मथुरा

मथुरा। स्टेट बैैक आॅफ बीकानेर एण्ड जयपुर स्टाफ एसोसियेशन द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न माॅगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों द्वारा सांकेतिक हड़ताल रखी गई। जिससें बैक कारोवार में ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने प्रबन्धतंत्र से मांग की कि कर्मचारियों को सभी माॅगों पर तुरन्त कार्यवाही की जाये अन्यथा एसोसिएशन 24 जून को सभी बैंक कर्मचारियों के साथ आन्दोलन करेगी। प्रदर्शन करने वालों में यूपीबीयू के जिलाध्यक्ष कामरेड केके पांडेय, जिला मंत्री वामनजी चतुर्वेदी, संयुक्त मंत्री जगमोहन शर्मा, एसवीवीजेके रामेश्वर दयाल शर्मा, गोपाल सिंह, आरपी वाष्र्णेय, मोहन सिंह, पूरन सिंह, शीला, शकुन्तला, हेमन्त, मनोज आदि थे। संचालन भूरी सिंह ने किया।

Read More

तीन सीओ व कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल मथुरा। जनपद के एसएसपी डा0 राजेश कुमार ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जनपद के तीन क्षेत्राधिकारी व एक कोतवाल तथा कई थाना व चैकरी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया हैं। वहीं यादव समाज की बगीची पर अवैध कब्जे के प्रकरण में शहर कोतवाल को भी एसएसपी ने हटाते हुए उन्हें अपराध शाखा में तैनात किया हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी मथुरा डा0 राजेन्द्र कुमार ने क्षेत्राधिकारी सदर में संजय कुमार, राजेन्द्र कुमार क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी बनाया है वहीं इनके अलावा शहर कोतवाल कुवर सिंह यादव को अपराध शाखा तथा थाना प्रभारी हाईवें अरविन्द कुमार को पीआरओं, तथा हाईवें पर सुबोध कुमार को तैनात किया हैं। इसके अलावा कई चैकी प्रभारियों के भी कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया हैं।

Read More

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के टैटीगाँव में कराहारी रोड पर अज्ञात बदमाशों ने एक किसान से लाखों रूपयें की नगदी को लूट कर भाग गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।   मिली जानकारी के अनुसार थाना सुरीर क्षेत्र के कराहरी निवासी किसान दिनेश कुमार बैक में पैसा जमा करने के लिए टेटीगाॅव आ रहा था कि टेटीगाॅव करहारी रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसें रोक लिया और असलाह के वल पर उसके पास रखें 1.80 लाख रूपयें से भरी नगदी के वैग को लूट कर ले गये। घटना से हतप्रभ किसान ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण  कर बदमाशों की तलाश की लेकिन पुलिस भागे बदमाशों को पकड़ने में असफल रही। घटना की रिपोर्ट पीडि़त के भाई महेश कुमार ने अज्ञात बदमाशों के विरूद्व पुलिस में दर्ज कराई हैं।

