मथुरा

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू सिंह जिला अस्पताल में सीएमएस से मुलाकात करते हुए साथ में हैं भाजपाई  भाजयुमो ने भी की सीएमएस से मुलाकात मथुरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू सिंह ने आज जिला अस्पताल में सीएमएस से मुलाकात कर दुराचार की शिकार लावारिस बालिका के बारे में उचित उपचार दिलाने की बात कही।  उनके साथ चै. भूपेन्द्र सिंह, हरीओम चैधरी, सत्यपाल सिंह मौजूद थे। वहीं जिला अस्पताल में मासूम बच्ची के साथ हुयी दुष्कर्म की घटना को लेकर आज नारी रक्षा आर्गनाइजेशन की टीम ने जिला अस्पताल में सीएमएस का घेराव किया। टीम के लोगों ने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि प्रदेश के अंदर महिलायें कहीं पर भी सुरक्षित नहीं हैं। नारी रक्षा आॅर्गेनाइजेशन टीम ने आज पीडि़त बच्ची का हालचाल जाना और उसको न्याय दिलाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बनालिया है। रोहित चैधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पीडि़त बच्ची को मुआवजा दिया जाये। अगर पन्द्रह दिन के अंदर जिला प्रशासन ने इन बिन्दुओं पर कार्य नहीं किया तो टीम जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाधित होगी। इस दौरान मनीष शर्मा, कु. किरन सिंह, मीनाक्षी अग्रवाल, कु. पूजा शर्मा, नीतू गनवानी, अन्जू अग्रवाल, मधू खण्डेलवाल, अनीता यादव, ममता गुप्ता, कनिष्का अग्रवाल, प्रफुल पारिक आदि मौजूद थे।

