मथुरा

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन क्षेत्र के गांव पलसो में बीती रात साढे ग्यारह बजे घर में सो रही एक महिला की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी है और तरह-तरह की चर्चायें भी हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।  मिली जानकारी के अनुसार साठ वर्षीय शांति पत्नी केशव निवासी पलसौं घर में सो रही थी। बीती रात करीब साढे ग्यारह बजे बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। परिवार के लोगों का कहना है कि पुरानी रंजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में मृतक के पुत्र ने गोवर्धन थाने में मेघश्याम पुत्र राधारमन, भूदेव पुत्र हरीकिशन, मुखिया उर्फ रामदयाल पुत्र बेनी, श्याम सुन्दर पुत्र राधारमन, महावीर पुत्र वृषभान निवासीगण पलसौं के खिलाफ तहरीर दी है। बताते हैं कि महिला के पेट में गोली मारी गयी है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। बताते हैं कि जमीनी रंजिश के चलते चार-छह माह पूर्व भी गांव में हत्या हुयी थी।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री काम काम रूक नहीं पा रहा है। पुलिस द्वारा कई बार छापे मारकर कच्ची शराब पकड़ी गयी है लेकिन इसके बाद भी इसकी बिक्री नहीं रूक पा रही है। इसके चलते कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं। कल गोवर्धन के सौंख अडडा के निकट नाली में पड़े एक युवक की लाश लोगों ने देखी।  बताते हैं कि कच्ची शराब पीने से उसकी मौत हुयी है। मृतक कस्बे मंे चने-फूले की ढकेल लगाता था। बदायूं निवासी मृतक लाखन सिंह कई वर्षों से किराये का मकान लेकर गोवर्धन में रह रहा था।  पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Read More

मथुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक युवक ट्रेन में चढते समय गिर गया जिससे चलती ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा प्रसाद मिश्रा 30 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा निवासी ई-170 ट्रांस यमुना काॅलोनी आगरा कल दोपहर भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ रहा था तभी उसका हाथ फिसल जाने से वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More

 प्रशासन और विप्रा को गुमराह कर रहा है भूमाफिया  विप्रा अभियंताओं से सांठगांठ कर चालाकी से करायी वीडियोग्राफी मथुरा। कस्बा व थाना गोवर्धन क्षेत्र के राधाकुण्ड कस्बे में अष्टसखी कुण्ड पर आये दिन निर्माण की खबर छपवाकर क्षेत्र का एक भूमाफिया लगातार प्रशासन, विकास प्राधिकरण और अखबार के लोगों को बहका रहा है जबकि यहां कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा है।विकास प्राधिकरण के अभियंता महाराज सिंह और जेई एसपी सिंह से सांठगांठ कर निर्भय गोस्वामी लगातार झूठे आरोप लगाकर साधु-संतों का अपमान तो कर ही रहा है, लोगों को गुमराह भी कर रहा है। गत दिन विप्रा के सहायक अभियंता और जेई को षडयंत्र के तहत ये गुपचुप ढंग से आश्रम के अंदर ले गया और कुछ लोगों को बुलाकर जबरन वीडियोग्राफी कराने लगा। इस संबंध में आश्रम की ओर से बाबा केशवदास ने बताया कि विकास प्राधिकरण के सचिव द्वारा गत 19 जून 2015 को हमारा निर्माण कार्य बंद करा दिया गया। उस दिन से आज तक निर्माण कार्य बंद है। शिकायतकर्ता बार-बार झूठ बोलकर विकास प्राधिकरण को गुमराह कर रहा है। गत 12 अगस्त को विप्रा सचिव ने एक मीटिंग बुलाई थी जिसमें शिकायतकर्ता, बाबा केशवदास और राजस्व विभाग के हरस्वरूप गौतम को बुलाया गया। मीटिंग में सचिव ने निर्णय किया कि उपजिलाधिकारी को भेजकर जांच करायेंगे कि निर्माण कार्य विवाद से परे है या उसमें शामिल है। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आयेगी, कोई कार्यवाही नहीं होगी लेकिन दुख का विषय है कि एसडीएम की जांच रिपोर्ट से पहले ही सांठ-गांठ कर शिकायतकर्ता ने एई और जेई विप्रा को मीठी-मीठी नाटकबाजी की बातें कर अपनी ओर कर लिया और चालाकी से वीडियोग्राफी करा दी। बाबा ने बताया कि हमारा निर्माण कार्य काफी समय से बंद है। अष्टसखी कुण्ड पर कोई निर्माण हमने नहीं किया। आबादी वाले हिस्से के खसरे में निर्माण कार्य हुआ है जो विवादित और स्टे वाले भाग से बिल्कुल अलग है।  बाबा ने कहा कि शिकायतकर्ता बिना वजह प्राधिकरण के लोगों को गुमराह कर रहा है। जनता में साधु संतों पर गलत आरोप लगा रहा है जबकि हकीकत यह है कि ऐसा कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। पहले भी जो निर्माण हुआ है उसकी स्वीकृति लेकर ही काम हुआ था। 

