मथुरा

भ्रष्टाचार, लूट, अपहरण, बलात्कार, चर्म सीमा पर  मथुरा। छाता नगर के शेरगढ रोड स्थित बसपा के छाता विधानसभा कार्यलय पर विधान सभा अध्यक्ष डा0 श्याम सुन्दर कर्दम की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओ की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। और विधानसभा के हर बूथ पर जाकर संगठन को मजबूत कर बसपा की रीति नीति को कार्यकर्ता ग्रामीणो को बताये और जनता की समस्यो को सुनकर उनका समाधान अधिकारियो व पदाधिकारियो से मिल कर कराये जाने की अपील कार्यकर्ताओ से की है। बसपा के छाता विधान सभा अध्यक्ष डा0 श्याम सुन्दर कर्दम ने बैठक में कहा कि प्रदेश की सपा सरकार जनता का शोषण करने में लगी हुयी है। चारो तरफ भ्रटाचार, लूट , हत्या, बलात्कार एवं अपहरण जैसी घटनाये आये दिन समाचार पत्रो में पढने को मिल रही है। सपा सरकार से प्रदेश की जनता दुखी हो गयी है। 2017 के चुनावो में बसपा की पुन: प्रदेश में सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओ से मेहनत और इमादारी व लग्न से छाता विधान सभा में कार्य करने की अपील की बैठक में डा0 हरीसिंह, डा0 मुकेश, बच्चूसिंह एड. जगदीश बौद्व, ब्रजमोहन, राजेश प्रधान, डा. नेत्रपाल, अच्छेलाल प्रधान, चैधरी शिवराम, देवेन्द्र बाल्मीकि, उदयवीर भाष्कर, नानक चन्द दीवान, नन्दकिशोर गोतम, लालसिंह मास्टर, विजेन्द्र सिंह गंगाराम पेन्टर, प्रेमसिंह बौद्व आदि मौजूद थे। 

Read More

शहर के हृदयस्थल होलीगेट पर हुई बरसात के बाद हुए जलभराव से निकलते लोग  जलभराव के कारण लोगों के घरों में घुसा पानी  बरसात के बाद जनपद के चैराहे पर जाम से जूझते रहे वाहन स्वामी  चारों ओर जलभराव से शहर में प्रवेश अवरूद्ध मथुरा। आज शहर में तेजी से हुयी वर्षा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। पूरा शहर खुदा होने के कारण स्थान-स्थान पर जलभराव ने लोगों को रास्ता निकलना मुश्किल कर दिया। स्थिति यह थी कि पुलिस लाइन, एसएसपी कार्यालय, कलैक्ट्रेट में भी जलभराव से आवागमन अवरूद्ध हो गया। नाले-नालियों की सफाई न होने से पूरे शहर में जलभराव की स्थिति है। बीएसए काॅलेज के पीछे की कालोनियों का तो बहुत बुरा हाल है। जमुनाबिहार, आनंदपुरी, कृष्णबिहार, नवनीत नगर, प्रकाश नगर, आशापुरी, शांतिनगर, जनकपुरी, मालगोदाम रोड, राधिका बिहार, महावीर नगर, अंबेडकर कालोनी, राधा नगर, कृष्णानगर के निचले भागों, यमुना पल्लीपार, सदर, जन्मस्थान के पास लक्ष्मीनगर, ओमनगर, भूतेश्वर तिराहे के के पास रेल पुल के नीचे जलभराव और नये बस स्टैण्ड स्थित रेलवे पुल के नीचे जलभराव, गोवर्धन चैराहे पर जलभराव से पूरा इलाका अवरूद्ध हो गया। यहां निकलना मुश्किल पड़ रहा है। वहीं मसानी क्षेत्र के निचले भागों मे बनी कालोनियों में जलभराव से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। आजमपुर से लगी कालोनियों मंे भारी जलभराव लोगों के लिए मुश्किल बन गया। पूरे शहर और आसपास के इलाकों में पानी भर जाने से लोग अपने गंतव्य तक नहीं पंहुच पाये। अनेक स्थानों पर वाहन पानी में फंस गये। आज ग्यारह बजे से ही वर्षा शुरू हो गयी जो दोपहर तीन बजे तक निरंतर जारी रही। सरकारी कार्यालयांे में कामकाज चैपट हो गया। लोग दफ्तर भी नहीं पंहुच पाये। वहीं प्राईवेट संस्थानों और बाजारों पर भी बरसात का पूरा असर देखने को मिला। दुकानदार हाथ पर हाथ रखकर बैठे थे तो ग्राहक पानी की वजह से घरों से ही नहीं निकले। शहर के अंतापाड़ा क्षेत्र में तो चारों तरफ से जल आने के कारण पूरे क्षेत्र में घुटने तक पानी में छोटे-छोटे बच्चों को जाना पड़ा। शहर के अधिकांश हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया। मकानों व फैक्ट्रियों में भी पानी घुस गया। भूतेश्वर बस स्टैण्ड पर चारों ओर जलभराव होने से लोगों को तो आवागमन में परेशानी हुई ही, रोडवेज की बसें भी यहां से आवागमन नहीं कर सकी। इंडस्ट्रीयल एरिया में खासा जलभराव होने से मकानों व फैक्ट्रियों में पानी घुस गया। शहर के नालों की सफाई न होने और उनमें सिल्ट जमा होने से पानी सड़कों पर फैलने के साथ ही मकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हिलौर ले रहा था।  

