मथुरा

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में छाता तहसील के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने आज प्राप्त 190 शिकायतों में से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर शेष को सम्बन्धित अधिकारियों को हस्तगत कराते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में इन शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में कर कृत कार्यवाही से उन्हें अवगत करायेें। उन्होंने पूर्व में लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की और कहा कि कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित नहीं रहनी चाहिये यदि किन्ही कारणों वश शिकायत के निस्तारण में कठिनाई आ रही हो तो वे उनके संज्ञान में लाकर शिकायत का निस्तारण तत्काल करायें। यदि कोई भी शिकायत बिना किसी कारण के लंबित रहती है तो इसके लिये सम्बन्धित अधिकारी को जिम्मेदार मानकर विभागीय कार्यवाही की जायेगी।  उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत कत्र्ता के पास जाकर उसकी समस्या को सुनें तथा गुणवत्ता के आधार पर उसका निस्तारण करें तथा कृत कार्यवाही की प्रति भी उसे उपलब्ध करायें जिससे वह सन्तुष्ट हो सके और उसे इधर उधर न भटकना पडे़। बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी ने छाता ब्लाॅक का भी सघन निरीक्षण किया प्रत्येक पटल पर जाकर किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक लेते सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार एवं उपस्थित चिकित्सक मथुरा। नगर मजिस्टेªट विजय कुमार की अध्यक्षता में पी0सी0पी0एन0डी0टी0 की जिला सलाहकार समिति की बैठक उनके कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में ज्योति नर्सिंग होम, के0डी0मैडीकल हाॅस्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर अकबरपुर छाता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय मथुरा, श्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम वृन्दावन, आरोग्यदीप वृन्दावन, जी0आर0हाॅस्पीटल कोसीकलाॅ,एस0 एम0अल्ट्रासाउन्ड सेन्टर मथुरा, जी0आर0 हाॅस्पीटल कोसीकलाॅ, श्रीदेवी प्रसाद मैटरनिटी होम मथुरा, एस0एल0 क्लीनिक फरह, सचिव एस0आर0पी0एस0 शिक्षा समिति एन0जी0ओ0 द्वारा दिये गये आवेदनों पर समिति द्वारा विचार विमर्श किया गया। बैठक में नगर मजिस्टेªट विजय कुमार ने बताया कि विगत मई माह में शासन के निर्देशों पर अल्ट्रासाउन्ड सेन्टरों के किये गये निरीक्षणों, पी0सी0पी0एन0डी0टी0 के प्रचार प्रसार हेतु आशाओं को पम्पलेट उपलब्ध कराना, प्रिन्टिंग, कम्प्यूटर सेल में ए0सी0 लगवाने तथा पी0सी0पी0एन0डी0टी0 के कार्यों के प्रचार प्रसार हेतु विचार विमर्श किया गया। नगर मजिस्टेªट ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार समय-समय पर अल्ट्रासाउन्ड सेन्टरों के समिति द्वारा लगातार निरीक्षण भी किये जाते रहेगे ताकि अल्ट्रासाउन्ड संचालक कोई अवैध कार्य न कर सके। पी0सी0पी0एन0डी0टी0 के नोडल अधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के अन्तर्गत कोई भी अल्ट्रासाउन्ड संचालक लिंग परीक्षण न कर सके इस पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि गिरते हुए लिंगानुपात पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सज्जन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला, डा0 जितेन्द्र ंिसह, डा0 देवेन्द्र अग्रवाल, डा0 ए0के0 गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी के प्रतिनिधि राजेन्द्र कुमार कुलश्रेष्ठ, स्टेनो चै0 रामवीर सिंह तथा कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कार्य न करने वाले बी0एल0ओ0 के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये है। आज मथुरा, छाता, महावन तथा माॅट तहसील में  अनुपस्थित बी0एल0ओ0 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी हैं। उन्होंने अनुपस्थित सभी बी0एल0ओ0 को पुनः निर्देशित किया है कि वे तत्काल उपस्थित होकर अपना बस्ता प्राप्त करें तथा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें अन्यथा की स्थिति में और कड़ी कार्यवाही की जायेगी जिसके लिये वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Read More

