मथुरा

यमुना नदी, कुण्ड-सरोवर एवं गाय तथा किसानों की समस्यायों को लेकर आज दिनांक 4 सितम्बर को गोविन्द मठ, वृन्दावन में आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास तथा भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह यादव की अध्यक्षता में विशाल किसान महापंचायत हुई। जिसमें उ.प्र. के विभिन्न जिलों से आये हजारों की संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि सरकार को 68 वर्ष में देश की जनता के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था करनी चाहिए थी जो न कर सकी। प्रत्युक्त प्राकृतिक प्रदत्त नदियों में सरकार जहर मिला रही है जिसका सेवन करोड़ों मनुष्यों के साथ अरबों जीव करते हैं। यमुना हमारी आध्यात्मिक केन्द्र होने के साथ ही जीवनदायनी है। ये लड़ाई धर्म से ऊपर है, सरकार को हथिनी कुण्ड से यमुना मुक्त करनी होगी। सभी नालों को बन्द करना होगा। इस मांग को पूरा कराये बिना हम पीछे नहीं हटेंगे। दिल्ली में 60 फुट नीचे मेट्रो ट्रेन चल सकती है तो यमुना जी के लिए गन्दे पानी का नाला अलग से क्यों नहीं बन सकता है? इसकी रणनीति बनाने के लिए शीघ्र ही यमुना भक्त व किसानों की बैठक बुलाई जायेगी। हम सबको मिलकर यमुना, कुण्ड-सरोवर एवं गाय आदि का संरक्षण करना चाहिए। भा.कि.यू राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह यादव ने कहा कि  भारत जब स्वतन्त्र हुआ था तो पर्यावरण समुचित रूप से व्यस्थित था, कहीं भी किसी तालाब अथवा पोखर का पानी पी लेते थे, जोकि सर्वथा स्वच्छ जल था। आज स्वतन्त्रता के 68 वर्ष के पश्चात् हम गंगा-यमुना का पानी पीना तो दूर छू भी नहीं सकते। आचमन करने में संकोच से हाथ पीछे हट जाता है। इससे ज्ञात होता है कि सरकार इस देश की जनता के लिए पानी के प्रश्न पर कितनी जागरूक है, मात्र सरकार ही नहीं विपक्ष में बैठे नेताओं की भी यही स्थिति है। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। यमुना रक्षक दल व भारतीय किसान यूनियन ने प्रधानमंत्री महोदय से निम्न मांग हंै - 1.   यमुना का जल प्रवाह हथिनी कुण्ड से संगम तक पर्याप्त मात्रा में हो 2.   यमुना किनारे के समस्त नगरों में निर्मित नालों के प्रदूषित पानी को पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जाये। इसके लिए यमुना के समानान्तर एक गन्दे पानी का नाला बनाया जाये जिसके द्वारा निर्धारित स्थल पर उस पानी को शोधित करने के उपरान्त उसे कृषि कार्य के लिए बम्बा आदि के माध्यम से खेतों में पहुँचाया जाये, इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह शोधित जल यमुना में एक बूँद भी न गिराया जाये। 3.    यमुना जी की पवित्र धारा यमुनोत्री का जल संगम तक प्रवाहित किया जाये एवं शहरों के गन्दे नालों को रोकने केलिए सामानान्तर नाला बनाकर पानी को ट्रीटमेंट करके किसानों को सिंचाई के लिए दिया जाये। 4.    भारत में किसान आयोग का गठन किया जाये। उसमें भा.कि.यू. (राष्ट्रवादी) के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाये।   5.    भारत के किसानों को फसल पर लागत मूल्य के आधार पर 50 फीसदी लाभांश जोड़कर फसलों के भाव तय किये जायें।   6.    किसानों को कृषि के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाये। 7.    भारत के किसानों के बकाया गन्ने का मूल्य जो मिलों द्वारा नहीं दिया गया ब्याज सहित भुगतान कराया जाये। 8.    भारत में अतिवृष्टि व ओलावृष्टि होने के कारण फसलों की बर्बादी हुई थी उसका मुआबजा अभी तक सभी किसानों को नहीं मिला, अबिलम्ब सभी किसानों को मुआबजा राशि उनके खाते में भेजी जाये।   9.    