मथुरा

मथुरा। आज 10 जून को प्रातः 10 बजे से गोवर्धन चैराहा मथुरा व आस पास के क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए नगर मजिस्टेट श्री विजय कुमार ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने 2 विभागों से सम्बन्धित सभी तैयारियों को पूर्ण कर लें ताकि उनके नेतृत्व में चलाये जाने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान को पूरा किया जा सके। इस अभियान की सफलता के लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रान्तीय खण्ड मथुरा, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक रिफाइनरी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद व प्रबन्धक, राष्ट्रीय राजमार्ग 2 कैम्प मथुरा को निर्देशित किया है।

Read More

वृन्दावन। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम द्वारा नगर पालिका परिषद वृन्दावन की नगरीय सडक सुधार योजना से प्राप्त धनराशि से वार्ड नं0 14 अनाज मण्डी में रवि अग्रवाल के मकान से गोविन्द के मकान तक एवं राकेश अग्रवाल के मकान से कृष्णकान्त अग्रवाल के मकान तक नाली एवं इण्टर लाकिंग सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। स्थानीय निवासी राधारमण अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य नारियल फोडकर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इससे पूर्व क्षेत्र के लोगों ने माल्यार्पण कर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम एवं उपस्थित सभासदों का भव्य स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि वृन्दावन एक धार्मिक नगरी हैं, यहां देश विदेश लाखों श्रद्धालु दर्शनार्थ हेतु यहां पधारते हैं, उनके विश्वास को कायम रखना ही उनका कर्तव्य है, वृन्दावन नगर का चहुंमुखी विकास कराया जाना ही उनकी प्रथम प्राथमिकता है, नगर में पेयजल व सडक जैसी समस्याओं का पूरे क्षेत्र में पूरी तरह से समाधान कराये जाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। विकास कार्यों में किसी भी क्षेत्र के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जाएगा।  इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि वृन्दावन नगर को विकासशील बनाने के लिए वह स्वयं कृत संकल्पित हैं। नगर की जनता द्वारा उन्हें जो भी दायित्व सौंपे गए हैं, वह उनका निष्पक्षता एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आगामी समय में वृन्दावन नगर में बहुत सी सड़कों का शिलान्यास किया जायेगा जिससे कि स्थानीय नागरिक एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालु को कोई भी परेशानी नहीं होगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद संजय सैनी, विष्णु प्रसाद शर्मा, गोविन्द शर्मा, घनश्याम चैधरी, हरि नारायण चैधरी, जितेन्द्र वाष्र्णेय, गोविन्द शरण अग्रवाल, भाजपा नगर अघ्यक्ष कृष्णमुरारी मोतीवाला, छैलबिहारी शर्मा, महेशचन्द्र शर्मा, स्वामी गोपालाचार्य, रमेशचन्द्र गौतम, मुकेश शर्मा एडवोकेट, कृष्णमुरारी शर्मा, दिनेश शर्मा, गिरीश सर्राफ, अवधेश यादव, मुकेश अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश, शिवेन्द्र शर्मा, सतीष रस्तोगी, संजय अग्रवाल, मनोज सैनी, आदित्य शर्मा, राजू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, पवन शर्मा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। विद्युत नगरीय परीक्षण खण्ड मथुरा कैन्ट के अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते सेवानिवृत कर्मचारी को संविदा पर रखनें को लेकर विद्युत कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा हैं। इसे लेकर मथुरा कैन्ट के अधिकारियों की हठधर्मिता व हिटलरशाही नीति के विरोध में उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के बैनर तलें कार्य बहिष्कार आन्दोलन किये जाने की घोषणा की। जिसके तहत कैन्ट खण्ड के सभी कर्मचारी अपने कार्य को छोड़कर एकजुट हुए तत्पश्चात हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए कर्मचारी संघ के प्रान्तीय महासचिव शैलेन्द्र कुमार व खण्डीय अध्यक्ष पीके शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारी एससी सक्सैना दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत हो चुके है तथा यह अपने कार्यकाल में भी विवादित रहें हैं। इसके बावजूद अधिकारी ने अपनी हठधर्मिता के चलते इन्हें सविदा पर पुनः सेवा लेने के लिए लगा लिया हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सेवानिवृत कर्मचारी को सविदा पर रखना कहां तक उचित है इसे लेकर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हैं। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी किसी भी स्थित में सुरेश चन्द्र सक्सैना के साथ कार्य करने को तैयार नहीं हैं। कार्य बहिष्कार के साथ हम सुरेश चन्द्र सक्सैना की संविदा कर्मी के रूप में हटाये जाने की माॅग करते है अगरा इसके बावजूद भी अधिकारियों ने अपनी हठधर्मिता नहीं त्यागी तो कर्मचारी अपने इस आन्दोलन को और गति प्रदान करेगे। कार्य बहिष्कार आन्दोलन में मुख्य रूप से शैलेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, भगवान सिंह, विजय केुमार, बनवारी लाल, वीके शर्मा, रामदत्त उपाध्याय, विशन चैधरी, नवाव सिंह, योगेन्द्र सिंह, हरीओम, बन्दी उपाध्याय, मदन लाल आदि कर्मचारी शामिल थे।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में इन्द्रधनुष योजना की बैठक लेते सीडीओ आन्द्रा वामसी व अन्य मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी ने जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्साधिकारियों से कहा है कि इन्द्र धनुष योजना की सफलता के लिए जनता को भलीभांति जागरूक किया जाये। श्री वामसी आज यहां कलेक्ट्रेट के सभागार में इन्द्र धनुष व पल्स पोलियो के लिए बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में श्री वामसी ने कहा कि जनता को जब तक इन्द्र धनुष योजना के बारे में बेहतर जानकारी नहीं होगी तब तक यह योजन सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना 02 वर्ष के बच्चों को सात जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए एक बृहद टीकाकरण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि उन सात बीमारियों के बारें में बच्चों के माता पिता को समझा कर मोटीवेट किया जाये तभी इस योजना की शत-प्रतिशत सफलता परिलक्षित होगी। इस योजना के अन्तर्गत दो वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाता है। उन्होंने इन्द्रधनुष योजना के अलावा पल्स पोलियो अभियान की भी समीक्षा की। दोनों योजनाओं में खराब प्रगति पायी जाने पर मुख्य विकासव अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माॅट के प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने के आदेश दिये। इसी प्रकार चैमुॅहा के चिकित्साधिकारी का भी एक दिन का वेतन रोके जाने तथा शहरी क्षेत्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी का स्थानांतरण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकरी से कहा कि अच्छा काम करने वाले चिकित्सकों को प्रमोट किया जाये तथा खराब काम करने वालों को दंडित किया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि पल्स पोलियो की समीक्षा के लिये उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय टाॅस्क फोर्स का गठन किया जाये। खराब प्रगति के कारण कई प्रभारी चिकित्साधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी ने फटकार लगायी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डी0पी0 सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सज्जन कुमार, एसीएमओ डा0 राजेन्द्र सिंह सहित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मिशन ने डीएम को कराया विकास कार्यो से अवगत, डीएम ने दिया आश्वासन मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 के वालंटियरों ने जिलाधिकारी राजेश कुमार से मुलाकात कर अब तक मिशन द्वारा यमुना को शुद्ध कराने के लिए किए गए प्रयासों से अवगत कराया। मीरा गोस्वामी, महंत दामोदर दास, महंत बीना शर्मा, मिथलेश शर्मा, भूरा पंडित, पारूल शर्मा, रमेश शर्मा, शालिनी, रितु, नीलम गोस्वामी, भोला पंडित, पन्नू जैन आदि ने सर्वप्रथम जिलाधिकारी के कार्यालय जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें विकास कार्यो से अवगत कराते हुए उन कार्यो के लिए संरक्षण की मांग की जिस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने स्वंय शीघ्र ही घाटों का निरीक्षण करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए महाआरती के अनुरोध को स्वीकारते हुए कहा कि वे शीघ्र ही इस पावन कार्य के लिए समय निकालेंगे। उन्होंने मिशन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यमुना भक्तों द्वारा निःस्वार्थ भाव से किया जा रहा यह प्रयास सराहना के योग्य तो है ही, साथ ही इस कार्य से यहां आने वाले पर्यटक भी लाभांवित होगें। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी राजेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माघ्यम से कार्यकर्ताओं ने उनसे मांग की है कि यमुना किनारे यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा कराए जा रहे वृक्षारोपण के कार्य में कुछ लोगों द्वारा बाधा डालने का कार्य किया जा रहा है। पत्र में लिखा है कि इन लोगों ने झोपड पट्टी डालकर मां यमुना की गोद में अतिक्रमण कर रखा है। टीम ने जिलाधिकारी से मांग की है कि वे मौके का मुआयना कर अपने विभागीय तहसीलदार या लेखपाल को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करें जिससे इन अतिक्रमणकारियों को रोका जा सके। इस पर उन्होंने ऐसा होने पर शीघ्र ही उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया। कार्यकर्ताओं ने पत्र के माध्यम से उन्हें अवगत कराया कि मिशन ने लगभग 11 किमी यमुना को साफ व स्वच्छ कर लिया है और यह कार्य बिना शासन व प्रशासन के सहयोग के पूर्ण नहीं हो पाता।

