मथुरा

कोसीकलां नगर पालिका को मिला नीलामी पर स्टे मथुरा। परिवहन निगम द्वारा कस्बा कोसी के बस स्टैण्ड की करोडों की जमीन को हथियाने की मंशा पर न्यायालय ने विराम लगा दिया है। जमीन को लेकर पालिका और परिवहन निगम में चली रही खींचतान का मामला न्यायालय में विचाराधीन था जिसमें न्यायालय ने पालिका को राहत देते हुए स्टे देते हुये बस स्टैण्ड की नीलामी पर रोक लगा दी है।  ज्ञातव्य हो कि नगर कोसीकलां के एकमात्र बसस्टैण्ड पर किसी भी बस के न आने के कारण वह डग्गेमारों एवं पशुओं का आरामगाह बनकर रह गया था। बस स्टैण्ड में कार्यरत कुछ कर्मचारी डगगेमारों से माहवार सुबिधा शुल्क लेकर धडल्ले से कमाई कर रहे थे। इतना ही नही उक्त कर्मचारियों ने बस स्टैण्ड के अन्दर एक केले के गोदाम को भी चलवा रखा था जो कि परिवहन निगम के कर्मचारियों का मोटी आय का एक और साधन बना हुआ था। लेकिन परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों की नजर में इस बस स्टैण्ड से कोई आय प्राप्त नहीं हो पा रही थी। जिस कारण आलाधिकारियों ने इसे नीलाम करने के मन बना लिया और घोषणा भी कर दी कि उक्त बस स्टैण्ड को नीलाम किया जाऐगा। जब नीलामी की सूचना पालिका को हुइ तो पालिका ने बस स्टैण्ड की जमीन को अपनी बताकर परिवहन निगम द्वारा बस स्टैण्ड नीलामी की राह में रोडा अटका दिया। परिवहन निगम और पालिका में इस बात को लेकर लम्बे समय से खीचतान चलती रही और आखिर मंे यह मामला न्यायालय तक पहुंच गया।  पालिकाध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला ने बताया कि परिवहन निगम और पालिका के बीच बस स्टैण्ड की जमीन को लेकर मामला न्यायालय मे विचाराधीन था जिसमें न्यायालय द्वारा सुनवाई करते हुए परिवहन निगम से जमीन सम्बन्धित कागजात पेश करने के लिए कहा गया लेकिन परिवहन निगम कोई भी कागजाद पेश नहीं कर सका और पालिका द्वारा उक्त जमीन से सम्बन्धित सारे साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए मजवूत दावा पेश किया जिसे संज्ञान लेते हुए जिला न्यायालय के न्यायमूर्ति मुकेश खण्डेलवाल ने पालिका को राहत देते हुए स्टे दे दिया है। जिसमंे परिवहन निगम द्वारा बस स्टैण्ड की करोडों की जमीन को नीलाम करने पर रोक लगा दी है। पालिका ने माननीय न्यायालय के इस कदम का स्वागत किया है। 

Read More

भूत के साथ सुहागरात निर्देशक प्रमोद राव शिरभाते की 'ग्रीनचिल्ली मूवी इंटरनेशनल' के बैनर तले बनी फिल्म," मिड नाईट १२ ओ क्लॉक- ए हॉरर लव स्टोरी" के लेखक-निर्देशक प्रमोद राव शिरभाते हैं। इसकी शूटिंग पूरी हो गई है और पोस्ट प्रोडक्शन शुरू है। इसमें गायक शान, जावेद अली, ममता शर्मा, अमित कुमार इत्यादि के मधुर  स्वर में गाने रिकॉर्ड किया गया है। यह एक संगीतमय हॉरर लव स्टोरी है। जिसमे हर प्रकार के फ़िल्मी मसाले का समावेश किया गया है। यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषा में बनी है। हिंदी फिल्म में अभिषेक चौहान और रोहित राजपूत मुख्या भूमिका में है। जबकि मराठी फिल्म में अभिषेक चौहान और मराठी के नृत्य निर्देशक, हीरो अजीत गड़े मुख्या भूमिका में हैं।  इसमें एक आत्मा की शादी एक लड़की से हो जाती है और वह उस लड़की के साथ सुहागरात मनाता है। और जिसके बाद घर में अजीबो गरीब घटनाये होने लगती है।निर्देशक प्रमोद राव शिरभाते कहते है," यह लोगों को काफी पसंद आएगी। इसमे एक लड़की के साथ भूत का प्यार, सुहागरात और उसके साथ होने वाले हादसे को देखकर दर्शक दंग रह जायेंगे। शायद ही ऐसी फिल्म लोगों ने आज तक देखा था।" इसमें मुख्या कलाकार डॉ. राजेश बक्शी, अभिषेक चौहान,अजीत गड़े,रोहित राजपूत, श्लेषा मिश्रा इत्यादि है। जोकि सितम्बर २०१५ में रिलीज़ होगी।    

