मथुरा

मथुरा। विश्वप्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन करने आये एक दर्शनार्थी की सोने की चैन अज्ञात चोर पार कर ले गये। वहीं दूसरी ओर गोवर्धन स्थित मुखारबिन्द मंदिर पर दर्शन करते समय दो श्रद्धालुओं की कीमती सोने की चेन अज्ञात चोर काटकर ले गये। मिली जानकारी के अनुसार द्वारिकाध्ीाश मंदिर में आज सुबह मंगला आरती के दौरान अज्ञात चोर सदर बाजार के रहने वाले अशोक की चालीस हजार रूपये कीमत की सोने की चैन को अज्ञात चोर काटकर ले गये। घटना की खबर लगने पर मंदिर परिसर में हंगामा मच गया। वहीं गोवर्धन मुडि़या पूर्णिमा मेला में दिल्ली से से प्रकिमा देने आये दो श्रद्धालुओं की मानसी गंगा के पास स्थित मुखारविंद मंदिर में दर्शन के दौरान अज्ञात चोरों ने चैन तोड़ ली। बताते हैं कि श्रद्धालु विकास और प्रवीन अग्रवाल की तोड़ी ढाई-ढाई तोला सोने की चैन को अज्ञात लोग तोड़कर ले गये। पीडि़तों के अनुसार टूटी चैन की कीमत 3 लाख रुपए है। 

Read More

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र अंतर्गत एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।  हालांकि गांव वालों का आरोप है कि विवाहिता के पति ने उसकी गला दबाकर हत्या की है। मिली जानकारी के अनुसार गत 25 जुलाई को ही विवाहिता 25 वर्षीय विजय कुमारी का विवाह फरह क्षेत्र के गांव गढी चैमुहा निवासी धीरज उर्फ दिनेश से हुआ था। अभी शादी को चार ही दिन हुये थे। अचानक कल रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों मंे विवाहिता की मौत हो गयी। पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद परिवारीजनों का कहना था कि कल रात्रि घर में शादी का सामान शिफ्ट करते समय विवाहिता गर्दन के बल गिर गयी थी जिससे चोट आने पर उसे उपचार के लिए आगरा ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। वहीं गांव में चर्चा थी कि दहेज में कम सामान मिलने के कारण उसके पति ने गला दबाकर उसकी हत्या की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुच गयी और मामले की छानबीन कर रही है। चर्चा है कि इस मामले में पुलिस ने मृतक विवाहिता के सास और ससुर को भी हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम गृह पर विवाहिता के परिवारीजन नहीं आये थे।

Read More

मथुरा। साठ हजार रूपये लेकर घर से भैंस खरीदने गये ग्रामीण के देर रात तक न लौटने से चिंतित परिवारीजनों ने थाना व कस्बा चैमुंहा पुलिस को सूचना दी और उसकी खोजबीन की। बाद में ग्रामीण का शव उसके खेत पर पड़ा मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। मिली जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय पुत्र जगनी निवासी चैमुहा कल घर से साठ हजार रूपये लेकर भैंस खरदीने के लिए गया था लेकिन वह देररात तक नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन गिर्राज नहीं मिला। आज सुबह गिर्राज का बेटा प्रमोद खेत पर गया था तभी उसने अपने पिता की लाश खेत पर पड़ी देखी जिसकी सूचना पर ग्रामीण और परिवारीजन मौके पर इकटठे हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी।

Read More

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत हाईवे प्लाजा के पास स्थित मोती मंजिल में काम करने वाले तुलसी ;20द्ध पुत्र कठोरी निवासी देवती थाना मुडि़या जिला दौमा मध्यप्रदेश की आज करंट लगने से मौत हो गयी जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Read More