Read More

वातावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए वृक्षारोपण जरूरी- निजामद्ीन खान मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर श्री कृष्ण गंगा घाट पर पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसके अन्र्तगत कार्यकर्ताओं द्वारा यमुना किनारे के घाटों पर सफाई अभियान चलाकर उनकी सफाई की गई और हजारों वृक्षों का रोपण कर प्रकृति में हरियाली लाने का संदेश दिया।  इस अवसर पर इंजीनियर निजामुद्ीन प्रोजेक्ट अधिकारी सीवेज जल निगम व इंजीनियर राजेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि वृक्षों को भूमि के आभूषण के रूप में पूजा जाता है इसलिए इनको बचाना हमारा कर्तव्य है। यही कारण है कि आज इस पर्व से पूर्व मिशन के कार्यकर्ताओं ने यहां पर वृक्षारोपण कर लोगों को यही संदेश देने का कार्य किया है। पं0 अनिल शर्मा ने कहा कि अदृश्य शक्ति की प्रेरणा से टैक्निकल विचार पद्धति का जन्म हुआ, इससे जल और हरियाली का अभाव समाप्त हो जाएगा और चारों ओर हरियाली और जल ही जल दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि एक दिन विश्व में इस पद्वति का प्रयोग किया जाएगा और वो जगह जो बेकार हो चुकी है नदियों के किनारों पर कूडा कचरा डालकर जो अतिक्रमण हो चुका है वहां मच्छरों का प्रकोप व बीमारियों का घर बन गया है वहां से गुजरने वाले ही मुंह पर रूमाल रखकर निकलते हैं तो वहां की क्या हालात होगी। कुपोषण का जन्म ही इन्हीं हालातों से होता है। इसी टैक्निकल विचार पद्धति से हम लोग प्रदूषण, बीमारियों, गंदगी से लड सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 ने करीब 10-12 किलोमीटर के बीच में इसी पद्वति द्वारा जल और हरियाली द्वारा एक सुंदर पार्क व एक नई परिक्रमा मार्ग का उदय हुआ। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपना संरक्षण व सानिध्य इस कार्य के लिए प्रदान करें जिससे जन जीवन को बहुत लाभ होगा। शुद्ध जलवायु और वातावरण मिलेगा क्योंकि यह मिशन 31 दिसम्बर तक ही सक्रिय रहेगा इसके बाद शासन प्रशासन और समाज को सत्यापित किये गए कार्य को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस अवसर पर बीम अतहर हुसैन, महंत दामोदर दास, महंत बीना शर्मा, मनीषा ठाकुर, सभासद धर्मेश चैधरी, पन्नू जैन, भोला पंडित, मुकेश ठाकुर, लपूटी पंडित, मीरा गोस्वामी, ऋचा शर्मा, पारूल शर्मा, राजेश तिवारी, नीलम गोस्वामी, शालिनी, ऋतु, कृष्णा, बलराम, आशीष हनुमान वाले, सचिन मिश्रा, राजेश कुमार शर्मा, गिरीश शर्मा, सारांश, नितिन शर्मा, लोकेश यादव आदि उपस्थित थे।

Read More

यमुना की मुहिम को होगा नमामि गंगे योजना से जोडने का प्रयास- कमलावती मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्टीय महामंत्री कमलावती सिंह ने यमुना शुद्धि संकल्प मिशन द्वारा कराए जा रहे कार्यो की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए भविष्य में इस कार्य में पडने वाली समस्त आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सहयोग करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने यमुना मां की दिव्य शंखनाद महाआरती में भाग लेकर स्वंय को कृतार्थ किया।  विगत गुरूवार सांय मिशन के कार्यालय श्रीकृष्ण गंगा घाट पर पहुंची श्रीमती कमलावती ने भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ मिलकर ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डाॅ0 दीपा अग्रवाल, नीलम पांडेय, सुषमा अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मीरा मित्तल, मोर्चे की मीडिया प्रभारी पारूल शर्मा आदि से गहन चर्चा व विचार विमर्श किया। इसके बाद उन्होंने यमुना मां की पूजा अर्चना की और वहां के घाटों का निरीक्षण किया। चक्रतीर्थ घाट, दाउजी घाट, सत्संग घाट, रामेश्वर घाट, गौ घाट आदि के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि वहां पर वास्तविक यमुना प्रवाहित हो रही थी और उसकी गोद में सैंकडों बच्चे अठखेलियां करने में मग्न थे। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्टीय महामंत्री कमलावती ने यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 से जुडे समस्त यमुना भक्तों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में इस कार्य योजना के लिए जो भी आवश्यकता होगी उसके लिए वह सदैव तैयार और तत्पर रहेंगी। उन्होंने यमुना भक्तों को मिशन में कामयाब होने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इस सराहनीय प्रयास को नमामि गंगे योजना से जोडने के लिए भी प्रयास करेंगी। ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण ने कहा कि वे यमुना भक्तों के लिए प्रार्थना करेंगे कि मां यमुना उनकी सेवा में लगे इन सभी भक्तों को शक्ति, साधना और उत्साह से भरे रखें और उनके यह प्रयास वर्तमान की भांति आगे भी जारी रहे जिससे यमुना को साफ व स्वच्छ किया जा सके। उन्होंने इच्छा जताते हुए कहा कि मिशन द्वारा कराए गए इन कार्यो से निश्चित ही एक दिन मां यमुना दोनों किनारों के बीच हिलोरे मारती दिखाई देगी। इससे पूर्व मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री का पटुका व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व वे विश्व विख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंची और मत्था टेका। इस अवसर पर चैधरी गंगेश्वर प्रसाद सिंह, महंत दामोदर दास, महंत बीना शर्मा, मनीषा ठाकुर, हरीमोहन सैनी, तुलसी पंडित, सभासद धर्मेश चैधरी, पन्नू जैन, भोला पंडित, मुकेश ठाकुर, लपूटी पंडित, मीरा गोस्वामी, रिचा शर्मा, पारूल शर्मा, राजेश तिवारी, नीलम गोस्वामी, शालिनी, रितु, कृष्णा, मिथलेश यादव, भारती, बलराम, आशीष हनुमान जी वाले, राजीव शर्मा, विष्णु पंडित, मनोज ठाकुर, सचिन मिश्रा, राजेश कुमार शर्मा, गिरीश शर्मा, मनीष, बिल्ला उस्ताद, सारांश, नितिन शर्मा, लोकेश यादव, देवेन्द्र, दीपक, राजू, गोविंदा,आदि उपस्थित थे।

