मथुरा

मथुरा। काग्रेंस के वरिष्ठ नेता कुं0 नरेन्द्र सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों व भाजपा की चार देवियों द्वारा किये गये भ्रष्टाचार व नगर पालिका मथुरा की पहली बरसात में ही पोल खुल गई हैं। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के चाल चरित्र चेहरा एक वर्ष में ही उजागर हो गये है। जो आरोप कलमाडी पर थे वहीं अरोप वसुन्धरा व उनके पुत्र पर हैं इसलिए इन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की शिक्षामंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री फर्जी है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा के भ्रष्टाचार पर मौन धारण किये हुए हैं। श्री सिंह ने नगर पालिका मथुरा में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका में कमीशन खोरी के चलते सभी निर्माण कार्य घटिया किस्म के हो रहे हैं। जिसकी वजह से अभी हाल ही में बनी सड़कें उखड़ गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भाजपा की चार देवियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करना चाहिए साथ ही देश से भी माफी माॅगनी चाहिए।

Read More

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के कुसुम सरोवर में स्नान करते समय दो किशोरों की गहरें पानी की चपेट में आकर पानी में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों को सरोवरी से बाहर निकलवाकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  गोवर्धन में अधिक मास में लगाई जा रही परिक्रमा के तहत फिरोजाबाद से परिजनों के साथ गोवर्धन परिक्रमा लगाने आये किशोर 14 वर्षीय दिनेश व 12 वर्षीय रंजन की परिक्रमा के बाद कुसुम सरोवर में स्नान करते समय अचानक गहरें पानी की चपेट में आ गये और दोनो गहरें पानी में डूब गये। दोनो किशोरों को पानी में डूबते देख गोतोखोरों ने सरोवर में छलांग लगाते हुए किशोरों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनो की मौत हो गई। दोनो किशोर दिनेश व रजत की मौत से परिजनों मे हा हाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

मथुरा। थाना जीआरपी क्षेत्र के रेलवें स्टेशन बिल्लोचपुरा पर टेªन में चढतें समय अचानक वृद्धा का पैर फिसल गया जिससें वृद्वा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने वृद्वा के शव का पंचनामों भर शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार जनपद आगरा के गाॅव खन्दौली निवासी 70 वर्षीय वृद्धा रानी देवी अपने परिजनों के साथ आगरा से मथुरा आ रही थी कि विल्लोचपुरा रेलवें स्टेशन पर वृद्वा का टेªन से उतरतें समय अचानक पैर फिसल गया जिससें वृद्धा टेªन और पटरी के बीच में फंस गई। जिससें वृद्वा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं परिजन मृत वृद्वा को अपने साथ अन्तिम संस्कार के लिए ले गये।

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गाॅव बरारी के पास रोडवेज बस ने सडक पार कर रही महिला में टक्कर मार दी जिससें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार राजवाला निवासी नगला घाना थाना रिफाइनरी कट के पास किसी वाहन का इन्तजार कर रही थी कि तभी आगरा की ओर से आ रही बस संख्या यूपी 79ओ 9204 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क पार कर रही महिला राजवाला में टक्कर मार दी जिससें राजवाला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिापोर्ट मृतका के देवर अबमरनाथ पुत्र बन्शीलाल निवासी नगला धाना रिफाइनरी मथुरा ने अज्ञात बस चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं। 

Read More

मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के मथुरा सौंख मार्ग पर प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गइ्र्र। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार मथुरा सौंख रोड पर बस संख्या आरजे 34सीए 0396 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड.क पर चल रही बाइक में टक्कर मार दी। जिससें बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के मामा राजेश दास पुत्र मंगल दास निवासी विपुल नगर थाना मर्गोरा मथुरा ने अज्ञात बस चालक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

