मथुरा

गांव में चल रहा था नर्सिंग होम  एक्स-रे मशीन, पैथोलाॅजी व मेडीकल स्टोर भी चला रहा है कथित चिकित्सक  मथुरा। जनपद के बलदेव थाना क्षेत्र में झोलाछाप चिकित्सक के यहां छापा मारने गई मुख्य चिकित्साधिकारी की टीम पर डाक्टर के लोगों ने हमला कर दिया और सील की गई दुकान की चाॅबी आदि छुड़ा ली। किसी तरह जान बचाकर निकले चिकित्सकों की टीम ने सीएमओ के आदेश पर आज उक्त चिकित्सक के खिलाफ थाना बलदेव में मुकद्मा दर्ज कराने के लिए लिखित तहरीर दी है।  जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सज्जन कुमार के अनुसार थाना बलदेव क्षेत्र के गांव नगला संजा में झोलाछाप चिकित्सक डा. हरेन्द्र ठैनुआ द्वारा नर्सिंग होम चलाया जा रहा था, जिसमें एक्स-रे मशीन, पैथोलाॅजी तथा मेडीकल स्टोर भी खोल रखा है। शिकायत पर वह स्वयं अपने अधीनस्थों के साथ मंगलवार शाम को निरीक्षण के लिए गए थे। जब उन्होंने चिकित्सक डाक्टर हरेन्द्र ठैनुआ से मेडीकल स्टोर का लाईसेंस तथा चिकित्सक की डिग्री दिखाने को कहा, तो वह कागज लाने के नाम पर वहां से बचकर निकल भागा। काफी देर इंतजार के बाद जब चिकित्सक वापस नहीं लौटा, तो सीएमओ डा. सज्जन कुमार ने नोटिस वहां मौजूद उसके भाई कृष्णा को रिसीव करा दिया तथा नर्सिंग होम के मुख्य द्वार को सील कर जब उनकी टीम वहां से निकली, तो एक दर्जन से अधिक लोगों ने उनसे अभद्रता कर सील किए गए ताले की चाॅबी आदि छुड़ा ली।  सीएमओ के अनुसार आज इस मामले में थाना बलदेव को तहरीर देकर झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने व मुकद्मा दर्ज करने को कहा गया है। 

Read More

आबकारी अधिकारी मौन  मथुरा। आबकारी महकमे की ढिलाई के चलते बीयर के शौकीनों की जेब हलकी हो रही है। बीयर के टीन पर जमकर ग्राहकों से ओवर रेटिंग वसूली जा रही है। विरोध करने पर सैल्समैन झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने तो ओवर रेटिंग की बात स्वीकारते हुए अंकुश लगाने की बात कही, लेकिन क्षेत्र का आबकारी निरीक्षक ओवर रेटिंग की घटना को सिरे से खारिज कर रहा है। जो भी हो खामियाजा पीने वालों को भुगतना पड़ रहा है और सेल्समैन से लेकर अधिकारी तक सब इस वसूली से बंदरवांट में जुटे हैं।  ज्ञात रहे शहर में अधिकांश दुकानों पर 105 रुपए में बिकने वाले बीयर के टिन पर पांच रुपए की ओवररेटिंग कर 110 रुपए की कीमत वसूली जा रही है। ग्राहकों के विरोध करने पर सेल्समैन लड़ाई-झगड़ा करने से नहीं चूकते और अपने राजनैतिक पहुंच व गुंडई का वास्ता दे चुप रहने को मजबूर करते हैं। इस संबंध में जब आज आबकारी अधिकारी पवन कुमार से बात की गई तो उन्होंने देहात क्षेत्र में ओवररेटिंग की घटना स्वीकार की तथा जल्द ही छापेमारी कर अंकुश लगाने के प्रयास की बात कही। वहीं आबकारी निरीक्षक प्रथम संजय यादव ने ओवररेटिंग होने जैसी शिकायत को सिरे से खारिज कर दिया। जब उन्हें बताया गया कि पुराना बस स्टैण्ड के निकट तथा स्टेट बैंक चैराहा स्थित दुकानों पर खुलेआम दंबगई से प्रति टिन पांच रुपए अधिक वसूले जा रहे हैं, तो भी वो इसे मानने केा तैयार नहीं है। 

