मथुरा

मथुरा। छाता तहसील के कस्बे पैगांव के भामरा थोक में गंदगी के आलम हैं। नालिया चैक हो गयी है। पानी खंरजो पर भरा हुआ है। ग्रामीण श्याम सिंह चैधरी, देशराज सिंह, अमर सिंह, राजू बंगाली, गिरवर, विजेन्द्र, रामफूल आदि ने बताया कि कई महीनो से सफाई कर्मचारी नही आ रहे है। जिससे नालियो की सफाई नही हो रही खंरजो पर गंदा पनी भरा हुआ है। ग्रामीणो ने  एसडीएम से रोजाना सफाई कराने के व्यवस्था कराये जाने का निवेदन किया।

Read More

अहमदाबाद। समाजसेवक और सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी के गुजरात राज्य संगठन महामंत्री श्री रविन्द्र सोंडागर द्वारा सामाजिक संस्था,"स्वर्गीय शांताबेन चुनिलाल चैरिटेबल ट्रस्ट" रजिस्टर किया गया। उसी अवसर पर अहमदाबाद के हरिदर्शन चौकड़ी निकोल रोड नरोडा में स्थित में मधुवन ग्रीन पार्टी प्लाट में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन शनिवार २५ जुलाई २०१५ को शाम को किया गया था। जिसके जरिए सामाजिक संस्था,"स्व.शांताबेन चुनिलाल चैरिटेबल ट्रस्ट" के बारे में लोगों को बताया गया। और उसदिन रविन्द्र सोंडागर के सुपुत्र अमित का जन्मदिन भी बड़े धूमधाम से मनाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष रविन्द्र सोंडागर, उपाध्यक्ष मेहुल धनश्याम मकवाणा, मंत्री शैलेश सांगाणी, सहमंत्री जयेश प्रजापति,खजांची पंकजकुमार कोटडीया तथा सदस्य दशरथ पटेल, वृजलाल पटेल ने लोगों को संस्था के बारे में बताया और सभी को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी के गुजरात प्रमुख जीगर कुमार कोठियां, पार्टी के दिलीप पटेल और फिल्मों के आर्ट डायरेक्टर चेतन चुडासमा इत्यादि लोग भी उपस्थित थे।    सामाजिक संस्था,"स्व.शांताबेन चुनिलाल चैरिटेबल ट्रस्ट" के अध्यक्ष रविन्द्र चुनिलाल सोंडागर ने कहा," इस ट्रस्ट के जरिये हमलोग गरीबों और जरुरतमंद लोगों की मदद करेंगे। इस ट्रस्ट का नाम मेरे माता -पिता के नाम से रक्खा है। आज माता -पिता लिए हमारे लिए सब कुछ करते है। आज यदि हमलोग इसके काबिल हैं तो कम से कम उनके नाम पर गरीब और जरूरतमंद बच्चों, औरतों, बुजुर्गों की मदद कर सकते है। लोगों को हमेशा जनकल्याण करते रहना चाहिए। यदि हम धरती पर आये है तो कुछ अच्छा काम कर जाए, जिससे लोग याद रख्खे और हमे जीवन सफल हो। "  

Read More

जिला अस्पताल में एम्बुलेंस में आया मजदूर का शव  मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत बजरंग धर्मकांट चैराहे के निकट एक मैरिज होम में आयी बारात में बारहौटी के समय हर्ष फायरिंग के दौरान चलायी गोली से एक मजदूर की मौत हो गयी। पूरी बारात में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बीतीरात्रि बजरंग धर्मकांटे के निकट मैरिज होम में एक शादी समारोह था। रात्रि में बजरंग धर्मकांटे के पास से बारात गुजर रही थी तभी पास की ही दुकान में बैल्डिंग का काम करने वाला कोसीकलां के शेखान मौहल्ला निवासी फरीद पुत्र हनीफ कुछ सामान लेने पास की दुकान की ओर गया था। बारात रास्ते मंे निकल रही थी तभी फरीद बारात देखने के लिए वहीं रूक गया। इस दौरान बारात में चली गोली उसे लग गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रात में जिला अस्पताल लाया गया लेकिन डाॅक्टरांे ने आगरा रैफर कर दिया। बताते हैं कि आज तड़के आगरा में युवक की मौत हो गयी। 

