मथुरा

मथुरा। हवेली संगीत के ममृज्ञ गनेशीलाल कौशिक की स्मृति में संगीत समारोह में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते अध्यक्षीय उदबोधन में मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज ने कहा कि यह उनके द्वारा प्रदत्त संस्कारों का ही परिणाम है कि उनके सभी परिजन नित्य प्रति भजन संकीर्तन करते हैं और इसे बढावे को प्रयत्नशील हैं। दिल्ली से आयी डाॅ. रीता देव ने कहा कि शास्त्रीय गायन की जड़ें हिल रही हैं, श्रोता कम हो रहे हैं। हमें इसे बचाना होगा। अपनी प्रतिभा का अदभुत प्रदर्शन करते मीरा के पद ‘हरी तुम काहे प्रीत लगाये’, सावन की मल्हार गायीं। अन्य कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। दरभंगा से आनंद मलिक ने राग बिहार ;ध्रुपदद्ध में ‘पालनहार हरी नारायण तुम’ के बेजोड़ गायन से तालियां बटोरीं। पं. हरीबाबू कौशिक ने सारंगी से अपने पिता को श्रद्धासुमन अर्पित किये। ज्योति कौशिक ने ‘अलबेला सावन आयौ रे’ का गायन किया। संत राजा बाबा, ब्रजगरिमा संपादक विनोद चूड़ामणि, राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल, तुंगनाथ चतुर्वेदी, घनश्याम हरियाणा ने स्वामीजी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन मनोज कौशिक ने किया व आभार मयूर कौशिक ने व्यक्त किया।

Read More

मथुरा। गत दिवस राजीव इंटरनेशनल स्कूल में वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों के मध्य वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘स्वच्छ भारत अभियान से अधिक महत्वपूर्ण है जागरूक होना’ तथा ‘विकसित देशों में विज्ञापन की नहीं, व्यापार की आवश्यकता है’ विषयों पर आघारित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता तथा व्यापार की महत्ता का अहसास दिलाना था। इन विषयों पर बच्चों ने खुलकर अपने विचारों को  पेश किया। यह प्रतियोगिता कक्षा 9वीं-10वीं तथा 11वीं-12वीं, दो श्रेणियों में विभक्त की गई। 9वीं-10वीं के चारों सदनों में पक्ष की तरफ से सुभाष सदन के सूर्यांश तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा विपक्ष की तरफ से शास्त्री सदन की सृष्टि गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 11वीं-12वीं के चारों सदनों में पक्ष की तरफ से गांधी सदन की शिवानी बंसल ने प्रथम स्थान तथा विपक्ष की तरफ से नेहरू सदन की अनुकृति तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 9वीं-10वीं के चारों सदनों में शास्त्री सदन तथा 11वीं-12वीं के चारों सदनों में सुभाष सदन विजयी रहा। छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इस अवसर पर आर के एजुकेशन हब के अध्यक्ष डाॅ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चे अपने अंदर छिपी हुई जिज्ञासा तथा विचारों को अभिव्यक्त करते हैं।स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया तथा कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें भविष्य में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रेरित करना है। स्कूल की प्राचार्या ढींगरा ने कहा कि आज का युग प्रतियोगिताओं का युग है। हमें  हर हाल में प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए तैयार रहने की जरूरत है ताकि हम अपने विचारों को दूसरों के आगे पेश कर सकने में सक्षम हों।

Read More

मथुरा। स्टेप अप डांस क्लासेज 2 द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता निष्ठा का सेमीफाइनल राउण्ड डैम्पियर नगर स्थित हीरा सेलीब्रेशन में हुआ जिसमें प्रतिभगियों ने डांस की विभिन्न शैलियां दिखाते हुए हुनर का परिचय दिया। निर्णायक की भूमिका सुरजीत चंचल, गजेन्द्र गुप्ता तथा अनुज कश्यप ने निभाई। ऋषि गौड़ ने बताया कि जिन बच्चों ने सेमीफाइनल राउण्ड पास करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है उन बच्चों में बहुत अच्छा टैलेंट है। कार्यक्रम में जाॅय अग्रवाल, नवीन चैधरी, कुश अग्रवाल, पवन यादव, आशीष अग्रवाल, रोहित सिंह, अरूण सिंसौदिया आदि मौद थे।

