मथुरा

हर तीन वर्ष बाद पड़ने इस मिनी कुम्भ में जुटते है संसार भर के करोड़ों श्रद्धालु मानसी गंगा के तट पर स्थित विश्व प्रसिद्ध गिरिराज मुकुट मुखार बिन्द मन्दिर का रोशनी में नहाया अलौकिक नजारा मन्दिर के अन्दर बिराजमान गिरिराज जी एवं श्री कृष्ण के स्वरूप दर्शन गोवर्धन। गिरिराज धाम गोवर्धन में हर तीन वर्ष बाद लगने वाले अधिक मास मेले का आज यहां जोरदार आगाज हुआ। महीने भर चलने वाले अर्द्ध कुम्भ जैसे इस मेले के पहले ही दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां गिरिराज परिक्रमा करने वाले भक्तों की संख्या का आंकड़ा इस बार करीब दो करोड़ से भी अधिक पहुंच जायेगा। समूची सप्तकोसीय गिरिराज तलहटी मेले के शुभारम्भ पर अदभुत और अलौकिक नजर आयी। तलहटी के हर मन्दिर को इस मौके पर जोरदार फूल बंगलों और लाइटिंग आदि से सजाया गया है। जगह जगह पर लगे हजारों भण्डारों, प्याऊ एवं यात्री सेवा केन्द्र भी पूरी तरह गुलजार नजर आये।   गिरिराज तलहटी स्थित मानसी गंगा के घाटों पर आलौकिक सजावट की गयी है वहीं मानसी गंगा के तट पर स्थित गिरिराज मुकुट मुखार बिन्द मन्दिर पर उसके शिखर से लेकर फर्श तक की गयी सजावाट और मानसी गंगा के जल में पड़ता उसका प्रतिबिम्ब भी अलौकिक छटा बिखेर रहे है। सेवायत मनोज कुमार लम्बरदार ने अधिक मास के महत्व के बारे में बताया कि इस दौरान किया गया धर्म, कर्म, पुण्य, पाप आदि का मनुष्य दोगुना फल मिलता है। वहीं पुरूषोत्तम मास के इस पुण्य महीने को धर्म, कर्म, पूजा, अर्चना और पुण्य कमाने के लिये साल के 12 महीनों में सबसे उत्तम माना गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गिरिराज महाराज कलिकाल के एक मात्र साक्षात और प्रकट देवता है और ये भगवान श्री कृष्ण के भी पूज्य इष्ट देव है। इनकी पूजा से गिरिराज ही नहीं बल्कि भगवान श्री कृष्ण भी प्रसन्न होते है। मन्दिर प्रशासन द्वारा इस मेले की की गयी तैयारियों के बारे में उन्होंने बताया कि इस दौरान पूरे एक महीने ठाकुर जी के फूल बंगला और छप्पन भोग दर्शनों का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया जायेगा। वहीं गिरिराज परिक्रमा के दानघाटी मन्दिर मन्दिर पर भी भव्य फूल बंगला और सजावट की गयी। इसके साथ ही परिक्रमा मार्ग के जतीपुरा, आन्यौर, राधाकुण्ड आदि गांवों के साथ साथ समूची परिक्रमा में जगह जगह भव्य सजावट की गयी। जगह जहग हजारों की संख्या में भण्डारे और प्याऊ के भी आयोजन किये गये। ये मेला यहां पूरे महीने भर चलेगा। इस दौरान यहां करीब दो करोड़ लोगों के परिक्रमा लगाने हेतु आगमन की संभावना है। इसके लिये यहां व्यापक स्तर पर इंन्तजामात किये गये है। पूर्व में शिवराज सरकार ने दी थी 1400 रू0 का धार्मिक यात्रा भत्ता पिछली बार सन 2012 में यहां पड़े अधिक मास मेले में गिरिराज परिक्रमा को आने वाले श्रद्धालुुओं को तत्कालीन मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चैहान की भाजपा सरकार ने धार्मिक यात्रा हेतु 1400 रू0 प्रति व्यक्ति आर्थिक सहायता प्रदान की थी। जिससे मध्य प्रदेश से भारी तादात में यात्रियों ने यहां आकर परिक्रमा की और पुण्य लाभ कमाया। इस बार भी अब जब कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चैहान की ही भाजपा सरकार काबिज है लेकिन अभी तक ऐसी कोई घोषणा प्रदेश सरकार की सामने नहीं आयी है। जनता इस सहायता को लेकर सरकार मुंह ताक रही है। क्या इस बार भी परिक्रमार्थियों को ये आर्थिक सहायता प्रदान होगी ये सवाल अभी तक जबाब के इन्तजार में है।   पूर्व में वीआईपी के आगमन की करनी पड़ी थी मनाही गिरिराज धाम में पिछली बार पड़े अधिक मास मेले में उमड़े श्रद्धालुओं के भारी सैलाब के चलते शासन प्रशासन ने दुनिया भर के लोगों के साथ आने वाले वीआईपी लोगों के यहां आने और प्रोटोकाॅल की मांग न करने की मांग की थी।   मेला आरम्भ होने के बावजूद भी अव्यवस्थाऐं हावी गिरिराज धाम में भले विश्व प्रसिद्ध पुरूषोत्तम मास के करोड़ी मेलेे का आगाज हो चुका है लेकिन अभी तक यहां शासन प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाऐं अपने अंजाम तकक नहीं पहुंची है। यहां हर ओर प्रशासनिक व्यवस्थाऐं अभी मुंह फाड़े अधूरी पड़ी है। 