सन् 2014 का सूखा राहत का पैसा अभी तक सभी किसानों को नहीं मिला, किसानों के खाते में सूखा राहत की धनराशि भेजी जाये। 10.  भारत में उर्वरक खादों का वितरण फसलों के जरूरत के अनुसार कराया जाये और काला बाजारी पर रोक लगाया जाये। 11.  किसानों की फसल का बीमा कम्पनियों द्वारा कराया जाये।   12.  भारत के किसानों के बच्चों को उच्च शिक्षा में प्रवेश हेतु प्राथमिकता दी जाये। 13.  उत्तर प्रदेश के जनपद एटा में तत्कालीन रेल राज्य मंत्री माननीय श्री रोहन लाल चतुर्वेदी में सन् 1962 में एटा-टूंडला पेसेन्जर दी थी जो अब तक उसी हालात में है। अतः इसका विस्तार एटा-टूंडला तक मात्र 28 कि.मी. तक किया जाये एवं एटा से आगरा व दिल्ली के लिए ट्रेनंे प्रतिदिन चलायी जाये। 14.  भारत में विद्युत निगम द्वारा नई बनने वाली 132 के.वी. 220 के.वी. 440 के.वी. एवं 800 के.वी. के बने हुए टावर जो किसानों के खेतों में लगाये जा रहे हैं उसका मुआबजा सर्किल रेट से चैगुना दिया जाये। 15.  भारत के किसानों की 60 वर्ष उम्र पूरी होने के बाद उन्हें 5000/- रू. प्रतिमाह जीवन निर्वाह भत्ता के रूप में दिया जाये। विकलांग एवं वृद्धा पेंशन पात्रों को दिलाया जाये। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, चेतना बोध मिशन प्रभारी स्वामी रामानन्द, भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र द्विवेदी, भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, भाकियू प्रदेश महासचिव जन्ट सिंह यादव, ओमप्रकाश यादव, यमुना रक्षक दल के जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, मूलचन्द्र सिसौदिया, वीरेन्द्र सिंह सुदामा, मुनेन्द्र कुमार यादव, मनोज सोलंकी, सोनू द्विवेदी, मुनीश्वर दयाल, बलवीर सिंह यादव, श्याम सिसौदिया, हेमा चैहान, प्रेम चैधरी आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। भाजपा के करीब 300 कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को शिवसेना का दामन थाम लिया। यह सभी कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यकारिणी से नाराज थे। कभी भाजपा के लिए खून पसीना बहाने वाले 300 कार्यकर्ता अब वाला साहेब ठाकरे के सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करेंगे।  भगवान श्रीकृष्ण की नगरी को कभी भाजपा का गढ़ माना जाता था लेकिन अब यह गढ़ टूटने लगा है। आगामी सन् 2017 के चुनावों तक अगर ऐसा ही रहा तो यह गढ़ सिर्फ काम मात्र ही रह जाएगा। शायद मथुरा में ऐसा पहलीबार गुरूवार तीन सितम्बर को हुआ कि एक साथ करीब 300 कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी। रमनलाल शोरावाला विद्यालय रावल में हुई विशाल बैठक में शिवसेना के प्रदेश सचिव सिमरन गुप्ता ने मथुरा जनपद की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि शिवसेना उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रही है। पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान बरकरार रहता है और जनता के हित के कार्यों को तबज्जों दी जाती है मथुरा में एक मजबूत टीम को जिम्मेदारी दी गई है जो अपने कर्तव्यों पर खरा उतरेगी। नव नियुक्त जिला प्रमुख बालकृष्ण कौशिक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वह शिवसेना में पूर्ण निष्ठा एवं लगन से मेहनत करेंगे। पार्टी के मथुरा में मजबूत करने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भाजपा छोड़ो के सवाल पर श्री कौशिक ने कहा कि वह भाजपा की जिला कार्यकारिणी से नाराजगी का कारण लोगों के कार्य न करना बताया। इस मौके पर संजय सारस्वत, शिवराम पटेल, श्याम सुंदर शर्मा, शिवाजी गुप्ता, नवरतन शर्मा, हेमंत शर्मा, चै. लाल सिंह आदि सहित भारी संख्या के लोग उपस्थित थे। 

