मथुरा

मथुरा। जिला ईंट भट्ठा एसो. के अध्यक्ष चै. सुधीर सिंह एवम् महामंत्री भानुप्रकाश वाष्र्णेय की सूचना के अनुसार भट्ठों पर छाये इस बड़े संकट पर चर्चा एवम् 27 जुलाई को जन्तर मन्तर पर होने वाले प्रदर्शन में जनपद के भट्ठा स्वामियों की भगीदारी पर चर्चा के लिए एक आवश्यक बैठक बाघर्रा स्थित पं. लोकमणि शर्मा डिग्री कालेज में 26 जुलाई रविवार को प्रातः बजे से बुलाई है संरक्षक राजकुमार मामा ने सभी भट्ठा मालिकोें से इस अहम बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

Read More

मथुरा, 23 जूलाई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय पवन कुमार श्रीवास्तव ने अपनी पे्रस विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत 06 दिसम्बर की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए न्यायमूर्ति टीएसठाकुर, न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किसी विशिष्ट विषय वस्तु/प्रकरण के सम्बन्ध में मासिक रूप से आयोजित कराया जाये। माह अगस्त 2015 में मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 08अगस्त15  द्वितीय शनिवार को प्रातः 10.00 बजे से बैंक मामले, धाररा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम,वसूली वाद, लंबित एवं प्री-लिटीगेशन मामले के मामलों को प्रमुखता प्रदान करते हुए कराया जाय। 

