मथुरा

मथुरा। थाना जमुनापार अंतर्गत सुखवीर सिंह की दुकान के सामने तेजगति से आते बिना नंबर के ट्रैक्टर को चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से चलाकर 19 वर्षीय युवती में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस संबंध में मृतका की ओर से राघवेन्द्र सिंह निवासी जमुना बिहार कालोनी ने भगत सिंह पुत्र तेजवीर सिंह निवासी लक्ष्मीनगर बगीचा जमुनापार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतक युवती के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Read More

मथुरा। वृंदावन कोतवाली पुलिस ने एक शातिर अपराधी को हत्या के प्रयास के मामले में हिरासत में लिया है। यह कई मामलों में लिप्त बताया जाता है। पूरे क्षेत्र में इसका आतंक है। जानकारी के मुताबिक सीएफसी चैराहा निवासी गोलू पुत्र मुरादी को मुखबिर की सूचना पर मथुरा गेट चैकी प्रभारी सुरेश चन्द्र यादव ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि इसकी लंबी अपराधिक पृष्ठभूमि है और यह कई मामलों में वांछित चल रहा था। इस अपराधी को छुड़ाने के लिए कई सफेद पोश नेताओं ने वृन्दावन पुलिस को दबाव में लेने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने किसी की भी नहीं सुनी। तमाम सिफारिशेें इस शातिर अपराधी को छुड़ाने के लिए बड़े-बड़े नेता कर रहे हैं।  

Read More

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत अलवर पुल के निकट बोरे में बंद मिली अर्चना की लाश के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर हाईवे पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। वहीं मोबाइल काॅल डिटेल व संदिग्धों के सम्पर्कों के चलते हाईवे पुलिस द्वारा तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि अर्चना की मौत का मामला अभी पूरी तरह साफ नहीं हुआ है फिर भी पुलिस पूछताछ के संदिग्धों के ठिकानों पर कार्यवाही में जुटी है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा नई बस्ती के रहने वाले फरीद पहलवान व इकबाल आॅटो चालक को हिरासत में लिया है। इकबाल की मानें तो उसके मोबइाल फोन से 14 अर्चना को काॅल किया गया था। हालांकि वह उसके साथ हुयी किसी भी घटना से इंकार कर रहा है। वहीं फरीद पहवान का कहना है कि वह उसे जानता ही नही लेनिक पुलिस मोबाइल काॅल डिटेल के आधार पर कार्यवाही में जुटी है। इसी क्रम में विश्रामघाट स्थित गुरू कृपा अतिथि गृह से जुड़े रोहित नामक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि इस मामले में कई अन्य भी शक के घेरे में हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो मृतका को गलीच धंधों में बुक करने का काम एक पंडित करता था। जो आॅटो चालकों से लेकर किसी भी जरूरतमंदर को उसके स्थान पर रूपये लेकर भेजता था। पुलिस में बंद युवक इकबाल की मानें तो बिरला मंदिर के सामने गली में रहने वाला पंडित ही इस मामले की तह बता सकता है। बताया जाता है कि युवती अर्चना उसी के सम्पर्क में रहती थी। साथ ही वह उसके साथ नशेबाजी में भी मशगूल रहती थी। हाईवे पुलिस को इस मर्डर मिस्ट्री से जुड़े कई अहम सबूत मिल रहे हैं जिससे इस घटना का खुलासा होने में काफी मदद मिल रही है। एसओ हाईवे सुबोध यादव की मानें तो परत दर परत मामला खुलने की ओर है। जल्द ही शातिर दिमाग अपराधी सींखचों के पीछे होगा।

