मथुरा

युवको की दबंगई थाने में भी चली  कागजात फाड़ कर फेंके, पुलिस को दी देख लेने की धमकी मथुरा। जनपद में अपराधियों के दिल से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। इसी का परिणाम है कि लोग पुलिस की जब चाहे धुनाई कर डालते हैं और उन्हें जलील करने से भी नहीं चूकते। आज थाना हाइवे क्षेत्र में दो युवकों ने दरोगा की वर्दी फाड़ डाली और उसके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं दोनों ने अपनी कार से दरोगा को कुचलने की कोशिश भी की, जिससे दरोगा बाल-बाल बचा। लेकिन उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इन युवकों ने दबंगई की इंतिहा तब कर दी, जब थाने में पुलिस फोर्स के सामने ही वहां रखे कागजात तक फाड़ डाले और पुलिसकर्मियों को अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाइवे क्षेत्र के भरतपुर मथुरा मार्ग पर पुलिस फोर्स तारसी चैराहे पर झगड़े की सूचना मिली, तो दरोगा सौरभ शर्मा अपनी बुलट गाड़ी से मौके पर पहुंचा। यहां गांव तारसी के रविन्द्र व सतेन्द्र दो युवक सतीश नाम के एक युवक से झगड़ रहे थे। दरोगा सौरभ शर्मा ने जब झगड़े का कारण पूछा तो रविन्द्र व सतेन्द्र ताब खा गए तथा दरोगा से गाली-गलौज करते हुए हाथापाई व धक्कामुक्की शुरू कर दी। दरोगा द्वारा विरोध करने पर इन्होंने उसकी वर्दी फाड़ डाली तथा जब दरोगा बाइक से चलने लगा और इन्हें थाने चलने को कहा तो इन लोगों ने अपनी कार से बाइक में टक्कर मार उसे गिरा दिया और कुचलने की कोशिश की। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह दरोगा को बचा लिया और इन दोनों युवकों केा दबोच लिया। दरोगा द्वारा फोन कर थाने से फोर्स बुलाने के बाद पुलिसबल दोनों युवकों को लेकर थाने पहुंचा, यहां भी इन दोनों दबंगों ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए पुलिस कार्यालय में रखे कागज फाड़ डाले तथा पुलिसकर्मियों को अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी।  बताया गया दोनों युवक गांव तारसी के पूर्व प्रधान के परिजन हैं, पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने में जुटी है।

Read More

खुले आम बेचे जा रहे है जहरीले मादक पदार्थ  मथुरा। जनरल गंज क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के लोगों और नशेड़ियों का जमावड़ा जमा रहता है। कालेज की छात्राओं से छेड़खानी होती है जहां तक कि अश्लील फब्तियां कसी जाती है। नगर पालिका परिषद के पास खत्री पब्लिक स्कूल के इर्द-गिर्द गली संतदास टीला के नुक्कड़ पर सुबह 7 बजे से असामाजिक तत्वों के लोगों का जमावड़ा जम जाता है। सदर बाजार से आने वाली छात्राएं जो कि पैदल चलकर अपने कालेज जाती है, जिनमें कुछ छात्राएं आर्यसमाज गल्र्स इंटर कालेज में पढ़ती है। और कुछ छात्राएं किशोरी रमण गल्र्स इंटर कालेज में पढ़ती है, उनका रास्ता निकलने का यहीं से है ये असामाजिक तत्व के लोग उन छात्राओं से छेड़खानी करते है। और अश्लील शब्दों का प्रयोग करतेे है। यहीं खत्री पब्लिक स्कूल के बराबर गोविन्दी चाय वाले की दुकान पर खड़े होकर एक व्यक्ति छंगा उुर्फ सौरभ पुत्र मंगीलाल सट्टे वाला जिसके यहां सट्टै का कार्य होता है और मंगीलाल का लड़का सौरभ उर्फ छंगा नशीला पाउडर के पाउच बेचता है। जिस पाउच की कीमत 250 रुपए से 1000 रुपए तक है। इसका स्टाॅक घर पर रहता है घर सड़क से कुल पचास कदम की दूरी पर है। शाम को 7 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक तो खत्री पब्लिक स्कूल के बराबर गोविन्दी चाय वाले की टेबिल पर बैठकर नशीले पाउच के पैकेट बेचे जाते है। अगर पुलिस प्रशासन ने गौर नहीं किया और रोक नहीं लगाई तो युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। और उनका जीवन नष्ट हो जाएगा। 

