मथुरा

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र की रिपोर्टिंग चैकी कृष्णा नगर क्षेत्र के गोवर्धन चैराहा से आबकारी विभाग की टीम ने तस्करी करके लाई जा रही शराब से भरे कैन्टर को बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया हैं।  मिली जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक संजय यादव ने मुखबिर की सूचना पर गोवर्धन चैराहा से अवैध शराब से भरे कैन्टर को रोक लिया और कैन्टर की तलाशी लेने पर उसमें लाखों रूपयें कीमत की शराब भरी हुई थी। वहीं कैन्टर चालक व एक अन्य युवक मौके से भागने का प्रयास करने लगा जिसें आबकारी टीम ने दवोच लिया। पुलिस ने शराब को अपने कब्जें में कर दोनो युवकों को स्थानीय पुलिस के हवालें किया हैं।

Read More

जमीन के कब्जे को लेकर चली आ रही देानों पक्षों में रजिंश गोवर्धन। थाना क्षेत्र के जमुनामता निवासी मुकन्द सिंह उर्फ मुक्को पहलवान व दूसरे पक्ष के कन्हैया पुत्र बिरजो निवासी बृन्दावन में बिकास खण्ड गोवर्धन के निकट एक प्लाट की जमीन पर कब्जा करने को लेकर काफी समय बिबाद चला आ रहा है। जिस विवाद में जमीन के कब्जे केा लेकर दोनो पक्षों में 31 अगस्त 2014 को गोलियाॅ भी चल चुकी है। जिस घटना में पुलिस कार्यबाही भी की गई थी। लेकिन बताया जाता है कि उसी रंजिश को लेकर एक बार फिर कन्हैया पक्ष के लोगों द्वारा मुक्को पहलवान के पुत्र प्रताप सिंह पर मथुरा कोर्ट से तारीख कर घर लोटते समय जमुनामता चैराहे के निकट कन्हैया पक्ष के कुछ लोगों ने घेर लिया और तम्चे से गोली मार दी है। वही गोली प्रताप सिंह के कंधे में जा लगी जिससे प्रताप सिंह बुरी तरह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये और घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और घटना स्थल की ओर दौडी। जहाॅ पुलिस ने घायल युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। दोनों पक्षों में बिकास खण्ड गोवर्धन के निकट एक प्लाट की जमीन पर कब्जे को लेकर काफी समय से रंजिस चली आ रही थी। जिसमें एक बार फिर गुरूवार की रात्रि को कन्हैया पक्ष के लोगो ने घटना को अन्जाम देते हुए प्रताप सिंह निवासी जमुनामता में गोली मार दी। बही प्रताप सिंह के परिजनों ने कन्हैया पुत्र बिरजो, बिरजो पुत्र रामसिंह आदि दस लोगों के खिलाफ थाना गोवर्धन में मुकदमा दर्ज कराया है।  

Read More

जिलाधिकारी का स्टाफ अपने निजि कामों मे कर रहा इस्तेमाल मथुरा। जिला सूचना एंव जनसंम्पर्क विभाग के पास गाड़ी न होने के कारण प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रसार-प्रचार ठीक से नही हो पा रहा है। जिसकी मुख्य वजह सूचना विभाग के पास गाड़ी का नही होना  बताया जाता है। वाजेह हो कि मथुरा जिला सूचना विभाग के पास अपनी टाटा सूमों गाड़ी थी। पिछले दो साल से सूचना विभाग में सूचना अधिकारी की नियुक्ति नही होने के कारण विभाग की गाड़ी को एक पीसीएस अधिकारी ने अपने कब्जें में रखा। और अब पिछले कई मांह से जिलाधिकारी के स्टाफ द्वारा गाड़ी का इस्तमाल अपने रोजमरा और निजि कामों में कर रहा है। जिला सूचना विभाग में अब सूचना अधिकारी की नियुक्ति हुए बीस दिन हो गयें है। मगर सूचना विभाग को जिलाधिकारी का स्टाफ गाड़ी लोटाने को तैयार नही है। आखिर सूचना विभाग की गाड़ी को जिलाधिकारी का स्टाफ क्यों नही लोटाना चाहता है, क्या मथुरा जिलाधिकारी के पास गडि़यों की कमी है। जबकि पिछले मांह ही मथुरा में तैनात एक एसडीएम को एक ठेकेदार ने गाड़ी दी थी। एसडीएम के परिवार के लोग इस्तेमाल करतें थे। और एक दिन सादाबाद जिला हाथरस में पुलिस चैकिंग में गाडी में से हथियार समेत लोग पकड़े गयें थे। मामला एसडीएम से होने की बजह से उन्होने ये कहकर पिछा छुड़ा लिया था। कि मैनें गाड़ी ठेकेदार को लोटा दी थी। जिलाधिकारी के स्टाफ द्वारा जिला सूचना विभाग के डाइवर से भी वर्ताव ठीक नही किया जाता है। और जब गाड़ी खाराब हो जाती है। तो डाइवर से अपने रुपयों से गाड़ी ठीक कराने का दबाव डाला जाता है। पहले जिला सूचना अधिकारी न होने की वजह से विभाग के कर्मचारी खमोश थे। लेकिन अब सूचना अधिकारी की भी नियुक्ति हो जाने पर गाड़ी को विभाग को नही लोटाना की वजह से प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रसार-प्रसार ठीक से नही हो पा रहा है।

