मथुरा

जगह जगह चल रहे है निर्माण कार्य, पूर्व की भांति भी नहीं हुई तैयारी    मथुरा। जिला प्रशासन द्वारा अधिक मास में गिरिराज धाम गोवर्धन आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं हेतु काफी तैयारियां की गयी है। लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते पहले जैसी तैयारी भी इस बार मेले के लिये नहीं की गयी है। छिटपुट विकास कार्य गिरिराज तलहटी क्षेत्र में जहां चल रहे है वहां भी अभी तक लगभग सभी कार्य अधूरे ही पड़े है। कई स्थानों पर तो काम पूरी तरह रोक दिये गये है। विदित हो कि अधिक मास में गोवर्धन परिक्रमा हेतु लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। जिसमें एकादशी से पूर्णिमा, शनिवार रविवार, अमावस्या जैसी तिथियों पर भारी संख्या में परिक्रमार्थियों के आने की संभावना हैं। पूर्व में जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों को इस मेले की व्यवस्थायें करने की जिम्ेेमदारी सौंपी थी। लेकिन इस बार कहीं भी व्यवस्थाऐं नजर नहीं आ रही है। हालांकि रोडवेज गोवर्धन के लिये 200 बसें लगाने का दावा कर रहा है तथा विशिष्ट तिथियों पर बसों की संख्या और भी बढ़ायेंगे। वहीं अधिक मास में परिक्रमा मार्ग में भंडारे प्याऊ आदि लगाने वालें व्यक्तियों को उप जिलाधिकारी सदर से अनुमति लेनी होगी। परिक्रमा मार्ग की सफाई के लिये पंचायतों के सैंकड़ों सफाई कर्मी रहेगे। वहीं जल निगम परिक्रमा मार्ग के सभी हैन्डपम्प दुरस्त करने में जुटा है। इसके अतिरिक्त दर्जनों पानी के टैंकर जगह जगह परिक्रमा मार्ग में पेयजल के लिए रहेगे। प्रकाश व्यवस्था के लिये मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा समूचे परिक्रमा क्षेत्र में लगवायी गयी सोलर लाइटें और लैड लाइटें ठी करायी जा रही है। श्रद्धालुओं के प्राइवेट वाहनों के लियें सभी प्रवेश मार्गों पर वाहन पार्किग की व्यवस्था की गयी है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा की दृृष्टि सें गोवर्धन, राधाकुन्ड, जतीपुरा, आन्यौर पर स्वास्थ्य शिविर एवं एम्बूलैंन्स रहेगी। जन सुविधाओं की दृष्टि से परिक्रमा मार्ग में बनें समस्त सार्वजनिक शौचालय बराबर संचालित रहेगे तथा अस्थाई शौचालयों का भी निर्माण कराया जायेगा। दूध, खोया व अन्य खाद्य पदार्थो में अपमिश्रण रोकनें के लिए पूरे अधिकमास में खा़द्य पदार्थ की सैम्पलिंग की जायेगी। नगर पंचायत द्वारा खोया पाया केन्द्र बनाया जायेगा। पीडब्लूडी विभाग परिक्रमा मार्ग को दुरूस्त करने में अभी भी जुटा हुआ हैै। विद्युत विभाग के दावे है कि रात्रि में गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में विद्युत की अबाधित आपूर्ति की जायेगी। एडीएम ने विभागीय अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि व्यवस्थाओं की सवंेदन शीलता के साथ पूर्ण करें ताकि श्रद्धालुओं को कठिनाई न हो। बैठक में बताया गया कि कानून व्यवस्था एवं कार्यो की निगरानी के लिये मजिस्टेंªट व पुलिस अधिकारियों को लगाये जायेगे। वहीं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मथुरा, वृन्दावन, को भी आगाह किया गया कि अधिक मास में वृन्दावन व नगर मथुरा के विभिन्न मन्दिरों में भी भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। अतः शहर में पेय जल, साफ सफाई, प्रकाश, आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करंे।    मेले की तैयारियां एवं विकास कार्य अभी तक पड़े है आधे अधूरे  गिरिराज धाम गोवर्धन में आज से आरम्भ होने वाले विश्व विख्यात पुरूषोत्तम मास मेले के लिये भले शासन प्रशासन लाख इन्तजाम किये जाने का दम्भ भरता हो लेकिन मेला क्षेत्र की हकीकत और ही है। यहां मेले के लिये चल रहे विकास कार्य अभी भी मुंह फाड़े आधे अधूरे पड़े हुए है। गिरिराज परिक्रमा के अन्तिम चरण में गिरिराज मुकुट मुखार बिन्दर मन्दिर तक आने वाले मार्ग को करीब आधा किलो मीटर पहले से उखाड़ दिया गया है और उसके ऊपर सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। जो अभी बन ही रहा है। आज सांय से आरम्भ होने वाले मेले के पूर्व किसी भी हालातों में उस रोड के पूरे होने की संभावना नजर नहीं आती है। वहां कार्यरत एक कर्मचारी ने बताया कि इस गति से चल रहे काम के चलते अभी भी इस रोड के निर्माण कार्य को पूरा होने में करीब 10 दिन का समय और लग जायेगा। इस रोड के निर्माण के चलते यहां से आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। श्रद्धालुओं के वाहन, यात्रा, काफिले आदि पिछले करीब 2 सप्ताह से रास्ते बदल कर बाहर से ही निकल जाते है और मानसी गंगा एवं मुकुट मुखार बिन्द मन्दिर के दर्श पर्स आचमन से वंचित रह जाते है। वहीं मुकुट मुखार बिन्द मानसी गंगा मन्दिर के सेवायत इस तथा कथित विकास कार्य को जमकर कोस रहे। इससे उनकी आजीविका भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। 