Read More

 गोवर्धन के दानघाटी मंदिर का फाइल फोटो  यातायात प्रबंध ढीले मथुरा। गोवर्धन कस्बे में गुरू पूर्णिमा पर्व को लेकर श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया है। पुलिस- प्रशासन के लोगों ने भी व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की और जिम्मेदारियां तय कीं।  गुरू पूर्णिमा पर्व पर भी अधिक मास जैसी व्यवस्थाएं लगती हैं। अभी तक परिक्रमा मार्ग में कोई सुधार नहीं हुआ है। गोवर्धन-दानघाटी मंदिर के समक्ष परिक्रमा मार्ग के प्रारंभ से पूर्व ही सड़क पर गिटिटयां और बालू बिखरा पड़ा है जिससे श्रद्धालुओं और खासकर दण्डवती परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को बेहद असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रोशनी के इंतजाम तो समुचित बताये जा रहे हैं लेकिन परिक्रमा मार्ग मंे सड़क में कई जगह गडढों से यात्री रूबरू हो रहे हैं। सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं है। जगह-जगह गंदगी के ढेर परिक्रमा में नजर आ रहे हैं। प्रशासन कल से व्यवस्थाओं में जुटेगा। अधिक मास के चलते इस बार मुडि़यापूनौ मेला पर अधिक भीड़ की संभावना नहीं लगती लेकिन कुछ कहा भी नहीं जा सकता। श्रद्धालुओं के ऊपर निर्भर करेगा कि परिक्रमा कैसी लगी? गोवर्धन के दोनों परिक्रमा क्षेत्रों मंे अभी व्यवस्थायें नाकाफी हैं जिनमें सुधार की आवश्यकता है। यातायात नियंत्रण के इंतजाम पूरी तरह चैपट हैं। चैपहिया वाहन और दुपहिया वाहनों का परिक्रमा में प्रवेश अभी भी नहीं रूक पाया है। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए कल बड़े-बड़े दावे एसपी सिटी ने किये हैं। समय बतायेगा कि व्यवस्थायें कैसी हैं? हां इस बीच मानसी गंगा पर जरूर चाक चैबन्द प्रबंध हुए हैं। जाली और फव्वारे लगाकर दुर्घटनायें रोकने का पूरा प्रयास किया गया है। परिक्रमा मार्ग में जगह जगह स्वास्थ कैम्प लगाने की बात कही जा रही है। वहीं सीसीटीवी कैमरों से परिक्रमा मार्ग की हर गतिविधि पर नजर रखने की घोषणा की गयी है।

Read More

नौकर ने छुपा दिये थे रूपये मथुरा। कोतवाली वृन्दावन के अग्रवाल सत्संग भवन के कर्मचारी द्वारा शनिवार को 23 हजार रूपये लूटने का मामला फर्जी साबित हुआ। जिस नौकर ने लूट होने की बात पुलिस को बतायी थी आज रविवार को कड़ाई से पूछताछ में वह सच्चाई उगल गया। उसने पुलिस को बताया कि उसे बीमारी का इलाज करने के लिए पच्चीस हजार रूपये की जरूरत थी। इसी कारण उसने रूपये आटे के पीपे में रख दिये थे और लूट का हल्ला मचा दिया था कि तीन बाइक सवार उससे 23 हजार रूपये लूट ले गये हैं। वृन्दावन कोतवाली प्रभारी संजय जायसवाल की तत्परता से सच्चाई सामने आ गयी। ज्ञात रहे कि बदायूं का रहने वाला जितेन्द्र पुत्र धनपाल वृन्दावन के अटल्ला चुंगी स्थित अग्रवाल सत्संग भवन में चैकीदारी का कार्य करता था। कल संस्था के व्यवस्थापक ने उसे बिजली का बिल जमा करने के लिए 23 हजार दिये थे। उसने बताया कि उसने पैसे छुपा दिये थे और रामकिशन मिशन अस्पताल के पास रूपये लूट का झूठा शोर मचा दिया। शक होेने पर पुलिस कल उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले आयी थी। कड़ाई से पूछताछ के दौरान आज उसने पूरी सच्चाई पुलिस को बता दी।  

Read More

मथुरा। बीती रात हाईवे क्षेत्र के नरहौली गांव में शादी कर लौटे परिवार के साथ गांव के ही लोगों ने मारपीट कर डाली व कार का शीशा तोड़कर सोने-चांदी के गहने लूट ले गये। घटना से पीडि़त लोगों ने थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार नरहौली के रहने वाले कप्तान सिंह के पुत्र राहुल की शादी बीती रात थाना फरह क्षेत्र के गांव शाहपुर से सम्पन्न हुई। बताया गया कि बारात में गांव के ही नीरज, बदनी, लक्ष्मण, भानू आदि बिना निमंत्रण के बारात में चले गये। वहीं इन लोगों ने नशेबाजी कर बारात में उत्पात शुरू कर दिया। बाद में गांव आने पर रात्रि दो-तीन बजे कार का शीशा तोड़ दिया व कार में रखे बैग सहित सोने-चांदी के जेवरात ले गये। साथ्ज्ञ ही विरोध करने पर बनवारी, सोनू, पप्पू आदि से मारपीट भी की। पीडि़त परिवार ने थाने में आकर घटना से संबंध में तहरीर दी है।

Read More



Mediabharti