Read More

मथुरा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में विश्व स्तनपान सप्ताह का उदद्याटन किया गया। यह सप्ताह आज शनिवार से 07 अगस्त तक मनाया जायेगा। इसके अन्तर्गत स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूक किया जायेगा। इसी के साथ विगत 27 जुलाई से 08 अगस्त तक चल रहे सघन दस्त नियंत्रण पत्रावाडा के अन्तर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजेन्द्र सिंह ने उपस्थित प्रतिभागियों को ओआरएस का घोल और जिंक द्वारा दस्त पर नियंत्रण के बारे में बताया साथ ही उन्होने जन्म के एक घंटे के अन्तर्गत स्तनपान एवं छह माह तक केवल माॅ का दूध के महत्व पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में प्रमुख रूप से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा पी के गुप्ता, डा. दिलीप कुमार, डा. बृजेश खन्ना तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, एएनएम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डी एच ईआईओ जितेन्द्र सिंह ने किया। 

Read More

प्रेसवार्ता में तीन शातिर बदमाशों के बारे में मीडिया को जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश कुमार सिंह  मथुरा। राया पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से एक पौनां 315 बोर, तमंचा 315 बोर, पिस्टल 32 बोर और 39 कारतूस मय दो पेटी जिंदा 315 बोर, नशीला पाउडर और एक चोरी की बाइक बरामद हुयी है। आज इस सब की जानकारी देते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि राया थाना क्षेत्र के गांव पंडवा में कुछ बदमाश असलाह सहित दिखे हैं। गांव पंडवा में मास्टर तालेबर की दो मंजिला ट्यूबैल पर कुछ बदमाशों के छिपे होने की जानकारी हुयी। जब पुलिस वहां पंहुची तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग कर बदमाशों को आत्मसमर्पण को मजबूर कर दिया। तीन बदमाश पकड़े गये जिनमें अनिल उर्फ टोंटा पुत्र लीला ठाकुर निवासी बरहेरा वृन्दावन, हरिओम पुत्र सुंदर ठाकुर निवासी चैमुहा, नरेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र जगमोहन निवासी ओहावा सुरीर को गिरफ्तार किया जिनसे हथियार मिले और चोरी की बाइक तथा 1 किलो 400 ग्राम नशीला पाउडर भी मिला। यह शातिर किस्म के बदमाश हैं और इनका अपराधिक इतिहास भी है। पुलिस की यह सही मुठभेड़ थी। बदमाशों से जब पूछताछ हुयी तो अनिल टोंटा ने बताया कि गांव बरहेरा में लेखो उर्फ भैंड़ा पुत्र थान सिंह व उसके परिवार वालों से काफी समय से विवाद चल रहा है।  दो माह पहले अनिल के पिता व भाई गोलीकाण्ड के चलते जेल में हैं। टोंटा वृन्दावन से वांछित है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रूपये इनाम देने की घोषणा की है। इस कार्यवाही में एसओ राया और थाने के सभी उपनिरीक्षक और सिपाहियों का कार्य सराहनीय था।  

Read More

मथुरा। गोवर्धन से परिक्रमा देकर लौट रहे मुडि़या पूनौ के भक्तों की भारी भीड़ के चलते नंदगांव में सुबह जाम के हालात बन गये। लोगों को आवागमन में बेहद परेशानी हुयी तो वाहन जहां के तहां थम गये। श्रद्धालुओं को मंदिर आने में मशक्कत करनी पड़ी। आज सुबह से ही नंदगांव में मुडि़या पूनौ मेला की लौटती भीड़ के चलते जाम की स्थिति बन गयी है। प्रत्यक्षदर्शियांे ने बताया कि एक किलोमीटर तक के दायरे में जाम की स्थिति थी जिससे लोगों का निकलना मुश्किल था। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल था।  इलाका पुलिस इसे खुलवाने के प्रयास में जुटी थी।

Read More

सोने-चांदी के हिण्डोलों में बिराजेंगे प्रभु द्वारिकानाथ मथुरा। मंदिर द्वारिकाधीश में आज श्रावण मास की शुरूआत के साथ ही ठाकुर द्वारिकानाथ आज भोग संध्या आरती में सोने-चांदी के हिण्डोलों में बिराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। आज सोने, चांदी के हिण्डोलों के दर्शन के लिए काफी समय से श्रद्धालु इंतजार में थे, प्रभू की छवि देखकर श्रद्धालु प्रभु की भक्ति में डूब गए। श्रावण मास की शुरूआत के साथ ही द्वारिकाधीश मंदिर में विविध मनोरथ आयोजित होने शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में 10 अगस्त को एकादशी के दिन फूलों का हिण्डोला होगा। द्वारिकाधीश मंदिर के राकेश तिवारी ने बताया कि पूरे श्रावण मास में भगवान के विविध दर्शनों का आयोजन होगा।

