मथुरा

मथुरा। कोतवाली सुरीर अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 87 के पास टायरों को चैक कर रहे एक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक के परिजन समाचार लिखे जाने तक सुरीर कोतवाली पंहुच चुके थे। बताया गया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर आयशर कैंटर को खड़ा करके चालक टायरों को चैक कर रहा था तभी तेजगति से आते अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने भरतपुरगेट स्थित कैम्प कार्यालय पर देष के पूर्व राष्ट्रपति डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रृद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि समारोह में अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा प्रदेश मंत्री मौ. रियाजुद्दीन ने डा. कलाम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डा. कलाम एक बहुत ही संस्कारी और अनुशासन का नियमित रूप से पालन करने वालों में से थे। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा है साथ ही उन्होने कलामजी के जीवन के संघर्षों के बारे में भी बताया कि वे प्रतिदिन सुबह चार बजे उठ कर गणित का ट्यूशन पढ़ने जाया करते थे। उसके बाद वहाॅ से 5 बजे लौटने के बाद अपने पिता के साथ नमाज पढ़ते, फिर घर से तीन किलोमीटर दूर स्थित धनुषकोड़ी रेलवे स्टेशन से अखबार लाते और पैदल घूम-घूम कर बेचते। ब्रजक्षेत्र प्रभारी जहीर अब्बास जैदी ने बताया कि डा. कलाम का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता जैनुल आब्दीन एक नाविक थे। उनके पिता पाॅच वक्त के नमाजी थे और दूसरों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे।  जिलाउपाध्यक्ष बाजुद्दीन एडवोकेट ने बताया कि डा. कलाम भारत के एक विशिष्ट वैज्ञानिक थे, जिन्हें 40 से अधिक विश्वविद्यालयें और संस्थानों से डाॅक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हो चुकी है। जिला मीडिया प्रभारी मौ. साहिल ने बताया कि डा. कलाम बच्चों और युवाओं के बीच अत्यधिक लोकप्रिय थे। उनका जीवन हम सबके लिए एक प्रेरणा व मार्गदर्षन है। श्रद्धांजलि देने वालों में वरिष्ट भाजपा नेता मु. निज़ाम, मौ. इरफान, परवेज, शकील, नगराध्यक्ष मौ. इकबाल, अलफरहान, अलताफ, अबरार, शरीफ, सिराज, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा है कि मृदा परीक्षण हेतृ प्रत्येक न्याय पंचायत की एक तिहाई ग्राम पंचायतों को प्रथम चरण में आच्छादित किया जाय। डीएम आज बुधवार यहां अपने कैम्प कार्यालय में आयोजित मृदा स्वास्थ्य कार्ड कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उप निदेशक कृषि ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि इस योजना के सम्बन्ध में भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार वित्तीय वर्ष 2015-16 में पूरे जनपद के एक तिहाई कृषि क्षेत्र को आच्छादित किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अनुसार पूरे जनपद को तीन वित्तीय वर्ष में आच्छादित किया जाना है। चैथे वर्ष में वही प्रक्रिया पुनः चालू की जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रत्येक न्याय पंचायत की एक तिहाई ग्राम पंचायतों को प्रथम चरण में आच्छादित किया जाय और मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात् मृदा कार्ड भी उपलब्ध कराया जाय। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि जनपद के समस्त लोहिया ग्रामों तथा मा0 सांसदों द्वारा गोद लिए हुए ग्रामों को प्रथम चरण में शत प्रतिशत आच्छादित किया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात का भी ध्यान दिया जाय कि एक तिहाई ग्रामों का चयन इस प्रकार किया जाय कि जनपद का एक तिहाई क्षेत्रफल अवश्य कवर हो जाय। 

Read More

मथुरा। मसानी रोड स्थित वेद मंदिर पर गुरूवार से दो दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव प्रारंभ होगा। महोत्सव में आचार्य स्वदेश महाराज अपने श्रीमुख से गुरू-शिष्य परम्परा का महत्व बतायेंगे। आर्य वीरदल के महामंत्री विवेक प्रिय आर्य ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव में दोनों दिन प्रातः 9 बजे से वेद मंत्रोच्चारण के बीच आचार्य शत्रुजीत शास्त्री के आचार्यत्व में हवन होगा। महोत्सव में बडी संख्या में आर्य समाज के प्रमुख विद्वान भाग लेकर आदिकाल से चली आ रही गुरू-शिष्य परम्परा के वेदों में महत्व से अवगत कराते हुए इस पर्व की महत्ता का वर्णन करेंगे। महोत्सव का समापन शुक्रवार को भण्डारे के साथ होगा। उन्होंने सभी आर्य समाज से जुडे लोगों से भाग लेने का आग्रह किया गया है।