Read More

शहर में जुलूस निकालते अखिल भारतीय समता फाउण्डेशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता। मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउण्डेशन द्वारा आज शहर में जुलूस निकालकर शहर में हो रहे अपराधों तथा जनपद में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर जनता को जागरूक किया गया। इस दौरान डीएम को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में तथागत बुद्ध से सम्बन्धित स्थानों, बौद्ध बिहारों से अवैध कब्जे हटाकर उनको संरक्षित करके हेरिटेज प्लान में शामिल करने की मांग की गयी। ज्ञान में कहा गया है कि राशन डीलरों की मनमानी, कालाबाजारी रोकी जाये, दोषी डीलरों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। विद्युत विभाग में कनैक्शन के नाम पर वसूली की जा रही है। मनोहरपुरा, अर्जुनपुरा, कठौती कुंआ आदि में मकान गिरने व हजारों जान का खतरा है और अवैध अतिक्रमण जारी है। राजीव गांधी नगर स्थित डाॅ. अम्बेडकर प्रतिमा के पास स्थापित ठैका हटाया जाये। कान्वेंट स्कूलों में गरीब बच्चों का 25 फीसदी कोटा पूरा कराया जाये। लक्ष्मणगढ स्ािित बौद्धटीला को संरक्षित किया जाये। इस दौरान लुकेश कुमार राही, जितेन्द्र सिंह, रामबाबू, बहादुर सिंह, बिजेन्द्र सिंह प्रेमनगर, राहुल कुमार, कृष्णगोपाल कर्दम, भीकम सिंह, हरी ंिसह, कुमार सावला, कत्तेसिंह, राकेश जाटव आदि मौजूद थे।

Read More

 एसएसपी से हत्या के मामले में निर्दोषों को फंसाए जाने को लेकर एसएसपी से मुलाकात करते ग्रामीण  नगला दखिनी के ग्रामीणों ने की गुहार मथुरा। तीन माह पूर्व वृन्दावन के पानीगांव मार्ग पर बैठ से पीटकर हुयी हत्या तथा उसके पिता द्वारा दो रोज पूर्व आग लगाकर की गयी आत्महत्या के बाद आज नगला दखिनी थाना राया के ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और निर्दोष लोगों को फंसाये जाने का विरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि राजनैतिक प्रतिद्वंदता के चलते घटना में निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है। दबंगों ने युवक के पिता को आत्महत्या के लिये मजबूर किया है। ग्रामीणों की बात सुनकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस केस की जांच क्षेत्राधिकारी महावन से कराये जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष कार्यवाही करेगी। इस घटना में किसी भी दोषी को फंसने नहीं दिया जायेगा। इस दौरान मानसिंह प्रधान, मुकेश, वीरेन्द्र, राजू, शिवकुमार, नरेन्द्र, सतेन्द्र, हरिओम, नारायन सिंह, ओमप्रकाश, श्याम सुन्दर, रवि आदि मौजूद थे। ज्ञात रहे कि गत 15 मई को वृन्दावन के पानीगांव मार्ग पर बैट से पीटकर नगला दखिनी राया निवासी 22 वर्षीय युवक लक्ष्मण पुत्र प्रेमपाल की हमलावरों ने हत्या कर दी थी। 

Read More

मथुरा। रिपोर्टिंग पुलिस चैकी कृष्णानगर अंतर्गत एक ज्वैलर्स के बराबर दंत चिकित्स के मकान में घुसे बदमाशों ने जमकर तमंचों की नोंक पर दो लाख रूपये नगद और सोने-चांदी के जेवर लूट लिये। बदमाशों ने परिवार के लोगों के साथ तमंचे की नोंक पर भय दिखाकर लूटपाट की। इस घटना की खबर आसपास के घरों में भी है। बीती रात आठ बजे हुयी घटना से पूरे इलाके में दहशत फैली हुयी है। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पंहुच गये हैं। बताया गया कि पीसी ज्वैलर्स के नजदीक दंत चिकित्सक ब्रजमोहन लाल बंसल का मकान है। कल रात्रि आठ बजे आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने घर में प्रवेश किया और परिवार के लोगों से मारपीट और बंदूक की नोंक पर दो लाख रूपये नगद और सोने-चांदी के जेवर लूट लिये। घटना की खबर लगते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित इलाके की पुलिस पंहुच गयी और पूरी छानबीन की। बताया गया कि घर व आसपास दुकानांे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में अपराधियों के फोटो आ गये हैं। पुलिस अब उसके आधार पर ही बदमाशों का पता लगाने में जुट गयी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।   