Read More

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन का शुभारंभ करने के अवसर पर स्किल इंडिया के बारे में अपना विजन व्यक्त किया।  यह जोर देते हुए कि उनकी सरकार ने गरीबी के विरुद्ध युद्ध घोषित किया है और इसमें जीत के लिए प्रतिबद्ध है, प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक गरीब और वंचित युवा इस युद्ध में एक सिपाही है। यह देखते हुए कि अगले दशक में भारत में 4-5 करोड़ से भी अधिक मानव शक्ति की अतिरिक्त उपलब्धता होगी, प्रधानमंत्री ने इस युवा मानव शक्ति को वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए कौशल और योग्यता उपलब्ध कराने की जरूरत पर जोर दिया और इस बारे में सावधान किया कि ऐसा न होने पर यह जनसांख्यिकीय लाभ अपने आप में एक चुनौती बन जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर 20वीं सदी ने भारत के अग्रणीय तकनीकी संस्थानों- आईआईटी को वैश्विक नाम अर्जित करते देखा है तो 21वीं शताब्दी के लिए यह अपेक्षित है कि आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) गुणवत्ता युक्त कुशल मानव शक्ति तैयार करने के लिए वैश्विक मान्यता अर्जित करे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विश्व के लिए कुशल कार्यबल उपलब्ध कराने वाला विश्व का सबसे बड़ा देश बन सकता है। ऐसा करने के लिए उन्होंने कहा कि न केलव भारत में बल्कि पूरे विश्व में मानव शक्ति की जरूरतों का पता लगाने की आवश्यकता है।  प्रधानमंत्री ने युवाओं को नवीनतम प्रौद्योगिकी और उद्योग वातावरण की जानकारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों और पाठ्यक्रमों को लगातार अद्यतन करने का भी आह्वान किया।  प्रधानमंत्री ने स्किल लोगो का अनावरण, किया राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन का शुभारंभ किया और कौशल विकास एवं उद्यमिता के लिए राष्ट्रीय नीति- 2015 जारी की। उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और कौशल ऋण योजना का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने विश्व कौशल ओशिनिया प्रतियोगिता के छह भारतीय मेडल विजेताओं को बधाई दी।  इस अवसर पर अरुण जेटली, मनोहर पर्रिकर, राजीव प्रताप रूड़ी, सुरेश प्रभु, अनंत कुमार, जेपी नड्डा, नरेन्द्र सिंह तोमर, अनंत गीते, पीयूष गोयल और थावर चन्द गहलोत भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मथुरा के जिला कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमंे छात्र नेता और प्रदेश सहमंत्री आकाश चैधरी को 20 हजार रूपये की चैथ न देने पर जान से मारने की धमकी मिलने पर आंदोलन की रणनिति तैयार की गयी।  ज्ञात  है कि 13जुलाई की रात को आकाश चैधरी को मोबाइल पर फोन कर 20 हजार रूपये न देने पर जान से मारने की धमकी मिली, धमकी देने वाले ने अपना नाम अभिषेक ठाकुर बताया जिसकी शिकायत 14 जुलाई को एसएसपी डा. राकेश सिंह को आभाविप द्वारा लिखित पत्र भी सौंपा तथा एसएसपी डा. राकेश सिंह ने मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया लेकिन पुलिस के द्वारा अपराधी अभिषेक ठाकुर के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नही की है और न ही उसे पकडने का प्रयास किया है। पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नही करने की विद्यार्थी परिषद घोर निन्दा करता है।  बैठक मे जिला संयोजक शैलू चैधरी ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता को देखकर ऐसा लगता है कि पुलिस गुण्डों के जरिये छात्र राजनीति को कुचलना चाहता है, छात्रों की आवाज को दबाना चाहता है लेकिन छात्र इसे बर्दाशत नही करेगा, अगर प्रशासन द्वारा सोमवार तक अपराधी अभिषेक ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कर जेल नही भेजा गया तो आभाविप उग्र आन्दोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।  बैठक मंे मुख्य रूप से योगेन्द्र वर्मा, आकाश चैधरी, शैलू चैधरी, यत्येन्द्र ठाकुर, उमेश शर्मा, राजीव राठौर, गुड्डू चैधरी, अभिषेक गौतम , भानूप्रताप, राहुल सोंलकी, अजित चैधरी, सुजान, दीपक, दीलिप, राजेन्द्र , जितेन्द्र, पुष्पेन्द्र, दीपक भाटी, रोहित आदि।

Read More

भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य बलात्कार की घटना को लेकर सीएमएस का घेराब करते हुए  मथुरा। जिला अस्पताल में बलात्कार की घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की आगरा की मंत्री कुनदनिका शर्मा के नेतृत्व में जिला अस्पताल चिकित्सा अधिकारी का घेराव, बड़े आंदोलन की चेतावनी दी तथा सीएमएस से वार्ड की सुरक्षा हेतु कदम उठाने के लिए कहा। बाद में सभी भाजपा महिला पीडि़त बालिका से मिलने के लिए पहुंची।  ज्ञात हो कि जिला अस्पताल में भर्ती विक्षिप्त बालिका के साथ असमाजिक तत्वों द्वारा किये गए जघन्य कृत्य बलात्कार से मथुरा की महिला शक्ति में उबाल आ गया और भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में महिलाओ ने चिकित्सा अधिकारी डा. गर्ग का घेराव किया व चेतावनी दी कि सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोगांे पर कार्यवाही हो और दुष्कृत करने वाले व्यक्ति को पुलिस प्रशासन कड़ी सजा दिलाये, जिससे पुनरावर्ती न हो साथ-साथ लड़की के पुनर्वास व् संरक्षण की माकूल व्यवस्था की जाये और अस्पताल की सुरक्षा की समीक्षा हो सुरक्षा दुरूस्त व् मजबूत हो अन्यथा मथुरा की महिला शक्ति सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। अस्पताल के महिला वार्ड की सुरक्षा कड़ी की जाये व सुरक्षा व्यवस्था महिला पुलिस के हवाले की जाये तथा मथुरा जिला अस्पताल की घटना से मथुरा का सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। जिसकी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन व् पुलिस प्रशासन की होगी। घेराव करने वालो में ब्रज क्षेत्र मंत्री कुनदनिका शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा अग्रवाल, नीलम पाण्डेय, सुषमा अग्रवाल, मीरा मित्तल, मोहनी शर्मा, अनिता थापा, लता अग्रवाल, हीरा,अनीता यादव, पारुल शर्मा, आदि महिला मौजूद थी।    