Read More

जिला अस्पताल में बालिका से दुष्कर्म से मामले में सीएमएस केपी गर्ग से चर्चा करते सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और शहर कोतवाल चन्द्रभान सिंह राठौर जिला अस्पताल में भर्ती आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म कोतवाली पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत मंे मथुरा। जिला अस्पताल में पिछले चार माह से भर्ती एक 8 वर्षीय बालिका को बीती रात एक दरिंदे ने हवस का शिकार बना डाला। जब पीडि़त बच्ची को दर्द की समस्या का सामना करना पड़ा तो वार्ड में ड्यूटी कर रही नर्स ने बच्ची को दर्द की गोली देकर इतिश्री कर ली। वहीं जब बच्ची को परेशानी ज्यादा बढी तो प्राथमिक शारीरिक परीक्षण में बलात्कार किये जाने जैसे मामले की पुष्टि हुयी। घटना के सम्बन्ध में जब हाॅस्पीटल में चर्चा आम हुयी तो घटना के सम्बन्ध में सीएमएस को अवगत कराया गया। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी।  घटनाक्रम के अनुसार पीडि़त 8 वर्षीय बालिका को रेलवे पुलिस द्वारा 21 मार्च को गंभीर हालत में स्टेशन के पास से उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बालिका का एक पैर का नीचे का हिस्सा कटा हुआ था। वहीं सिर पर खून व कई स्थानों पर चोटों के निशान थे। जीआरपी पुलिस की मानें तो यह बालिका किसी ट्रेन से गिरी प्रतीत हो रही थी लेकिन इस बालिका के परिजनों के विषय में दो माह बीत जाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं हो सकी और वह अस्पताल में ही भर्ती थी। लावारिस बालिका को अस्पताल में तैनात स्टाफ व वार्ड व्याय आदि समय-समय पर खाने-पीने का सामान, कपड़े आदि देते रहते थे। बालिका मानसिक रूप से भी कुछ अक्षम प्रतीत हो रही थी। हालांकि वह अपना नाम खुद बता रही थी। बोलने में सक्षम रहने के साथ परिजनों की जानकारी वह नहीं दे सकी। जब इस बालिका से रेप जैसी बात सामने आयी तो बालिका की पहचान के अनुसार अस्पताल में अक्सर आते-जाते रहने वाले असलम (22) पुत्र इस्लाम निवासी गोपाल पुरा को अस्पताल परिसर में ही पकड़ लिया। बालिका की मानें तो असलम उसे वार्ड से टाॅफी देने के बाद गार्डन में ले गया था। वहीं उसने उसके साथ दुष्कृत्य किया। इंस्पैक्टर कोतवाली चन्द्रभान सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आज इस संबंध में सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने भी सीएमएस केपी गर्ग से पूछताछ कर मामले का संज्ञान लिया। रिकाॅर्ड पर प्रश्नचिन्ह साथ ही यहां के रिकार्ड के विषय में भी प्रश्नचिन्ह लग गये हैं। सीएमएस के अनुसार यह बालिका 15 मार्च को अस्पताल में भर्ती करायी गयी है जबकि स्टाफ नर्स का कहना है कि यह बालिका 21 मार्च को भर्ती करायी गयी थी। वहीं जब भर्ती करने की तारीखों में अंतर दिखा तो सीएमएस ने बताया कि उन्हें डाॅक्टर लाल सिंह द्वारा यह जानकारी दी गयी थी। बाद में इस गलती को रिकार्ड में ठीक कराये जाने का आदेश सीएमएस द्वारा अधीनस्थांे को दिया गया। इस तरह की बातों से साफ स्पष्ट है कि सरकारी रिकार्ड को भौतिक रूप से चैक किया जाये तो तमाम खामियां सामने आयेंगी।  असमाजिक तत्वों का जमावड़ा जिला अस्पताल परिसर में शाम के वक्त ‘जाम’ लगाने वालों के साथ असमाजिक तत्वों का भी जमावड़ा लगा रहता है। यहां कुछ नशेबाज किस्म के लोग भी चिलमबाजी के साथ जाम लगाते हुए देखे जा सकते हैं। ये लोग अस्पताल परिसर में एकांत स्थान को ठिकाना बनाते हैं। वहीं आवारा किस्म के लोग भी अस्पताल परिसर में मंडराते नजर आते हैं। इस ओर अस्पताल प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। यह घटना भी इसी तरह की लापरवाही के कारण हुयी है। घटना में शामिल दरिंदा अस्पताल परिसर में किसी न किसी बहाने जाता रहा। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान जिला अस्पताल में भर्ती लावारिस आठ वर्षीय बालिका के साथ हुयी बलात्कार की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोलकर रख दी है। 