Read More

टी-20 क्रिकेट टूर्नामेन्ट का हुआ शुभारम्भ वृन्दावन। हजारीमल सोमानी नगर पालिका इण्टर कालेज के मैदान में टी-20 क्रिकेट मैच वृन्दावन प्रीमियर लीग का उदघाटन नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि खेल हमें अनुशासन, एकता, भाईचारा एवं आगे बढने की प्रेरणा देते हैं। खेलों से शरीर स्वस्थ्य एवं मन प्रसन्न होता है। उन्होने कहा कि खेल में हमेशा एक पक्ष विजयी होता है तो दूसरा पक्ष पराजित। पराजित पक्ष को कभी विजयी पक्ष के प्रति ईष्र्या का भाव न रख कर कडी मेहनत करके भविष्य में विजयी होने का संकल्प व प्रयास करना चाहिये। उन्होने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलने पर सुखद अहसास होता है। आज सनराईज हैदाराबाद जिसके कप्तान माधव तथा मुम्बई इण्डियन के कप्तान सचिन के मध्य खेला गया। पालिकाध्यक्ष ने दोनो टीमों के खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर वृन्दावन सभासद विजयपाल, संजय सैनी, छोटू चैहान, बादाम सिंह, लक्ष्मण चैधरी, महेश, पाकी, मनीष, बलराम, श्याम, कन्हैया, शंकर, जितेन्द्र आदि लोग उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। रेलयात्री उपभोक्ता पखवाड़ा 26 मई से 09 जून तक मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अध्यक्ष रेलवे बोर्ड एके मित्तल ने मथुरा जंक्शन एवं आगरा कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम अध्यक्ष रेलवे बोर्ड ने मथुरां जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर नवनिर्मित द्वितीय एवं उच्च श्रेणी के प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर मघ्य रेलवे के महाप्रबंधक महेश मंगल एवं आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक प्रभाष कुमार सहित मुख्यालय से पधारे अधिकारी एवं आगरा मंडल के अधिकारीगण उनके साथ रहे। इसके पश्चात् उन्होंने मथुरा जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया एवं उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया एवं प्रेस से वार्ता की। इसके तुरन्त बाद सभी अधिकारी उधान आभा तूफान एक्सप्रेस से आगरा के लिए रवाना हुए। उसी दौरान महाप्रबंधक महेश मंगल ने तूफान एक्सप्रेस के शयनयान एवं वातानुकूलित कोचों में यात्रियों से बातचीत की एवं उनसे सुझाव मांगें। आगरा कैंट स्टेशन पर अध्यक्ष एके मित्तल ने प्लेटफार्म संख्या 1, 4 एवं 5 के साथ यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसमें पार्सल, क्लाॅक रूम, यात्री प्रतीक्षालय, पर्यटक सुविधा केन्द्र, रिटायरिंग के साथ कसम फूड प्लाजा आदि का जायजा लिया। एके मित्तल ने निरीक्षण के दौरान आगरा कैंट स्टेशन पर बैटरी आॅपरेटेड कार एवं विकलांगों हेतु व्हील चेयर का भी उद्घाटन किया। अध्यक्ष एके मित्तल ने यात्री सुविधाओं पर संतोष जताया एवं इन्हें और बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर अध्यक्ष के साथ उत्तर मघ्य रेलवे के महाप्रबंधक महेश मंगल, आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक प्रभाष कुमार के साथ मुख्यालय से पधारे मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजयी राम एवं अन्य वरीय अधिकारी तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक शीलेन्द्र प्रताप सिंह सहित मंडल के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।  