Read More

मथुरा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि सेवायोजन विभाग द्वारा बेेरोजगार अभ्यर्थियों के पंजीकरण हेतु पोर्टल को विकसित किया गया है जिस पर यूजर गाइड के अनुसार पंजीकरण प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए आॅनलाइन पंजीकरण प्रारम्भ हो गया है।  अभ्यर्थियों द्वारा आॅनलाइन पंजीयन अपने घर, साइबर कैफे, जन सुविधा केन्द्र आदि कहीं से भी किया जा सकता है। बेरोजगार अभ्यर्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा भी बेरोजगार अभ्यर्थियों का निःशुल्क पंजीेरण सप्ताह के दो दिन सोमवार व शुक्रवार को (अवकाश की स्थिति में अगले कार्य दिवस में ) कार्यालय में शासनादेश में निहित प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए आॅनलाइन के माध्यम से किया जायेगा। शासनादेश में निहित पंजीकरण के सम्बन्ध में साइबर कैफे, जनसुविधा केन्द्र एवं लोकवाणी केन्द्र के कार्मिको को प्रशिक्षण सेवायोजन कार्यालय द्वारा दिया जायेगा।

Read More

मथुरा। ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों की सहायता हेतु रामानन्दाचार्य वैष्णव सेवा ट्रस्ट व बेरीवाला सेवा टस्ट कोलकत्ता तथा कल्याणं करोति के संयुक्त तत्वाधान में ऐसे किसानों की सहायता के लिए प्रयास किये गये है इसी परिप्रेक्ष्य में 21 अप्रैल को जरूरतमन्द किसानों की कन्याओं की शादी समारोह किये जाने के बाद अब किसानों के बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए 50 वच्चों को 21 सौ रूपयें प्रति बच्चें के हिसाब से सहयोग राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर बाबा बलराम दास, समाज सेवी एसके शर्मा, ने बताया कि प्रत्येक विधान सभा में ऐसे कार्यक्रम और भी आयोजित किये जायेगे। स्वामी महेशानन्द सरस्वती ने कहा कि उक्त संसथाओं द्वारा पीडि़त किसानों की मदद का सिलसिला निरन्तर चलता रहेगा। इस अवसर पर चम्पालाल भुवालिका, उपेन्द्र दीक्षित, अरविन्द चैधरी, पुष्पेन्द्र, जगवीर चैधरी, संजय सारस्वत, सूरज भान, मूलचन्द्र गर्ग, गिरधारी लाल शर्मा, निररूपम भार्गव आदि उपस्थित थे।

Read More

हिण्डन यमुना गंगा नदी पंचायत मे यमुना रक्षक दल ने लिया भाग मथुरा। विगत दिनों दिल्ली के इण्डिया हैबिटैट सेन्टर में जल जोड़ो अभियान हिण्डन यमुना गंगा नदी पंचायत में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास, उपाध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव रमेश सिसौदिया ने भाग लिया। पंचायत में प्रतिनिधि मण्डल ने उ0प्र0 के जल संसाधन मंत्री शिवपाल यादव से वार्ता की एवं नदियों की समस्यायों एवं उनके समाधानों पर गंभीर विचार मंथन कर हिण्डन, यमुना, गंगा की वर्तमान स्थिति के विषय में अवगत कराया। मंत्री जी ने कहा कि शीघ्र ही समानान्तर नाला का निर्माण कर गंदे जल को ट्रीट कर सिंचाईं के काम में लाया जायेगा। यमुना की गंदगी को साफ किया जायेगा। वर्षा जल का समुचित संग्रहण जमीन तथा जंगल के सम्ब्वर्धन के लिए अत्यंत आवश्यक है। डैम बनाकर बरसात का पानी रोका जायेगा ताकि बरसात के बाद यमुना में निर्मल जल प्रवाहित रहे और पूरे भूमिस्तर बनाये रखने के लिए तालाब का सर्वे कराया जा रहा है। इस तरह सरकार गंगा यमुना के लिए प्रयास जारी कर दिया है।