Read More

   बरसात के बाद हुए जलभराव से होकर परिक्रमा करते श्रद्धालु  मथुरा। आज दिन में जोरदार हुयी बरसात के बाद जहां परिक्रमार्थियों  के लिए मौसम सुहावना हो गया वहीं गोवर्धन और वृन्दावन के परिक्रमा मार्गों में जलभराव होने से परिक्रमार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के कच्चे रास्ते में जहां कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। वहीं कस्बा के प्रमुख मार्गों पर घुटनों तक पानी भर गया जिससे परिक्रमा देने वाले लोगों के पग रूक गये। गोवर्धन बाजार और जतीपुरा गिरिराज तलहटी परिक्रमा मार्ग में बारिश के चलते परिक्रमा बाधित रही।वहीं वृन्दावन नगर के विभिन्न इलाकों में हुए जलभराव के चलते जहां वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं स्थानीय नागरिकों को भी मार्गो से निकला दूभर हो गया। घण्टों तक तक पानी न निकलने से लोगों को भारी दिक्कतों से गुजरना पड़ा। नगर के गोपीनाथ बाजार, पत्थरपुरा, रंगजी मंदिर, सीएफसी तिराहा, किशोरपुरा तिराहा, विद्यापीठ चैराहा, पुराना शहर, दाऊजी तिराहा, हरिनिकुंज क्षेत्र आदि में हुए जलभराव से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Read More

मृतक की बेबा ने की एसएसपी से शिकायत मथुरा। एक महिला के पति की हत्या कर सुबूत मिटाने के उद्देश्य से बिना महिला की मर्जी और पुलिस को सूचना दिये नामजद लोगों ने शव का दाह संस्कार कर दिया और मृतक की बीमा पाॅलिसियों को छल, कपट, धोखाधड़ी से ले लिया। एसएसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट गोविंद नगर थाने में दर्ज हुयी है। गोविंद नगर थाने की महाविद्या कालोनी निवासी मदन मोहन अग्रवाल की पुत्री उमंग सैकसरिया पत्नी अशीण सैकसरिया ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसके पति अशीण सैकसरिया की हत्या के सुबूत मिटाने के लिए राधा सैकसरिया पुत्री मनोज निवासी वैलकम टावर तालवाड़ी रामदेर रोड सूरत गुजरात आदि तीन लोगों ने उसके पति का माल हड़प लिया है।   

