मथुरा

मथुरा। नवगठित हिन्दु मुस्लिम एकता मंच की एक बैठक सरस्वती कुन्ड पर राष्ट्रीय अघ्यक्ष मसंूर अली की अघ्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोन्धित करते हुए मंसूर अली ने कहा कि जनपद में पिछले छह माह से खाली पड़ी कव्रिस्तानों की जमीनों पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा हैं। प्रशासन भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही से बच रहा है जिससें मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त हैं। बयान में कहा कि भूतेश्वर स्थित कव्रिस्तान पर 22 जून को स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से माफियाओं द्वारा कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जें का प्रयास किया गया जिसें मुस्लिम समाज ने विफल कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि अगर कब्रिस्तान की जमीन ही नहीं रहेगी तो मुस्लिमों की मईयतें कहां दपन होगी। वक्ताओं ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जाॅच कराकर कार्यवाही की माॅग की हैं। बैठक में अली अब्बास, रहमत अली, असलम खान, यूसिफ उस्मानी, रहीश कुरैशी, जाकिर कुरैशी, यूनिस गाजी, अनवर खान, रहमत अली, रहीश कुरैशी, आदि उपस्थित थे।

Read More

मुंबई। सामाजिक संस्था 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता के तीस वर्षों पुराने ज्योतिष मित्र जीतेन्द्र टी पारेख मित्र है। जोकि पंद्रह दिनों पहले मनमोहनजी को भविष्यवाणी किया था कि ईद के दो दिन बाद मुंबई में काफी अच्छी बरसात होगी और वह सही हुआ। इसपर गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता ने कहा," जीतेन्द्रजी ब्राह्मण नहीं है फिर भी इन्होने मुझसे जब जोभी कहा वह सच हुआ है। इन्होने ज्योतिष पढ़ा है और सीखा है। इनको ज्योतिष गणित का काफी ज्ञान है। आज ज्योतिष बनने के लिए ब्राह्मण होना जरुरी नहीं है,अच्छा ज्योतिष गणित जानकर भी सफल ज्योतिषी बन सकता है। " ज्योतिष जीतेन्द्र टी पारेख कहते है," मैने सिर्फ कैलकुलेशन करके यह बताया था। सभी ग्रह की स्थिति और ज्योतिष गणित की वजह से आप कुछ भी भविष्यवाणी कर सकते है। मैं नहीं कहता हूँ कि मेरा कहा सब सच होता है, कुदरत के सामने कभी कभी सब फेल हो जाता है। इंसान कभी भी अपने फील्ड में पूर्ण जानकर नहीं हो सकता है। जीवन में हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता है। हमारा एक ग्रुप है जिसमें हमलोग हमेशा बैठते है और एक दूसरे से नया सीखने को मिलता है।"  

Read More

बदमाशों की फायरिंग में दो ग्रामीण घायल मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र अंतर्गत दिन दहाड़े तीन सशस्त्र बदमाश एक ग्रामीण के घर में घुस गये और हथियारों की नोंक पर यहां से नगदी व जेवरात लूटकर ले गये। जानकारी के अनुसार आज दोपहर तीन बजे बल्देव के नगला नंदू में उस समय हड़कंप मच गया जब तीन सशस्त्र बदमाश उदयवीर सिंह के मकान में घुस गये और उन्होंने हथियारों के बल पर जमकर लूटपाट की। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग भी कर दी जिससे दो लोगों को गोली लग गयी और वह घायल हो गये।  बदमाश ग्रामीण के घर से दो सोने की चेन, एक पैण्डल और बीस हजार रूपये लूटकर फरार हो गये। इस घटना से पूरे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। घटना की सूचना पर पर बल्देव पुलिस भी पंहुच गयी। पुलिस मामले की छानबीन कर बदमाशों की तलाश मंे जुटी है।  

Read More

मथुरा। नौहझील में एक अपराधी को पकड़ने गये नौहझील प्रभारी द्वारा रिवाल्वर लूट का आरोप लगाये जाने को लेकर आज जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी के नेतृत्व में नौहझील के ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पंहुचे और उन्होंने वस्तुस्थिति से पुलिस कप्तान को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि सादा वर्दी में दबिश देने गये दरोगा की सर्विस रिवाॅल्वर लूटने का दरोगा द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह निराधार है। उन्होंने कहा कि आरोपी कृष्णा अपने खेत में धान की फसल की रोपाई कर रहा था तभी सादा वर्दी में पकड़ने गयी पुलिस टीम की ग्रामीणों से हाथापाई हो गयी और दरोगा की सर्विस रिवाल्वर धान के खेत में गिर गयी जिसे बाद मे पंचायत कर सीओ मांट को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि इस रिवाॅल्वर की यदि फाॅरंसिक जांच करायी जाये तो उसके मिटटी में गिरने की पुष्टि हो जायेगी। वहीं ग्रामीणों ने दो दिन के अंदर नौहझील के दरोगा को निलंबित करने की भी मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी नौहझील प्रभारी धर्मेन्द्र यादव दो बार निलंबित हो चुके हैं। 