Read More

कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी लेते डीएम राजेश कुमार  कुपोषित बच्चों का कराया परीक्षण, दिये आवश्यक निर्देशः राजेश कुमार मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने विकास खण्ड छाता के जटवारी गाॅव के प्राइमरी पाठशाला में चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्यायें सुनी और मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी प्राइमरी पाठशाला जटवारी पहुॅचे, वहंा पर श्रीमती रेखा पत्नी विजेन्द्र की पाॅच बेटियां है जो कुपोषण की शिकार है। चैथे नम्बर की बेटी रेड जोन में तथा शेष चार बेटियां यलो जोन में हैं। उन सभी का मौके पर वजन कराया उनका वजन उम्र के अनुसार कम था। जिलाधिकारी ने बेटियों की माॅ को समझया  िकवे समय-समय पर पजीरी को अवश्य लें क्यांेकि जब तक वे स्वयं स्वस्थ्य नहीं होंगी तो उनके बच्चे भी स्वस्थ्य नहीं होंगे। उन्होंने आॅगनवाड़ी कार्यकत्री को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मैं अगले महीने पुनः आऊंगा यदि इन बच्चियों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर जिलाधिकारी ने स्कूल में बने शौचालयों का भी निरीक्षण किया और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये शौचालयों की सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। ग्रामीणों ने बताया कि गाॅव में पानी की निकासी बहुत बड़ी समस्या है जिसके लिये तालाब खुदवाने की बात कही। जिलाधिकारी को बताया गया कि गाॅव की आवादी लगभग 5500 है और यहंा पर एक ही सफाई कर्मचारी है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को एक और सफाई कर्मी लगाने के निर्देश दिये। ग्रामीणों ने परिक्रमा मार्ग की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने मनरेगा के तहत मिट्टी डलवाकर मार्ग को ऊॅचा कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा उसके पुराने ईटों के साथ नये ईटों की व्यवस्था कराकर मार्ग को सही कराया जायेगा। जितलाधिकारी ने पंचायत सचिव को यह भी निर्देश दिये कि इस मार्ग का आंकलन करवा लें कि इस पर कितना खर्च आयेगा। स्कूल में अध्यापकों की कमी बतायी गयी। जिलाधिकारी ने अध्यापकों की पोस्टिंग के लिये बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये। गाॅव में सफाई की समस्या के लिये जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि अभियान चलाकर गाॅव की सफाई करायें। ग्रामीणों से कहा कि वे स्वयं भी सफाई पर ध्यान दें और श्रमदान के माध्यम से सप्ताह में कम से कम एक दिन अवश्य गाॅव की सफाई करें क्योंकि स्वस्थ्य रहने के लिये स्वच्छता बहुत जरूरी है। गन्दगी से तमाम बीमारियां फैलती है और हम सब की गाढ़ी कमाई का बहुत सारा पैसा इलाज में खर्च हो जाता है। इस अवसर पर डा0 अनंत व्यास ने ग्रामीणों को गन्दगी से फैलने वाली बीकमारियों के बारे में बताया। स्कूल के प्रांगण में जिलाधिकारी ने अमरूद का पेड़ लगाया अन्य अधिकारियों द्वारा प्रांगण में कुल 15 वृक्ष लगाये गये।  इस अवसर पर उप जिलाधिकारी छाता श्री सुरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी आरपी यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएस यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री पूजा अग्निहोत्री, स्वास्थ्य विभाग के डा. अनंत व्यास सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी थे।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सम्बन्धिाात सभी अधिकारियों से कहा है कि मुडि़या पूर्णिमा मेला की तैयारियां हर हाल में दो दिन में पूरी कर ली जाय। श्री कुमार ने आज यहंा कलेक्टेªट के सभागार में इस सम्बन्ध में बुलाई गयी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।  गोवर्धाान मेला क्षेत्र से आये गणमान्य व्यक्तियों ने भी जिलाधिकारी को मेले की समुचित व्यवस्था हेतु सुझाव दिये और जिन विभागों द्वारा अभी काम पूरे नहीं किये गये उनसे भी अवगत कराया। नागरिकों ने आवादी वाले क्षेत्रों को छोड़कर अन्य जगह सफाई व्यवस्था को सही बताया। जिलाधिकारी ने अधिाशासी अधिकारी गोवर्धन को समुचित सफाई व्यवस्था के निर्देश दिये। मथुरा-गोवर्धन,छटीकरा-राधाकुण्ड, कोसीकलाॅ-गोवर्धन, छाता-गोवर्धन मार्गों के पैच वर्क तथा पार्किंग स्थलों पर रैम्प कार्य को तत्काल पूरा किये जाने हेतु लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गये। बैठक में उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण नागेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी जयशंकर मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर व यातायात शैलेन्द्र कुमार पांडेय व आशुतोष द्विवेदी, नगर मजिस्टेªट विजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