Read More

मथुरा। हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने नोडल अधिकारी यमुना कार्य योजना , अपर जिला मजिस्ट्रेट को मुडि़या पूनौ व श्रावण-मेले के दृष्टिगत उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में ‘यमुना कार्य-योजना’ के सुचारु संचालन को लेकर भेजे पत्र में कहा है कि मथुरा-वृन्दावन के घाटों पर हजारों श्रद्धालु यमुना-दर्शन व स्नान हेतु आ रहे हैं। मसानी एसपीएस सहित मथुरा-वृन्दावन के सभी सीवेज पम्पिंग स्टेशन्स का नियमित व निरंतर संचालन होता रहे, इस दिशा में निरंतर निरीक्षण व सावधानी बरता जाना अत्यन्त आवश्यक है। नगर पालिका मथुरा- वृन्दावन व प्रदूषण नियंत्रण विभाग को श्रावण मेला से पूर्व ही ‘पालीथिन निशेध अभियान’ आरम्भ करने व कठोरता बरतने हेतु निर्देशित किया जाये।  मथुरा व वृन्दावन के घाटों व संपर्क मार्गों पर निरंतर विशेष सफाई अभियान चलवाया जाये एवं फाॅगिंग व चूना आदि छिड़कवाया जाये। मथुरा व वृन्दावन क्षेत्र में स्थापित सीवेज पम्पिंग स्टेषन्स पर अनेक पम्प खराब स्थिति में होने के कारण उनकी पूर्ण क्षमता का उपयोग न होने व संबंधित नालों से पूरी तरह सिल्ट न हटाये जाने के कारण नालों का जल ऐसपीऐस में न जाकर ओवरफ्लो होकर सीधा यमुनाजी में पहुँच रहा है, जिसे रोकने हेतु समुचित व्यवस्था करायी जाये। घाटों पर लगी अधिकांष हाईमास्क लाईट्स रखरखाव के अभाव में बन्द है, जिन्हें चालू कराया जाये।

Read More

 गांव बढ़ौता में सीडीओ मनीष कुमार वर्मा वृक्षारोपण करते हुए, साथ में प्रधान सुरेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक डा एके वाजपेई।  जीवन में हर इंसान रोपे पेड पौधे  चैमुहां के गावं बढ़ौता में रोपे गए 350 पौधे मथुरा। चैमुहां विकास खंड के गावं बढ़ौता मेें सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि बिना पेड पौधे के जीवन संभव नहीं है। पेड पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं। जिनके बगैर जीवन नही है। पेड पौधे और इंसान एक दूसरे पूरक हैं।  वे सभी को पेड पौधे लगाने के प्रेरित करते कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर इंसान को जीवन में कम से कम दो वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए। और उनकी देखभाल कर उन्हें जीवन की यादगार बनाने के लिए बडा करना चाहिए। गांव में परशुराम मंदिर के निकट ग्राम पंचायत की जमीन पर स्वंय कंजी के दो वृक्ष लगाए।  जबकि पूरी जमीन पर कंजी के 350 वृक्षों का रोपण कराया गया । उनकी देखरेख के लिए ग्राम विकास अधिकारी रामवीर को दिशा निर्देश देते हुए तार फेंसिंग कराने के आदेश दिए।  ग्रामीणों ने प्रधान सुरेन्द्र सिंह की अगुवाई में गांव बिजली के लिए पोलों की मांग की। वहीं गांव में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। खराब सड़कों को दुबारा बनवाने की बात कही। सीडीओ ने ग्रामीणों को भरोसा देते हुए कहा कि उनकी सभी मांगे पूरी कराने के प्रयास किए जायेंगे। पहले वो कच्चा काम मनरेगा से कराएं इसके बाद पक्की सडक, जल निकास की समस्या से निजात दिलाई जायेगी। बिजली विभाग से बात कर उनके लिए दस खंबे उन्हें उपलब्ध कराये जायेंगे। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।  