Read More

 राया पुलिस ने विगत दिनों हुई गैंस एजेंसी एवं बलदेव में हुई डकैती के बदमाशों को दबोच लिया, पुलिस हिरासत में दोनों बदमाश  मथुरा। राया कस्बा व थाना में गत 23 जुलाई को गैस एजेंसी में हुयी डकैती और 21 जुलाई को बल्देव में चांदी लूट की घटना का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया। एक अभियुक्त की गिरफ्तारी कर लूटे हुए 15 हजार रूपये बरामद किये हैं।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आज इस सब की जानकारी देते मीडिया को देते हुए बताया राया-बल्देव रोड पर 23 जुलाई को 6 बाइक सवारों ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों को तमंचा दिखाकर 2 लाख 25 हजार रूपये लूट लिये थे। इसको लेकर पुलिस काफी परेशान थी। पुलिस ने काफी छानबीन के बाद भीम पुत्र बलवीर निवासी पडरारी राया व टीटू उर्फ कमलकांत उपाध्याय पुत्र राधाचरन निवासी पडरारी राया के नाम प्रकाश में आये। भीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे 15 हजार रूपये और तमंचा मिला। पूछताछ पर उसने बताया कि सत्यवीर पुत्र गीतम सिंह निवासी नगला बैर बल्देव, पप्पू दर्जी पुत्र सुक्खी निवासी नगला संजा बल्देव, नीरज ठाकुर पुत्र सुरेश निवासी राल, मनवीर निवासी मई मुरसान ने इस घटना को अंजाम दिया। इसकी योजना पप्पू व सत्यवीर ने बनाई। टीटू जो पप्पू को पहले से जानता है, ने मुझे व टीटू को रैकी के लिए लगाया था। पूछताछ में भीम ने बताया कि सत्यवरी, पप्पू, मनवीर व नीरज लगातार लूट करते हैं और यह अभी जेल से छूटकर आये हैं। इन्हंे पैसों की सख्त जरूरत है। अभियुक्त भीम द्वारा अपने साथी सत्यवीर, रामगोपाल व मनवीर के साथ मिलकर 21 जुलाई को बल्देव में चांदी लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस टीम में एसओ राया अरविन्द कुमार और थाने के उपनिरीक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एसएसपी ने टीम को पांच हजार रूपया दिया है।

Read More

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रमेश सिकरवार एवं उनके समर्थक पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट के लिए डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए  मथुरा। भारतीय किसान यूनियन ने आज जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में कहा कि वेटरनरी काॅलेज में गत 30 मई को यदुवीर सिंह व पदम सिंह पुत्रण ब्रिजेन्द्र सिंह निवासी नंदूगढी बल्देव गांव से अपनी भैंस का उपचार कराने हेतु गये थे। वहां चिकित्सक और कुछ विद्यार्थियों ने मारपीट की, गाय-भैंस लूट ले गये। सदर थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस सब को लेकर आज भाकियू के जिलाध्यक्ष रमेश सिकरवार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कराने और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा राया क्षेत्र से थोड़ी दूरी पर मथुरा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद ट्रक चालक को पकड़ लिया गया। आज सुबह खप्परपुर निवासी मुकेश ;25द्ध पुत्र शिवनारायन सिंह अपनी पत्नी व बच्चे को ससुराल से लेकर लौट रहा था। राया में मथुरा रोड पर सामने से आता ट्रक संख्या यूपी 86 एच 9787 ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारते हुए घसीटता ले गया। जिससे मोटरसाइकिल में आग लग गयी। इस दर्दनाक हादसे में मुकेश की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी व बच्चे को भी चोट आयी। पकड़े गए ट्रक में एक दर्जन से भी अधिक भेंस ठूंस कर भरी हुई थीं। बताया गया कि पशुओं को ले जाने की कोई अनुमति भी चालक के पास नहीं थी।भैंसों से लदे हुए इस ट्रक के पकड़े जाने से साफ है कि ऐसे ही न जाने कितने ट्रक अवैध रूप से पशुओं को लादकर बेखौफ व लापरवाह होकर रोड पर चलते हैं। हैरानी तो इस बात की है कि मथुरा रोड पर किसी थाना व चैकी का इन्हे कोई भय नहीं है। पूर्व में भी थाना राया की ही रिपोर्टिंग चैकी के एक सिपाही को अवैध वसूली के चलते लाइन हाजिर किया गया था।

Read More

मथुरा। आज ओलावृष्टि से फसलों में हुये नुकसान का अभी तक मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने नौहझील मार्ग पर जाम लगा दिया। किसान आक्रोशित थे और मुआवजा न मिलने और प्रशासन के अधिकारियों के रवैये से बेहद नाराज थे। जैसे ही जाम की खबर पुलिस को लगी तो मौके पर पुलिस पंहुच गयी और किसानों को समझाने का प्रयास किया। बताते हैं कि जाम के दौरान तमाम वाहन घंटों तक खड़े रहे और आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। बाद में पुलिस के समझाने बुझाने पर जाम खोला गया।

Read More