Read More

मुंबई। फिल्म और टी. वी. में अपनी कला का जौहर दिखाने वाले विंदू दारा सिंह पहली बार नाटक में काम करने जा रहे है,जोकि पंजाबी में कॉमेडी नाटक' हैलो डार्लिंग' है। इसमें उनके साथ फिल्मों की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री शीबा, योगेश, पायल गोगा कपूर, विभा भगत, मनीष अरोरा इत्यादि हैं। जिसके निर्माता - निर्देशक योगेश संघवी है। जिसके लिए अभी हाल में " मारी गली" फेम गायक दिलबाग़ सिंह ने संगीतकार हैरी आनंद के निर्देशन में नाटक के लिए एक सुपब पेप्पी नंबर गीत रिकॉर्ड किया और इसके लिए एक रुपया भी चार्ज नहीं किया। दी पंजाब एसोसिएशन के अध्यक्ष टिम्मी मेहता के कहने पर इस नाटक का पहला शो मुंबई के रंग शारदा में ११ जुलाई २०१५ को रक्खा गया है।     

Read More

'आज़ाद क्रिएशंस' द्वारा निर्मित और राजऋषि फिल्म्स द्वारा प्रेजेंट संगीतमय रोमांटिक और पारिवारिक फिल्म,'लव यू लव यू' का मुहूर्त मुंबई के अंधेरी, ४ बंगला में स्थित ' लता मंगेशकर स्टूडियो' में गाने के रिकॉर्डिंग के साथ किया गया। और इस अवसर पर काफी अर्से बाद मशहूर संगीतकार नदीम- श्रवण के जोड़ी के श्रवण राठौड बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर नजर आये। फिल्म के निर्देशक सत्यम राज है। फिल्म का गाना," दिल से तेरी तस्वीर हटाना मेरे बस की बात नहीं....." रिकॉर्ड किया गया। इस रोमांटिक गीत की गीतकार रेखा त्रिपाठी हैं,जोकि गीतकार के अलावा फिल्म की लेखक भी है। इस गीत को गायक अरविन्द सिंह ने गाया और संगीत अफ़रोज़ खान ने दिया है। लेखक और गीतकार रेखा त्रिपाठी और निर्देशक सत्यम राज ने बताया कि यह एक संगीतमय रोमांटिक पारिवारिक फिल्म है और हर दौर में इस तरह की फिल्म चलती है। फिल्म के मुहूर्त के अवसर पर संगीतकार श्रवण राठौड के अलावा रेखा त्रिपाठी, सत्यम राज, गौतम भाटिया, गायक अरविन्द सिंह,संगीतकार अफ़रोज़ खान, फिल्म के स्क्रीनप्ले लेखक शशि पांडे, दिलीप पटेल, वीरेंद्र मिश्रा इत्यादि लोगो ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को चार चाँद लगाया।  