Read More

गिर्राजधाम में पेडा की जाॅच के बजाय सांठ गांठ कर रहे विभागीय अधिकारी मथुरा। तीनों लोकों से न्यारी कृष्ण की नगरी मथुरा व रास स्थली वृन्दावन गोवर्धन गोकुल बरसाना नन्दगांव प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त तीर्थ स्थल में देश के कोने-कोने से तीर्थो के राजा श्री गिर्राज महाराज की पावन धरा पर आकर दानघाटी मंदिर मुखारबिंद मंदिर कृष्ण कुण्ड गोविन्द कुण्ड राधारानी कुण्ड सुरभि कुण्ड ललिता कुण्ड संकर्षण कुण्ड आदि स्थलों के दर्शन व आचमन कर कृष्ण नगरी के प्रसिद्ध पेडा का भोग लगाते है। वहीं ब्रज की राजधानी वृन्दावन में बाॅंकेविहारी जी मथुरा में द्वारिकाधीश कृष्ण जन्मभूमि गोवर्धन गिर्राज की पावन धरा व राधाकुण्ड में राधाकृष्ण के प्रेम को दर्शाता संगम कुण्ड के दर्शन करने एवं आषाढ़ मास के गुरूपूर्णिमा मेला पर कराडों की संख्या में श्रद्धालु भक्त मथुरा वृन्दावन आते है। और श्रद्धालु भक्त मंदिरों में भगवान का भोग लगाने के लिये मथुरा के नामी पेडे़ को स्थानीय दुकानों से खरीद रहे है। वहीं श्रद्धालु भक्त पेड़ा का भोग लगाने के बाद जब पेडा खाते है तो पेड़ा का स्वाद कुछ अटपटा लगने पर पेडा को फेंकना पडता है। क्योंकि गुरूपूर्णिमा मेला में पेडा विक्रेता पेड़ा बनाने के लिये सिथेटिक दूध के खोआ का इस्तेमाल कर रहे और कुछ सूजी की मिलावट भी की जा रही है। जिसके कारण पेडा में खटान की शिकायत है और श्रद्धालु पेडा खाने के बाद बीमार पड़ रहे है। वहीं दुकान स्वामियों की मोटी चाॅदी एवं खाद बिभाग टीम की अनदेखी के कारण मथुरा का प्रसिद्ध पेड़ा अपना अस्तत्व खो रहा है। पेडा गिर्राज तलहटी में बडी मात्रा में 300 रूपये प्रति किलो से बिक रहा है। मिलावटी खोर मिठाई विक्रेताओं का गौरख धन्धा दिन प्रति पनपता जा रहा है। इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नही है।

Read More

मथुरा। गुरूपूर्णिमा मेले मे खैरीज बिक्रेता मौटी चाॅदी काटने मे लगे हुऐ है। गुरूपूर्णिमा मेला पर गांेवर्धन आने वाले लाखों श्रद्धालु भिक्षुकों को दान देने के लिये खैरीज विके्रताओं से सौ रूपये के नौट देकर 80 रूपये की खेरीज लेने के लिये के मजवूर हैं। खेरीज का खेल भी अजब निराला है। जिसे लेने मे दुकानदार झिझकता है तो वही इस खेरीज को कुछ लोगो ने अपना व्यवसाय बना लिया है। एकादशी से पूर्णमासी तक लगने वाले मिनीकुम्भ नामक गुरूपूर्णिमा मेले मे खेरीज विक्रेताओं ने जमकर चाॅदी काटी है। जहाॅ गिर्राज परिक्रमा करने आये श्रद्धालु भिक्षुकांे को दान देने के लिये बडी तादात में खेरीज खरीदते है। वही खेरीज के बदले श्रद्धालुओं को 80 रूपये की खेरीज लेकर सौ रूपये चुकाने पडते है। जबकि आम बाजार में अठन्नी चबन्नी बीस पैसे दस पैसे के सिक्के की खैरीज का कोई मोल नही हैं। वही खेरीज बिक्रेता लाखो का मुनाफा कमा रहे हैं।