Read More

मथुरा। दो अलग अलग सड़क हादसों में थाना कोंतवाली वृंदावन स्थित इस्काॅन मंदिर के सेवादार सहित दो लोगों की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार इस्काॅन मंदिर में सेवा-पूजा करने वाले एक महंत की आज सड़क हादसे में मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार तुष्टिदास उर्फ तपनमण्डल इस्काॅन मंदिर में सेवा-पूजा करता था। आज सुबह वह जब सेवा पूजा कर वापिस लौट रहा था तभी अज्ञात ट्रैक्टर ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  वहीं थाना हाईवे क्षेत्र में एटीवी कट के निकट बाइक पर जा रहे एक अधेड़ की सड़क हादसे में मौत हो गयी। 65 वर्षीय अधेड़ हरी ंिसह पुत्र श्याम लाल निवासी वहद दरबै मांट मूला आज अपना बिजली का बिल जमा करने जयगुरूदेव फीडर जा रहा था तभी किसी वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। मौत के बाद पंहुची हाईवे पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र अंतर्गत नगला खरबा में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मंे मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय निवासी गांव खरबा राया ने आज संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगा ली जिससे वह बुरी तरह जल गयी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना से गांव में तरह-तरह की चर्चायें बनी हुयी हैं। घटना की खबर लगते ही गांव के लोग मीरा के घर पंहुच गये। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Read More

मथुरा। थाना जमुनापार अंतर्गत सुखवीर सिंह की दुकान के सामने तेजगति से आते बिना नंबर के ट्रैक्टर को चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से चलाकर 19 वर्षीय युवती में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस संबंध में मृतका की ओर से राघवेन्द्र सिंह निवासी जमुना बिहार कालोनी ने भगत सिंह पुत्र तेजवीर सिंह निवासी लक्ष्मीनगर बगीचा जमुनापार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतक युवती के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Read More

मथुरा। वृंदावन कोतवाली पुलिस ने एक शातिर अपराधी को हत्या के प्रयास के मामले में हिरासत में लिया है। यह कई मामलों में लिप्त बताया जाता है। पूरे क्षेत्र में इसका आतंक है। जानकारी के मुताबिक सीएफसी चैराहा निवासी गोलू पुत्र मुरादी को मुखबिर की सूचना पर मथुरा गेट चैकी प्रभारी सुरेश चन्द्र यादव ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि इसकी लंबी अपराधिक पृष्ठभूमि है और यह कई मामलों में वांछित चल रहा था। इस अपराधी को छुड़ाने के लिए कई सफेद पोश नेताओं ने वृन्दावन पुलिस को दबाव में लेने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने किसी की भी नहीं सुनी। तमाम सिफारिशेें इस शातिर अपराधी को छुड़ाने के लिए बड़े-बड़े नेता कर रहे हैं।  

Read More

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत अलवर पुल के निकट बोरे में बंद मिली अर्चना की लाश के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर हाईवे पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। वहीं मोबाइल काॅल डिटेल व संदिग्धों के सम्पर्कों के चलते हाईवे पुलिस द्वारा तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि अर्चना की मौत का मामला अभी पूरी तरह साफ नहीं हुआ है फिर भी पुलिस पूछताछ के संदिग्धों के ठिकानों पर कार्यवाही में जुटी है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा नई बस्ती के रहने वाले फरीद पहलवान व इकबाल आॅटो चालक को हिरासत में लिया है। इकबाल की मानें तो उसके मोबइाल फोन से 14 अर्चना को काॅल किया गया था। हालांकि वह उसके साथ हुयी किसी भी घटना से इंकार कर रहा है। वहीं फरीद पहवान का कहना है कि वह उसे जानता ही नही लेनिक पुलिस मोबाइल काॅल डिटेल के आधार पर कार्यवाही में जुटी है। इसी क्रम में विश्रामघाट स्थित गुरू कृपा अतिथि गृह से जुड़े रोहित नामक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि इस मामले में कई अन्य भी शक के घेरे में हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो मृतका को गलीच धंधों में बुक करने का काम एक पंडित करता था। जो आॅटो चालकों से लेकर किसी भी जरूरतमंदर को उसके स्थान पर रूपये लेकर भेजता था। पुलिस में बंद युवक इकबाल की मानें तो बिरला मंदिर के सामने गली में रहने वाला पंडित ही इस मामले की तह बता सकता है। बताया जाता है कि युवती अर्चना उसी के सम्पर्क में रहती थी। साथ ही वह उसके साथ नशेबाजी में भी मशगूल रहती थी। हाईवे पुलिस को इस मर्डर मिस्ट्री से जुड़े कई अहम सबूत मिल रहे हैं जिससे इस घटना का खुलासा होने में काफी मदद मिल रही है। एसओ हाईवे सुबोध यादव की मानें तो परत दर परत मामला खुलने की ओर है। जल्द ही शातिर दिमाग अपराधी सींखचों के पीछे होगा।