Read More

राजकीय संग्रहालय में आयोजित पत्रकार रमेश मिश्र स्मृति सभा में बोलते विधायक प्रदीप माथुर  मुझे इस मुकाम तक पहंुचाने में रमेश मिश्र की विशेष भूमिका: प्रदीप माथुर  मथुरा। दिवंगत कलमकार रमेश मिश्र की स्मृति में आज बुधवार राजकीय संग्रहालय में आयोजित ‘स्मृति सभा’ की अध्यक्षता करते हुए नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि उनके जैसे पत्रकारों की कलम को मजबूती प्रदान करने के लिए समाज को भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए क्योंकि लोकतंत्र की रक्षा के लिए ऐसा किया जाना अत्यंत आवश्यक है।  इस मौके वक्ताओं ने रमेश मिश्र को एक पत्रकार, कलाकार, कथा-पटकथा-कहानी-किस्सा लेखक, कवि, रंगकर्मी आदि विभिन्न विधाओं से पूरित अद्भुत प्रतिभा संपन्न निपट स्वाभिमानी एवं बेबाक बयानी वाला व्यक्तित्व बताया।  कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता एवं विधायक प्रदीप माथुर ने कहाकि मुझे वर्तमान स्तर तक पहंुचाने में उनकी कलम की महती भूमिका है। काॅलेज के साथियों के सहयोग से मेरे द्वारा किए गए एक सामाजिक कार्य को उन्होंने जिस प्रकार समकालीन पत्रिका में वर्णित किया उससे मुझे राजनीति के क्षेत्र में कदम रखने का महत्वपूर्ण आधार मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने उन्हें अनेक विधाओं से परिपूर्ण बहुमुखी प्रतिभावान अनूठा व्यक्तित्व बताया। जो हर परिस्थिति में अपनी सहज-सरल मुस्कान से सभी का दिल जीत लेता था। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने कहाकि उन्होंने कभी भी अपने सम्मान व स्वाभिमान के खिलाफ कार्य नहीं किया। पत्रकार सीपी सिंह सिकरवार ने पत्रकारों के सुनिश्चित भविष्य के लिए पेंशन एवं पारिवारिक सहायता जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जरूरत पर बल दिया तो राजेश मिश्रा ने उनके जुनून को बरकरार रखते हुए उन्हीं आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपनाने पर बल दिया जिन पर चलकर रमेश मिश्र ने समाज में विशिष्ट पहचान बनाई। स्मृति सभा में डाॅ. अशोक बंसल, भारतेंदु सिंह, उपेंद्र त्रिपाठी, ओमवीर सारस्वत, रविप्रकाश भारद्वाज, संजय शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे तथा कांग्रेस प्रदेश सचिव मलिक अरोड़ा, भाजपा महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सुमित शर्मा, पत्रकारगण रामगोपाल चैधरी, मोहन श्याम शर्मा, मातुल शर्मा, रमेश कुमार सिंह, भोलेश्वर उपमन्यु, बलदेव शर्मा, महेश चैधरी, मनोज चैहान, नवनीत शर्मा, भारत पाल सिंह, केके शर्मा, राकेश शर्मा, सोहित खण्डेलवाल, एवं प्रमोद कुमार गुप्ता, लक्ष्य अरोड़ा, नंदकिशोर श्रीवास्तव व यमक रमेश मिश्र आदि उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार अग्रवाल ने की तथा संयोजन एवं संचालन पत्रकार विजय आर्य ‘विद्यार्थी’ ने किया।   

Read More

मुंबई से दिल्ली की रथ यात्रा का भायंदर, सिलवासा, दमन और वापी में भव्य स्वागत मुंबई। अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति द्वारा १९ जुलाई २०१५ को सुबह जे बी नगर, अंधेरी (ईस्ट) में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में एक विशाल हवन और पूजा का आयोजन किया गया था। जहाँ पर अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र बारहठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार जैन, राजस्थानी फिल्म और टी वी अभिनेता अरविंद कुमार- नीलू ( नाच बलिए फेम ) सनी मंडावरा ,अनुपमा दधिची और राजस्थानी समाज के प्रतिष्ठित लोग थे। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी लोगों ने जोड़ों में बैठकर पूजा और हवन किया। जहाँ पर हज़ारों की संख्या में लोग उपस्थित थे और खासकर स्कूल और कॉलेज के बच्चों ने पूजा और हवन में सहभागी हुए और तरह-तरह के वेश भूषा में लोगों को प्रोत्साहित किया और उसके बाद लक्ष्मी नारायण के आशीर्वाद लेने के बाद यात्रा शुरू हुई।जोकि गुजरात, राजस्थान, हरियाणा इत्यादि होते हुए २७ जुलाई को दिल्ली पहुंचेगी। मीरा भायंदर में पास शिवजी पुतले के पास नंदू पोद्दार, नगर सेविका सुमन कोठारी, राजेश डालमिया और राजस्थानी समाज के लोगों द्वारा रथ यात्रा का भव्य स्वागत समारोह हुआ। इसके बाद यात्रा सिलवासा, दमन होते हुए और स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए वापी पहुंची। जहाँ पर आर पी चौधरी, राजेश दुग्गड़ और प्रवासी राजस्थानी द्वारा विशाल और भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। जहाँ पर यात्रा के संयोजक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार जैन ने कहा," जिस तरह देशभर में लोग अपनी भाषा जैसे कि मराठी, तमिल, तेलगु और गुजराती पढ़ते है, उसी तरह हमारे बच्चे स्कूल और कॉलेज में राजस्थानी भाषा पढ़े। मैं उम्मीद करता हूँ कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हमारी मांगे पूरी करेंगे।"        प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र बारहठ ने कहा,"राजस्थानियों ने देश के लिए हर समय अपना योगदान दिया और देते आ रहे है। लेकिन लोगों ने राजस्थानी भाषा को संवैधानिक भाषा का दर्ज़ा मिले इसपर ध्यान नहीं दिया। हम इसके जरिये अपनी तड़प और अपनी इच्छा को लोगों के सामने रख रहे हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद यह है कि  राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता मिले और इसे संविधान के आठवीँ अनुसूची में शामिल किया जाय।"      राजस्थानी फिल्म, टी वी और नाच बलिए फेम अभिनेता अरविंद कुमार कहते है," जिस तरह लोगो ने रास्ते में स्वागत किया है, वह तारीफे काबिल है। इससे हमे लगता कि जो हम लोग चाहते है, वही देश के हर राजस्थानी की इच्छा है। जोकि जल्दी पूरी होगी, ऐसा मुझे लगता है।"  