Read More

जिला अस्पताल में बालिका से दुष्कर्म के मामले में अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से न लिये जाने को लेकर धरना प्रदर्शन करतीं महिलायें। मथुरा। गत दिवस जिला अस्पताल में इलाजरत लावारिस बालिका से दुराचार का मामला प्रकाश में आने के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा मामला गंभीरता से न लिये जाने से नाराज भाजपा महिला संगठन की कार्यकर्ताओं ने आज जिला अस्पताल में आगरा मंडल की महिला नेत्री कुन्दनिका शर्मा के साथ सीएमएस के कार्य से असंतुष्ट होकर मोर्चा खोल दिया है।  आज दर्जनों की संख्या मंे महिलाओं ने सीएमएस कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने के साथ सही कार्यवाही न होने की स्थिति में आत्मदाह तक की धमकी दे डाली है। महिलाओं की न्यायोचित मांग व घटना से बौखलाए अस्पताल प्रशासन ने पुलिस अधकारियों को भी सूचित कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना प्रभारी ममता पवार, हाईवे थाने मं तैनात सब इंस्पैक्टर रीना चैधरी भी मौके पर आ गयी है जहां भाजपा नेत्रियों को समझाने के प्रयास के साथ कड़ी कार्यवाही करने का भरोसा पुलिस ने दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी असलम पुत्र इसलाम हिरासत में ले लिया गया हे। वहंी महिला नेत्री उसके साथ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग पर अड़ी हैं। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में अनीता थापा, डा. दीपा अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, नीलम पांडे, लता अग्रवाल, मीरा मित्तल, मोहिनी शर्मा, ललिता नागर, पारूल शर्मा, गीता, ममता अग्रवाल, रीता चैधरी आदि उपस्थित थीं। दरिंदगी की शिकार बालिका को देखने नहीं पंहुचे डीएम-एसएसपी सामाजिक संगठन और महिलाओं ने की भारी निंदा मथुरा। एक रोज पूर्व जिला अस्पताल में लावारिस बालिका के साथ दरिंदगी की घटना ने जहां जनपदवासियों का हिला दिया है। महिला संगठन आज जिला अस्पताल पहुंचकर खूब लाल-पीली हुयीं। सीएमएस की भी जमकर खिंचाई की गयी। यहां तक कि महिलाओं का बच्ची को देखकर गुस्सा इतना अधिक बढ़ गया कि उन्होंने उल्टी-सीधी बातें भी सीएमएस से कहीं। यह सब उस अबोध और लावारिस बालिका के प्रति महिलाओं की भावनाएं थीं लेकिन अफसोस! इस बात का कि जिले में इतनी बड़ी घटना अस्पताल में हो गयी और मथुरा के डीएम और एसएसपी ने अपना इतना भी फर्ज नहीं समझा कि वे इस अबोध बालिका की कुशलक्षेम तो पूछते। पब्लिक और महिला संगठनों में भी इस बात को लेकर भारी नाराजगी देखी गयी। जिले के दोनों बड़े अधिकारियों ने जिला अस्पताल पंहुचकर सांत्वना भी नहीं दी। यह अमानवीय बातें लोगों के गले नहीं उतर रही हैं।