Read More

कैम्प कार्यालय पर आयोजित बैठक में सड़क सुरक्षा समिति का गठन करते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कैम्प कार्यालय पर सम्बन्धित सभी अधिकारियों तथा पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। उन्होंने सड़क सुरक्षा को और अधिक सुरक्षित तथा प्रभावी बनाने के उदद्ेश्य से समिति का गठन करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया तथा समिति की बैठक कर सभी आवश्यक कार्यवाही तथा दिशा निर्देश जारी करते हुए सड़क सुरक्षा और अधिक प्रभावी बनायें।  बैठक में निर्णय लिया गया कि सड़क पर चलने वाले वाहन स्वामियों, टैम्पू तथा आॅटो चालकों को यूनियन के पदाधिकारियों के माध्यम से सचेत किया जाये कि बगेैर लाइसेन्स कोई भी चालक वाहन न चलावे। वाहन चालकों के लिये यूनीफार्म निर्धारित की गयी है जिस पर नेम प्लेट होना आवश्यक है तथा वाहन चालक को अपना ड्राइविंग लाईसेन्स भी अपने पास रखना आवश्यक होगा। वाहनों के लिये रूटों का भी निर्धारण किया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से कहा है कि वे यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा समिति द्वारा बनाये गये नियमों तथा निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। जिलाधिकारी ने चैराहों पर लाइटेें लगवाने, सड़कों तथा वाहनों के पीछे रिफलेक्टर लगवाने तथा हेल्प लाइन शुरू करने के भी निर्देश दिये है। उन्होंने समिति में नगर मजिस्टेªेट, एसपी टैªफिक, एआरटीओ तथा यूनियन के पदाधिकरियों को सम्मलित कर समिति गठन के निर्देश दिये ताकि सड़क सुरक्षा के लिये समय समय पर दिशा निर्देश देने के साथ साथ प्रभावी कार्यवाही भी की जा सके। एआरटीओ मुन्शी लाल ने बताया कि सभी वाहन तथा टैम्पू चालक सड़क सुरक्षा समिति द्वारा बनाये गये नियमों का पालन कर रहे है कि नहीं इसके लिये समय समय पर वाहनों की चैकिंग भी की जायेगी। निर्धारित संख्या से ज्यादा सवारियां बिठाने तथा अधिक किराया लेनेे वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अपर जिलाघिकारी  वित्त एवं राजस्व जय शंकर मिश्रा, नगर मजिटेªट विजय कुमार, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सज्जन कुमार, एआरटीओ मुन्शीलाल तथा रंजीत सिंह, सड़क सुरक्षा समिति की सदस्या ऋतु सक्सैना आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की मासिक बैठक केन्द्रीय कार्यालय पर हुई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 सीएस धनगर विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में एक स्वर से निर्णय लिया गया की पार्टी 3 जुलाई को समाज के संवैधानिक प्रदत्त अधिकारों को दिलाये जाने के समर्थन में महावन तहसील पर अनिश्चत कालीन विशाल धरना प्रदर्शन करेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीएस धनगर ने कहा कि 3 जुलाई को होने वाला महावन तहसील प्रदर्शन विराट होगा और यह अन्दोलन निर्णायक होगा। बैठक में जगदीश कुमार धनगर, कमल सिंह, हरीश कुमार, राजवीर सिंह, साहब सिंह, मोहन सिंह, शिवलाल, जितेन्द्र सिंह, राकेश कुमार सक्सैना, अमर सिंह, श्याम बिहारी, रामगोपाल आदि मौजूद थे।

