर नगर स्थित किसान भवन से सैंकड़ों शिक्षा मित्रों ने पैदल मार्च निकाला जो डैम्पियर, क्वालिटी तिराहा होता हुआ हुआ होलीगेट पंहुचा। यहां शिक्षामित्रों ने जमकर उच्च न्यायालय के जस्टिस के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षामित्रों का कहना था कि 3500 रूपये में अब पुनः हमें काम करने के लिये रखा जा रहा है। शिक्षामित्रों का कहना था कि चार राज्यांे में शिक्षकों के लिये चार कानून क्यों हैं? उन्होंने पूछा कि क्या शिक्षामित्र होना गुनाह है? उन्होंने कहा कि क्या अब उनकी योग्यता में कोई बदलाव आ गया। इस अवसर पर गिरधारी लाल शर्मा, खेमसिंह चैधरी, दुष्यंत सारस्वत, नीरज गुप्ता, जयप्रकाश, मुकेश सैनी, सुरेश भरत, वीरी सिंह सहित सैंकड़ों शिक्षामित्र मौजूद थे।  

Read More

मथुरा।  हाईकोर्ट द्वारा 1 लाख 75 हजार शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर देने से शिक्षामित्रों में मचा उबाल थमने का नाम नहीं ले रहा था। दो दिन से धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन हो रहे हंै। शिक्षामित्र दुखी हैं। हाईकोर्ट के आदेश ने उनके जीवन में भूचाल ला दिया है। आज गोवर्धन ब्लाक के सभी स्कूल शिक्षामित्रों ने बंद करा दिये। गोवर्धन,नीमगांव और आसपास के सभी स्कूलों में तालाबंदी कर दी गयी और हाईकोर्ट के आदेश के विरूद्ध गोवर्धन में शिक्षामित्रों ने अधिकांश स्कूल बंद करा दिये और कोर्ट विरोधी नारेबाजी की। शिक्षामित्र उसी दिन से विचलित हैं जिस दिन से कोर्ट ने उनके खिलाफ फैसला सुनाया है। एक रोज पूर्व कलैक्ट्रेट पर भारी संख्या में उपस्थित होकर शिक्षामित्रों ने अपनी आवाज बुलंद की। उसी क्रम में आज गोवर्धन ब्लाक के सभी स्कूल बंद कराये गये। शिक्षामित्रों ने स्कूलों के दरवाजों पर ताला जड़ दिया। इस दौरान हेमंत कौशिक, जमील खां, जीतपाल, देवेन्द्र यादव, अमरपाल, भारती शर्मा, जयप्रकाश, सुंदर पाल आदि शिक्षामित्रों ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुये उप्र सरकार से सुनवाई की मांग की।

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी अंतर्गत बरारी चैराहे पर एक स्कूटी द्वारा टक्कर मार देने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी नंबर यूपी 85 एई 6054 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते 35 वर्षीय सुरेन्द्र कोरवा में टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी। मृतक के साथी विजय सिंह पुत्र तहसीलदार निवासी राधाकलां थाना नगर पुरारी गढ़वा झारखण्ड ने स्कूटी चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।  