Read More

गोवर्धन के ग्राम मुड़सेरस में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास प्रवक्ता सविता बहिन का स्वागत करते समाजसेवी भूरा सिंह गुर्जर व अन्य  ज्ञान, प्रेम और आध्यात्म का दीपक जलायें मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र के ग्राम मुड़सेरस में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रवचन करते हुए व्यास सबिता बहिन बताया कि श्रीमद्भागवत कथा पुराणों में श्रेष्ठ है, यही वैराग्य प्राप्ति करने का सहज माध्यम है। विश्व में भारत की धरा सर्वश्रेष्ठ है। क्योंकि इसी धरा पर केवल भगवान अवतरित हुए हैं। यहां की मिट्टी ऋषि मुनियों व महापुरूषों की है। लेकिन वर्तमान में हिन्दुस्तान में पश्चिमी संस्कृति की नई-नई परंपराएं पनपती जा रही हैं। लोग जन्मदिन पर मोमबत्ती बुझाकर अपना जन्मदिन मनाते हैं। भारतीय संस्कृति में दीपक बुझाना अपशगुन होता है। जन्मदिन के शुभ अवसर पर ज्ञान, प्रेम और आध्यात्म का दीपक जलाना चाहिए। यही हमारी जीवन पद्धति और संस्कृति है। उन्होंने कहा कि ईंधन का कितना भी ढेर हो यदि आग की जरा सी चिंगारी उसमें लग जाये तो सारा ईंधन राख हो जाता है। यदि इसी तरह ईश्वर के नाम का आश्रय लिया जाये तो सारे पाप जलकर राख हो जाएंगे। भगवान अपने भक्तों को सुख प्रदान करने के लिए अवतार लेते हैं। भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए भगवान ने नृसिंह का रूप धारण किया। इस मौके पर व्यासपीठ का स्वागत भान सिंह, भूरा गुर्जर ने किया। प्रसाद वितरण स्वामी रविन्द्रानंद जी महाराज के निर्देशन किया गया। इस मौके पर हरीराम मास्टर, लेखराम गुर्जर, देवला गुर्जर, रामेश्वर गुर्जर, जेपी राजपूत, मुन्नी देवी, बच्चू ठाकुर आदि थे। 

Read More

राधाकुंड के श्रीराधाकृष्ण संगम कुंड स्थित श्रीगिरिराज मुखारविंद मंदिर में भव्य छप्पन भोग के बीच गिरिराज जी की झांकी - श्री राधाकृष्ण संगम कुंड स्थित श्री गिरिराज मुखारविंद मंदिर में कुनवाड़ा महोत्सव का आयोजन  मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र स्थित राधाकुंड में श्री राधाकृष्ण संगम कुंड स्थित श्री गिरिराज मुखारविंद मंदिर में श्री गिरिराज महाराज के भव्य छप्पन भोग कुनवाड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रातरूवेला में गिरिराज जी का पंचामृत व दूध के साथ अभिषेक एवं श्रृंगार किया गया। छप्पन भोग में गिरिराज जी को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर शाम को भजन संध्या व विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रमों में सभी भक्तों ने अटूट भक्ति के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर रमाकांत भंडारी, पप्पन शुक्ला, मुरारी गोस्वामी, विष्णु पुरोहित, लक्ष्मण पुरोहित, कलकटिया गुरू, मुकेश शुक्ला, राम पंडित, विष्णु शुक्ला, छैलबिहारी, बिज्जू पंडा, मोहन पंडा, चिंता हरण गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Read More

नौहझील पुलिस एवं एसओजी प्रभारी द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे से पकड़े तीन लुटेरे  मथुरा। नौहझील पुलिस और एसओजी टीम ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की बाइक, हथियार, मोबाइल हुये हैं। थानाध्यक्ष नौहझील और एसओजी प्रभारी आशीष कुमार ने यमुना एक्सप्रेस वे बाजना पुल के पास पारासौली जाने वाले सर्विस रोड से रात नौ बजे रवि पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी पारसौली नौहझील, सतीश पुत्र शिवकरन निवासी बाघई कटैलिया, पप्पन पुत्र रग्गो निवासी जाबली शेरगढ को गिरफ्तार किया।  इनके पास से दो तमंचे 315 बोर और कारतूस मिले। रवि के कब्जे से हीरोहोण्डा हंक बाइक, सतीश से मोबाइल बरामद हुए। रवि ने जुर्म स्वीकार करते बताया कि बरामद बाइक और मोबाइल 12 जून को मैंने अपने साथी आकाश पुत्र चंदो निवासी स्यौरा जमुनापार व योगेन्द्र पुत्र शंकरलाल निवासी बाघई कटैलिया नौहझील के साथ मिलकर यमुना एक्सप्रेस वे किमी संख्या 63 के पास से तमंचे के बल पर लूटे थे। इनके पास मिली बाइक संख्या यूपी 86 5406 भी चोरी की बतायी गयी है। 