Read More

मथुरा। कृष्ण चन्द्र गाँधी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज की ईकाई द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 66 वाँ स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ विद्यालय प्रांगण मे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. रामसेवक एवं विद्यार्थी परिषद के प्रमुख अभिषेक गौतम, नगर मंत्री दीपक गोला एवं अन्य आचार्य बन्धुओ के द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती और भारत माँ के चित्र पर पुष्पा अर्जन और दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में अभिषेक गौतम ने कहा कि आज विगत 66 बर्षो से आभाविप छात्र हित और देश हित की सेवा मे लगे हुए है। कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय प्रधानाचार्य एवं विद्या भारती के जिला प्रभारी डा. रामसेवक ने आभाविप के स्थापना दिवस तथा राष्ट्रीय छात्र दिवस पर आभाविप के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कि शिक्षा परिवार की सामूहिक अन्तर्निहित शक्ति मे विश्वास रखकर रचनात्मक कार्य मे छात्रो के कर्तव्य का संयोजन करने वाला एवं दलगत राजनिति से ऊपर रहकर रचनात्मक दृष्टिकोण से सभी विषयों को देखने वाला यह छात्र संगठन देश को छात्रो के सम्मुख सर्वोपरि रखने का पक्षधर है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय आचार्य व विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश शर्मा करते हुए सभी को राष्ट्रीय छात्र दिवस और आभाविप के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाये दी और आभाविप से जुडने का आह्वान किया। इस दौरान काॅलेज के आचार्य राजीव पाठक, विनय कुमार, केशव, सुनील, सुरेश, सीताराम, सोम कुमार लवानियाँ, बाँके, जगवीर, लक्ष्मीराणा, जितेन्द्र, लोकेश आदि मौजूद थे।

Read More

 लोकनिर्माण विभाग में अधिकारी को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन देते नगर उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य  कब ठीक होगी विद्युत, यातायात और सड़क की समस्या मथुरा। नगर उद्योग व्यापार मण्डल ने डीएम को संबोधित ज्ञापन लोकनिर्माण विभाग में अधिकारी को सौंप शहर की विद्युत, सड़क, यातायात समस्याओं के निराकरण की मांग की। शहर की अधिकांश सड़कें जर्जर हाल में हैं। यह बात किसी से छुपी नहीं है। विद्युत, जल निगम, मोबाइल कंपनियां आपसी तालमेल के अभाव में रोजाना सड़कें खोद देती हैं और फिर जलभराव और मकान गिरने का सिलसिला शुरू हो जाता है। महोली रोड, डैम्पियर, सौंख अडडा, कोतवाली, सहित पूरे शहर की सड़कें ठीक होनी चाहिए वहीं विकराल रूप धारण कर चुकी विद्युत समस्या का निराकरण होना चाहिए। विद्युत कटौती का समय निर्धारण हो और पूर्व सूचना मिले। भूमिगत केबिल के नाम पर पूरा शहर खोद डाला है। आधा-अधूरा काम होने से जहां मार्ग अवरूद्ध होते हैं वहीं करण्ट का भी भय बना रहता है। नगर पालिका द्वारा किसी भी क्षेत्र में गडढे भरने का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। उद्योग बंधु की बैठक में तय हुआ था कि नगर पालिका से उक्त राशि विद्युत विभाग को वापिस कराकर विद्युत विभाग को ही जिम्मेदारी दी जाये तथा जिन क्षेत्रों में गडढे खोदे गये हैं उन्हें ठीक कराया जाये। शहर की ध्वस्त यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। स्कूली बसों द्वारा शहर के अंदर जाम लगाया जाता है। चारपहिया वाहन भीतरी बाजारों मंे नहीं चलने चाहिए। इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी, युवा अध्यक्ष सुनील साहनी, महामंत्री सुनील अग्रवाल, आनंद किशोर, कुंजनाथ चतुर्वेदी, दिलीप पाठक, दीनानाथ सहित काफी संख्या में व्यापार मौजूद थे।

