सेवा में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, मथुरा, महोदय, निवेदन है कि शहर में दुकानदारों ने होली गेट से डीग गेट तक और मंडी चौराहा से गोवर्धन चौराहा तक फुटपाथ को पूरी तरह घेर लिया है। इससे स्थानीय निवासियों और बाहर से आए तीर्थयात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन कई अप्रिय घटनाएं महज इसी अतिक्रमण के चलते होती रही हैं। महोदय से निवेदन है कि ब्रज परिक्रमा के सबसे बड़े पर्व पर इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर मथुरा के सौंदर्यीकरण में अपना सहयोग यहां के निवासियों को प्रदान करें जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना न करना पड़े। ब्रज बचाओ समिति का निवेदन है कि ऐसे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए। भवदीय श्रवण कुमार (अध्यक्ष), मनोज चौधरी , सुनील शर्मा, पवन गौतम, रहीश कुरैशी, पंकज दीक्षित, सुवीर सेन, संजीव सिंह, जाहिद सईद, कुंज बिहारी भारद्वाज, अनेक सिंह, विजयकांत शर्मा और दीपक शास्त्री ब्रज बचाओ समिति
Read More