Read More

शहर कोतवाली पुलिस द्वारा कल रात्रि डैम्पियर नगर क्षेत्र से पकड़े गये तीनों बदमाश मथुरा। शहर कोतवाली पुलिस ने लूट के इरादे से घूम रहे तीन अपराधियों को तमंचा, कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। ये सभी फरीदाबाद के रहने वाले हैं और डैम्पिर नगर क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद एक सफेद रंग की एसेंट कार संख्या डीएल 3 सी बीपी 1135 में बैठे तीन लोगों को रात पौने बारह बजे डैम्पियर में घेरकर पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। साहस का परिचय देते पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे तीन तमंचे 315 बोर तथा कारतूस बरामद हुये हैं। पुलिस का कहना है कि ये डैम्पियर में किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में थे उससे पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये बदमाशों में अरूण शर्मा पुत्र ओमप्रकाश निवासी अहीरपाड़ा पुराना फरीदाबाद, कृष्ण सैनी पुत्र होराम सैनी निवासी मौहल्ला गढी पुराना फरीदाबाद और सूरज शर्मा पुत्र नानक निवासी बल्लभगढ फरीदाबाद हैं। शहर कोतवाल चन्द्रभान सिंह राठौर के निर्देशन में चैकी प्रभारी भरतपुर गेट एमएस चाहर तथा कांस्टेबिल वीरेन्द्र सिंह, जवाहरलाल, रियाज खान व सचिन कुमार की भूमिका सराहनीय थी।

Read More

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत संपत्ति के विवाद में दो भाईयों के बीच हुये झगड़े में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार अहमपाल (28 वर्ष) पुत्र बाबू निवासी बृजधाम कालोनी मांट का अपने बड़े भाई से सम्पत्ति को लेकर एक लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज सुबह करीब आठ बजे दोनों भाईयों के बीच सम्पत्ति को लेकर फिर से झगड़ा हो गया। इसमें बड़े भाई सूरज भान ने अपने छोटे भाई अहमपाल में गोली मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हत्या के बाद सूरजभान गांव से फरार हो गया है। घटना की सूचना पर मांट पुलिस भी पहंुच गयी तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच जुटी है।   

Read More

मथुरा। अतिक्रमण हटाओ अभियान एक दिन के बाद नहीं चला लेकिन शहर के भीतरी बाजार और आर्यसमाज रोड क्षेत्र में कुछ दुकानदार अब स्वतः ही संज्ञान लेकर अपने-अपने अतिक्रमण हटाने में लग गये हैं। अतिक्रमण करने वाले बोर्ड और अन्य स्थानों को सुरक्षित किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो। होलीगेट अंदर कई दुकानदारों ने अपने बोर्ड स्वतः ही पीछे कर लिये है तो कुछ लोगों ने अपने चबूतरे भी हटवा दिये हैं। ये सभी अतिक्रमण की जद में आ रहे हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा पूरे अंदर के बाजार में चिन्हांकन किया गया है इसको लेकर कई दुकानदार स्वतः ही अतिक्रमण हटाने लग गये हैं। होलीगेट से आर्यसमाज रोड वाले मार्ग पर भी आज कई दुकानदारों को अपने बोर्ड हटाते देखा गया। नालियों के ऊपर अतिक्रमण को हटाया जा रहा है जिससे आवागमन में किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े। अगर ऐसा ही दुकानदार करने लगें तो अपने आप अतिक्रमण नहीं होगा। व्यापारियों की यह अच्छी पहल मानी जा रही है।