Read More

मथुरा। उप्र. सरकार प्राविधिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन विश्राम सिंह यादव के मथुरा आगमन पर डैम्पीयर नगर स्थित जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा पर सपाईयों ने जोशीला स्वागत किया तथा इस दौरान राज्य सभा सदस्य अरविन्द सिंह तथा विधान परिषद सदस्य रामवृृक्ष यादव के नवनियुक्त कर मनोनीत करने पर उनका भी स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में समाजवादी पार्टी मथुरा जनपद के संस्थापक सदस्य प्रहलाद यादव जिला सहकारी बैंक के चैयरमैन जगदीश नौहवार, जिला सहकारी समिति के अध्यक्ष रामधन गुर्जर, पूर्व प्रदेश सचिव डा. यशपाल बघेल आदि ने फूलमाला, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर विशेष चर्चा की।

Read More

 छाता में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तौमर को किसानो से संबधित ज्ञापन पत्र देते भाजपा के पदाधिकारी गण।  प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार, सपा बसपा से ऊबी जनता: विजयपाल मथुरा। रविवार को साय 3 बजे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तौमर का मेरठ से मथुरा वृंदावन दर्शन करने जाते समय छाता कस्बे की कृष्णा कालोनी में ठा. चन्द्रपाल सिंह एड. के आवास पर फूल माला दुपटटा एवं पगडी बांध कर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने जोशीला स्वागत किया तथा किसानो संबंधित 8 सूत्रीय ज्ञापन दिया। पत्रकार वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तौमन ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावो में भाजपा स्पष्ट वहुमत से उप्र में सरकार बनायेगी। सपा बसपा से प्रदेश की जनता ऊब चूकी है।  इस मौके पर ठा. चन्द्रपाल सिंह यदुवंशी, ठा. कारिंदा सिंह, ठा. भानुप्रताप सिंह, तरूण सेठ, देवेन्द्र शर्मा, भगवत स्वरूप पांडेय, भीम सैन शर्मा, गिर्राज सिंह, पूर्व चेयरमेन चैधरी जगपाल सिंह, चैधरी दिगम्बर सिंह, नवाव खां, ठा. चरन सिंह जादौन, हरिओम सिंह, रिषी गुप्ता आदि सेकडो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 8 सूत्रीय ज्ञापन की मुख्य मांगे  भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तौमर को किसानो की समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन पत्र में मुख्य रूप से किसानो को ओलावृष्टि व सूखा राहत का मुआवजा शीघ्र दिलाये जान, फसल का लाभकारी मुल्य दिलवाने, खरीद कराने की व्यवस्था, फसल बीमा पाॅल्सी में बदलाव किये जाने, बैंको में केसीसी लोन व्यवस्था आॅनलाईन किये जाने, किसानो को खाद डीजल पर मिलने वाली सब्जिडी सीधी किसानो खातो में डालने, व्याज मुक्त लोन दिये जाने जरजर सडको की मरमत कराने एवं जनपद में युवाओ को रोजगार दिलाये जाने का ज्ञापन दिया। 