Read More

जगह जगह पुतला दहन व प्रदर्शन कर किया रोष व्यक्त मथुरा। कांग्रेंस द्वारा केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोधा में प्रान्तीय नेंतृत्व के आव्हान पर प्रान्तीय स्तर पर किये गये धरना प्रदर्शन के तहत जनपद इकाई द्वारा शहर से लेकर जिला स्तर पर  विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में जिला काग्रेंस, शहर काग्रेंस एवं महिला काग्रेंस के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जगह जगह पुतलें फुंके तथा वाहन रैली निकाल कर अपना विरोध व्यक्त किया। जिला कांग्रेंस द्वारा प्रदेश सचिव विनोद पांडेय, प्रकाश निधि, विद्यायक प्रदीप माथुर, जिला अघ्यक्ष सोहनसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में मंडी समिति चैराहा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेंस पार्टी द्वारा बनाये गये पारदर्शी भूमि अधिग्रहण में संशोधाान कर गरीब किसानों की भूमि को पूजी पतियों के हाथों में सौंपनें को तत्पर हैं।  काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने कोसी में दिनेश दीक्षित, छाता में सावित्र सिंह, चैमुहा में प्रकाश चन्द्र यदुवशी, नौहझीलन में देवीचरण वर्मा, नन्दगाॅव में सुरेन्द्र सिंह, बरसाना में ठाकुर महेन्द्र सिंह, मांट में प्रहलाद सिंह, नौहझील में देवदत्ता पाठक, वृन्दावन में शशिकान्त सारस्वत, गोवर्धाान व सौंख में भुग्गल पहलवान व पूरन कौशिक के नेतृत्व में नरेन्द्र मोदी का पूतला फूंका गया। वहीं शहर काग्रेंस द्वारा भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में शहर अघ्यक्ष आबिद हुसैन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जिसके तहत विधायक प्रदीप माथुर केे निवास स कार्यकर्ता वाहनों पर सवार होकर रैली के रूप में केन्द्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए निकलें। प्रदर्शन में कमलेश चैधरी, नीलम कुलश्रेष्ठ, लियाकत कुरैशी, कौशल तौमर, आशुतोष भारद्वाज, ठाकुर बिहारीलाल, दीपक वर्मा, देवेन्द्र भटनागर, सिम्मी वेगम, कीर्ति कौशिक, हाजी साबुदीन, डा. देवेन्द्र यादव, डा. राना प्रताप, भुगल्ला पहलवान, विद्वणु राजपूत, नवीन अग्रवाल, छुटटन कुरैशी, अमित चतुर्वेदी, महेश प्रधान, सिखा चैधरी, हरप्रसाद शर्मा, भूरा पहलवान, विष्णु सैनी, दीपक मौर्य, जावेद आलम, मनोज सक्सैना, अनीता चावला, लोकेश शर्मा आदि थे। जिला महिला कांग्रेंस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेंस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा के नेतृत्व में हुए संसद घेराव में भागीदारी की। महिला कार्यकर्ता प्रदेश सचिव लता सिंह चैहान, कमलेश चैधाारी, नीलम कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में प्रदर्शन में शामिल हुई। भाग लेने वालों में अनीता चावला, मीरा शर्मा, सिम्मी वेगम, राजरानी निमेष, नूरवानों, ममता माथुर, बिजेश माथुर, गायत्री शर्मा एकता वर्मा, अशर्फी देवी, विलकिस उस्मानी, कमला शर्मा, शान्ति गौला, निर्मला वर्मा, उषा शर्मा, मीरा जाटव, ज्योति गुप्ता, अपफसाना, धाामे्रन्द्र, सम्मीम, गुलावों देवी, सोमवती, सुशीला गुन्जन, मीना तरकर, आदि थी। 

Read More

अधिवक्ता रहे कार्य से विरत मथुरा। छाता बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष गोविन्दराम शर्मा विजवारी वाले की हदृय गति रूक जाने से मौत हो गयी जिससे अधिवक्ताओ में शोक लहर दौड़ गयी। बार सभागार एक शोकसभा का आयोजन किया जिसमे शोक व्यक्त किया गया तथा कार्य से विरत प्रस्ताव पास किया गया। वही रमेशचन्द दस्ताबेज लेखक की भी हदृय गति रूकने से मौत हो गयी है। दस्ताबेज लेखक संघ की भी एक शोक सभा हुयी। तथा कार्य न करने का निर्णय लिया गया है। शोक व्यक्त करने वालो में बार अध्यक्ष महीपाल सिसोदिया गोपेश्वर पारासर, हीरेन्द्र सारस्वत, चैधरी इन्दरसिंह, शिशुपाल सिंह सिसोदिया, ठाकुर शेरसिंह, सुरेन्द्र सिंह, अजय सिंह, चन्द्र्रपाल सिंह, रामचन्द्र शर्मा, श्याम सिंह, करतार सिंह, रेवती रमन, सत्यवीर, पूरनसिंह, जितेन्द्र, कृष्णकान्त, सुशील आदि अधिवक्ताओ एवं दस्ताबेज लेखक संघ के मंत्री प्रेमपाल सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, चैधरी नत्थी सिंह, मलखान सिंह लाखन सिंह, रामहेत सिंह, महावीर सिंह आदि है।

Read More



Mediabharti