Read More

 भारतीय किसान यूनियन की सेठ बीएन पोद्दार ग्राउण्ड पर हुयी महापंचायत में देश के गरीब और किसानों को लेकर प्रस्ताव पारित किये गये। मथुरा। भारतीय किसान यूनियन के सम्मेलन में आज वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान और श्रमिकों की दशा बिगड़ रही है। कर्ज के कारण आत्महत्या करने को किसान विवश हो रहे हैं। भाकियू की विशाल महापंचायत में देश के ग्रामीणों की दुर्दशा पर प्रस्ताव पारित किये गये। यमुना मुक्तिकरण आंदोलन में प्रधानमंत्री से लेकर संबंधित विभागों ने आश्वासन तो खूब दिये लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। केन्द्र सरकार ने ओलावृष्टि से नुकसान की क्षतिपूर्ति हेतु कोई बजट नहीं दिया जिससे किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका। किसानों के 70 प्रतिशत से 80 प्रतिशत सहमति के बिना दो फसली भूमि का अधिग्रहण न किया जाये। गन्ना किसानों का करोड़ांे का बकाया सूद सहित भुगतान किया जाये। कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाये। सरकार की गलत नीतियों के कारण कर्जदार हुये किसान की क्रय शक्ति दिनों दिन घट रही है। किसानों के सभी कर्जे माफ हों जिससे वे आत्महत्या को मजबूर न हांे और नये सिरे से अपना जीवन शुरू कर सकें। प्रधानमंत्री द्वारा साठ वर्ष पूरा कर चुके सभी श्रेणी के किसानों को पंाच हजार रूपये प्रतिमाह की दर से पेंशन का शासनादेश तुरंत जारी हो। नहर और रजवाहों में टेल तक पानी पंहुचाया जाये। फसल बीमा किसानों का दोहन है, इसे एैच्छिक किया जाये। देश में दोहरी शिक्षा नीति समाप्त की जाये। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, सलाहकार राधाकांत शास्त्री, उपाध्यक्ष रतन सिंह, प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र शास्त्री, राष्ट्रीय महासचिव सुनील सिंह, मुख्य महासचिव हरीश ठेनुआ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, अनिल मलिक, रामगोपाल सिंह, रेशमपाल सिंह, रीतराम सिंह, रमेश सिकरवार, ओमप्रताप सिंह, जगदीश रावत सहित भारी संख्या में किसान यूनियन के सदस्य मौजूद थे।

Read More

मथुरा। गत दिवस राजीव इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा महारास प्रस्तुत करके किया गया। इसके पश्चात् नेहरू सदन द्वारा आयोजित विशेष प्रार्थना-सभा में कृष्ण की लीलाओं को सभी के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं का नाटिका द्वारा मंचन किया।  कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कालिया नाग नृत्य था। कार्यक्रम के अंत में आरूषि गंभीर, कुमार शिवम, आदित्य, सौरभ एवं कुशाग्र ने कृष्ण भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आरके एजुकेशन हब के अध्यक्ष डाॅ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण का जन्मस्थान होने के कारण यहाँ उन्होंने अनेक लीलाओं द्वारा मानव को बुद्धि, विवेक तथा कौशल का ज्ञान दिया है तथा मानव जाति के दिलों पर राज किया है। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने कहा कि मथुरा श्रीकृष्ण की कर्मभूमि रही है। उन्होंने सदैव कर्म पर ही बल दिया है। हमारे जीवन में सदैव कर्म की प्रधानता होनी चाहिए जिससे हमारे व्यक्तित्व का विकास होता है। स्कूल प्राचार्या नंदिता ढींगरा ने पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृष्ण मात्र ईश्वर ही नहीं, वरन एक अवतारी पुरूष भी हैं। अतः उनकी प्रत्येक लीला से हमें एक संदेश प्राप्त होता है। हमें उन्हीं के समान दूरदर्शी, विवकेशील तथा जनप्रिय बनने का प्रयास करना चाहिए। 