Read More

 छाता तहसील में एसडीएम आवास पर एसडीएम रामअरज यादव को  ज्ञापन  देते कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मौहम्मद आसिफ कुरैशी व अन्य कार्यकर्ता।  मथुरा। छाता नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर में व्याप्त समस्याओं लेकर रविवार को एसडीएम आवास पर प्रदर्शन कर एसडीएम छाता को ज्ञापन दिया और चेतावनी दी कि शीघ्र समस्याओं निदान नही किया गया तो आंदोलन किया जायेगा। नगर अध्यक्ष मौहम्मद आसिफ कुरैशी के नेतृत्व में एसडीएम रामअरज यादव को दिये ज्ञापन में पैगांव रोड पब्लिक स्कूल, इस्लामिया मदरसा, दो बगीची वा आबादी होने बाबजूद आम रास्ते की हालत खराब है। आवागमन में बच्चो व आम लोगो को भारी परेशानिया हो रही है। नाली खरंजा बनाने की मांग की है। वही बिजली कटौती को बंद करने, डाक बंगला के सामने पडी गंदगी को हटबाने आदि समस्याओ का ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालो में मीडिया प्रभारी जितेन्द्र भारतीय, छिददी सिंह, प्रेमसिंह, किशन सिंह, जालिम सिंह, सावित्री सिंह, साहिद कुरैशी, हेम कुमार गुप्ता, हाजी फजरूददीन, सुरेन्द्र सिंह, असलम आदि थे।

Read More

दौताना गांव में पौधा रोपित करते एनएसएस के एलपी शर्मा, जाहिदअली लम्वरदार आदि ग्रामीण।  मथुरा। छाता के गांव दौताना के घडी माली में कब्रिस्तान, श्मशान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में समाजसेवी एलपी शर्मा,  ने नीम, कंजी, टगर, डिगनवेरिया, ईमली, सहतूत आदि के दो सौ पौधे रोपित किये गये। असफाक, कुसुम लाता शर्मा, गिरधर सैनी, धर्मपाल सैनी, हरीचन्द सैनी, पप्पल सैनी, राधाचरन, सोनू आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। छाता नगर के क्षेत्रीय सहकारी समीति के हुये चुनावो में 29 सितम्बर14 में चुनाव अधिकारी एवं समीति सचिव ने घोषित संचालक भोजपाल पुत्र सुन्दर पाल ंिनवासी शेरनगर को संचालक चुनने के उपरांत भी 29 सितम्बर2014 को सभापति उपसभापति और अन्य संस्थाओ को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियो के चुनाव की मतदाता सूची में शामील नही किया। भोजपाल ने सहकारी समीति अधिनियम के तहत समीति निर्वाचन को चुनोती देते हुये वाद दायर किया। जिलाधिकारी ने उक्त वाद की सुनवायी हेतु एसडीएम को नामीत कर दिया। एसडीएम ने दोनो पक्षो को सम्मन तामील कर सुनवायी की। अधिवक्ताओ की बहस और साक्षो के आधार पर क्षेत्रीय सहकारी समीति के चुनाव को दोष पुर्ण एवं अनियमित मानते हुये 30 सितम्बर14 को चुनाव को निरस्त कर दिया गया।  

Read More

  मां को बचाने के प्रयास में तीनों आए चपेट में  मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव दीवानाकलां में खुदकशी के लिए रेलवे टेªक पर बैठी मां को बचाने गए दो बेटे भी टेªन की चपेट में आ गए, जिससे तीनों के ही परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों का तांता लग गया। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने तीनों ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इनमें मृत एक युवक सेना में नौकरी करता बताया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बीतीरात मथुरा-राया मार्ग स्थित गांव दीवानाकलां में महेन्द्र सिंह के दो बेटों 25 वर्षीय अजीत व 32 वर्षीय हवा सिंह का किसी बात को लेकर अपनी मां 52 वर्षीय शीला देवी से झगड़ा हो गया। बात बढ़ने के बाद शीला देवी रात करीब साढ़े 11 बजे गांव से ही गुजर रही मथुरा-हाथरस रेलवे लाइन पर आत्महत्या करने के इरादे से निकल गई। बेटे अजीत व हवा सिंह को जब इसकी जानकारी हुई तो वो दोनों भाई मां को वापस घर लाने के लिए दौड़ पड़े। जब वह रेलवे टेªक पर पहुंचे तो शीलादेवी पटरी के बीचोबीच बैठी दिखाई दी। दोनों भाईयों ने मां शीला को खींचने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान टेªन के आ जाने से तीनों उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस बीच चीख-पुकार सुन गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ लिये। घटनास्थल का नजारा देख किसी ग्रामीण ने थाना जमुनापार पुलिस को मोबाइल फोन से घटना की सूचना दी। तो मौके पर पहुंची इलाका  पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। बताया गया है कि मृतक अजीत सेना में नौकरी करता था तथा छुट्टी पर घर आया हुआ था। 