Read More

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत दुकानदार द्वारा उधारी के पैसे मांगने से कुपित होकर स्थानीय लोगों ने दुकानदार के ऊपर गर्म सब्जी का भगौना डाल दिया जिससे वह बुरी तरह जल गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार महेश पुत्र नंदकिशोर निवासी औरंगाबाद हलवाई की दुकान करता है। जब आज शुक्रवार सुबह उसने एक वर्ष से चले आ रहे उधारी के पैसे लक्की से मांगे तो वह दुकानदार से गाली गलौज करने लगा और पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद लकी, शिवचरन, पप्पू और गौरव ने मिलकर दुकानदार महेश के ऊपर गर्म सब्जी का भगौना उड़ेल दिया जिससे वह बुरी तरह जल गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पीडि़त ने सदर बाजार थाने मंे तहरीर दी है।

Read More

आज अलविदा जुमे की नमाज पर चैक बाजार स्थित शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा करते मुस्लिम भाई। अलविदा जुमा की नमाज संपन्न मथुरा। आज शाही मस्जिद चैक बाजार में अलविदा जुमा के मौके पर मुस्लिम भाई नमाज के लिए इकट्ठे हुए। वतन में अमन चैन और शांति सदभाव की कामना के साथ आज मुस्लिम समाज के लोगों ने अलविदा जुमा की नमाज में अल्लाह से यही दुआ मांगी। इस मौके पर चैक बाजार स्थित मस्जिद पर विशेष इंतजाम किये गये थे। आज दोपहर बारह बजे से ही मुस्लिम समाज के लोगों का चैक बाजार स्थित जामा मस्जिद पर पंहुचना शुरू हो गया था। सिर पर जालीदार टोपी लगाये नन्हे मुन्हे बच्चे भी इस नमाज में मौजूद मिले। नमाजियों में आज की नमाज के प्रति बेहद उत्साह था। जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पूरे चैक बाजार क्षेत्र में चाक चैबन्द व्यवसथाएं की गयीं। किसी भी वाहन को आने-जाने नहीं दिया जा रहा था, जबकि पिछले दो दिनों से चैक बाजार स्थित मस्जिद पर सफाई अभियान और आसपास के क्षेत्रों में छोटे-मोटे पेचकारे भी कराये गये ताकि नमाजियों को कोई परेशानी न हो। सफाई के विशेष इंतजाम नगर पालिका द्वारा किये गये थे। काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने आज अलविदा जुमा की नमाज अदा कर अल्लाह से देश में अमन-चैन, शांति- सदभाव की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष आबिद हुसैन, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी केपी सिंह, एसपी सिटी, सीओ सिटी, पुलिस बल मौजूद रहा। नगर मजिस्ट्रेट व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के लिए तैनात थे।

Read More

भारत विकास परिषद के तत्वावधान में अधिक मास के आखिरी दिन वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित बालेन्द्रु आश्रम पर परिक्रमा कर रहे परिक्रमार्थियों को प्रसाद वितरण करते विवेक अग्रवाल व अन्य  मथुरा। भारत विकास परिषद् ने अधिक मास के आखिरी दिन परिक्रमा मार्ग स्थित बालेन्दु आश्रम पर परिक्रमा कर रहे परिक्रमार्थियो को प्रसाद वितरण किया एवं पानी की प्याऊ लगाई, अधिक मास के महीने में लाखो लोग वृन्दावन की परिक्रमा लगाने देश के कोने कोने से आते है व पुण्य कमाते है। भारत विकास परिषद् समय समय पर समाज सेवा के काम तत्परता से करता रहता है। इसी श्रख्ंाला में पेठा वितरण एव्ंम व्याऊ लगाकर सस्ंथा ने बाहर से परिक्रमा करने आये लौगों के साथ पुण्य कमाया। इस अवसर पर प्रान्तीय सहसचिव विवेक अग्रवाल ने कहा इस संस्था का उदे्श्य है सेवा, समर्पण, लौगों की मदद करना और पिछले 8 साल से वृन्दावन में सस्ंथा अनेकोनेक कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है निकट भविष्य में यह संस्था अपने आदर्शो का पालन करेगी एवंम् जितना हो सकेगा समाज सेवा के कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती रहेगी। इस अवसर पर आनंद अग्रवाल (सर्राफ), देवकीनंदन, विनय गोस्वामी, अवधेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आशु एवं आश्रम के लोग आदि उपस्थित रहे।