गोवर्धन में रात्रि में रोशनी के बीच जगमगाया गिरिराज दानघाटी मंदिर, दर्शन करते  मथुरा। गोवर्धन कस्बे में मुडि़या पूनौ मेला चरम पर है। श्रद्धालुओं की भीड़ रूक नहीं पा रही है। गुरू पूर्णिमा का पर्व 31 जुलाई को मनाया जायेगा। अभी से इसको लेकर श्रद्धालुओं का आवागमन निरंतर जारी है। रोजाना शाम को मेले में भीड़ बढ जाती है। गर्मी के मौसम के चलते धूप के कारण कम संख्या में लोग परिक्रमा देते हैं। रात्रि में और सुबह भीड़ कापफी रहती है लेकिन श्रद्धालुओं की भावनायें इतनी जबरदस्त हैं कि वे धूप में भी गिरि गोवर्धन की परिक्रमा कर रहे हैं। प्रशासन ने मेले को लेकर चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था की है लेकिन यातायात पुलिस चैपहिया वाहनों को कस्बे में प्रवेश से नहीं रोक पा रही, जिससे अव्यवस्था पफैल रही है। वहीं विद्युत विभाग का चैबीस घंटे बिजली देने का दावा खोखला साबित हो रहा है। मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा लगवाई गयी सोलर लाइटें श्रद्धालुओं के काम आ रही हैं। सफाई व्यवस्था में भी सुधार किया गया है लेकिन अभी और व्यवस्था की जरूरत है। अभी गोवर्धान परिक्रमा में श्रद्धालुओं की संख्या और भी बढने की उम्मीद है। आज रात और कल तो भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावनायें जताई जा रही हैं। परिक्रमा मार्ग में पुलिस सुरक्षा और परिक्रमार्थियों का हाल जानने के लिए लगाये गये सीसीटीवी कैमरों का नियंत्रण आॅपरेटर कर रहे हैं और लगातार पूरे परिक्रमा मार्ग का टीवी पफुटेज देख रहे हैं ताकि कोई भी गड़बड़ी हो तो तत्काल उसी स्थान पर कार्यवाही की जा सके। विगत दिवस पंजाब में आतंकवादी घटना के बाद गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र में भी डाॅग स्कवायड के जरिये सुरक्षा व्यवस्था परखी गयी। डाॅग स्कवायड के साथ पुलिस के अधिकारी किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए तैयार देखे गये। इधर गोवर्धन के आश्रमों मंे भी गुरू पूर्णिमा को लेकर तैयारियंा चल रही हैं। वैसे तो संपूर्ण ब्रज में गुरू पूर्णिमा के मौके पर दूर-दूर से शिष्य अपने गुरू के दर्शन और आर्शीवाद के लिए चल दिये हैं। शनैः शनैः उनका आगमन जारी है। उधर मुडि़या भक्त भी मुडि़या पूनौ मेले की तैयारी के लिए जुटे हुए हैं। उस दिन नृत्य मण्डली पूरे परिक्रमा मानसी गंगा और कस्बा क्षेत्र में भ्रमण करेगी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की स्थिति का निरंतर जायजा ले रहे हैं। ड्युटी छोड़ सोने में मस्त हैं पुलिसकर्मी मथुरा। मुडिया मेला में एक ओर जहां पुलिस प्रशासन ने आतंकी वारदात के मद्देनजर हाई अलर्ट किया है। वहीं दूसरी ओर व्यवस्थाओं के लिए अस्थाई पुलिस चैकी, वाच टावर व अन्य व्यवस्थायें की गई हैं लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मेला में लापरवाही की हद पार कर रहे हैं। रात्रि में पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वाइंटों पर सोते नजर आ रहे हैं। वाच टावर खाली नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मी भंडारों में भोजन एवं पेयजल लेने में मस्त हैं। मेला तो गिरिराज जी के भरोसे चल रहा है। विगत दिवस पूर्व तो राधाकुंड क्षेत्र में पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान ताश के पत्तों से खेलते नजर आये। भीड़ की अधिकता के चलते इन प्वाइंटों पर उच्चाधिकारी चेकिंग करने नहीं पहुंच रहे हैं। पांच दिन के मेला में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी करने में परेशानी हो रही है तो ऐसे पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी क्यों लगवाई? आवारा पशु मेला में मचा सकते हैं भगदड़ मथुरा। गोवर्धन में मुडिया मेला में एक ओर जहां प्रशासन ने चलते रहो की नीति अपनाई है तो दूसरी ओर मेला में किसी भी समय अलग-अलग स्थानों पर मेला क्षेत्र में घूमते आवारा व पालतू पशु भगदड़ मचा सकते हैं। किसी भी प्वाइंट पर भीड़ रूकी तो उसे रोकना मुश्किल हो जायेगा। एक अफवाह किसी भी तरह का मेले में माहौल बिगाड़ सकती है। पशु इधर-उधर भीड़ के बीच में विचरण कर रहे हैं। मेला में अभी दो दिन शेष हैं। करीब पचास लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। प्रशासन ने अगर ध्यान नहीं दिया तो परेशानी खड़ी हो सकती है।   राधाकुंड में भीड़ का निकलना हुआ मुश्किल मथुरा। गिरिराज जी की परिक्रमा में कस्बा राधाकुंड से होकर काफी सकरा रास्ता होने पर श्रद्धालुओं को निकलने में मुश्किल हो रही है। श्रद्धालुओं की आस्था राधाकुंड व कृष्णकुंड की परिक्रमा लगाने में है। जबकि प्रशासन भीड़ ज्यादा होने पर रामलीला मैदान से होकर पुलिस चैकी वाले रास्ते पर निकालने का प्रयास करता है। कई परिक्रमार्थियों की वहां तैनात ड्यूटीकर्मियों से झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन को राधाकुंड के मिश्रा मौहल्ला से होकर हरिजन गली कौन्हई वाले रास्ते से परिक्रमार्थियों को ललिता कुंड परिक्रमा मार्ग की ओर भेजना पड़ा।   

Read More

मथुरा। जयगुरुदेव मन्दिर पर आयोजित पाॅच दिवसीय गुरुपूर्णिमा सत्संग मेला में भाग लेने बडी़ संख्या में श्रद्धालुओं का मेला परिसर में पहुंचना शुरू हो चुका है। नेपाल राष्ट्र सहित बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं और अभी भी श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा हुआ है। प्रातःकाल प्रार्थना, नामयोग साधना अभ्यास व जयगुरुदेव महराज के सत्संग वचनों की याद के साथ मेला प्रारम्भ हो गया। संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक डा. करुणाकान्त व सतीश चन्द्र ने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। डा. करुणाकान्त ने कहा कि जब जीव माॅ के गर्भ में आता है तो उस समय उसको पूरा ज्ञान रहता है। गर्भ की असहनीय पीड़ा में जीव (सुरत) प्रभु से प्रार्थना करता है कि हे प्रभु! मुझको इस अग्नि कुण्ड से जल्दी बाहर निकाल दीजिए, मैं सभी कामों को छोड़कर दिन-रात आपका भजन करूंगा। लेकिन गर्भ से बाहर आते ही, उस पर मोह-ममता का पर्दा पड़ जाता है और अपने किये गये प्रभु-भजन के वादे को भूल जाता है। मोह-ममता में इस तरह उलझ जाता है कि इस सुनहरे अवसर में, वेशकीमती शरीर से जड़ चीजांे के भोग भोगने में समाप्त कर देता है। श्रद्धालु सत्संग में भाग लेने के चले आ रहे हैं। मन्दिर की सजावट लोगों के ध्यान को अनायाश आकर्षित कर रही है। 

Read More



Mediabharti