दुकान खोलते समय डेढ़ लाख से नगदी से भरा वैग लेकर बदमाश फरार, गाड़ी का शीशा तोड़ कर 30 हजार की नगदी से भरा बैग चोरी मथुरा। थाना गोवर्धन में यात्री परदेशियों व व्यापारियों के साथ लूट करने वाला गिरोह सक्रिय हैं। इसी का परिणाम है कि एक ही दिन में दो घटनाओं को अंजाम देखकर लूट करने वाले गिरोह ने गोवर्धन पुलिस को खुली चुनौती दी हैं। जिसके चलते पुलिस अब लुटेरों की तलाश में गंभीरता से जुट गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार हरेन्द्र निवासी पलवल अपने परिवार के साथ गिरि परिक्रमा देने के लिए गोवर्धन आया हुआ था। उसने अपनी गाड़ी दानघाटी मंदिर के पास खड़ी की थी और खुद परिवार के साथ परिक्रमा के लिए चला गया। जब वह परिक्रमा और मंदिर में पूजा अर्चना करके वापिस लौटा तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था। उसने जब गाड़ी के अंदर देखा तो उसमें रखा बैग भी गायब था जिसमें उसके तीस हजार रूपये और मोबाइल रखा हुआ था। पीडि़त ने इसकी तहरीर गोवर्धन पुलिस को दी है। दूसरी घटना थाना थाना गोवधर््न के ही मुख्य बाजार की है जिसमें कसाईपाड़ा निवासी डालचंद पुत्र ओमप्रकाश की बड़ा बाजार में परचूनी की दुकान है। आज सुबह वह अपनी दुकान खोलने के लिये गये थे। उन्होंने अपना बैग दुकान के नीचे रखकर वह दुकान में लगी शटर का ताला खोल रहे थे। इसी दौरान यहां आये कुछ अज्ञात लोग उनका बैग लेकर फरार हो गये। दुकानदार डालचन्द के अनुसार बैग में डेढ़ लाख रूपये और खाताबाही रखी हुयी थी। ताला खोलने के बाद जब दुकानदार ने मुड़कर देखा तो वहां से बैग गायब था। इसे देखकर उनके होश उड़ गये। पीडि़त व्यापारी ने बदमाशों के भागतें समय उन्हें पकड़नें के लिए शोर भी बचाया लेकिन बदमाशों के हाथ में अवैध हथियार के चलते किसी ने उन्हें रोकने का साहस नहीं किया। बदमाशों के भाग जाने के बाद पीडि़त व्यापारी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं। वहीं गोवर्धन में व्यापारियों व यात्री परदेशियों के साथ बढ़ती लूट व छिनैती की घटनाओं को लेकर स्थानीय व्यापारी में आक्रोश व्याप्त हैं। उन्होंने एसएसपी मथुरा से गोवर्धन में बढ़ती लूट की घटनाओं को रोके जाने की माॅग की हैं।
Read More