Read More

वृन्दावन। नगर के गोविन्द देव मंदिर के निकट सार्वजनिक प्याऊ के उदघाटन अवसर पर ब्रजवासी पण्डा सभा के सदस्यों द्वारा पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम का सम्मान एवं स्वागत किया गया। तत्पश्चात पालिकाध्यक्ष ने वैदिक मत्रोंच्चारण के मध्य सार्वजनिक प्याऊ का उदघाटन किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने अपने उदवोध्न में कहा कि पूर्व में गोकुल वैराज से नगर वासियों को जो जलापूर्ति की जाती थी, वह अशुद्व होने के कारण रोक दी गई, क्योंकि उस पानी के पीने से लोगों में बीमारियां फैल रही थी। जब मेरे संज्ञान में यह बात आई तो तत्काल मैंने उस जलापूर्ति को बन्द कराया और वृन्दावन नगर से ही शुद्ध जलापूर्ति हेतु 50 से अधिक नलकूपों के माध्यम से नगर वासियों को शुद्व जल उपलब्ध कराया। उन्होने कहा कि भूखे को अन्न देना, प्यासे को पानी देना एवं वस्त्रहीन को कपडे देना हमारी सनातन परम्परा है। भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जो इस प्रकार की परम्पराओं का निर्वाह करने की प्रेरणा का केन्द्र है और यही समाज की सम्बन्धी सेवा का उदाहरण है। इस अवसर पर रामनारायन बृजवासी, नन्दकिशोर पाठक, सतीष गोस्वामी, लाडली बल्लभ उपाध्याय, गोविन्द शरण पचैरी, गिरधारी बृजवासी, योगेन्द्र बृजवासी, मुरारी थोकदार, सुरेशचन्द्र शुक्ला, मोहनलाल शर्मा, बंशी शुक्ला, कृष्णचन्द्र गौतम, चन्द्रप्रकाश शर्मा, छैल बिहारी शर्मा, विनोद बिहारी शर्मा, डा0 रूमन वर्मा, अनुज कुमार गोस्वामी, राधा चरण दुवे, गिरधारी दुवे एडवोकेट, गोविन्द शर्मा सभासद, राधा बल्लभ मिश्र सभासद, कृष्ण गोपाल लम्बरदार, हीरो सेठ, ओम प्रकाश शर्मा, भूरी सिंह, देवेन्द्र गौतम, पंकज लवानिया, अनिल शर्मा, सुशील शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, ऊशा सिंह, ममता गोस्वामी, सीता गौतम, पार्वती शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार खुलेआम जारी है। यहां स्थानीय पुलिस से लेकर आबकारी टीम तक के कर्मचारी इस कारोबार पर लगाम कसने में नाकामयाब ही साबित हुए। अवैध नशे के मामले में नरहौली गांजे की मंडी में तब्दील हुआ है। वहीं शंकर पुरी, नगला शिवजी शराब के अवैध विक्रेताओं से भरे पड़े है। मंडी क्षेत्र में हरियाणा की शराब के अवैध ठेके चलाए जा रहे है। सूत्र बताते है कि हरियाणा ब्राण्ड की बोतले व क्वाटर मंडी क्षेत्र में ट्रक ड्राइवरों को सस्ती रेटो में आसानी से उपलब्ध कराये जाते है।

Read More

मथुरा। केन्द्र सरकार द्वारा इन्दुपुरम टाउनशिप मथुरा में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत एक कौशल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि श्रीमती मनीषा गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, मथुरा, भाजपा युवा नेता संजय लवानिया और नितिन दिवाकर रहे। जिसमें श्रीमती मनीषा गुप्ता ने सभी युवक और युवतियों को प्र्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में बताया कि इस योजना के अन्तर्गत इंेपग ंबंकउमल के प्रशिक्षण केन्द्र इन्दुपुरम मथुरा पर विजन तकनीशियन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस योजना के अन्तर्गत देश के 24 लाख युवाओं को विभिन्न उद्योगों से सम्बन्धित स्किल ट्रेनिंग पाने का अवसर मिलेगा और ट्रेनिंग खत्म होने पर इन युवाओं को सरकार की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा जो उनके उज्वल भविष्य को संवारने में मदद करेगा। मेले के आयोजन में श्रीमती मनीषा गुप्ता ने युवक और युवतियों को प्रोत्साहन बढाया और युवतियों को इस योजना के अन्तर्गत नामांकन कराने पर स्मृति चिन्ह प्रदान किया इसके बाद पूरे प्रशिक्षण केन्द्र का भ्रमण किया और उसकी प्रशंसा की। पर्यावरण जागरूकता दिखाते हुए श्रीमती गुप्ता जी प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में पौधा रोपण किया। इस अवसर पर अरविन्द कुमार, विनय सिंह, जगदीश, प्र्रगति, धर्मेन्द्र, उपेन्द्र, दिनेश और अनिल इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Read More



Mediabharti