Read More

वृन्दावन। हजारीमल सोमानी नगर पालिका इण्टर कालेज वृन्दावन के प्रबंधक एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद वृन्दावन मुकेश गौतम द्वारा विद्यालय के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण करते हुए कहा कि हमें जीवन जीना है, तो पर्यावरण को सुरक्षित करना होगा और विश्व के अन्दर ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का एक मात्र निदान सघन वृक्षारोपण है। समय आ गया है कि हम वनों के प्रति आत्मीय भाव रखकर अपने पूर्वजों की भांति हमें वृक्ष को अपने पिता, पुत्र के रूप में पालना होगा व आने वाली पीढी को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण देना होगा। उन्होने कहा कि आज भारत की भूमि में तेजी से विकास के नाम पर जंगल व वन समाप्त किय जा रहे है, जिससे कि पर्यावरण सुरक्षा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हम सभी को पर्यावरण सुरक्षा की दशा में कार्य करके समाज को सुरक्षित करना है। इस अवसर पर सभासद पंकज अरोडा, संजय सैनी, विष्णु प्रसाद, राधा बल्लभ मिश्र, गोविन्द शर्मा, जमुना उपाध्याय, रमेश सोनी, अखिलेश गौतम, रविन्द्र यादव, हरि नारायण चैधरी, पं0 बिहारीलाल वशिष्ठ, रमेश चन्द्र विधि शास्त्री, रमेशचन्द्र गौतम, पं0 छैल बिहारी शर्मा, बालो पण्डित, सतीश शर्मा, प्रमोद गौतम, राजेश शर्मा, केशवदेव सारस्वत, बालकृष्ण गौतम, आदित्य शर्मा, मुकेश शर्मा, अनिल अग्रवाल, राजेश रावत, धर्मेन्द्र शर्मा आदि समेत अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम का संचालन एवं आभार कालेज के प्रधानाचार्य डा0 राकेश माहेश्वरी ने किया।

Read More



Mediabharti