Read More

बलात्कार के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा मथुरा। थाना हाईवे अंतर्गत बाजना पुल के पास एक 25 वर्षीय युवती का बोरे में बंद शव मिला है। समझा जाता है कि सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के मुताबिक गत चार-पांच रोज पूर्व वृन्दावन के गौतमपाड़ा निवासी मथुरा प्रसाद की 25 वर्षीय पुत्री अर्चना शर्मा गायब हो गयी थी। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया। आज सुबह बाजना पुल पर बोरे में बंद लाश मिलने पर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जब छानबीन और जांच पड़ताल शुरू हुयी तो लड़की की शिनाख्त हो गयी। इस संबंध में हाईवे पुलिस का कहना था कि जिस लड़की का शव मिला है वह नशे की आदी थी और लड़कों के वेश में रहती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके साथ क्या घटना हुयी यह तो डाॅक्टरी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पायेगा लेकिन संभावना जताई जा रही है कि बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गयी है। अब शव मिलने पर पुलिस पड़ताल में जुट गयी है।   जल्दबाजी या लापरवाही पुलिस हत्या जैसे गंभीर मामलों में संवेदनशील नहीं है। लापरवाही की हद तो आज उस समय नजर आयी जब हाईवे थानान्तर्गत बाजना पुल पर बंद बोरे में एक लाश मिली। पुलिस ने बिना किसी जांच पड़ताल के आनन-फानन में शव को सील लगाकर पंचनामे के लिए भेज दिया। पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि एक व्यक्ति का शव मिला है लेकिन पोस्टमार्टम पर जब मोनू नामक कर्मचारी ने बंद बोरे में उस शव को टटोला तो हकीकत सामने आ गयी। बंद बोरे में जो लाश थी वह एक युवती की थी। जबकि पुलिस ढिंढोरा पीट रही थी कि अज्ञात शव मिला है। 

Read More

वृंदावन। गरीबों को सरकारी फ्लैट दिलाने के नाम पर गरीब महिलाओं से पांच लाख रूपये ठगने के एक मामले में पीडि़त महिला ने सीमा शर्मा नामक महिला के खिलाफ वृन्दावन कोतवाली में तहरीर दी है। बताया गया कि यह महिला वृन्दावन के एक पत्रकार की रखैल है। ऐसी लोगों में चर्चा है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2011 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार द्वारा गरीबों के आशियानों के लिए कांशीराम आवास बनाकर दिये गये थे। इसमें गरीब लोग अपनी गुजर-बसर करते हैं। वृन्दावन की रहने वाली सात गरीब महिलाओं ने मकान पाने के लिए सीमा शर्मा पत्नी नामालूम को पांच लाख रूपये दिये थे। पीडि़त महिला रजनी, निशा, संतोष, मधुकर, शांता, रजनी, पुष्पा ने जब फ्लैट न मिले तो सीमा शर्मा को शिकायत की। जब काफी दिन हो गये तब महिलायें हार गयीं और उन्होंने सीमा शर्मा से अपने पैसे मांगे। इस पर वह आग बबूला हो गयी ओर जान से मारने की धमकी देने लगी। इसके उपरांत हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी की सिफारिश पर मधु नामक महिला जो रास मण्डल वृन्दावन में निवास करती है, उसने सीमा शर्मा के खिलाफ वृन्दावन कोतवाली में तहरीर दी है। बताते हैं कि यह महिला काफी तेज तर्रार और ठगी के धंधे करती है।   

Read More