Read More

मथुरा। कोतवाली पुलिस ने जंक्शन रोड से पांच व्यक्तियों को बारह किलो गांजा सहित पकड़ा है, इनमें एक महिला भी शामिल है। शहर कोतवाल चन्द्रभान सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक एमएस चाहर और पुलिस टीम के साथ स्टेशन रोड पर जा रहे थे तभी रामजी मंदिर के समीप कुछ लोगों को संदिग्ध अवस्था में देखा। जब पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ की गयी और इनकी तलाशी ली गयी तो इनके पास से पुलिस को बारह किलो गांजा मिला। पकड़े गये आरोपियों ने अपने नाम रविन्द्र सिंह पुत्र रमेश चन्द्र निवासी बाटी वृन्दावन, राजेन्द्र पंडित पुत्र श्याम सुन्दर पंडित निवासी किशोरपुरा तेली पाड़ा वृन्दावन, चन्द्र कुमार पुत्र विन्धनाथ निवासी नदिया कलकत्ता, गोपाल मण्डल पुत्र जितेन्द्र मण्डल निवासी विलौनिया जिला त्रिपुरा, सपना देवनाथ पुत्र गोपाल देवनाथ निवासी बिलौनिया त्रिपुरा बताये। पकड़े गये लोगों ने बताया कि हम त्रिपुरा से चार हजार रूपये किलो में गांजा लेकर आते थे तथा यहां पर आठ हजार रूपये किलो में इसकी बिक्री करते थे।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सरकार द्वारा किसान को रबी की फसल हेतु अनुदानित प्रमाणित बीज उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ उठायें। उन्होंने कृषकों से यह भी कहा है कि जिला कृषि अधिकारी या उप कृषि निदेशक से सम्पर्क कर इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिलाधिकारी ने कृषकों से यह भी कहा है कि जिस किसान भाईयों ने अपनी खतौनी, पहचान पत्र व बैंक खाते की नकल अभी तक जमा न की हो वे तुरन्त विकास खण्ड स्तर पर उपलब्ध करा दें। कृषक अपनी इच्छानुसार ‘पहले आओ, पहले पाओ‘ के आधार पर विकास खण्ड के किसी भी निर्धारित विक्रय केन्द्र से पूरे मूल्य पर बीज खरीद सकेंगे। निजी विक्रेताओं के माध्यम से अनुदानित बीज की बिक्री का कार्य नहीं कराया जायेगा। अनुदान की धनराशि 15 दिन में कृृषकों के बैंक खातें में भेज दी जायेगी।

Read More

मथुरा। छाता के अकबरपुर गांव में ब्याही एक विवाहिता को दहेज में बाइक और दो लाख रूपये की मांग पूरी न करने पर उसके चचिया ससुर ने विवाहिता को चाकू मारकर घायल कर दिया। अब ससुरालीजन दहेज में दिये सामान को नकली बताकर उसे यातनायें दे रहे हैं। पीड़ित विवाहिता सुमन के पिता वीरी सिंह पुत्र देवी राम निवासी तहज थाना डीग ने रिपोर्ट लिखाई है कि सुरेशचंद्र पुत्र सिंदी निवासी अकबरपुर आदि छह लोगों ने दहेज में बाइक, दो लाख रूपये और सोने की चेन की मांग पूरी न करने पर लड़की का उत्पीड़न किया जा रहा है।

Read More

  कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष ने मथुरा अधिवेशन की तैयारियों को दिया अंतिम रूप मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री और प्रदेश अध्यक्ष डा.निर्मल खत्री ने सोमवार देरसायं को यहां कहा कि उप्र में विकास की नई राह कांग्रेस ही सुझा सकती है। दूसरी सभी दल ढ़ाई दशक के अपने कार्यकाल में प्रदेश की जनता को विकास की मुख्य धारा से पूरी तरह भटका चुके हैं। आने वाली 21 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, उप्र में पार्टी की मजबूती के लिए जो मूल मंत्र देंगे उस पर सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर मिशन 2017 में कांग्रेस को बढ़त दिलानी है।  श्री मिस्त्री व डा. खत्री गोवर्धन चैराहा क्षेत्र स्थित खण्डेलवाल सेवा सदन में सोमवार की शाम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। लगभग दो घण्टे के विलम्ब से मथुरा पहुंचे कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी 21 सितम्बर को मथुरा से उप्र की राजनीति को नई दिशा देने का काम करेंगे। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी से श्री गांधी का यह उद्घोष पूरे उप्र में पार्टी को नई ऊर्जा का संचार करेगा। कांग्रेस के इस प्रांतीय अधिवेशन में पूरे प्रदेश से 550 प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ अब कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देना संगठन पदाधिकारियों का दायित्व रहेगा और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी रहेगी कि वे अपने आपसी द्वेष भाव मिटाकर पुनरू उप्र में कांग्रेस को सम्मान दिलायें, कांग्रेस के सम्मान में ही कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में सरकार पूरी तरह बदनाम हो चुकी है। बढ़ते अपराधों ने आम जनमानस में असुरक्षा की भावना उत्पन्न करदी है। कांग्रेस के नेता द्वय ने कहा कि सभी दलों की सरकारों को ढ़ाई दशक में उप्र की जनता देख चुकी है। कांग्रेस सरकारों में प्रदेश ने जो विकास किया वह अब थम गया है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया, शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन प्रमुख रूप से मौजूद थे। प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष देर रात तक स्थानीय कांग्रेसियों के साथ बैठक कर 21 सितम्बर को होने वाले प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

Read More