Read More

पुलिस चैकी के बाहर प्रदर्शन करते व्यापारी वृंदावन। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक व्यापारी पर चैकी इंचार्ज द्वारा मारपीट कर सामान फैंकने का आरोप लगाते हुए वृन्दावन में बाजार बंद व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारी बांके बिहारी पुलिस चैकी इंचार्ज के विरोध में एकजुट हो गये। चैकी इंचार्ज के खिलाफ व्यापारियों में गुस्सा व्याप्त था। मौके पर पंहुचे एसएचओ ने व्यापारियों को समझाया बुझाया और 72 घंटे में उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया जिसके बाद जाकर व्यापारी शांत हुआ। प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों का कहना था कि चैकी बिहारी जी क्षेत्र अंतर्गत चैकी इंचार्ज और एक व्यापारी के बीच हुए वाद विवाद इतना बढ़ गया कि चैकी बांके बिहारी इंचार्ज राजीव कुमार ने व्यापारी की पिटाई कर दी। बताते है कि यह घटना उस समय हुई जब चैकी बांके बिहारी क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण अभियान चल रहा था। इसी को लेकर चैकी इंचार्ज राजीव कुमार और व्यापारी अनुराग की झड़प हो गई। वाद विवाद के बाद चैकी इंचार्ज ने व्यापारी की धुनाई कर दी। इसे लेकर वृंदावन के व्यापारियों ने चैकी का घेराव कर दिया। आनन फानन में पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम मौके पर आ गए। वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजय जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए और व्यापारियों को समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद प्रथम बार मथुरा आने पर जिलाध्यक्ष डीपी गोयल के नेतृत्व में कोटवन बार्डर पर सैकड़ांे कार्यकर्ताओ द्वारा माला दुपट्टा पहनाकर भाजपा जिंदाबाद नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे के साथ भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात कोसी, बालाजी आश्रम मन्दिर आदि स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। स्वागत करने वालो में डा0 डीपी गोयल अजय पोइया रविन्द्र पाण्डेय रघुवर तोमर, डीएन गौतम, रमेश आर्य, रामकिशन पाठक, तरुण सेठ, चेतन मालिक, भगवत रुहेला, धर्मवीर शर्मा, अवधेश गुप्ता, खगेन्द्र सिंह, सार्थक चतुर्वेदी, भानुप्रताप सिंह, निर्भय पाण्डेय, चिंताहरण चतुर्वेदी, मेघश्याम सिंह, परेश शर्मा, हीरा सिंह, जगपाल सिंह, किशोर बाल्मीकि, सतपाल सिंह, सीताराम शर्मा, नितिन दिवाकर, संजय लवानियां, दुर्गेश शर्मा, गौरी शंकर गोस्वामी, महेश शर्मा, गजेन्द्र चैधरी, नीरज चैधरी, विनोद शर्मा, विनोद चैधरी, भूपेंद्र चैधरी, पुनीत चतुर्वेदी, शकुंतला ठाकुर, दीपक चतुर्वेदी, अमित पाठक, भगवत प्रसाद गुप्ता, शोभाराम प्रधान, सुरेश हिन्दू, ओमप्रकाश अग्रवाल, अशोक चोधरी, अंकित मालवीय, दीपक गुर्जर, मनोज यादव, मोहित अग्रवाल, नट्टू शर्मा, यश जादौन आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा ने जनपद में ओलावष््िट पीडितो को मुआवजा न मिलने, बिजली अव्यवस्था कटौती मूल्यवृद्धि नहरो में पानी बिगड़ती कानून व्यवस्था, गोकुल बैराज पीडितो को मुआवजा देने, केंद्र सरकार की योजनाओ के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन की उदासीनता तथा मुआवजा चैक वितरण में राजनितिक भेदभाव व थानो में हो रही खुली लूट के विरोध में भाजपा ने सड़को पर संघर्ष का ऐलान करते हुए 30 जून को प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय पुलिस लाइन मथुरा पर ध्रना प्रदर्शन घेराव का निर्णय लिया किसान समस्याओ को गम्भीरता से लेते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय नेता डा0 रमापति राम त्रिपाठी आंदोलन का नेतृत्व करने व् मार्गदर्शन के लिये उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला इकाई ने किसानो जनता युवा महिला व सभी पदाधिकारी, पूर्व सांसद विधायक संयोजकों नगर पालिका, पंचायत अध्यक्ष, सभासद, जिला पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता आदि से अधिकाधिक संख्या में साथियो सहित उपस्थिती का आग्रह किया हैं। अपील करने वालो में जिला अध्यक्ष डीपी गोयल, पूर्व अध्यक्ष पदम् सिंह शर्मा, ठा0 ओमप्रकाश सिंह, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, अजय पोइया, रविकांत गर्ग, श्याम अहेरिया, कारिंदा सिंह, एसके शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, रविन्द्र पाण्डेय, रघुवर तौमर, चेतन पराशर, डीएन गौतम, रमेश आर्य, रामकिशन पाठक, मनीषा गुप्ता, मुकेश गौतम, केपी सिंह, ज्ञानेंद्र राणा, बंटी चैधरी, सतपाल चैधरी, गोरी शंकर गोस्वामी, मेघश्याम सिंह, संजय शर्मा, सीताराम शर्मा, कृष्ण मुरारी मोतीवाला, सुमित शर्मा, खगेन्द्र सिंह, संजय लवानियां, नितिन दिवाकर, हरिओम शर्मा, हेमन्त अग्रवाल, विष्णुदास अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, नीलम पाण्डेय, मुकेश आर्यबन्धु आदि शामिल है।  