Read More

आरओ वाटर कूलर प्याऊ की हुई स्थापना गोवर्धन। गिरिराज धाम गोवर्धन में आज परिक्रमार्थी श्रद्धालुओं की सेवा सुश्रुशा हेतु दिल्ली निवासी सेवा भावी भक्तों ने आर ओ वाटर कूलर प्याऊ की स्थापना करायी। इस मौके पर गिरिराज मुकुट मुखार बिन्द मन्दिर के पुजारी अजुन शर्मा, सेवायत मनोज शर्मा लम्बरदार, पंण्डित हीरा बल्लभ शास्त्री ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराकर प्याऊ का लोकार्पण कराया। इस प्याऊ का निर्माण अशोक बिहार दिल्ली निवासी लाला गोपीनाथ गोयल, नवल किशोर गोयल एवं दीपक गोयल ने अपने परिक्रमार्थी भक्तों की सेवा सुश्रुशा हेतु कराया है। उन्होंने इस मौके पर बताया कि इस प्याऊ की प्रेरणा उन्हें पंडित स्व0 हरी चकाचक से प्राप्त हुई है। इस मौके पर उपस्थित लोगों में बाल किशन शर्मा, ज्ञानों पण्डित, आदि उपस्थित थे।

Read More

फरह में आरओ वाटर प्लान्ट की शिला पटिटका का लोकार्पण करते मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर  आर0ओ0 प्लान्ट का निरीक्षकण करते मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर एवं डीएम राजेश कुमार  मथुरा। आयुक्त आगरा मण्डल प्रदीप कुमार भटनागर ने आज जनपद के फरह ब्लाॅक में समाजवादी आर0ओ0 प्लान्ट पेयजल का शुभारम्भ कर जनता को समर्पित किया। श्री भटनागर ने आज फरह कस्वा के पथवारी चैक तथा इण्टर काॅलेज में स्थापित किये गये समाजवादी आर0ओ0 प्लान्ट पेयजल का शुभारम्भ करते हुए आमजनों से कहा कि शासन की प्राथमिकता में शामिल स्वच्छ व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उदद्ेश्य से इन दो आर0ओ प्लान्ट की स्थापना 37 लाख रू0 की लागत से की गयी है ताकि कस्वा वासियों को मीठा व शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके क्योंकि शुद्ध व स्वच्छ पेयजल ही स्वस्थ्य जीवन का आधार है।   श्री भटनागर ने अपने सम्बोधन में आमजनों से कहा कि आप सभी लोगों की सुविधा  के कारण ही जिलाधिकारी तथा नगर पंचायत फरह के सहयोग से इन दोनों आर0ओ0 प्लान्ट की स्थापना की गयी है। उन्होंने नगर पंचायत चेयरमैन से कहा कि इस आर0ओ प्लान्ट की सही देखभाल तथा उचित रखरखाव की जिम्मेदारी आप लोगों की है जिससे यहॅा के आमजनों को लम्बे समय तक शुद्ध व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो ताकि वे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचे रह सके। आयुक्त ने अपने सम्बोधन में आमजनों से कहा कि इस जनपयोगी आरओ प्लान्ट का वे भरपूर लाभ उठायें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फरह कस्वे को हाईवे पर होने के कारण स्वच्छ रखना आप सभी लोगों की जिम्मेदारी है क्योंकि इस मार्ग से देश विदेश का आदमी प्रतिदिन हजारों की संख्या में आता जाता है। उन्होंने नगर पंचायत के चेयरमैन मुरारीलाल शर्मा से कहा कि कस्वे के बीच में बने गन्दे नाले को शीघ्र साफ कराकर कूडे के निस्तारण हेतु जगह-जगह डस्टवीन रखवायें ताकि सफाई कर्मचारी लगवाकर उसका समय से उठान सुनिश्चिित आदि कराकर सफाई व्यवस्था लगातार करवायी जाती रहे। उन्होंने जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी को भी धन्यवाद दिया  िकइस क्षेत्र की जनता के लिये उन्होंने अथक प्रयास से इस आर0ओ0 प्लान्ट की शुरूआत करायी है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनता को इस आरओ प्लान्ट को समर्पित करने का उदद्ेश्य उनको स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है और कोई भी व्यक्ति 25 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से शुद्ध व स्वच्छ पेयजल इस समाजवादी आर0ओ0 प्लान्ट से ले सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार के समाजवादी पेयजल आर0ओ0 प्लान्ट जनपद के कई क्षेत्रों में लगे हुए है तथा अन्य सभी नगर पंचायतों में भी ऐसे प्लान्टों की स्थापना करायी जा रही है ताकि खारे पानी की समस्या से निजात मिल सके। मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि शीघ्र से शीघ्र शेष नगर पंचायतों में भी समाजवादी पेयजल आर0ओ0 प्लान्ट की स्थापना करादी जायेगी। इसके लिये धनराशि की कोई कमी नही है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 राकेश कुमार तथा चेयरमैन मुरारी लाल शर्मा ने भी आमजनों को सम्बोधित किया तथा आयुक्त महोदय को ये आश्वासन दिया कि कस्वे की विकास योजना तथा सफाई व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। सम्मेलन में अपर जिलाधिकारी (का0/व्य0) सुरेन्द्र शर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) जयशंकर मिश्रा, नगर मजिस्टेªट विजय कुमार, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष मथुरा श्रीमती मनीषा गुप्ता, भगवत प्रसाद रूहेला, नत्थीलाल पटेल, दाउदयाल, सभासद मुन्नालाल, गोबिन्द शरण यज्ञदत्त शर्मा, रामधन गुर्जर, दीपक गौड़, सालेग्राम बटिया मोहन लाल आदि उपस्ािित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार ने किया।  