Read More

मथुरा। शिक्षा संवर्ग विभाजन को लेकर राजकीय इंटर कालेज फरह के शिक्षक शिक्षिकाओं ने डीआईओएस आॅफिस के सामने धरना दिया और एडीआईओएस को ज्ञापन सौंपकर शासनादेश रदद करने की मांग उठाई। शासन ने शिक्षा विभाग को तीन संवर्ग शिक्षण, प्रशिक्षण और प्रशासन में विभाजित कर बीते 28 जुलाई को शासनादेश भी जारी कर दिया। तीन केडर का मामला राजकीय शिक्षकों को हजम नहीं हो सका। उन्होने मुख्यमंत्री को भी इससे अवगत कराकर विरोध जताया। लेकिन इसके बाद भी परिणाम ढाक के तीन पात रहे। हार थक कर शिक्षिकाओं ने विरोध का रास्ता अख्तियार किया। डीआईओएस आॅफिस पर एक दिवसीय धरना दिया गया। इसमें 50 से ज्यादा अयापक और अयापिकाएं मौजूद थे। अयापकों का कहना था कि वे किसी कीमत पर शासन के संवर्ग प्रकरण को सहन नहीं कर सकते हैं। सरकार ने चुपके से केडर बना डाले हैं। इससे निम्न अधिकारियों की अराजकता और अनर्गल दबाव बढेगा। राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना था कि एबीएसए का ग्रेड पे व्याख्याता से कम है लेकिन राजकीय इंटर कालेजों के निरीक्षण का अधिकार उसको दिया गया है। इससे अकुशलता बढेगी। अपने विरोध को लेकर अयापिकाओं और अयापकों ने एडीआईओएस को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर सुषुमा अग्रवाल प्रान्तीय संगठन मंत्री, डा. राखी गुप्ता जिला उपायक्ष, शिव चरन रावत प्रांतीय संगठन मंत्री, मण्डलीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, नम्रता मण्डलीय वरिष्ठ महिला उपायक्ष आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। भारत किसान यूनियन हरपाल गुट द्वारा तीन दिवसीय सम्मेलन स्थानीय किसान भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनियन के राष्ट्रीय अघ्यक्ष चैंधरी हरपाल सिंह ने सम्मेलन के प्रथम दिन अपने सम्बोध्न में कहा कि जब से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई है किसानों के अच्छे दिन की जगह बुरे दिन आ गये हैं। पूजीपतियों के इशारों पर चलनें वाली भाजपा सरकार भू-अध्ग्रिहण के नाम पर किसान की उपजाऊ जमीन को देशी व विदेशी धन्नासेठों को देने के लिए पूरी ताकत जुटा रही हैं। किसानों को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को समाप्त कर प्रदेश सरकार के वोनस पर केन्द्र सरकार ने पाबन्दी लगा दी हैं। वहीं भारत में पर्याप्त चावल की पैदावार होने के बाद भी चीन से 5 प्रतिशत प्लास्टिक मिला हुआ चावल भारत में आयत किया जा रहा हैं। जबकि देश का खुशवूदार वनस्पति चावल स्टोरों में भरा पड़ा हैं। इसी प्रकार आस्ट्रेलिया से गैहू आयत का एग्रीमेन्ट हो चुका है। भारत के किसान संगठन केन्द्र सरकार की किसान विरोध्ी नीतियों की कड़ें शब्दों में निन्दा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें केन्द्र की यह नीतियां कतई स्वीकार नहीं है। भारत के 50 से अध्कि किसान संगठन महाराष्ट्र, गुजरात, मघ्य प्रदेश दिल्ली, चंडीगढ़ और लखनऊ में संकल्प ले चुके है कि किसानों की उपजाऊ भूमि किसी भी कीमत पर नहीं देगे। इसे लेकर पूरी ताकत के साथ देश में किसानों के हित के लिए लड़ाई लड़ी जायेगी। सम्मेलन में रामवीर सिंह चैहान, भगत सिंह, राजेश यादव, मनोज शर्मा, नन्द किशोर, सरिता देवी, पूजा देवी, राजेन्द्र सिंह, विजय सिंह चैहान, हरवंश सिंह, विश्वनाथ, रामनाथ सिंह यादव, रामलखन मौर्य आदि ने भी सम्बोन्धित किया। 