Read More

राजकीय संग्रहालय में आयोजित पत्रकार रमेश मिश्र स्मृति सभा में बोलते विधायक प्रदीप माथुर  मुझे इस मुकाम तक पहंुचाने में रमेश मिश्र की विशेष भूमिका: प्रदीप माथुर  मथुरा। दिवंगत कलमकार रमेश मिश्र की स्मृति में आज बुधवार राजकीय संग्रहालय में आयोजित ‘स्मृति सभा’ की अध्यक्षता करते हुए नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि उनके जैसे पत्रकारों की कलम को मजबूती प्रदान करने के लिए समाज को भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए क्योंकि लोकतंत्र की रक्षा के लिए ऐसा किया जाना अत्यंत आवश्यक है।  इस मौके वक्ताओं ने रमेश मिश्र को एक पत्रकार, कलाकार, कथा-पटकथा-कहानी-किस्सा लेखक, कवि, रंगकर्मी आदि विभिन्न विधाओं से पूरित अद्भुत प्रतिभा संपन्न निपट स्वाभिमानी एवं बेबाक बयानी वाला व्यक्तित्व बताया।  कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता एवं विधायक प्रदीप माथुर ने कहाकि मुझे वर्तमान स्तर तक पहंुचाने में उनकी कलम की महती भूमिका है। काॅलेज के साथियों के सहयोग से मेरे द्वारा किए गए एक सामाजिक कार्य को उन्होंने जिस प्रकार समकालीन पत्रिका में वर्णित किया उससे मुझे राजनीति के क्षेत्र में कदम रखने का महत्वपूर्ण आधार मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने उन्हें अनेक विधाओं से परिपूर्ण बहुमुखी प्रतिभावान अनूठा व्यक्तित्व बताया। जो हर परिस्थिति में अपनी सहज-सरल मुस्कान से सभी का दिल जीत लेता था। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने कहाकि उन्होंने कभी भी अपने सम्मान व स्वाभिमान के खिलाफ कार्य नहीं किया। पत्रकार सीपी सिंह सिकरवार ने पत्रकारों के सुनिश्चित भविष्य के लिए पेंशन एवं पारिवारिक सहायता जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जरूरत पर बल दिया तो राजेश मिश्रा ने उनके जुनून को बरकरार रखते हुए उन्हीं आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपनाने पर बल दिया जिन पर चलकर रमेश मिश्र ने समाज में विशिष्ट पहचान बनाई। स्मृति सभा में डाॅ. अशोक बंसल, भारतेंदु सिंह, उपेंद्र त्रिपाठी, ओमवीर सारस्वत, रविप्रकाश भारद्वाज, संजय शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे तथा कांग्रेस प्रदेश सचिव मलिक अरोड़ा, भाजपा महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सुमित शर्मा, पत्रकारगण रामगोपाल चैधरी, मोहन श्याम शर्मा, मातुल शर्मा, रमेश कुमार सिंह, भोलेश्वर उपमन्यु, बलदेव शर्मा, महेश चैधरी, मनोज चैहान, नवनीत शर्मा, भारत पाल सिंह, केके शर्मा, राकेश शर्मा, सोहित खण्डेलवाल, एवं प्रमोद कुमार गुप्ता, लक्ष्य अरोड़ा, नंदकिशोर श्रीवास्तव व यमक रमेश मिश्र आदि उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार अग्रवाल ने की तथा संयोजन एवं संचालन पत्रकार विजय आर्य ‘विद्यार्थी’ ने किया।   

Read More