वृन्दावन। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने पालिका के संचालित नलकूपों, पानी की टंकियों, ओवरहैंड टैंकों का निरीक्षण रात्रि 1 बजे किया। नलकूपों, पानी की टंकियों एवं ओवरहैंड टैकों में छोटी छोटी कमियां पाये जाने पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम द्वारा उन कमियों का मौके पर दर्ज करवाकर तत्काल निराकरण के निर्देश दिये। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने ओवरहेड टैंकों पर दो दो बूस्टर लगाने के आदेश दिए थे, उनका भी निरीक्षण किया गया। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने जलकल प्रभारी योगेन्द्र शर्मा को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वह इस भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए वृन्दावन नगर में पालिका से संचालित हैडपम्पों को शीघ्र से शीघ्र ठीक कराएं। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि नगर की पानी की समस्या का निराकरण करने के लिए हर तिराहे चैराहे पर पालिका द्वारा स्टैंड पोस्ट लगवाये जाएंगे, जो कि पानी की समस्या को निराकरण करने में मददगार साबित होंगे। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने जलकल विभाग को सख्त आदेशित करते हुए कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए जलकल विभाग से सम्बन्धित कोई भी कर्मचारी अवकाश पर नहीं जाएगा, विशेष परिस्थिति में ही पालिका द्वारा अवकाश दिया जाये। पालिकाध्यक्ष ने नलकूपों संचालकों एवं पानी की टंकियों के संचालकों को भी सख्त निर्देश दिए कि अपने कार्य में किसी भी प्रकार की कोई कोताही बरतें, नलकूपों एवं पानी की टंकिया में लगे बूस्टरों का सही ढ़ंग से संचालन करें, अगर किसी भी लापरवाही के चलते नलकूपों की मोटर फूंकती है, स्टार्टर खराब होता है, बूस्टर खराब होता हैं, बूस्टर बंद पड़ा पाया जाता है तो उसकी जिम्मदेारी पम्प चालक एवं पानी की टंकियों के संचालक की ही होगी। पालिकाघ्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान कई नलकूपों पर नलकूप चालकों को सोता हुआ पाया जिस पर पालिकाध्यक्ष ने सोते हुए पाये गाये नलकूप चालकों से स्पष्टीकरण मांगा है, साथ ही पालिकाध्यक्ष ने पम्प चालक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आगे अगर कोई भी नलकूप चालक सोता हुआ पाया गया तो, उसके खिलाफ कडी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Read More

मथुरा। जागृति कला संगम के कलाकारों द्वारा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के गीत एवं नाक प्रभाग द्वारा भारत सरकार की वर्ष भर की उपलब्धियों का प्रसार प्रसार संस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शहर के सभी प्रमुख चैराहा पर किया जा रहा हैं। इसकी जानकारी देते हुए लोकेन्द्र नाथ कौशिक ने बताया की उक्त अभियान में 1 दर्जन कलाकार भाग ले रहें है। वहीं एक भव्य प्रदर्शन का भी आयोजन किया जा रहा हैं। उक्त अभियान में जनमानस ब्रज की परम्पागत लोकशैली, रसिया एवंे स्वांग के माध्यम से होने वाले जनजागरण से प्राप्त करा रहें हैं। उन्होंने बताया कि उक्त अभियान 14 जून तक रहेगा। कार्यक्रम के संयोजक केसी मीणा, एवं प्रेमबाबू शर्मा हैं।

Read More

मथुरा। अयोध्या स्थित श्रीराम मन्दिर पर दयनीय स्थित में लगें त्रिपाल को बदले जाने हेतु चलाये जा रही मुहिम के कार्यकर्ताओं की एक बैठक वृन्दावन सिथत जानकी बल्लभ मन्दिर में स्वामी नवल गिरि महाराज की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 14 जून रविवार को होने वाले विशाल सन्त समागम को सफल बनाने पर मन्थन किया गया। बैठक में आचार्य वद्रीश महाराज ने कहा कि राम जन्मभूमि मन्दिर में लगें त्रिपाल को लेकर जो काम प्रशासन को करना चाहिए था लेकिन वह उससें मुूंह फेरे रहा। इसी का परिणाम है कि अब रामभक्तों को स्वय इसके लिए मुहिम चलानी पड़ रही हैं। आचार्य देव मुरारी बापू ने कहा कि रामलला का त्रिपाल तो मंडलायुक्त फैजावाद के कोर्ट रिसीवर बनने के बाद से ही नहीं बदला गया। उन्होंने उक्त त्रिपाल को तुरन्त बदले जाने हेतु रामभक्तों से आव्हान किया।

Read More



Mediabharti