Read More

शहीद की जन्मभूमि में हुईं खेलकूद प्रतियोगिताएं मथुर। अमर शहीद राजा देवी सिंह स्मृति समिति के तत्वाधान में शहीद की जन्म भूमि ग्राम अचरू में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने राजा देवी सिंह को 57 की क्रांति का अग्रणी योद्धा बताते हुए उनका नमन वंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजा देवी सिंह के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कराने वाली देश की प्रमुख संस्था संकल्प के वरिष्ठ अधिकारी कन्हैया लाल ने कहा कि मनुष्य का पूर्ण विकास तभी होता है जब वह व्यक्तिगत विकास से आगे बढ़कर अपने समाज व राष्ट्र के लिए कदम बढ़ाता है। दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राकेश गर्ग ने स्किल डवलप्मेन्ट कैरियर काउंसलिंग शिविर में युवाओं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। शहीद के वंशज योगेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि 57 की क्रांति व स्वतंत्रता की प्रथम लड़ाई में अंग्रेजों की जन विरोधी तथा देश को लूटने की नीतियों से जन जन में सुलग रही चिंगारी को राजा साहब ने हवा दी और सहयोगियों के साथ तत्कालीन सत्ता की चूल्हें हिला दीं। इस दौरान आयोजित दौड़ में ब्यौंही के विनीत ने प्रथम, गुड़ेरा के कृष्णवीर ने द्वितीय, बाड़ौन के दलवीर ने तृतीय, लम्बीकूद में गुड़ेरा निवासी मुरारी ने प्रथम, ढंगोई निवासी वेदू ने द्वितीय, बढैरा निवासी लक्ष्मन ने तृतीय, ऊंची कूद में रजत ने प्रथम, वेदू ने द्वितीय और मुरारी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर ईनाम जीतेे। समारोह में पुष्पराज सिंह, संपादक राजकुमार अग्रवाल, कोमल सिंह, अमरीश तोमर, विशाल त्यागी, भूपेन्द्र सिंह, महेश कुमार, गजेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार सारस्वत, देवदत्त सारस्वत, गुरेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, मान सिंह, सुरेश सिंह, गुड्डू, पवन अग्रवाल एड. पवन गोयल सहित सैकड़ों शहीद प्रेमियों ने शहीद की जय जयकार की।

Read More

मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र के नगला जमनी के पास ट्रक ने महिला में टक्कर मार दी। जिससें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ उपचार के दौरान महिला की दर्दनाक मौत हो गई।  मिली जानकारी के अनुसार जनपद अलीगढ़ अंजला नगर निवासी ममता विगत दिवस थाना बल्देव के गाॅव नगला जमनी के पास वाहन के इन्तजार में सडक किनारे खड़ी थी कि तभी सादाबाद की ओर से आते ट्रक ने महिला में टक्कर मार दी जिससें ममता गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसें स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहा ममता की उपचार के दौरान मौत हो हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More