Read More

मथुरा। स्व. उस्ताद कविवर नत्थी पहलवान की 41वीं तथा उस्ताद किशन लाल की 13वीं पुण्य स्मृति पर आज सोमवार रात्रि दस बजे आगरा रोड स्थित सेठबाड़ा में रंगारंग संगीत ख्याल लावनी का आयोजन किया जायेगा। आयोजन के मुख्य अतिथि स्वांग शिरोमणि खेमचन्द्र यदुवंशी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र मोहन शर्मा करेंगे। कार्यक्रम के संयोजेक राजा सर्वेश ने सभी उस्ताद, खलीफा एवं गायकों व श्रोताओं से कार्यक्रम में पंहुचने की अपील की है। कार्यक्रम में तुरी रक्ष से गोकुल शास्त्री हाथरस, दुर्गा प्रसाद आगरा, चुन्नुचम फर्रूखाबाद, चन्द्रशेखर कमलागंज, नारायन मथुरा तथा कलगी पक्ष से रहीश अहमद रहीश बरेली, अनवर अहमद कुरैशी हाथरस, बाबू खां खुर्जा, दिनेश कुमार लखनऊ, सम्पल लाल मथुरा सहित तमाम कलाकार भाग ले रहे हैं।  

Read More

मथुरा। तीर्थ पुरोहित महासंघ द्वारा श्रावण माह में चल रहे श्रीरूद्र महाभिषेक के अंतर्गत आज सोमवार विश्रामघाट पर विशाल रूद्रमहाभिषेक श्री द्वादश ज्योर्तिंलिंग दर्शन का आयोजन दोपहर बारह बजे से किया जायेगा। दोपहर बारह बजे विश्रामघाट के प्रांगण वेदपाठी विद्वानों आचार्यों एंव पूज्य संत-धर्माचार्यों के सानिध्य में रूद्र महाभिषेक और द्वादश ज्योर्तिंलिंग महाभिषेक पीठ भी स्थापित की जायेंगे। इसके अलावा 101 उपज्योर्तिंलिंग की वेदियों भी स्थापित की जायेगी। शाम चार बजे से द्वादश ज्योर्तिलिंग के भव्य दर्शन भी श्रद्धालुओं को होंगे। इसके साथ ही तीर्थ पुरोहित महासंघ द्वारा संपूर्ण ब्रजमण्डल में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महांसघ के राष्ट्रीय महामंत्री प्रयागनाथ चतुर्वेदी, सुनील शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, मोहनलाल प्रेमी बाबा, महेश पाठक, दिनेश पाठक, राकेश तिवारी होंगे। रूद्राभिषेक अनुष्ठान आचार्य जिलाध्यक्ष पं. देवदत्त शास्त्री, ब्रज मण्डल प्रभारी अजय चतुर्वेदी, लालजी भाई शास्त्री, अमित भारद्वाज, संतोष बब्बू, राजकुमार कप्पू, बादामछाप पण्डा, बालकृष्ण बालो ने लोगों से आयोजन में भाग लेने को कहा है।

Read More

मथुरा। जहरीली नदियों द्वारा सिंचाई के आगे बौने साबित हुए मैगी नूडल्स के मुद्दे ने आखिर सरकार को नरम होने पर मजबूर कर दिया। डा. रमेश चन्द्र शर्मा स्मारक शोध एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में 5 जुलाई 2015 ‘मैगी कहर बनाम नदी जहर’  आयोजन में प्रधानमंत्री समेत मैगी प्रतिबंधित राज्यों को प्रेषित आरटीआई ने मैगी माफी का रास्ता आसान कर दिखाया। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डा. सुरेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा द्वारा मीडिया को दिये गये बयान अनुत्तरित आरटीआई के दूरगामी नतीजों से प्रभावित हैं। आरोप लगाया कि सीवरमुक्त नदियों की गंभीरता के मद्देनजर सरकार ने मैगी मालिकों समेत ब्राण्ड अम्बेसडरों से जा हाथ मिलाया। महिलाओं के सवाल पर सिने तारिका माधुरी दीक्षित को ब्राण्ड अम्बेसडर के मिले तोहफे ने इसे बखूबी साबित कर दिखाया है। डा. शर्मा ने राजनेताओं और अभिनेताओं के गठबंधन को देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि नदियों के जहर से जहां करोड़ों लोगों की जिंदगी मौत कके शिकंजे में कसती जा रही है। वहां गठबंधन की राजनीति उन्हें अंधेरे में रखने का षडयंत्र रच रही है।

Read More