Read More

 अधीनस्थों के साथ बैठक के दौरान निर्देश देते डीएम राजेश कुमार  मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि सीवर लाइन के कार्य की प्रगति पिछले कई महीनों से 98 प्रतिशत दिखायी जा रही है। जल निगम के अभियंता के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इन्ही थोड़े-थोड़े कार्यों के पूरा न होने के कारण मथुरा स्मार्ट सिटी की परिधि में नहीं आ सका जिसके कारण जनपद को बहुत बड़ा नुकसान हुआ हैं। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा है कि सरकार द्वारा किसानों के लिये जो लाभकारी योजनायें चलायी जा रही है उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान उन योजनाओं का लाभ उठा सके। कलेक्टेªट सभागार में विकास योजनाओं की मासिक प्रगति की समीक्षा के दौरान डीएम ने कृषि विभाग द्वारा पंजीकृत किसानों को बीज सब्सिडी दिये जाने का प्राविधान है लेकिन सब्सिडी के लिये शासन से प्राप्त धनराशि को किसानों के पंजीकृत न होने के कारण धनराशि वापस करने के मामले को गम्भीरता से लेते हुए ा विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी दशा में सब्सिडी की धनराशि वापस न की जाय बल्कि व्यापक प्रचार-प्रसार कर ज्यादा किसानों को लाभान्वित किया जाय। सभी कार्यदायी संस्थाओं को जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य समय से पूर्ण किये जाय और कराये गये कार्य गुणवत्ता पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में रिवाइज स्टीमेट न भेजा जाय ऐसा करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। सरकार द्वारा बागवानी योजना के अन्तर्गत नीबू, अमरूद और बेल पर 90 प्रतिशत से अधिक रोपित पौधों को जीवित रखने पर सब्सिडी दिये जाने का प्राविधान है। जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिये कि ऐसे कृषकों को मोटीवेट करें ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ उठा सके। कामधेनु योजना की समीक्षा करते हुए जिलाघिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि दुग्ध उत्पादक इकाइयों को भलिभाॅति प्रशिक्षित करें ताकि जनपद में दुग्ध का उत्पादन अधिक से अधिक हो सके। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि ऐसे कार्य जो 90 प्रतिशत करा लिये गये है उन्हें इसी माह में हर हाल में पूरा किया जाय। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की रूकावट अथवा समस्या आती है तो तत्काल अवगत कराया जाये, बैठक में अवगत कराये जाने का इंतजार न किया जाय। उन्होंने कहा कि कार्य समय से पूरे कराये जाये किसी भी दशा में रिवाइज स्टीमेट न भेजा जाय ऐसे करने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, परियोजना निदेशक डीआरडीए डा. एके बाजपेयी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री भाष्कर मिश्र सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।      झोलाछाप डाक्टरों के लिये स्थाई टीम ग्रामीण क्षेत्रों में झोला छाप डाक्टरों की रोकथाम के लिये जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि छापे मारने हेतुं स्थायी टीम का गठन करें और ये टीमे नियमित रूप से छापे मारने की कार्यवाही करती रहे ताकि ग्रामीणों की जानमाल की रक्षा की जा सके।  यमुना पुल पर 08 से आवागमन बन्द जिलाधिकारी राजेश कुमार ने पुराने यमुना सेतु के मरम्मत कार्य को 8 सितम्बर तक शुरू किये जाने हेतु अधिशासी अभियंता सेतु निगम को निर्देशित किया। मरम्मत कार्य के चलते 8 सितम्बर से इस सेतु से आवागमन पूर्णतः बन्द कर दिया जायेगा। 8 सितम्बर से समस्त हल्क व भारी वाहन गोकुल बैराज से होते हुए मथुरा आयेंगे। 

Read More