मथुरा

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में आज दिनांक 9 अगस्त को तरौली गाँव के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मथुरा जिला प्रोवेशन अधिकारी ओमप्रकाश यादव। उन्होने ब्रज की स्थिति पर चिन्ता व्यक्त करत हुए कहा कि ब्रज की समस्या एक गंभीर समस्या है। बड़े भाग्य से ब्रज में जन्म मिलता है। ऐसी सभी लोगों की मान्यता है। इसलिए आप अपनी ब्रज संस्कृति बचाने के लिए प्रयास करें और साथ ही नई पीढ़ी में ब्रज भाषा को लुप्त न होने दें। ब्रज भाषा ही आपकी पहचान है। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि हमारा ब्रज नशामुक्त ब्रज बनें। एक वर्ष में ब्रजवासियों का 18 अरब रुपया सिर्फ नशें पर खर्च हो रहा है। यह ब्रज का दुर्भाग्य है। नशे और विषाक्त जल से बीमारियां पर भी एक वर्ष में 30 अरब रुपया खर्च किया जा रहा है। जिससे बचाया जा सकता और ब्रज का विकास किया जा सकता है। चेतना बोध मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रामानन्द जी ने कहा कि मानव का एकमात्र उद्देश्य भगवान को प्राप्त करना है और उद्देश्य को प्राप्त करने में शरीर साधन रूप है और उसे स्वस्थ रखने के लिए प्रकृति के पाँचों तत्वों को शुद्ध रखना आवश्यक है। इसलिए जल, हवा, पृथ्वी, आकाश को प्रदूषित नहीं करना हमारा धर्म है। आज के पावन अवसर पर हम संकल्प लेकर जायेंगे कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कारवान बनायेंगे और कोई ऐसा काम नहीं करेंगे जिससे पर्यावरण सन्तुलन न बिगड़े।  इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, राष्ट्रीय सचिव अजय शर्मा, छाता तहसील अध्यक्ष मूलचन्द्र सिसौदिया, हरियाणा प्रदेश महासचिव रविन्द्र फौजदार, अरविन्द गोयल, श्रीदास प्रजापति, रोहताश कुमार, सुरेश चन्द्र, महेश गिरि, कल्याण दास, लाल बाबा, राधाचरण दास, लोचन दास आदि उपस्थित थे।    

Read More

मांट के गांव जहांगीरपुर में अभी तक किसानों को मुआवजा न मिलने को लेकर ज्ञापन देते स्थानीय ग्रामीण और किसान। मथुरा। राष्ट्रीय एकलव्य मोर्चा ने आज राज्यपाल को संबोधित और जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन दिया और कहा कि ओलावृष्टि पीडि़तों को यूपी सरकार मुआवजा दे रही है लेकिन मौजा जहांगीरपुर खादर तहसील मांट के किसानों को आज तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया। यहां गेंहू, जौ की फसल नष्ट हो गयी थी। किसान कई बार लेखपाल सुभाष से मिले। उन्होंने जबाव दिया कि डीएम जब चैक देंगे तब मुआवजा बांटा जायेगा। किसानों का जल्दी से जल्दी मुआवजा दिया जाये। इस मौके पर जिलाध्यक्ष द्वारका प्रसाद एडवोकेट, महासचिव राजू निषाद, रमसो, धर्मपाल, हरी, सोहनलाल, रामजीलाल आदि मौजूद थे।  