Read More

कैला नगर युवा मित्र मंडल द्वारा आयोजित पंचम विशाल मां जागरण संपन्न मथुरा। शहर के सौंख रोड स्थित कैला देवी मंदिर के प्रांगण में कैला नगर युवा मंडल द्वारा विगत रात्रि को आयोजित पंचम विशाल माता के जगराते में बाहर से आए कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि उन्हें निहारने के लिए श्रोता रात्रि से लेकर सुबह तक अपने स्थानों पर डटे रहे। एक के बाद एक गायकों द्वारा दी गई माता के भजनों की प्रस्तुति से वातावरण देवीमय हो गया। मैनपुरी से आई अपर्णा परिहार द्वारा गाए गए चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, शिरडी वाले साई बाबा, पर्वत पे बजौ है नगाढों आदि भेंटों को सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति जले महारानी भवानी तेरी ज्योति जले के भजन के मध्य सपा जिलाघ्यक्ष पं0 तुलसीराम शर्मा ने अपने साथियों के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को इस प्रकार के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित करते रहना चाहिए जिससे आने वाली पीढी में एक अच्छा संदेश जाने के साथ साथ उनमें उर्जा का संचार हो। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सभी वर्ग के लोगों को आगे आकर इसमंे सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर राधे लाल गोला व अनिल शर्मा ने पं0 तुलसीराम शर्मा का दुपट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया। नरहौली के तेजा ब्रजवासी ने जागरण में लागुंरियों की प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। लागुंरिया नेक पम्प चला दे, चटर की मटर करेगो, लागुंरियां मैरो बडो होशियार आदि भजनों को गाकर प्रोग्राम में चार चांद लगा दिए। इसके बाद अलीगढ से आई झांकियां सभी के आकर्षक का केन्द्र बनी। राधा कृष्ण की झांकी हो या फिर हो शिव पार्वती का ताडंव। इस मनोहारी दृश्य को भक्त एक नजर से कई मिनटों तक निहारते रहे। राजू चश्मा और जगदीश ब्रजवासी ने भी संगीत की कुछ सुरीली रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को बांधे रखने का कार्य किया। एक डोली चली एक अर्थी चली, बेटा बुलाए झट दौडी चली आए मां, बेटे का तो मान है घर में, बेटी का कोई मान नहीं, बेटियां क्यों पराई है आदि भेटों के द्वारा श्रोताओं की आखों में अश्रु लाने का कार्य किया। अंत में निकाला गया मां काली का विकराल रूप भी देखने लायक था। मां काली द्वारा किया गया चंड मुंड का संहार का दृश्य देख सभी दर्शक आश्चर्य चकित रह गए। कार्यक्रम का मुख्य आर्कषण विशाल शेर पर सवार मां काली की सवारी रही जिसका पूजन करने के लिए महिलाएं व पुरूषों में होड मची रही। इस अवसर पर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में अध्यक्ष ऋषि भारद्वाज, कोषाध्यक्ष दिनेश गोला, सचिव संजय खण्डेलवाल, महासचिव शीतल जैन, मंत्री सोनू गोला, महामंत्री दिनेश चन्द, उपाध्यक्ष अंशू बंसल, राहुल अग्रवाल, रिंकू, हरपाल गैस वाले, गौरव खण्डेलवाल, वीरेन्द्र परिहार, बबलू भाई, टिंकू गैस वाले, गोपेश्वर भारद्वाज आदि लगे हुए थे।

Read More

मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा वृंदावन के कैमारवन स्थित निजानंद आश्रम में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने निर्णय लिया किया अब अगली जनजागरण रैली 14 जून को वृंदावन में निकाली जाएगी। महंत बीना शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक के सम्बध में जानकारी देते हुए मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि वृंदावन में मिशन 2015 द्वारा निकाली जाने वाली यह रैली वृंदावन की प्रथम रैली होगी और मिशन के कार्यकर्ताओं का इस बार यह प्रयास होगा कि यह रैली वृंदावन क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करें इसके लिए कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क करना प्रारम्भ कर दिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार से वृंदावन के विभिन्न आश्रमों में कार्यकर्ताओं द्वारा जाकर संपर्क किया जाएगा और साधु संतो व लोगों से इस मुहिम से जुडने की अपील करते हुए उन्हें यमुना की दुर्दशा व महत्वता से अवगत कराया जाएगा। मुकेश ठाकुर ने कहा कि यमुना मां को प्रदूषण से मुक्त कराना समस्त ब्रजवासियों का परम कर्तव्य है और निस्वार्थ भाव से लोगों को इसमें जुडकर मिशन का सहयोग करना चाहिए जिससे यमुना को शीघ्र से शीघ्र साफ व पवित्र कराया जा सके। उन्होंने कहा कि इस रैली के बाद यहां के यमुना भक्तों को जागरूक करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है जिससे अध्कि से अध्कि यमुना भक्त इस मुहिम से जुडकर संकल्प लें और यमुना मां की सेवा करें। बैठक के दौरान लपूटी पंडित, आशीश हनुमान जी वाले, मीडिया प्रभारी रिषि भारद्वाज, भोला पंडित, रिचा शर्मा, मिथलेश शर्मा, रमेश शर्मा, पारूल शर्मा, मनीष राजपूत, बिल्ला उस्ताद आदि उपस्थित रहे। 

Read More