Read More

ईंट मारकर सिर फोड़ा, बाद में परिजनों ने बेहोश हालत में भेजा मिलट्री हाॅस्पीटल मथुरा। बीती सायं एक फौजी युवक ने पत्नी से विवाद के चलते थाना हाईवे के गेट के सामने सिर में ईंट मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। बाद में मौके से बेहोशी की हालत में फौजी को मिलिट्री अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया है। जानकारी के अनुसार नटवर नगर की रहने वाली एक्स आर्मी मैन की पुत्री पिंकी का विवाह सादाबाद क्षेत्र में रहने वाले रौतान फौजी से कई वर्ष पूर्व हुआ था। बताया जाता है कि शादीशुदा युवती पिंकी अपने पिता के यहां ही रहना पसंद करती है जिसके चलते फौजी रौतान व पिंकी के बीच मतभेद चला आ रहा है। बीती सायं सभ्रान्त नागरिकों की देखरेख में युवती व फौजी को थाना हाईवे लाया गया था। यहां राजीनामा का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच फौजी अपने मानसिक संतुलन खोने की स्थिति में गेट के बाहर उत्पीड़न की बात कहते हुए आत्महत्या का प्रयास करने लगा और ईंट मारकर उसने अपना सिर फोड़ लिया। बाद में पुलिस को यह जानकारी हुयी तो उसने परिजनों के सुपुर्द कर मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More

मथुरा। कोसीकलां कस्बा व थाना के गांव मझोई में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली पलट जाने से एक दर्जन मजदूर घायल हुए हैं जिनमें एक 25 वर्षीय महिला की मौत हो गयी।  सभी घायलों को कोसी के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि धान की रोपाई के लिए ये मजदूर खेत पर जा रहे थे तभी अचानक ट्राॅली पलटने से हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार हादसे में 25 वर्षीय महिला संतोष की मौत हो गयी व अन्य लोग घायल हो गये। मौके पर पुलिस पंहुच गयी। और घायलों को चिकित्सा हेतु भर्ती कराया गया है। 

Read More

पुरूषोत्तम मास की समाप्ति पर आज मथुरा में यमुना के घाट पर स्नान करते भक्त।  गोवर्धन में अधिक मास की समाप्ति पर आज भारी भीड़ देखी गयी। रास्तों पर भारी भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनी रही तथा वहीं दानघाटी मंदिर में दर्शनों को लगी भीड़। गोवर्धन, वृन्दावन में परिक्रमार्थियों का सैलाब अब लौटने की ओर मथुरा। आज पुरूषोत्तम मास की समाप्ति को लेकर धार्मिक स्थलों पर जहां विविध धार्मिक आयोजन किये गये वहीं अमावस्या के चलते श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाकर दान-पुण्य कर लाभ प्राप्त किया। प्रमुख मंदिर द्वारिकाधीश में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यमुना पर भी आज श्रद्धालुआंे की अच्छी भीड़ थी वहीं गोवर्धन परिक्रमा में भी आज काफी भीड़ देखी गयी। बीती रात से सुबह तक परिक्रमा लगाने वालों की लाइनें तेजी से चल रही थीं। गोवर्धन धाम में आज अधिक मास की समाप्ति को लेकर विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। कई स्थानों पर भागवत गीता पाठ संपन्न हुये वहीं भण्डारों के आयोजन भी देखे गये। गोवर्धन, वृन्दावन, मथुरा सभी जगह मंदिरों में आज विशेष सजावट और उत्सव आयोजित किये जा रहे हैं। ब्रज में श्रद्धालुओं की बढती संख्या आज के बाद से कम होने लगेगी।   सिरों पर पोटली रखकर गंतव्य की ओर जाते श्रद्धालु नजर आये। बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशनों पर इसी के चलते काफी भीड़भाड़ रही। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में तो रात से श्रद्धालुओं का आगमन जारी था। आज सुबह भी परिक्रमार्थियों ने सप्तकोसीय परिक्रमा और मानसी गंगा में स्नान किया। अधिक मास की समाप्ति के अवसर पर आज वृन्दावन में भी परिक्रमा तो चली लेकिन उत्साह कम होता जा रहा है। संख्या भी घट रही है। वृन्दावन परिक्रमा मार्ग में आज सुबह श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षा से कम थी लेकिन मंदिरों में विविध आयोजन श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रहे थे। अधिक मास समाप्ति होने के साथ ब्रज में तीर्थयात्रियों की संख्या कम हुयी है। वहीं शहर के बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशनों पर भी यात्री अब अपने गंतव्यों की ओर जाते देखे जा सकते हैं।

Read More

मथुरा। आज शुक्रवार अलविदा जुमा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आखिरी जुमा होने के कारण शुक्रवार आज जिले के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है और हिदायत दी है कि जिस किसी भी स्कूल ने इसका पालन नहीं किया उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। अलविदा जुमा की नमाज को लेकर बुधवार से ही जिला प्रशासन बैठक, मीटिंग और क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था बनाने में जुटा है। नगर पालिका प्रशासन को भी व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित कर दिया गया है। स्वयं जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। आज अलविदा जुमा पर भारी पुलिस इंतजाम किये गये हैं। सफाई, पेयजल और आवागमन का पूरा ध्यान रखा गया है। किसी को असुविधा न हो इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया जायेगा। 

Read More