Read More

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र के गाॅव लाड़पुर के पास नहर से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव लाड़पुर के पास नहर में ग्रामीणों ने एक 35 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ देखा। शव को नहर में पड़ा देख गाॅव में सनसनी फैल गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जें में कर मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

मथुरा। थाना क्षेत्र वृन्दावन की रिपोर्ट चैकी जैत क्षेत्र के गाॅव संकना में एक बन्द मकान में एक शव पड़ा हुआ बरामद किया हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना सथल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की सूचना पर आये परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की हैं। वहीं पुलिस मामलें को आत्महत्या मानकर ल रही हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र गाॅव सकना में एक बन्द पड़ मकान में लोगों ने एक रक्त रंजित शव देखा तो ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कमरें से बाहर निकाला और मृतक का शिनाख्त हेमराज निवासी सकना के रूप में हुई। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए और हेमराज की हत्या की बात कहीं है। वहीं पुलिस को मौके से एक तंमचा कारतूस के खाली खोखा भी बरामद हुए हैं। इससे पुलिस का अनुमान है कि युवक ने गोली मार कर आत्म हत्या की हैं। वहीं परिजन अज्ञातों द्वारा हत्या की बात कह रहें हैं।

Read More

मथुरा। आधार कार्ड के न पाने के कारण लोगो की परेशानी दिनो दिन बढऩे लगी है। केन्द्र सरकार द्वारा एक अप्रैल से सभी गैस उपभोक्ताओ को आधार कार्ड से जोडऩे पर ही उन्हे सब्सिडी देने के निर्णय ने लोगो को आधार कार्ड बनवाने को विवश तो कर दिया लेकिन भारत सरकार द्वारा आधार कार्ड बनाने के लिए कोई ठोस व जबावदेह व्यवस्था नही की गयी। नतीजन लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए इधर उधर भटक रहे है। जैसे जैसे 31 मार्च की तारीख निकट आती रही वैसे वैसे लोगो की परेशानी दिनो दिन बढ़ती ही रही है। लेकिन 31 मार्च के बाद भी गैस सब्सिडी बिना आधार कार्ड लिंक कराये ही चालू रही। कुछ समय पूर्व तक जिला अस्पताल में आधार कार्ड बनानें के लिए कर्मचारी आये भी थे लेकिन लोगो की भारी भीड़ के कारण कर्मचारियो ने आना ही बंद कर दिया। फिलहाल हर कोई एक दूसरे से आधार कार्ड बनवाने की जगह की जानकारी करता दिखायी दे रहा है लेकिन किसी के पास कोई संतोष जनक जबाव नही है। लोगो ने जिलाधिकारी से आधार कार्ड बनाये जाने हेतु ठोस व प्रभावी कदम उठाये जाने की मांग की है।

Read More