Read More

मथुरा। गिर्राज परिक्रमा को आने वाले श्रद्धालु भक्तों के जेब निगाह भटकते ही साफ हो रही है। परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है और सूत्रों द्वारा बताया गया है कि गुरूपूर्णिमा मेला में जेबकटों का लाखों रूपये में ठेका उठा है। गिर्राज धाम में जेबकट फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ, एवं पडोसी राज्य हरियाणा व राजस्थान के काॅमा भरतपुर डीग नुहॅू पुन्हाना तक से आये हुए है। जो श्रद्धालु भक्तों की जेब को निगाह भटकते ही साफ कर आसानी से निकल जाते हैं। एक ऐसा ही वाक्या विगत दिनों सामने आया कि मध्यप्रदेश के भोपाल से गिर्राज परिक्रमा करने आयीं प्रियंका सिंह, लवकेश सिंह, इन्दे्रंश सिंह आदि गिर्राज धाम के बघेल धर्मशाला मंे आकर रूके और धर्मशाला के बरामदे में अपना सामान मोबाइल एवं कपडे़ एक बेग में रख सो गये। वही श्रद्धालु भक्तों को सोते ही जेबकट बेग में रखे 5 मोबाइल फोन कीमत लगभग 50 हजार के कीमती मोबाइलों पर साफ कर दिया। जिस घटना की लिखित शिकायत श्रद्धालु भक्तों ने थाना गोवर्धन दर्ज कराई है।  

Read More

मथुरा। छाता तहसील के गांव दौताना के घडी माली में कब्रिस्तान व शमशान तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में समाजसेवी जाहीद अली लम्बरदार  ने नीम, कंजी, टगर, डिगनवेरिया, ईमली, सहतूत आदि के दो सौ पौधे रोपित किये गये। ग्राम प्रधान लालाराम आर्य, असफाक, कुसुम लाता शर्मा, गिरधर सैनी, धर्मपाल सैनी, हरीचन्द सैनी, पप्पल सैनी, राधाचरन, सोनू आदि मौजूद थे।

Read More

मांगा गणित दे दी वायलाॅजी: थाने मे दी तहरीर मथुरा। छाता क्षेत्र स्थित नन्दगांव रोड पर एक काॅलेज संचालक पर छात्रो ने बिना मान्यता के छात्रो के प्रवेश कर लेना बाद में मनमानी सब्जेक्ट देना और पैसे मागने पर अभद्र व्यवाहर किये जाने की शिकायत पुलिस व प्रशासन के उच्च अधिकारियो से छात्रो ने की है।  मिली जानकारी के अनुसार नन्दगांव रोड पर एसएस स्कूल है। गंाव धमसींगा निवासी सत्यदेव पुत्र मदन का आरोप है। कि काॅलेज के प्रबंधक ने प्रवेश करते समय मान्यता प्राप्त होना बताया था जबकि बाद में जानकारी हुयी तो मान्ता प्राप्त नही है। एवं उसके पुत्र ने गणित विषय लिया था किन्तु उसे वायलाॅजी कर दिया था मजबूरन पुत्र को बायलाॅजी का पेपर देना पडा एवं प्रक्टीकल के वहाने 1500 लिये गये। तथा प्रक्टीकल पे नम्वर चढवाने के लिये 5000 रूपये की मांग की जा रही है। पीडित ने प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग जिलाधिकारी, एसडीएम, एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियो से की है।

Read More

मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा ब्रज तीर्थ विकास में विप्रों के योगदान पर संगोष्ठी आयोजित की गयी। मुख्य वक्ता राजा बाबा ने कहा कि संपूर्ण तीर्थ विप्रों की धरोहर है। इससे ही इनका भरण पोषण होता है। इसीलिए इनको संवारने का कार्य भी हमारा है। प्रस्तावना रखते प्रेमी बाबा ने ब्रज तीर्थ के विकास की शुरूआत षांडिल्य ऋषि से लेकर वर्तमान में राजा बाबा तक का विस्तार से उल्लेख किया। मुख्य अतिथि विधायक श्याम सुन्दर शर्मा ने महंत पीडी आचार्य के कार्यों का उल्लेख किया। अन्य वक्ताओं में रमेशदत्त शर्मा, एसके शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, योगेश द्विवेदी, वृषभान गोस्वामी, दिवाकर आचार्य, नरायण शर्मा, सुधाकर आचार्य, अमित भारद्वाज, नागेन्द्र मोहन आचार्य, मुकुटमणि शर्मा, हरीबाबू शर्मा, डा.आशुतोष भारद्वाज, टीकाराम शर्मा, पंकज पंडित, योगेश आवा, डाॅ. जमुना शर्मा, राजीव आचार्य, राजेन्द्र दत्त आचार्य, महेन्द्र दत्त आचार्य, विनोद दीक्षित आदि उपस्थित थे। धन्यवाद सोहन लाल शर्मा द्वारा दिया गया।  

Read More