Read More

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में आज दिनांक 7 अगस्त को अड़ूकी व परखम गाँव के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे प्रख्यात समाजसेवी डाॅ0 आशोक अग्रवाल। उन्होने कहा कि यह ब्रज महोत्सव सबसे बड़ा उत्सव है। सभी ब्रजवासियों से अनुरोध किया कि वे सभी ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगायें। वृक्षों से ही ब्रज की शोभा बढ़ती है। एक वृक्ष दस पुत्र  के समान है। उन्होने बताया कि यदि आपके किसी कारणवश मजबूरी में वृक्ष काटने पड़े तो आप उसके बदले चार वृक्ष लगांइये। जिस दिन हमें वृक्ष नहीं मिलेगा उस दिन हमें आॅक्सीजन नहीं मिलेगा। वृक्षों को अपने बेटे के समान पालें। भगवान इससे आपको बहुत आशीर्वाद देगा। चेतना बोध मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रामानन्द जी ने कहा कि हमारा शरीर साधन रूप है जिसका निर्माण पाँच तत्वों से हुआ है, प्रकृति में ही पाँच ही तत्व हैं इसलिए अपने शरीर रूपी साधन को स्वस्थ्य रखने के लिए प्रकृति के पाँचों तत्वों को भी शुद्ध रखना आवश्यक है। तभी हम अपने साध्य तक की यात्रा तय कर सकते हैं क्यों कि मानव जीवन प्रकृति पर निर्भर एवं प्रकृति का अंग है इसलिए मानव कृति प्रकृति के संतुलन को ध्यान में रखते हुए कर्म किए जाने चाहिए और विचार और भाव के साथ शरीर से किए जाने वाला कर्म और अपने को आत्मा मानते हुए बिना स्वार्थ और आशक्ति के खेल की भावना से व्यावहारिक जीवन में सर्व हितकारी व सर्व सुखकारी कर्म कए जाने चाहिए। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि इन 27 दिनों में मथ्ंाुरा जिलों के सभी गाँव के लोग गोविन्द मठ में चल रहे ब्रज महोत्सव में आयेंगे और सभी को यहां से ऐसी शिक्षा लेकर जान है कि ब्रज की समस्यायों के जो यहां समाधान बताये जा रहें हैं। उनको अपने व्यावहारिक जीवन मंे लाकर ब्रज के आनन्दपूर्ण स्वरूप को वापस लाना। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 8 अगस्त को ब्रज महोत्सव रचनात्मक रूप में गाँव में जाकर मनाया जायेगा। गाँव के सभी लोगों को इकठ्ठा कर वृक्षारोपण किया जायेगा। गोपाल बाग के श्री महन्त बालमुकुन्द शास्त्री ने अपने प्रेरणा दायी विचार दिये।  इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, पं0 उदयन शर्मा,राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, श्रीदास प्रजापति, परशुराम, भागवत वक्ता हरिशंकर शस्त्री, हरिओम बाबा, महेश गिरि, कल्याण दास, लाल बाबा, राधाचरण दास, लोचन दास आदि उपस्थित थे।    

Read More

 सौंख में आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित करते सपा गोवर्धन विधान सभा के अध्यक्ष मुकेश सिकरवार  मथुरा के विकास में जुटी सपा सरकारः सिकरवार सौंख समाचार। सपा सरकार मथुरा क्षेत्र के विकास के लिए पुरजोर लगाये हुए है। तमाम योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का खाका तैयार किया जा रहा है। गोवर्धन क्षेत्र के विकास के लिए नवीन योजनाओं पर कार्य चल रहा है। कार्यकर्ता भी पूरे तन मन से पार्टी की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाये तभी समाजवाद का सपना पूरा होगा। यह विचार सपा के गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष मुकेश सिकरवार ने कस्बा सौंख में साइकिल रैली से पूर्व आयोजित सभा में व्यक्त किये। सभा स्थानीय बस स्टैण्ड पर आयोजित की गयी थी। इस मौके पर रनवीर चाहर, धर्मवीर सिंह, धीरज वर्मा ने भी विचार व्यक्त किये। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सपा पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न भी भेंट किये। संयोजक भूपेन्द्र सिंह कुंतल ने सभी का आभार व्यक्त किया। तद्उपरान्त साइकिल रैली कस्बा के प्रमुख बाजारों, मुस्लिम मंडी, लुहार बाजार, सहजुआ थोक, कुम्हेर अड्डा, गोवर्धन तिराहा आदि से होकर बस स्टैण्ड पर समाप्त हुई। इस मौके पर भीमसिंह, मुनेश कुमार, चेतनसिंह सिकरवार, सनी सोलंकी, उमेश, राधेश्याम, चरन लाल, जगदीश, भगवान सिंह, बदन सिंह, राजकुमार चैधरी, लच्छो, गोविन्द राम, साहब सिंह, दानवीर सिंह, श्याम सिंह, सत्यवीर सिंह, पप्पू सिंह, मूलचंद चतुर्वेदी, आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व कैप्टन देवीराम सिंह ने तथा संचालन भारत शर्मा ने किया। सपा द्वारा आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में पिछडा प्रकोष्ठ वर्ग के प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह ने सहभागिता की। इसमें भी कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाल कर सपा की नीतियो से जनता को अवगत कराया। कार्यकर्ताओ ने सपा नेता का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर संयोजक चतुर सिंह, देशराज सिंह, विनोद हवलदार, दिगम्बर सिंह, सरनाम सिंह, बच्चू कोली, रामवीर सिंह, मानसिंह, हरवीर सिंह, बिजेन्द्र सिंह, सत्यवीर सिंह, हीरा सिंह, भूपेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, निरोत्तम सिंह, दारा सिंह, बिनय सिेह आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। आश्रम की जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को भूमाफियाओं द्वारा रूकवाने एवं अष्टसखी कुण्ड की जमीन बताकर धार्मिक उन्माद फैलाने तथा प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए आश्रम के संत केशवदास निवासी राधाकुण्ड गोवर्धन मथुरा ने विकास प्राधिकरण एवं तहसीलदार मथुरा की जांच आख्या प्रस्तुत करते हुए जिलाधिकारी से उक्त भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने एवं आश्रम के निर्माण में इनके हस्तक्षेप को रोकने की मांग की है।  थाना व कस्बा गोवर्धन के राधाकुण्ड निवासी बाबा केशवदास चेला आनंददास का आरोप है कि कस्बे के ही कुछ भूमाफिया उक्त आश्रम की जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में हैं। जिसके चलते उक्त जमीन को अष्टसखी कुण्ड की जमीन बताते हुए निर्माण कार्य रूकवाने के प्रयास में जुटे हैं। जबकि राजस्व निरीक्षक गोवर्धन एवं लेखपाल राधाकुण्ड की रिपोर्ट के अनुसार उक्त आश्रम की जमीन आबादी में दर्ज है एवं खसरा सं. 58 में स्थित है। जबकि अष्टसखी कुण्ड खसरा सं. 20, 30 व 41 में स्थित है। राजस्व टीम ने उक्त जमीन को किसी भी विवाद से परे बताते हुए उपजिलाधिकारी सदर को अपनी रिपोर्ट भी सौंपी जा चुकी है। नगर पंचायत राधाकुण्ड ने भी उक्त जमीन पर निर्माण को अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया है। उक्त साधू ने अधिकारियों से आरोपी भूमाफिया के कारनामों पर रोक लगाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