Read More

प्रेसवार्ता में मीडिया से रूबरू होते पंकज बाबा महाराज एवं अन्य पदाधिकारी  मथुरा। जयगुरूदेव आश्रम के संत पंकज बाबा महाराज ने जिला प्रशासन से अपील की है कि शहर के मुख्य मार्गों व सड़कों में हो रहे गहरे जानलेवा गड्ढों को गुरू पूर्णिमा पर्व से पहले भरवाया जाए, जिससे जलभराव व दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। देश-विदेश के श्रद्धालु कल 29 जुलाई से दो अगस्त तक आश्रम में मनाए जाने वाले गुरूपूर्णिमा पर्व पर बड़ी संख्या में यहां आएंगे और ये श्रद्धालु ब्रज से अच्छा संदेश लेकर जाएं, यहां की अच्छी सड़कें और सफाई उन्हें आकर्षित करें, यह आवश्यक है। यह बात पंकज महाराज ने आज मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन से कही। पंकज महाराज गुरूपूर्णिमा पर्व में आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं इस पर्व के बारे में बात कर रहे थे। उनका कहना है कि बगैर गुरू के मनुष्य के जीवन का उद्धार नहीं होता। भवसागर से गुरू ही आम आदमी को उबारता है। इस मौके पर उन्होंने शहर की क्षतिग्रस्त व गड्ढायुक्त सड़कों पर चिंता जताने के साथ ही जगह-जगह होने वाले जलभराव पर भी दुख व्यक्त किया। उनका कहना था कि देश के विभिन्न प्रांतों सहित विदेश से आने वाले श्रद्धालु ब्रज की सुंदर छवि अपने साथ लेकर जाएं। इसके लिए जिला प्रशासन पर्व से पहले सड़कों की मरम्मत कराएं। गुरू महाराज की दया-दुआ, आर्शीवाद पाने का यह महान अवसर है। उन्होंने कहा कि गुरू पूर्णिमा भारत वर्ष में मनाई जाती है। गुरू का स्थान सर्वोपति होता है। मेला प्रभारी चरन सिंह ने बताया कि सत्संग प्रतिदिन प्रातः साढे पांच बजे व सायं पांच बजे तथा गुरू पूर्णिमा का पूजन 31 जुलाई को होगा। सत्संग में आत्मा, परमात्मका के गूढ रहस्यों, गुरू महिला, शाकाहार, सदाचार, वैचारिक शुचिता, चरित्र निर्माण, देशभक्ति आदि विषयों पर विशेष संदेश होंगे। मेला प्रबंधक सन्तराम चैधरी ने बताया कि मेला परिसर को 38 सैक्टरों में विभाजित कर 34 विभाग स्थापित करके जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष मनुभाई डी पटेल, डा. करूणाकान्त मिश्रा, विनय कुमार सिंह, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, डा. राजबहादुर चैधरी, बाबूराम यादव, संजय शर्मा, मृत्युंजय झा, बुधराम यादव, भास्कर एम पटेल, आनन्द बहादुर सक्सेना, रोहिताश गुप्ता, नानक भाई, विजय बहादुर दोहरे, अनिल ठाकुर, डीडी शुक्ला आदि मौजूद थे।

Read More