मथुरा

विद्युत विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ ज्ञापन देते इंटक के जिलाध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी  मथुरा। इण्टक जिलाध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी ने आज डीएम को दिये ज्ञापन में कहा कि भ्रष्टाचार पर आपके मौन रहने पर हम आपको गुलाब का फूल भेंट करते हैं। विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार और एसडीओ ग्रामीण जसवंत सिंह के उसमें लिप्त होने और मुख्य दोषियों को विभाग द्वारा बचाने और संविदाकर्मी को फंसाने के मामले में निष्पक्ष जांच कराने और दोषी एसडीओ को तत्काल सजा देने की मांग की। ज्ञापन में अंडरग्राउण्ड केबिल लाइन में व्याप्त अनियमितता, केएन कंपनी के कर्मचारी एवम विभाग के अधिकारियों द्वारा जनता से दुव्र्यवहार किया जा रहा है। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर बाहर से लाखों श्रद्धालु आते हैं। इसे देखते हुये विद्युत कटौती बंद की जाये। इस अवसर पर राजेश शर्मा, अनु शर्मा, लोकेश शर्मा, माया देवी, प्रेमवती, सुशील वर्मा, कुसुमलता, बसंती देवी, टीटू पंडित, आरके जैन, दीपक चैहान, मीना चैधरी आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन के बार-बार टूटकर गिर जाने से आक्रोशित खामनी के ग्रामीणों ने बिजलीघर पर घेराव कर दिया।  मिली जानकारी के अनुसार खामनी से होकर जा रही 11 हजार केवीए की लाइन आये दिन टूटकर गिर जाती है। कल भी विद्युत लाइन टूटकर गिर गयी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी और लाइन बंद कराने की मांग की लेकिन विभाग ने पन्द्रह मिनट बाद फिर लाइन को शुरू कर दिया। इससे कोई हादसा तो नहीं हुआ लेकिन अगर कोई इसकी चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। विभाग ने बिना ग्रामीणों से पूछताछ किये बिजली चालू कर दी जिससे करंट फैल गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने कल दतिया स्थित बिजलीघर पर घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी की और मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुये बिजलीघर में तैनात कर्मचारी और अािकारी वहां से भाग गये। इस दौरान काफी समय तक मार्ग जाम रहा।

Read More

मथुरा। भरतपुरगेट चैकी प्रभारी एमएस चाहर ने पुलिस चैकी के पास स्थित राजू चावल वाले की दुकान के पास से आतिश पुत्र अमर सिंह, सोनू पुत्र बहोरी सिंह निवासी राजगढ को तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। वहीं छाता के बरसाना तिराहे से उपनिरीक्षक अनुराग शर्मा ने बंटी पुत्र रमेश निवासी नरी छाता को बारह बोर के तमंचे और एक कारतूस सहित पकड़ा है।

Read More

मथुरा। बरसाना कस्बा निवासी लाखन पुत्र धनीराम निवासी तेहैया मौहल्ला बरसाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री को ससुरालीजनों ने दहेज न देने पर मिटटी का तेल डालकर जान से मारने की नीयत से जला दिया है। दहेज उत्पीड़न के मामले में लड़की के पिता ने ऊषा पत्नी हेमराज निवासी तोष वृन्दावन आदि पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। वहीं चंदनवन निवासी नरायन सिंह पुत्र प्रभाती ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी पुत्री पुष्पलता के साथ ससुरालीजन दहेज न देने पर जान से मारने की नीयत से दुपटटे का फंदा डालकर गला दबा लिया और स्त्रीधन हड़प लिया। इस संबंध में राजकिशन बिचैलिया पुत्र ओमप्रकाश निवासी ताजगंज आगरा आदि सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।

Read More

मथुरा। सुरीर और महावन पुलिस ने 3 यूपी गुण्डाएक्ट में पंाच लोगों को निरूद्ध किया है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाल सुरीर नरेन्द्र सिंह यादव ने संतोष पुत्र नेपाल सिंह निवासी नगला जयसिंह सुरीर को जनता में भय व आतंक व्याप्त करने पर तीन यूपी गुण्डाएक्ट में निरूद्ध किया है। वहीं महावन थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने इरशाद पुत्री जुन्नू निवासी मौहल्ला व्यापारियान महावन आदि तीन लोगों को 3 यूपी गुण्डाएक्ट में निरूद्ध किया है।

Read More

मथुरा। निकटवर्ती गांव आन्यौर में आज सुबह एक गैस सिलेण्डर में आग लग गयी जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एक घण्टे के कड़ी मशक्कत के बाद भी आग नहीं बुझ पायी। क्षेत्र के लोगों द्वारा बुलाये जाने पर दो हाॅकरों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। क्षेत्रीय लोगों में फायर ब्रिगेड के खिलाफ रोष था। लोगों ने कहा कि कई बार फोन करने के बाद भी फायर ब्रिगेड कर्मियों ने फोन नहीं उठाया। मिली जानकारी के अनुसार गांव आन्यौर में तोती पुत्र ग्यासीराम के घर में आज सुबह चाय बनाते समय सिलेंडर में आग लग गयी। अचानक सिलेण्डर में आग तेजी से पकड़ ली। आधा घण्टे से भी ज्यादा कड़ी मशक्कत के बाद भी जब आग पर क्षेत्रीय लोगों ने काबू नहीं पा सके तो गांव में सिलेण्डर वितरित करने वाले हाॅकरों को बुलाया गया जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि इस दौरान फायर ब्रिगेड को कई बार फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठा। क्षेत्र में कोई भी भयंकर हादसा हो सकता था।

Read More



Mediabharti