Read More

ईद की तैयारियों को लेकर अधीनस्थों को अल्टीमेटम देते जिलाधिकारी राजेश कुमार  मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने अलविदा की नमाज व ईद की तैयारियों के मदद्ेनजर सम्बन्धित अधिकारियों को कड़े निर्देशा देते हुए कहा कि आगामी सोमवार से पहले सभी आवश्यक तैयारियां हर हाल में पूरी हो जायें। सोमवार को अलग-अलग टीम बनाकर वे स्वयं भी तैयारियांे का जायजा लेगें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। जिलाधिकारी ने नगर पालिका मथुरा को नमाज स्थलों पर सफाई की चुस्त-दुरूस्त व्यवस्था के निर्देश देते हुए कहा कि शाही ईदगाह मस्जिद से गोबर व गन्दगी आदि को तत्काल हटाया जाय। सफाई कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने के निर्देश दिये। नालों की सफाई हेतु अधिशासी अधिकारी मथुरा को कड़े निर्देश दिये। सड़कों की मरम्मत व पैच वर्क को समय से पूरा करने के लिये बिजली विभाग को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि ईदगाह के अलावा अन्य मस्जिदें जहॅा पर नमाज अदा की जाती है वहां पर विशेष अभियान चलाकर सफाई सहित सभी कार्यों को पूरा किया जाय। उन्होंने नगर पालिका को लाइट आदि की व्यवस्था के निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत विभाग इस अवसर पर निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर पालिका को यह भी निर्देश दिये कि जहॅा पर सोडियम लाइट लगायी जानी हो वहॅा तुरन्त लगायी जायें। 

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व कबीना मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण का नरी सेमरी, अकबरपुर, चैमुंहा, आझई, जैंत, छटीकरा, बाईपास पर कार्यकर्ताओं ने अभूूतपूर्व स्वागत किया। नरी सेमरी में पप्पू, अभय पाल जादौन की अध्यक्षता में स्वागत हुआ। अकबरपुर में पातीराम सिसौदिया के निवास पर सिहाना, कौंकेरा, शिवाल, बझेरा, तरौली, अकबरपुर, अगरयाला, शहदपुर, बिलौड़ा, सैनवां, भरतिया, सेही, पसौली, मई, बसई सहित कई अन्य गांवों के लोगों ने उनका स्वागत किया। समाजसेवी ठा. पातीराम सिसौदिया ने कहा राष्ट्रीय पार्टी में आने से कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ा है। उनकी जीत का अंतर अब दोगुना होगा है।  स्वागत करने वालों पूर्व जिला पंचायत भूदेव सिंह, शिकारी, पूर्व प्रधान शिवाल बदन सिंह, पूर्व प्रधान तरौली पूरन सिंह, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अकबरपुर जसवंत सिंह पवार, पूर्व उप प्रधान पसौली ठा. इन्द्रजीत सिंह, द्वारिका प्रसाद आर्य, चंदन सिंह, गिर्राज सिंह, प्रकाश, किशन लाल पंडित, राम निवास, उदय सिंह, हर प्रसाद, सीताराम, टीकम सिंह, चंदन सिंह दाताराम आदि मौजूद रहे। कस्बा में हाईवे पर पूर्व मंत्री चै. लक्ष्मीनारायन का स्वागत पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर ओंकार सिंह सिसौदिया, संजय सिंह सिसौदिया, सुरेश मेंबर, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। आझई खुर्द मोड़ पर आरके हॉस्टल पर ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के जिला मंत्री ठा. थान सिंह ने की माला पहनाई। स्वागत करने वालों प्रधान भगवान सिंह, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह, नारद सिंह, जय पाल सिंह, चंद्र पाल सिंह,  हरविलास, रमेश चंद, नवरत्न, सुभाष, विजेन्द्र, भोला प्रधान पूर्व प्रधान वेदराम, प्रधान राधे, सौदान सिंह, अजय, अशोक, गुलाब सिंह, नारद सिंह, सुखराम सिंह आदि मौजूद रहे। पूर्व मंत्री के साथ प्रतिनिधि मनोज फौजदार, प्रतिनिधि नरदेव चैधरी व चैधरी राजवीर सिंह का भी स्वागत हुआ।  

Read More