Read More

छात्रा ने एसएमएस कर दी घरवालों की जानकारी मथुरा। थाना हाईवे अंतर्गत चंदनवन क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा को आज मारूति वैन में सवार कुछ युवक हथियारों के बल पर अगवा कर ले गये। इस घटना से पुलिस के हाथ-पैर फूल गये हैं। लड़की की तलाश में पुलिस घूम रही है। सर्विलांस टीम भी उसके मोबाइल की लोकेशन लेेकर बातचीत मंे लगी हुयी है। बताया गया कि थाना हाईवे के चंदनवन निवासी धर्मवीर की पुत्री अंजना जो बीएसए काॅलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। आज वह बीएसए कालेज में मैरिट लिस्ट देखने आयी थी। लिस्ट देखकर जब वह वापिस हाईवे की ओर अपने घर की ओर जा रही थी तभी रास्ते में मारूति वैन में सवार चार लड़कों ने उसे हथियारों के बल पर अगवा कर लिया। जैसे ही इसकी जानकारी लड़की के परिवारीजनों को हुयी, सभी हाईवे थाना पंहुच गये और सारी जानकारी पुलिस को दी। परिजनों के अनुसार लड़की ने दो बार अपने मोबाइल से मैसेज करके अपने अपहरण की जानकारी दी है। लड़की ने मैसिज में बताया है कि ये लड़के ट्रेन के द्वारा मुझे कहीं ले जा रहे हैं। इस मैसेज के बाद पुलिस की सर्विलांस टीम भी लग गयी है। लड़की का पता लगाने के लिए पुलिस टीम भागी-भागी फिर रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हाईवे आरके गौतम ने बताया कि लड़की का पता किया जा रहा है। सर्विलांस टीम जल्द ही बदमाशों तक पंहुच जायेगी। सूत्रों के अनुसार मथुरा-थाना हाईबे क्षेत्र चन्दनवन से रूठ कर गई छात्रा,माँ-बाप को कुछ करके दिखाने निकली थी,पिता ने अपहरण की दी तहरीर,थाना हाईवे पुलिस ने आनन-फानन में लडकी को किया छाता क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। 

Read More



Mediabharti