Read More

‘समाचारएक्सप्रेस.कॉम’ की लगातार बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कुछ अवांछनीय तत्वों द्वारा मिलते-जुलते अलग-अलग डोमेन नेम के साथ समाचार सेवाएं प्रदान करने का दावा किया जा रहा है। ऐसे तत्वों का ‘समाचार टुडे प्रोडक्शन’ ग्रुप के साथ कोई लेना-देना नहीं है। यदि कोई व्यक्ति या समूह इन तत्वों के साथ कोई लेन-देन, साझेदारी या अन्य कोई गतिविधि में लिप्त पाए जाते हैं तो इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। ‘समाचार टुडे प्रोडक्शन’ संज्ञान में आए कुछ ऐसे तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को स्वतंत्र है।  इसमें होने वाले हर्जे-खर्चे के लिए भी वे खुद जिम्मदेार होंगे। आज्ञा से संपादक समाचारएक्सप्रेस.कॉम

Read More

मथुरा। कोतवाली के कृष्णानगर पुलिस चैकी अंतर्गत प्रभात नगर कालोनी में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में जल जाने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। काॅलौनीवासियों के अनुसार उसने खुद को आग के हवाले किया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभात नगर कालोनी निवासी 17 वर्षीय ज्योति पुत्री मान सिंह सोमवार देरशाम को टीवी देख रही थी। उसके परिवार के लोग घर की छत पर खाना खा रहे थे। तभी किसी कार्य से ज्योति की भाभी नीचे घर में कुछ लेने गयी। उसने नीचे रसोई में आकर देखा तो वहां आग लगी हुयी थी और ज्योति जली हुयी पड़ी थी। भाभी द्वारा शोर मचाए जाने पर परिजन नीचे उतर आए और रसोई का दरवाजा तोड़ा और आग बुझाई लेकिन तब तक ज्योति की मौत हो चुकी थी। लड़की की मौत के पीछे कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार घटना के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा। घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। 

Read More

वृंदावन स्थित फोगला आश्रम में गोष्ठी को संबोधित करते उप्र विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय  मथुरा। उप्र विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि प्राचीनकाल से ही समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका रही है और महिलाओं के बिना समाज के उत्थान की कल्पना ही नहीं की जा सकती। पाण्डेय वृन्दावन के फोगला आश्रम में ‘स्वस्थ्य सामाजिक परिवेश के निर्माण में महिलाओं का योगदा’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। श्री पाण्डेय ने कहा कि पढ़ी-लिखी, जागरूक एवं प्रतिभाशाली महिला दो परिवारों को सम्रदृशाली बनाती है जबकि एक पुरूष की भूमिका एक परिवार में ही सीमित हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस ब्रज की धरती पर भगवान श्री कृष्ण ने जन्म लिया। उस युग में महिलाओं के सम्मान का आभास इसी बात से हो जाता है कि कृष्ण से पहले राधा का नाम लिया जाता है इसी प्रकार राम से पहले सीता का नाम लिया जाता है।  विधान परिषद के सभापति गणेश शंकर पाण्डेय ने कहा कि मनु स्मृति में लिखा है कि एक आचार्य दस अध्यापकों से अधिक गौरव शाली है, एक पिता सौ आचार्यों से अधिक गौरवशाली है, पर एक माता एक हजार पिताओं से अधिक गौरवशाली है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव विधान सभा नरेन्द्र कुमार चैबे ने भी समाज के उत्थान में नारियों की अग्रणी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किये। गोष्ठी में उपरोक्त के अतिरिक्त गोवर्धन क्षेत्र के विधायक राजकुमार रावत, बल्देव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश, सपा के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, विधान परिषद सदस्य चैधरी लेखराज सिंह व अरविन्द त्रिपाठी, लखनऊ से आयीं संस्था की सदस्य ऊषा मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे।