Read More

एसडीएम ने चावल व कैंटर सहित चालक व एक अन्य पुलिस को सौंपा  मथुरा। उपजिला अधिकारी छाता ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे राशन के चावल का जखीरा बरामद कर कैंटर चालक को पुलिस कस्टडी में दे दिया तथा चावल एवं कैंटर भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने मामला दर्ज कराया है।  गुरूवार को देर संाय एस.डी.एम. छाता रामअरज यादव ने हाइवे पर छाता कोतवाली के सामने केन्टर को पकडा जिसमें दो सौ बोरा चावल लदा हुआ था। ड्राइवर पर माल के कोई कागजात नहीं थे। एस.डी.एम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह ने कोतवाली छाता में केन्टर के ड्राइवर व वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एस.डी.एम रामअरज यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सांय 4 बजे करीब हाइवे पर छाता कोतवाली के सामने छाता से कोसी के ओर जा रही चावलों से लदी केन्टर को चैंकिग किया। कोतवाली पुलिस को बुलाकर कोतवाली में सीज करा दिया है। आपूर्ति विभाग व जिलाधिकारी को अवगत कराया जा चुका है। एस.डी.एम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक ने ड्राइवर सुरेन्द्र पुत्र उदय सिंह निवासी सींगू थोक छाता व वाहन स्वामी चेतराम निवासी कोसीकलां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एस.डी.एम की इस कार्यवाही से राषन डीलरों में हडकंप मच गया। 

Read More

मथुरा। छाता बरसाना चैराहे पर अज्ञात वाहन ने सडक किनारे खडे एक व्यक्ति को टक्कर मार दीं, जिसे पुलिस व परिजनों ने जिला हास्पीटल में भर्ती कराया इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक के ने कोतवाली छाता में मुकदमा दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना बरसाना के संकेत निवासी कालीचरन पुत्र बालकिषन उम्र 50 वर्श गुरूवार की रात्रि को 8 बजे करीब हाइवे पर छाता बरसाना चैराहा पर दिल्ली की ओर से आते हुये अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंम्भीर रूप से घायल हो गया जिसने जिला हास्पीटल में दम तोड दिया। मृतक के पुत्र हरीसिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

Read More

मथुरा। विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बनाकर अपने कौशल का परिचय दिया तथा छात्राओं ने साथी छात्रों को राखी बांधकर पर्व की शुभकामना की।  सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में प्रधानाचार्य श्यामपाल सिंह की अध्यक्षता में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस मौके पर मदन मोहन गौतम, राजाराम पाल, धर्मवीर सिंह, भोजपाल सिंह, देवकीनंदन ने रक्षाबंधन के पर्व का महत्व बताया। वहीं छात्र नितिन जय हर्ष आयुष, धर्मदेव, लक्ष्य कश्यप ने रक्षाबंधन के संबंधी घटनाओं पर प्रकाश डाला। छात्राओं द्वारा साथी छात्र भाईयों को राखी बांधी तथा छात्राओं ने मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन कर अपने कलाकौशल का परिचय दिया। अध्यापिकाओं में पारूल गुप्ता तथा प्रीति अरोड़ा व अनुभूति ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि छात्राओं में कामनी चैधरी, स्नेहा प्रजापति तथा वंशिका श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायिका रेखा श्रीवास्तव, अलका शर्मा व मंजनी सोलंकी ने विजयी छात्र एवं अध्यापिकाओं को पुरूस्कृत किया।  जबकि फदर बीके मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भी छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर त्यौहार का आनंद लिया। छात्रों ने अपने बहिनों की रक्षा का संकल्प लिया। 

Read More

तय शर्तो के अनुसार अतिक्रमण हटाए पालिका-प्रशासन  मथुरा। प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा ढकेल, रिक्शे आदि चलाने वाले लोगों एवं फेरी वालों के लिए न तो खड़े रहने या व्यापार करने की जगह दी है और न ही वाहन पार्किंग की कोई व्यवस्था की है इससे शहर की प्रमुख सड़कों व बाजार में अतिक्रमण होता है और व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। जब तक इनकी व्यवस्था नहीं होती, यातायात व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है। यह बात नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मथुरा के नगर महामंत्री सुनील अग्रवाल ने कही। दो दिन से शहर में प्रशासन एवं नगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओं अभियान में पालिका द्वारा टीनशेड व दुकानों के फट्टे तुड़वाए जाने पर एतराज जताते हुए नगर अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी ने भी पालिका को अपने वायदे से मुखरने की बात कही। व्यापारी नेताओं ने पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता से उनके आवास पर की गई मुलाकात में बताया कि पूर्व में पालिका एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में व्यापारी नेताओं को दुकानों के सामने साढ़े तीन फुट टीन शेड अथवा बाॅक्स लगाने एवं नाली के ऊपर तीन इंच आगे तक पत्थर या अस्थायी पट्टा लगाने की परमीशन इस शर्त के साथ दी थी कि नाली सफाई में दिक्कत न आएं। लेकिन अब पालिकाकर्मियों ने जेसीबी की सहायता से ये पट्टे और टीन शेड तुड़वा दिए जो गलत हैं।  पालिकाध्यक्षा ने व्यापारियों की बात जिला अधिकारी तक पहुंचाने एवं सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। व्यापारियों के शिष्ट मंडल में रामचन्द्र खत्री, दिनेश आनंद पापे, शशिभानु गर्ग, गोवर्धन दास अग्रवाल, जगदीश गुप्त, सुनील साहनी, गुरूमुख दास, राकेश अग्रवाल प्रेसवाले, विपिन गुप्ता, दिनेश खण्डेलवाल, आदि बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।   

Read More



Mediabharti