मथुरा

 छात्र नेता को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने को लेकर एसपी क्राइम अशोक राय को ज्ञापन देते छात्र। मथुरा। छात्र नेता को बीस हजार रूपये की चैथ न देने पर मिली जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसपी क्राइम से मुलाकात कर ज्ञापन दिया और मुकदमा दर्ज कर अपराधियों को पकड़ने की मांग की।  ज्ञापन में कहा कि एबीवीपी के प्रदेश मंत्री आकाश चैधरी को 13 जुलाई को अभिषेक ठाकुर निवासी देव नगर द्वारा बीस हजार रूपये की चैथ देने की मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसको लेकर पुलिस को भी अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुयी हैं इस दौरान जिला संयोजक शैलू चैधरी, योगेन्द्र वर्मा, आकाश चैधरी, उमेश शर्मा, भानू प्रताप, राहुल सारस्वत, करन पचैरी, दिलीप रावत, दीपक सारस्वत, मुकेश शर्मा, राहुल प्रधान, अभिषेक चैधरी, लखन, सचिन शर्मा आदि मौजूद थे।  

Read More

एसडीओ को सौंपा ज्ञापन  कोसीकलां। विद्युत समस्या को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग कोसीकलां के एक्सईएन दफ्तर पर कब्जा कर नारेबाजी और धरना दिया। इस दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारी कुर्सियों से गायब हो गए। धरने के बाद एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। विद्युत अधिकारियों की मनमानी और अघोषित कटौती को लेकर भाजपा ने सोमवार को शहरभर में प्रदर्शन किया। दोपहर को बल्देवगंज से शुरू हुए प्रदर्शन की आवाज पूरे शहर में गूंजी। प्रदर्शनकारी काफी संख्या में नंदगांव रोड स्थित एक्सईएन दफ्तर पर पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी कर दफ्तर पर कब्जा कर लिया। प्रदर्शनकारी दफ्तर में घुस गए और ऊपर चढ़कर नारेबाजी की। हंगामा देख कार्यालय में मौजूद विभागीय कर्मचारी कुर्सियों को छोड़ इधर-उधर हो गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दफ्तर के गेट पर ताला डालने का भी प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने दफ्तर के गेट पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर एक्सईएन अनिल कुमार त्यागी को बुलाने की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों के गुस्से एवं हंगामे की स्थिति को भांप एक्सईएन दफ्तर नहीं पहुंचे। उनके छुट्टी पर होने की बात कही गई। जिसके बाद एसडीओ आरके पांडेय एवं जेई वीके शुक्ला मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें अघोषित विद्युत कटौती, दरों में वृद्धि, चे¨कग के नाम पर अवैध वसूली, सब स्टेशनों के कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार व मनमानी करने जैसे ¨बदुओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। एसडीओ ने बताया कि वे हाल ही में आए हैं, जो व्यवस्थाएं उनसे संबंधित हैं, उनमें जल्द सुधार नजर आएगा। प्रदर्शन करने वालों में चेयरमैन बीपी रुहेला, पूर्व चेयरमैन जगपाल चैधरी, ठा. भानू प्रताप सिंह, अवधेश गुप्ता, धर्मवीर शर्मा, नरदेव चैधरी, सतवीर सांगवान, बिहारीलाल, परेश शर्मा, महेश शर्मा, अंकित, सौरभ, हुकमचंद अग्रवाल, दीपक, विनय उपाध्याय, गिरधारी लाल छीतो, भगवत मुनीम, वेदराम शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।  

Read More

मुआवजा बना हाइवे चैड़ीकरण में बाधक  मथुरा। हाईवे चैड़ीकरण में अब मुश्किले आना शुरू हो गया है, किसानों की जमीनें जो कि अधिग्रहण की गई थी उनका मुआवजा इन चैड़ीकरणों में बाधक बना हुआ है। मुआवजा न मिलने से अधीग्रहीत भूमि पर किसानों ने काम रोक दिया है। हाईवे चैड़ीकरण के लिए नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने जिले के 42 गांवों के किसानों की भूमि अधीग्रहीत की गई थी। इसके लिए 436 करोड़ रुपये मुआवजा किसानों को दिया जाना है। अभी तक करीब 304 करोड़ रुपये का ही वितरण हो पाया है, जबकि 132 करोड़ रुपये के मुआवजा वितरण नहीं हो सका है। सोमवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन ने वीडियो काफ्रेंसिंग में हाईवे चैड़ीकरण की प्रगति की समीक्षा की। भूमि अध्यापित अधिकारी रामसेवक द्विवेद्वी ने बताया कि 132 करोड़ मुआवजा के वितरण की कार्रवाई जारी है। मुआवजा वितरण की प्रक्रिया पूरी होते ही शेष किसानों का मुआवजा उन्हें दे दिया जाएगा।   

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के हाथरस मार्ग स्थित गाॅव कोयल के पास कार ने बाइक को रौंद दिया जिससें बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दुघटनाकारी कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससें कार चालक भी घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के राया हाथरस मार्ग पर हाथरस की ओर से आ रही कार ने गाॅव कोयल के पास आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी जिससें वाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अनियंत्रित कार भी पलट गई। जिससे कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।  पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक बालक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।   

Read More

मथुरा। थाना जीआरपी पुलिस ने मथुरा जक्शन के प्लेट फार्म संख्या 7 से पाॅच जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने इनके कब्जें से नशीला पाउडर व चार चाकू, व चार चोरी के मोबाइल बरामद किये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जीाआरपी प्रभारी पीके पालीवाल ने मथुरा जक्शन के प्लेटफार्म संख्या 7 से जहरखुरानी गिरोह के सुनील पुत्रा शिशुपाल, चन्दोसी, अदवन पुत्रा महेश, देवेन्द्र पुत्र जिलेवार सिंह, औरैया, सहित दो अन्य को नशीले पाउडर, चार चाकू, व चार चैरी के मोबाइल बरामद किये हैं। पकड़ें गये युवक टेªनों में लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट करते थे। 

Read More

मथुरा। परिवार के साथ ब्रज भ्रमण पर आये तीन श्रद्धालु युवक यमुना में स्नान करने के दौरान पानी में डूब गये। डूबते युवकों को बचाने के लिए स्थानीय गोतोखोरों ने यमुना में कूद कर एक युवक को तो निकाल लिया। लेकिन दो युवकों का समाचार लिखें जाने तक कहीं पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस भी लापता युवकों की तलाश में जुटी हुई हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले से करीब आध दर्जन युवक मथुरा घूमनें के लिए आये हुए थे। कि माट क्षेत्र के पानीघाट पर वह यमुना स्नान कर रहें थे कि तभी बन्टी, शीस कुमार व इसदत्त यादव गहरें पानी की चपेट में आये गये और डूबनें लगें, साथी युवकों को डूबता देख उन्होंने शोरगुल किया तो स्थानीय गोतोखोरों ने यमुना में छलाग लगा ली। जिसें बन्टी को तो गोतोंखोरों ने सकुशल बाहर निकाला लिया लेकिन इनके दो साथी इसदत्त व शीस कुमार का कहीं पता नहीं चला। सूचना पर थाना मांट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस टीम भी गोतों खोरों के साथ लापता युवकां की तलाश में जुटी हुई हैं। वहीं साथी युवकों ने घटना से गायव युवकों के परिजनों को भी अवगत कराया दिया हैं।      

Read More



Mediabharti