Read More

 हाइवे पुलिस द्वारा आठ किलो गंाजा सहित दो तस्कर गिरफ्त में।  मथुरा। हाईवे पुलिस ने आठ किलो गांजा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना हाईवे प्रभारी के निर्देशन में उपनिरीक्षक अजय कुमार, विनोद कुमार तोमर, एचसीपी रामगोपाल, रामसेवक, बृजेश सिंह, सुभाष चन्द, हिर्देश कुमार ने बजरंग धर्मकाटा के पास से संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चैकिंग के दौरान सौरभ पुत्र अशोक निवासी नानू सासनी हाथरस व राजकुमार पुत्र बाबूलाल निवासी मौहल्ला हरीनगर कालोनी सासनी को पकड़ लिया। इनके कब्जे से चार-चार किलो गांजा व एक-एक तमंचा और दो-दो कारतूस बरामद हुए हैं। यह अभियुक्त गांजा को सासनी हाथरस से लाकर मथुरा व आसपास के क्षेत्रों में अलग स्थानों पर बिक्री करते थे। इन लोगों के पास से बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुयी है

Read More

छाता तहसील मुख्यालय पर गांव बुखरारी के किसान सपा नेता कुंवर राजपाल सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुये।  छाता तहसील दिवस में ओलावृष्टि के चैक वितरण का ज्ञापन अधिकारियो देते किसान। ओलावृष्टि चैक न मिलने से नाराज थे किसान  तहसील दिवस में 82 शिकायते दर्ज: तीन का हुआ निस्ताण मथुरा। मंगलवार को छाता के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 82 शिकायते दर्ज हुयी तीन का निस्ताण हुआ। बुखरारी के सैकडों किसानो ने ओलावृष्टि के चैक न बंटने पर तहसील में प्रदर्शन करते हुये तहसील में अधिकारियो के सामने हंगामा काटा और चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के अंदर चैक वितरण नही किये गये तो तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। अध्यक्षता एडीएम फाइनेंस जय शंकर मिश्र ने की। एडीएम ने समबन्धित विभागो के अधिकारियो को एक सप्ताह के भीतर शेष शिकायतो के निस्तारण करने के निर्देश दिये।   छाता नगर के गांव बुखरारी के सैकडों लोग सपा नेता पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह, किसान नेता ठाकुर कान्हा सिंह, लक्ष्मी नारायण, लक्ष्मन सिंह, लाखन सिंह आदि के नेतृत्व में सैकडों किसान ओलावृष्टि के चैक वितरण कराने की मांग को लेकर तहसील दिवस में पांचवी बार एडीएम फाइनेंस को ज्ञापन दिया और चेतावनी दी कि 10 दिन के भीतर यदि चैक नही दिये गये तो अधिकारियो का घेराव किया जायेगा और धरना प्रदर्शन शांति पूर्वक किया जायेगा। एडीएम ने किसानो से कहा कि 10 दिन के अंदर चैक वितरण करा दिये जायेगे। वही गांव कामर के किसान ग्राम प्रधान यादराम, रूपी मास्टर, रामस्वरूप, राजेन्द्र, शिव कुमार आदि कई दर्जन किसानो ने भी तहसील पर चैक वितरण की मांग को लेकर नारेवाजी कर प्रदर्शन किया। गांव भदावल के भगवत स्वरूप पंाडेय, केहरी लाल पंाडेय, चन्द्रपाल सिंह एड0 आदि ने भदावल खानपुर वाय उमराय तक सडक पर डामरीकरण कराये जाने की मांग की है। इसके अलावा जल निगम राजस्व, पुलिस, विधुत, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, सिचाई विभाग, आपुर्ति आदि विभागो के शिकायते दर्ज हुयी। इस मौके पर एसडीएम राम अरज यादव, तहसीलदार राजितराम यादव, सीओ छाता अतुल कुमार श्रीवास्तव, छाता कोतवली से सव इन्सपेक्टर अनुराग शर्मा, कोसी एसओ सुरेन्द्र सिंह यादव, जेंत चैकी प्रभारी संतोष कुमार यादव आदि अधिकारी मौजूद थे।

Read More