Read More

मथुरा। जनपद में अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसें में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचनाओं पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना वृन्दावन क्षेत्र के कस्वा जैत क्षेत्र के चैधरी ढावा के पास अज्ञात वाहन ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए अज्ञात व्यक्ति में टक्कर मार दी जिससें उसकी मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा हैं। दूसरी घटना थाना इसी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिवशक्ति ढावा के पास बस संख्या एमपी 06पी 0787 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे खड़ें 26 वर्षीय सुनील में टक्कर मार दी जिससें सुनील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई लोकेश पुत्र स्व0 रतिराम निवासी इन्द्रपूरम थाना रिफाइनरी मथुरा ने अज्ञात बसा चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं। तीसरी घटन थाना फरह क्षेत्र के ग्राम कुरसन्डा के पास राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भीम सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक साथी प्रेम सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी कुरकुन्दा थाना फरह ने अज्ञात बाइक चालक के विरूद्ध दर्ज कराई हैं।

Read More

मथुरा। थाना वृन्दावन क्षेत्र के छटीकरा रोड स्थित शान्ति सेवा धाम के पास बाइक सवार तीन युवकों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ निवासी 45 वर्षीय किशन सिंह अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था कि छटीकरा रोड स्थित शान्ति सेवाधाम के पास बाइक सवार तीन युवक आये और उन्होंने किशन सिंह को निशाने लगाते हुए तावड़ तोड़ गोलियां वर्षा दी जिससें किशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाॅ थोड़ी देर उपचार के बाद किशन सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने किशन सिंह के शव को कब्जें में कर पंचनामें की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।  वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई हैं।

Read More

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र में बाजना पुल के नीचे विवाहिता को खींचकर दुराचार का प्रयास किया गया, वहीं बमुश्किल महिला ने अपने आपको बचाया। पीडि़ता ने आज एसएसपी से मिल घटनाक्रम से अवगत कराते हुए मुकद्मा लिखाने की मांग की है। घटनाक्रम के अनुसार थाना हाइवे के विकास नगर की रहने वाली विवाहिता सीता पत्नी राज कुमार (दोनों काल्पनिक नाम) विगत 14 जून को सायं करीब साढ़े पांच बजे राशन की दुकान पर सामान लेने जा रही थी तभी पीडि़ता भूरी को रास्ते में घात लगाए खड़े गिर्राज पुत्र अमर चंद व अजीत पुत्र गिर्राज एवं दो अन्य व्यक्तियों द्वारा जो स्थानीय विकास नगर के ही रहने वाले बताए गए है। भूरी को खींचकर बाजना पुल के नीचे ले गए, वहां महिला से बलात्कार का प्रयास किया। महिला द्वारा शोर शराबा मौके पर पहुंचे स्थानीय कमल सिंह द्वारा महिला को बचाया गया। आज घटना के विषय में पीडि़ता ने एसएसपी डा0 राकेश सिंह को अवगत कराते हुए मुकद्मा पंजीकृत कराने की अपील की है।

Read More



Mediabharti